Shuru
Apke Nagar Ki App…
खौर गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से शिव मंदिर में पड़ी दरार, बड़ा हादसा टला खौर गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से शिव मंदिर में पड़ी दरार, बड़ा हादसा टला
Rohit Sharma
खौर गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से शिव मंदिर में पड़ी दरार, बड़ा हादसा टला खौर गाँव में आकाशीय बिजली गिरने से शिव मंदिर में पड़ी दरार, बड़ा हादसा टला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लटकता बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है हादसा बारिश में कमजोर हुई जमीन, करंट की चपेट में आने का बढ़ा खतरा मेजा, प्रयागराज। तहसील मेजा के विकासखंड उरुवा अंतर्गत रामनगर क्षेत्र के उपाध्याय का पूरा (कजरी तालाब) में एक बिजली का पोल लंबे समय से लटका हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले पेड़ गिरने की वजह से यह पोल असंतुलित हो गया था, तभी से यह खतरनाक स्थिति में है। ग्रामीण पुदन गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, रामदीन, जंगीलाल और सुरेश गौड़ ने बताया कि बरसात के चलते जमीन भी कमजोर हो गई है, जिससे पोल कभी भी गिर सकता है। यदि यह पोल गिरता है तो आसपास गुजर रहे लोग करंट की चपेट में आ सकते हैं, जिससे गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों व मवेशियों के लिए भी यह स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है। रास्ते से आने-जाने वाले लोग डर के साये में गुजरने को मजबूर हैं और हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। लोगों ने बताया कि कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं कराया जा सका है। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है, जिससे ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।1
- मांडा ब्लाक क्षेत्र गौरैया व भरारी की सड़क पर जलनिगम की पाइप लाइन जेसीबी से खोद कर बिछाया गया जिससे पूरी रोड खराब हो गई है अभी तक मरम्मत नहीं हुआ जिससे ग्रामीण को परेशानी हो रही है2
- सावन मास में जिला अभिषेक करने निकले कांवरियों को आद्या जगत गुरु शंकराचार्य ने दी बधाइयां *महिलाओं को शंकराचार्य बनने का अधिकार, भेदभाव समाप्त हो: आद्या जगतगुरु शंकराचार्य*1
- मेज क्षेत्र स्थित मां शीतला रामनगर में सावन में लगता है भीषण जाम1
- शिव मंदिर के त्रिशूल पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त बड़ा हादसा टला, मंदिर के ऊपरी हिस्से में पड़े दरार और काले निशान मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के खौर गांव स्थित एक शिव मंदिर पर मंगलवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार मंगलवार गांव में स्थित शिव मंदिर के त्रिशूल पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही मंदिर का ऊपरी हिस्सा कई जगह से फट गया और वहां काले निशान पड़ गए। गांव निवासी लालचन्द्र ने बताया कि उन्होंने अपने घर के पास ही इस शिव मंदिर का निर्माण कराया है। मंदिर के ऊपरी हिस्से में त्रिशूल लगा हुआ है, जिस पर आकाशीय बिजली गिरी। उन्होंने बताया कि घटना के समय मंदिर परिसर में कोई भी श्रद्धालु मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ग्रामीणों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा। वहीं, मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।1
- सिरसा मेजा प्रयागराज गांव वालों का कहना है एक व्यक्ति सबको परेशान करके रख दिया है नायब तहसीलदार नंदलाल वर्मा ने कहा इन्हें न्याय हम दिलाएंगे पूरी रिपोर्ट देखी 2017 का मामला बने रहिए राहुल मिश्रा सिरसा मेजा प्रयागराज गांव वालों का कहना है एक व्यक्ति सबको परेशान करके रख दिया है नायब तहसीलदार नंदलाल वर्मा ने कहा इन्हें न्याय हम दिलाएंगे पूरी रिपोर्ट देखी 2017 का मामला बने रहिए राहुल मिश्रा1
- *उड़ीसा से डीएम को फोन कराया, फिर भी सुनवाई नहीं* *मेजा में न्याय के लिए किसान चढ़ा 50 फीट ऊंचे नीम पर* प्रयागराज:मेजा तहसील प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर मेजा के एक किसान ने अपनी जान देने की कोशिश की। तहसील क्षेत्र के गांव जेवनिया सुवंशी का पुरा निवासी विजय लाल तिवारी पुत्र स्व. रामप्यारे ने सोमवार-मंगलवार की रात नीम के पेड़ पर चढ़कर कूदने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा। वायरल वीडियो में विजय लाल पेड़ पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं मैं भी ये हिंदुस्तानी हूँ अपना जमीन सब लिख के दिया हूँ डीएम साहब को। उड़ीसा से डीएम साहब के पास फोन कराया कि सर मेरा जमीन ऐसे फसा हुआ है *1 महीने से लगा रहा था तहसील के चक्कर* विजय लाल ने 08.07.2026 को जिलाधिकारी प्रयागराज और एसडीएम मेजा को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि मौजा जेवनिया की गाटा संख्या 24 रकबा 0.776 हे. में वह सहखातेदार हैं। सहखातेदार अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और निर्माण कार्य में अवरोध डाल रहे हैं। प्रार्थना पत्र के साथ उन्होंने हिस्सा प्रमाण पत्र और खतौनी की कॉपी भी संलग्न की थी। राजस्व विभाग ने जांच कराई तो रिपोर्ट में बंटवारे और सीमांकन की सिफारिश की गई थी। लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जेवनिया चौकी प्रभारी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी अभी नहीं है। फिलहाल लेखपाल को भेजकर जांच करवाई जाएगी और विधिक कार्रवाई की जाएगी। *उड़ीसा से डीएम को फोन कराया, फिर भी सुनवाई नहीं* *मेजा में न्याय के लिए किसान चढ़ा 50 फीट ऊंचे नीम पर* प्रयागराज:मेजा तहसील प्रशासन की लापरवाही से तंग आकर मेजा के एक किसान ने अपनी जान देने की कोशिश की। तहसील क्षेत्र के गांव जेवनिया सुवंशी का पुरा निवासी विजय लाल तिवारी पुत्र स्व. रामप्यारे ने सोमवार-मंगलवार की रात नीम के पेड़ पर चढ़कर कूदने का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा। वायरल वीडियो में विजय लाल पेड़ पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं मैं भी ये हिंदुस्तानी हूँ अपना जमीन सब लिख के दिया हूँ डीएम साहब को। उड़ीसा से डीएम साहब के पास फोन कराया कि सर मेरा जमीन ऐसे फसा हुआ है *1 महीने से लगा रहा था तहसील के चक्कर* विजय लाल ने 08.07.2026 को जिलाधिकारी प्रयागराज और एसडीएम मेजा को लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि मौजा जेवनिया की गाटा संख्या 24 रकबा 0.776 हे. में वह सहखातेदार हैं। सहखातेदार अपने हिस्से से अधिक जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और निर्माण कार्य में अवरोध डाल रहे हैं। प्रार्थना पत्र के साथ उन्होंने हिस्सा प्रमाण पत्र और खतौनी की कॉपी भी संलग्न की थी। राजस्व विभाग ने जांच कराई तो रिपोर्ट में बंटवारे और सीमांकन की सिफारिश की गई थी। लेकिन एक महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जेवनिया चौकी प्रभारी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। इस संबंध में एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी अभी नहीं है। फिलहाल लेखपाल को भेजकर जांच करवाई जाएगी और विधिक कार्रवाई की जाएगी।1