Shuru
Apke Nagar Ki App…
रूस में टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। 2026 में अब तक करीब 25 लाख पर्यटक रूस पहुंच चुके हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इसकी जानकारी एक रूसी अधिकारी ने दी। भारतीयों के लिए रूस जाना अब पहले से आसान हो गया है। टूरिस्ट ई-वीजा के लिए किसी इनविटेशन की जरूरत नहीं है। इसे करीब 4 दिन में हासिल किया जा सकता है। रूस का मतलब सिर्फ मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग नहीं है। यहां घूमने के लिए कई और खूबसूरत जगहें भी हैं।
Umesh chandra patrkar
रूस में टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है। 2026 में अब तक करीब 25 लाख पर्यटक रूस पहुंच चुके हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 20% ज्यादा है। इसकी जानकारी एक रूसी अधिकारी ने दी। भारतीयों के लिए रूस जाना अब पहले से आसान हो गया है। टूरिस्ट ई-वीजा के लिए किसी इनविटेशन की जरूरत नहीं है। इसे करीब 4 दिन में हासिल किया जा सकता है। रूस का मतलब सिर्फ मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग नहीं है। यहां घूमने के लिए कई और खूबसूरत जगहें भी हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेज क्षेत्र स्थित मां शीतला रामनगर में सावन में लगता है भीषण जाम1
- दलित परिवार के घर में घुसकर मारपीट व जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, चार नामजद समेत अन्य पर एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, खीरी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; एसीपी कौंधियारा को सौंपी गई विवेचना कोरांव, प्रयागराज। खीरी थाना क्षेत्र के बहरैचा पुरवा उचेहरा गांव में एक दलित परिवार के साथ कथित तौर पर घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर खीरी पुलिस ने चार नामजद आरोपियों सहित कुछ अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं एवं अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कौंधियारा को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, बहरैचा पुरवा उचेहरा गांव निवासी राहुल कुमार चमार पुत्र स्वर्गीय रामदास की शिकायत पर थाना खीरी में एफआईआर संख्या 0138/2026 दर्ज की गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोमवार 3 अगस्त की शाम करीब 8 बजे संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, शशिदेव सिंह उर्फ अभयराज तथा कुछ अन्य लोग बाइक से उनके घर पहुंचे। शिकायत के अनुसार, आरोपित डंडा, कटवासा और तमंचे जैसे हथियारों से लैस थे। पीड़ित का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने घर के बाहर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बड़े भाई लाल बहादुर, मां मनगिरिया और पत्नी दिव्या भारती के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर पूरे परिवार का अपमान किया गया तथा गोली मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में यह भी उल्लेख किया है कि मुख्य आरोपी के विरुद्ध पहले से भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसके कारण उनका परिवार भय के माहौल में रह रहा है। उन्होंने पुलिस से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है। खीरी पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त (कौंधियारा) अब्दुस सलाम खान को सौंपी गई है। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना की जा रही है। घटनास्थल सहित अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस मामले में पीड़ित राहुल कुमार का घटना के संबंध में अपना पक्ष रखते हुए बनाया गया एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।4
- खौर गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से शिव मंदिर में पड़ी दरार, बड़ा हादसा टला खौर गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से शिव मंदिर में पड़ी दरार, बड़ा हादसा टला1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज विपक्ष पर लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन खत्म होने के बाद बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। विपक्ष पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ। ये लोग किसी नियम को नहीं मानते, सदन का अपमान करते हैं- CM योगी। चुनाव आयोग और न्यायालय का भी अपमान करते हैं- CM योगी। तर्कहीन मुद्दों पर भ्रामक प्रचार करना इनकी आदत- CM। राम मंदिर चढ़ावा मामले में जानकारी मिलते ही SIT बनाई- CM। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, कार्रवाई अभी भी जारी- CM। राम मंदिर ट्रस्ट में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं- CM। राम मंदिर ट्रस्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बना- CM। सपा ने राम मंदिर को लेकर उल्टी-सीधी बातें कहीं- CM। सपा-कांग्रेस का आचरण हमेशा से सनातन विरोधी रहा- CM। पकड़े गए लोगों का बीजेपी से कोई संबंध नहीं- CM योगी। राम मंदिर की बात करने वाले हमेशा इसका विरोध करते रहे- CM। प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला, फिर भी नहीं गए- CM। राम मंदिर की गलियों को रक्तरंजित करने वाले यही लोग हैं- CM। इस मामले में किसी भी साधु-संत की संलिप्तता नहीं मिली- CM। 1100 कर्मचारियों में सिर्फ 8 लोगों की भूमिका पाई गई- CM।1
