logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट मां बेटे ने होटल के रूम में किया सुसाइड

15 hrs ago
user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
द कहर न्यूज़ एजेंसी
Journalist Sadar, Varanasi•
15 hrs ago

वाराणसी व्यूरो रिपोर्ट मां बेटे ने होटल के रूम में किया सुसाइड

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनबरसा टांडा कला प्राथमिक विद्यालय में एक ही कमरे में पढ़ते दो कक्षाओं के बच्चे। जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। चहनिया विकास खंड के सोनबरसा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कमरों की भारी कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में जगह का अभाव होने के कारण एक ही क्लासरूम में दो-दो कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। इससे शिक्षकों को पढ़ाने में परेशानी हो रही है, वहीं बच्चों का ध्यान भी पढ़ाई पर ठीक से नहीं लग पा रहा है। ग्राम प्रधान राधिका देवी के प्रतिनिधि आनंद सोनकर ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व कायाकल्प योजना के तहत लगभग 10 लाख रुपये की लागत से विद्यालय का जीर्णोद्धार कराया गया था। लेकिन कायाकल्प कार्य पूरा होने के महज एक-दो महीने बाद ही विद्यालय के कुछ कमरों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद से विद्यालय में कमरों की कमी बनी हुई है। कमरों को ध्वस्त किए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नए क्लासरूम का निर्माण शुरू नहीं कराया जा सका है। विद्यालय प्रशासन और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि की ओर से संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। कमरों की कमी के कारण विद्यालय में एक ही कमरे में दो कक्षाओं का संचालन करना पड़ रहा है। इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही बच्चों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में जल्द से जल्द नए क्लासरूम का निर्माण कराने की मांग की है।
    1
    सोनबरसा टांडा कला प्राथमिक विद्यालय में एक ही कमरे में पढ़ते दो कक्षाओं के बच्चे।

जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली 
टांडाकला। चहनिया विकास खंड के सोनबरसा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कमरों की भारी कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में जगह का अभाव होने के कारण एक ही क्लासरूम में दो-दो कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। इससे शिक्षकों को पढ़ाने में परेशानी हो रही है, वहीं बच्चों का ध्यान भी पढ़ाई पर ठीक से नहीं लग पा रहा है।
ग्राम प्रधान राधिका देवी के प्रतिनिधि आनंद सोनकर ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व कायाकल्प योजना के तहत लगभग 10 लाख रुपये की लागत से विद्यालय का जीर्णोद्धार कराया गया था। लेकिन कायाकल्प कार्य पूरा होने के महज एक-दो महीने बाद ही विद्यालय के कुछ कमरों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद से विद्यालय में कमरों की कमी बनी हुई है।
कमरों को ध्वस्त किए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नए क्लासरूम का निर्माण शुरू नहीं कराया जा सका है। विद्यालय प्रशासन और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि की ओर से संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका।
कमरों की कमी के कारण विद्यालय में एक ही कमरे में दो कक्षाओं का संचालन करना पड़ रहा है। इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही बच्चों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में जल्द से जल्द नए क्लासरूम का निर्माण कराने की मांग की है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • यूपी के गाजीपुर में तीन रील बाज 3 रिक्रूट आरक्षियों को निलंबित किया गया 2025 बैच के हैं तीनों सिपाही, ट्रेनिंग के बाद अभी 3 महीने की हुई है नौकरी मरदह टोल पर गाड़ी खड़ी कर करते थे अवैध वसूली अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा नाम के हैं तीनों सिपाही निलंबित सिपाहियों में से एक सिपाही अजय सिंह है रीलबाज
    1
    यूपी के गाजीपुर में तीन रील बाज 3 रिक्रूट आरक्षियों को निलंबित किया गया
2025 बैच के हैं तीनों सिपाही, ट्रेनिंग के बाद अभी 3 महीने की हुई है नौकरी
मरदह टोल पर गाड़ी खड़ी कर करते थे अवैध वसूली
अजय सिंह, युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा नाम के हैं तीनों सिपाही
निलंबित सिपाहियों में से एक सिपाही अजय सिंह है  रीलबाज
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चिरईगांव में गूंजा देशभक्ति का जज्बा सैकड़ों लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा BDO रिया सैनी और ब्लॉक प्रमुख चंचल के नेतृत्व में निकला हर घर तिरंगा अभियान न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चिरईगांव क्षेत्र वाराणसी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के सम्मान में मंगलवार को चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय से भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई BDO रिया सैनी के नेतृत्व में निकली यात्रा प्रशिक्षु आईएएस एवं खंड विकास अधिकारी रिया सैनी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर कई गांवों से होकर गुजरी देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, कारवां भी बड़ा होता गया। ब्लॉक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा शामिल हुए। ब्लॉक प्रमुख ने की अपील कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह चंचल ने भी सहभागिता की उन्होंने युवाओं से देश के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा हर घर पर तिरंगा लगाना देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है आह्वान किया गया लोगों से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के सम्मान में अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने और हर घर तिरंगा अभियान* को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया। बाइट प्रशिक्षु आईएएस एवं खंड विकास अधिकारी रिया सैनी अभिषेक सिंह चंचल ब्लॉक प्रमुख, चिरईगांव
    1
    चिरईगांव में गूंजा देशभक्ति का जज्बा सैकड़ों लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा
 
