logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकानेर के सर्किट हाउस के पास 3 वाहन भिड़े, बड़ा हादसा टला

15 hrs ago
user_SSSO News
SSSO News
बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
15 hrs ago

बीकानेर के सर्किट हाउस के पास 3 वाहन भिड़े, बड़ा हादसा टला

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Bikaner pbm hospital news today update #Bikaner #news #updat
    1
    Bikaner pbm hospital news today update 
#Bikaner #news #updat
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • रायसिंहनगर के पास गांव ठंडी में दो बच्चों की मौत डिग्गी में डुबने से ओर गांव छाया मातम
    1
    रायसिंहनगर के पास गांव ठंडी में दो बच्चों की मौत डिग्गी में डुबने से ओर गांव छाया मातम
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter Bikaner, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • पत्रकार इकबाल खान मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच में सामने आ रही परत-दर-परत सच्चाई रिश्तों के टूटने और एक सुनियोजित साजिश की दर्दनाक कहानी बयां कर रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पत्नी प्रियंका पर आरोप है कि उसने अपने पति देवकृष्ण की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम तक पहुंचाया। साथ ही वह लंबे समय से पति को उसके सांवले रंग और साधारण पहनावे को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करती थी। 2015 में शादी, 2020 में गौना देवकृष्ण और प्रियंका की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उस समय प्रियंका की उम्र मात्र 15 वर्ष बताई जा रही है। परंपरा के अनुसार 2020 में गौना हुआ और वह ससुराल आई। परिवार को उम्मीद थी कि घर में खुशियां आएंगी, लेकिन इसके बाद विवाद और तनाव बढ़ने लगे। रंग और व्यवहार को लेकर प्रताड़ना देवकृष्ण बचपन से संघर्षशील जीवन जी रहे थे। पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने मिर्च-मसाले बेचकर परिवार को संभाला। आरोप है कि प्रियंका उन्हें उनके रंग-रूप को लेकर ताने देती थी और कहती थी कि वह उसके पसंद के अनुसार नहीं हैं। वह घरेलू कामों से भी दूरी बनाए रखती थी और अधिकतर समय मोबाइल फोन पर बिताती थी। साथ ही दहेज के झूठे केस और तलाक की धमकी भी देती थी। अवैध संबंध और हत्या की साजिश शादी के कुछ वर्षों बाद प्रियंका की मुलाकात अपने रिश्ते के जीजा लगने वाले कमलेश से हुई, जो राजगढ़ का रहने वाला और ढाबा संचालक बताया जाता है। दोनों के बीच कथित अवैध संबंध बन गए। जब देवकृष्ण इस रिश्ते में बाधा बनने लगे, तो उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर करीब 1 लाख रुपये में सुपारी किलर को हत्या की जिम्मेदारी दी। लूट की कहानी का खुलासा हत्या के बाद इसे लूट की वारदात दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में कई विसंगतियां सामने आईं। कथित लूट के गहने घर में ही बरामद हुए, जिससे शक गहरा गया। पूछताछ के दौरान प्रियंका के बयान बार-बार बदलते रहे, जिसके बाद उसने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ इस घटना ने दो परिवारों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। देवकृष्ण की मां और बहन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके कथित प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुपारी किलर की तलाश जारी है।
    1
    पत्रकार इकबाल खान
मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच में सामने आ रही परत-दर-परत सच्चाई रिश्तों के टूटने और एक सुनियोजित साजिश की दर्दनाक कहानी बयां कर रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पत्नी प्रियंका पर आरोप है कि उसने अपने पति देवकृष्ण की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम तक पहुंचाया। साथ ही वह लंबे समय से पति को उसके सांवले रंग और साधारण पहनावे को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करती थी।
2015 में शादी, 2020 में गौना
देवकृष्ण और प्रियंका की शादी वर्ष 2015 में हुई थी। उस समय प्रियंका की उम्र मात्र 15 वर्ष बताई जा रही है। परंपरा के अनुसार 2020 में गौना हुआ और वह ससुराल आई। परिवार को उम्मीद थी कि घर में खुशियां आएंगी, लेकिन इसके बाद विवाद और तनाव बढ़ने लगे।
