दुधवा में दिखा टाइगर व कुलाचें मारता भालू, रोमांचित हुए पर्यटक, दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को प्रतिदिन हो रहे वन्यजीवों के दीदार दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को उस समय खासा रोमांच अनुभव हुआ, जब एक भालू खुले जंगल में कुलाचें मारता एवं चहलकदमी करता टाइगर नजर आया। भालू की चंचल हरकतों को देखकर पर्यटक उत्साहित हो उठे और इस अनोखे नजारे का भरपूर आनंद लिया। सफारी के दौरान टैक्सी चालक गोपाल और गाइड सौरभ ने भालू और टाइगर की गतिविधियों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। भालू कुछ देर तक जंगल में इधर-उधर दौड़ता और उछल-कूद करता रहा। पास में ही टाइगर भी दिखाई दिया। टाइगर और भालू को एक साथ देखकर पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। वन क्षेत्र में इन दिनों वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ी हुई है। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को प्रतिदिन विभिन्न वन्यजीवों के दीदार हो रहे हैं, जिससे दुधवा आने वाले सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर ने बताया कि मौसम अनुकूल होने के चलते वन्यजीव अधिक संख्या में बाहर निकल रहे हैं, जिससे पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। गाइड सौरभ ने बताया कि इस समय जंगल सफारी के दौरान हर दिन वन्यजीवों के दीदार हो जाते हैं। आज उन्होंने भालू और टाइगर की पूरी गतिविधि अपने मोबाइल में कैद की है।

- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को उस समय खासा रोमांच अनुभव हुआ, जब एक भालू खुले जंगल में कुलाचें मारता एवं चहलकदमी करता टाइगर नजर आया। भालू की चंचल हरकतों को देखकर पर्यटक उत्साहित हो उठे और इस अनोखे नजारे का भरपूर आनंद लिया। सफारी के दौरान टैक्सी चालक गोपाल और गाइड सौरभ ने भालू और टाइगर की गतिविधियों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। भालू कुछ देर तक जंगल में इधर-उधर दौड़ता और उछल-कूद करता रहा। पास में ही टाइगर भी दिखाई दिया। टाइगर और भालू को एक साथ देखकर पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। वन क्षेत्र में इन दिनों वन्यजीवों की सक्रियता बढ़ी हुई है। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को प्रतिदिन विभिन्न वन्यजीवों के दीदार हो रहे हैं, जिससे दुधवा आने वाले सैलानियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर ने बताया कि मौसम अनुकूल होने के चलते वन्यजीव अधिक संख्या में बाहर निकल रहे हैं, जिससे पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। गाइड सौरभ ने बताया कि इस समय जंगल सफारी के दौरान हर दिन वन्यजीवों के दीदार हो जाते हैं। आज उन्होंने भालू और टाइगर की पूरी गतिविधि अपने मोबाइल में कैद की है।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही बताया जा रहा है कि एसडीएम द्वारा पहले पैमाइश के आदेश दिए गए थे, लेकिन बाद में उसे रोक दिया गया, जिस पर विधायक ने एक किसान के पक्ष में पैमाइश कराने की सिफारिश की मौके पर पहुंची टीम को भी एसडीएम द्वारा फोन कर वापस बुला लिया गया, जिससे विवाद और बढ़ गया जनसुनवाई के दौरान हुई बहस में नायब तहसीलदार के हस्तक्षेप पर विधायक ने उन्हें भी फटकार लगाई1
- Post by Anurag Patel1
- निघासन क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है— लुधौरी पंचायत में शौचालय दिलाने के नाम पर ठगी करने पहुंचे तीन लोगों को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया और पूरी घटना का वीडियो भी बन गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के बाद तीनों ठगों ने ग्रामीणों का पैसा वापस कर दिया और मौका पाकर वहां से भागने में सफल रहे। हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। ग्रामीणों के अनुसार, पकड़े गए लोगों में से महिला और एक पुरुष बौधिया गांव के बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस और उच्च अधिकारियों से कर दी है, ताकि ऐसे ठगों पर सख्त कार्रवाई हो सके और आगे किसी के साथ धोखाधड़ी न हो।2
- पलिया-सम्पूर्णानगर रोड पर स्थित ग्राम बमनगर में एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि सामने से तेज गति से आ रहे एक वाहन को बचाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, जो बाद में सामान्य हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत स्वयं के द्वारा गोली लगने से युवक की मृत्यु के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, श्री विवेक कुमार तिवारी की बाइट*1