- शिव मंदिर के त्रिशूल पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त बड़ा हादसा टला, मंदिर के ऊपरी हिस्से में पड़े दरार और काले निशान मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के खौर गांव स्थित एक शिव मंदिर पर मंगलवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार मंगलवार गांव में स्थित शिव मंदिर के त्रिशूल पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही मंदिर का ऊपरी हिस्सा कई जगह से फट गया और वहां काले निशान पड़ गए। गांव निवासी लालचन्द्र ने बताया कि उन्होंने अपने घर के पास ही इस शिव मंदिर का निर्माण कराया है। मंदिर के ऊपरी हिस्से में त्रिशूल लगा हुआ है, जिस पर आकाशीय बिजली गिरी। उन्होंने बताया कि घटना के समय मंदिर परिसर में कोई भी श्रद्धालु मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा। वहीं, मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।1
- सिरसा मेजा प्रयागराज गांव वालों का कहना है एक व्यक्ति सबको परेशान करके रख दिया है नायब तहसीलदार नंदलाल वर्मा ने कहा इन्हें न्याय हम दिलाएंगे पूरी रिपोर्ट देखी 2017 का मामला बने रहिए राहुल मिश्रा सिरसा मेजा प्रयागराज गांव वालों का कहना है एक व्यक्ति सबको परेशान करके रख दिया है नायब तहसीलदार नंदलाल वर्मा ने कहा इन्हें न्याय हम दिलाएंगे पूरी रिपोर्ट देखी 2017 का मामला बने रहिए राहुल मिश्रा1
- *उड़ीसा से डीएम को फोन कराया, फिर भी सुनवाई नहीं* *मेजा में न्याय के लिए किसान चढ़ा 50 फीट ऊंचे नीम पर* प्रयागराज:मेजा तहसील प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर मेजा के एक किसान ने अपनी जान देने की कोशिश की। तहसील क्षेत्र के गांव जेवनिया सुवंशी का पुरा निवासी विजय लाल तिवारी पुत्र स्व. रामप्यारे ने सोमवार-मंगलवार की रात नीम के पेड़ पर चढ़कर कूदने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा। वायरल वीडियो में विजय लाल पेड़ पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं मैं भी ये हिंदुस्तानी हूँ अपना जमीन सब लिख के दिया हूँ डीएम साहब को। उड़ीसा से डीएम साहब के पास फोन कराया कि सर मेरा जमीन ऐसे फसा हुआ है *1 महीने से लगा रहा था तहसील के चक्कर* विजय लाल ने 08.07.2026 को जिलाधिकारी प्रयागराज और एसडीएम मेजा को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि मौजा जेवनिया की गाटा संख्या 24 रकबा 0.776 हे. में वह सहखातेदार हैं। सहखातेदार अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और निर्माण कार्य में अवरोध डाल रहे हैं। प्रार्थना पत्र के साथ उन्होंने हिस्सा प्रमाण पत्र और खतौनी की कॉपी भी संलग्न की थी। राजस्व विभाग ने जांच कराई तो रिपोर्ट में बंटवारे और सीमांकन की सिफारिश की गई थी। लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जेवनिया चौकी प्रभारी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी अभी नहीं है। फिलहाल लेखपाल को भेजकर जांच करवाई जाएगी और विधिक कार्रवाई की जाएगी। *उड़ीसा से डीएम को फोन कराया, फिर भी सुनवाई नहीं* *मेजा में न्याय के लिए किसान चढ़ा 50 फीट ऊंचे नीम पर* प्रयागराज:मेजा तहसील प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर मेजा के एक किसान ने अपनी जान देने की कोशिश की। तहसील क्षेत्र के गांव जेवनिया सुवंशी का पुरा निवासी विजय लाल तिवारी पुत्र स्व. रामप्यारे ने सोमवार-मंगलवार की रात नीम के पेड़ पर चढ़कर कूदने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा। वायरल वीडियो में विजय लाल पेड़ पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं मैं भी ये हिंदुस्तानी हूँ अपना जमीन सब लिख के दिया हूँ डीएम साहब को। उड़ीसा से डीएम साहब के पास फोन कराया कि सर मेरा जमीन ऐसे फसा हुआ है *1 महीने से लगा रहा था तहसील के चक्कर* विजय लाल ने 08.07.2026 को जिलाधिकारी प्रयागराज और एसडीएम मेजा को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि मौजा जेवनिया की गाटा संख्या 24 रकबा 0.776 हे. में वह सहखातेदार हैं। सहखातेदार अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और निर्माण कार्य में अवरोध डाल रहे हैं। प्रार्थना पत्र के साथ उन्होंने हिस्सा प्रमाण पत्र और खतौनी की कॉपी भी संलग्न की थी। राजस्व विभाग ने जांच कराई तो रिपोर्ट में बंटवारे और सीमांकन की सिफारिश की गई थी। लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जेवनिया चौकी प्रभारी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी अभी नहीं है। फिलहाल लेखपाल को भेजकर जांच करवाई जाएगी और विधिक कार्रवाई की जाएगी।1