रंग और व्यवहार को लेकर प्रताड़ना
देवकृष्ण बचपन से संघर्षशील जीवन जी रहे थे। पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने मिर्च-मसाले बेचकर परिवार को संभाला। आरोप है कि प्रियंका उन्हें उनके रंग-रूप को लेकर ताने देती थी और कहती थी कि वह उसके पसंद के अनुसार नहीं हैं। वह घरेलू कामों से भी दूरी बनाए रखती थी और अधिकतर समय मोबाइल फोन पर बिताती थी। साथ ही दहेज के झूठे केस और तलाक की धमकी भी देती थी।
अवैध संबंध और हत्या की साजिश
शादी के कुछ वर्षों बाद प्रियंका की मुलाकात अपने रिश्ते के जीजा लगने वाले कमलेश से हुई, जो राजगढ़ का रहने वाला और ढाबा संचालक बताया जाता है। दोनों के बीच कथित अवैध संबंध बन गए। जब देवकृष्ण इस रिश्ते में बाधा बनने लगे, तो उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर करीब 1 लाख रुपये में सुपारी किलर को हत्या की जिम्मेदारी दी।
लूट की कहानी का खुलासा
हत्या के बाद इसे लूट की वारदात दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में कई विसंगतियां सामने आईं। कथित लूट के गहने घर में ही बरामद हुए, जिससे शक गहरा गया। पूछताछ के दौरान प्रियंका के बयान बार-बार बदलते रहे, जिसके बाद उसने कथित तौर पर अपना जुर्म कबूल कर लिया।
दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
इस घटना ने दो परिवारों को पूरी तरह तबाह कर दिया है। देवकृष्ण की मां और बहन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका और उसके कथित प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुपारी किलर की तलाश जारी है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • बीकानेर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू। “Operation Nilkanth” के तहत अब होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई, तस्करों और गैंगस्टरों में पहले से ही हड़कंप। #bikanernews #bikanerpolice #rajasthan #ipsmridulkachawa #bikanercity
    1
    बीकानेर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू। “Operation Nilkanth” के तहत अब होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई, तस्करों और गैंगस्टरों में पहले से ही हड़कंप।
#bikanernews #bikanerpolice #rajasthan #ipsmridulkachawa #bikanercity
    user_SSSO NEWS
    SSSO NEWS
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by SSSO News
    1
    Post by SSSO News
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • नेशनल हाईवे 11 पर बीकानेर रोड पर हुए सड़क हादसे में मृतक की पहचान हो गई है । मृतक की पहचान परविंदर सिंह निवासी कोलु पाबुजी फलोदी के रूप में हुई है और मृतक के परिजनों के पहुंचने पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द कर दिया।
    1
    नेशनल हाईवे 11 पर बीकानेर रोड पर हुए सड़क हादसे में मृतक की पहचान हो गई है । मृतक की पहचान परविंदर सिंह निवासी कोलु पाबुजी फलोदी के रूप में हुई है और मृतक के परिजनों के पहुंचने पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द कर दिया।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • दो आरोपी धनराज उर्फ राजू एवं दिलीप गिरफ्तार । 10 मोबाईल फोन, एक लेपटॉप, एक टेबलेट, 9 एटीएम कार्ड, 5 चार्जर जब्त । आरोपियों को सरहद खाटूबड़ी से किया दस्तयाब । आरोपीगण द्वारा एक एप्प के माध्यम से ऑनलाईन गेमिंग प्लेटफॉर्म एवं क्रिकेट मैच पर रूपयों का दांव लगवाकर आमजन को प्रलोभन देकर पैसा हड़पते हैं। नागौर/खाटू बड़ी,,रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑनलाईन जुआ-सट्टे की रोकथाम हेतु दिये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं खेमाराम बिजारणियां वृत्ताधिकारी वृत्त जायल के निकटतम सुपरविजन में दिलीप सहल थानाधिकारी पुलिस थाना खाटूबड़ी द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से विभिन्न लोगों को ओनलाईन गेम खिलाकर रुपयों की हार-जीत का दांव लगाने, क्रिकेट मैच के भाव देकर खाईवाली व लगाईवाली करने, सूचना एवं संचार माध्यमों का दुरुपयोग करके अनुचित लाभ व दूसरे व्यक्तियों को सदोष हानि पहुंचाने तथा छल / संगठित अपराध करने वाले दो आरोपियों धनराज उर्फ राजू एवं दिलीप को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से एक लेपटॉप, 10 मोबाईल फोन, 9 एटीएम कार्ड, 5 चार्जर आदि जब्त किया गया ।
    1
    दो आरोपी धनराज उर्फ राजू एवं दिलीप गिरफ्तार ।
10 मोबाईल फोन, एक लेपटॉप, एक टेबलेट, 9 एटीएम कार्ड, 5 चार्जर जब्त ।
आरोपियों को सरहद खाटूबड़ी से किया दस्तयाब ।
आरोपीगण द्वारा एक एप्प के माध्यम से ऑनलाईन गेमिंग प्लेटफॉर्म एवं क्रिकेट मैच पर रूपयों का दांव लगवाकर आमजन को प्रलोभन देकर पैसा हड़पते हैं।
नागौर/खाटू बड़ी,,रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑनलाईन जुआ-सट्टे की रोकथाम हेतु दिये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं  खेमाराम बिजारणियां वृत्ताधिकारी वृत्त जायल के निकटतम सुपरविजन में  दिलीप सहल थानाधिकारी पुलिस थाना खाटूबड़ी द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से विभिन्न लोगों को ओनलाईन गेम खिलाकर रुपयों की हार-जीत का दांव लगाने, क्रिकेट मैच के भाव देकर खाईवाली व लगाईवाली करने, सूचना एवं संचार माध्यमों का दुरुपयोग करके अनुचित लाभ व दूसरे व्यक्तियों को सदोष हानि पहुंचाने तथा छल / संगठित अपराध करने वाले दो आरोपियों धनराज उर्फ राजू एवं दिलीप को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से एक लेपटॉप, 10 मोबाईल फोन, 9 एटीएम कार्ड, 5 चार्जर आदि जब्त किया गया ।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • अररिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ठेला लगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दोहरी हत्या में बदल गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) के गेट नंबर 2 के पास ठेला लगाने को लेकर ठेला दुकानदार राहुल चौहान और एक पिकअप वाहन चालक नबी हुसैन के बीच कहासुनी हुई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि ठेला लगाने वाले युवक ने चालक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।वारदात के बाद आरोपी मौके से भागकर पास की झाड़ियों में छिप गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन इसी दौरान गुस्साई भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस से आरोपी को छीन लिया। भीड़ ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। *मृतकों की पहचान* इस घटना में मृतकों की पहचान स्थानीय निवासी राहुल चौहान (ठेला दुकानदार) और नबी हुसैन (पिकअप चालक) के रूप में हुई है। दोनों ही क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। *इलाके में तनाव और विरोध* घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने सुभाष चौक सहित कई स्थानों पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    1
    अररिया  थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ठेला लगाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते दोहरी हत्या में बदल गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
जानकारी के अनुसार, कृषि उत्पादन बाजार समिति (विघटित) के गेट नंबर 2 के पास ठेला लगाने को लेकर ठेला दुकानदार राहुल चौहान और एक पिकअप वाहन चालक नबी हुसैन के बीच कहासुनी हुई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि ठेला लगाने वाले युवक ने चालक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।वारदात के बाद आरोपी मौके से भागकर पास की झाड़ियों में छिप गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन इसी दौरान गुस्साई भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस से आरोपी को छीन लिया। भीड़ ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
*मृतकों की पहचान*
इस घटना में मृतकों की पहचान स्थानीय निवासी राहुल चौहान (ठेला दुकानदार) और नबी हुसैन (पिकअप चालक) के रूप में हुई है। दोनों ही क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
*इलाके में तनाव और विरोध*
घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने सुभाष चौक सहित कई स्थानों पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.