BDO रिया सैनी और ब्लॉक प्रमुख चंचल के नेतृत्व में निकला हर घर तिरंगा अभियान
न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट 
चिरईगांव क्षेत्र वाराणसी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के सम्मान में मंगलवार को चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय से भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई BDO रिया सैनी के नेतृत्व में निकली यात्रा प्रशिक्षु आईएएस एवं खंड विकास अधिकारी रिया सैनी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा चिरईगांव ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर कई गांवों से होकर गुजरी देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, कारवां भी बड़ा होता गया। ब्लॉक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा शामिल हुए।
ब्लॉक प्रमुख ने की अपील कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह चंचल ने भी सहभागिता की उन्होंने युवाओं से देश के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
उन्होंने कहा हर घर पर तिरंगा लगाना देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है आह्वान किया गया लोगों से स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के सम्मान में अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने और हर घर तिरंगा अभियान* को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
बाइट प्रशिक्षु आईएएस एवं खंड विकास अधिकारी रिया सैनी अभिषेक सिंह चंचल ब्लॉक प्रमुख, चिरईगांव
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सावन के दूसरे सोमवार पर नई सुबह संस्था ने श्रद्धालुओं को पिलाया शीतल जल न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी सावन माह के द्वितीय सोमवार के अवसर पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा नंदी चौराहे पर निशुल्क शीतल जल वितरण और सेवा कार्य किया गया। भगवान शिव को प्रिय इस पवित्र माह में दूर-दूर से आए दर्शनार्थियों और कांवरियों को संस्था की टीम ने ठंडा पानी पिलाकर सेवा की। इसके साथ ही दर्शन-पूजन में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान और आवश्यक जानकारी भी दी गई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा: संस्था की अध्यक्ष ममता ने कहा- भोले बाबा की नगरी में सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है। सावन में दर्शन के लिए दूर-दूर से आने वाले भक्तों की सहायता करना हमारा सौभाग्य है। संस्थापक विजय कुमार ने कहा-मेले का महत्व केवल दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, एकता और भाईचारे का संदेश देना भी है। हमारी संस्था इसी भावना के साथ कार्य कर रही है। सेवा में सहयोगः संध्या पांडे, राजश्री साहनी, किरन देवी, अजरा बीबी, रहमत अली, मोहम्मद अनीस, मंगलेश्वर प्रसाद, रामबाबू गुप्ता, महबूब हसन, रिंकू प्रसाद, सूरज पाल, रवि कुमार, करम भारती, सुमित बिंद सहित पूरी टीम ने योगदान दिया। अंत में मोहम्मद अनीस ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
    1
    सावन के दूसरे सोमवार पर नई सुबह संस्था ने श्रद्धालुओं को पिलाया शीतल जल
न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी सावन माह के द्वितीय सोमवार के अवसर पर नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा नंदी चौराहे पर निशुल्क शीतल जल वितरण और सेवा कार्य किया गया। भगवान शिव को प्रिय इस पवित्र माह में दूर-दूर से आए दर्शनार्थियों और कांवरियों को संस्था की टीम ने ठंडा पानी पिलाकर सेवा की। इसके साथ ही दर्शन-पूजन में आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान और आवश्यक जानकारी भी दी गई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा: संस्था की अध्यक्ष ममता ने कहा-
भोले बाबा की नगरी में सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म है। सावन में दर्शन के लिए दूर-दूर
से आने वाले भक्तों की सहायता करना हमारा सौभाग्य है। संस्थापक विजय कुमार ने कहा-मेले का महत्व केवल दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, एकता और भाईचारे का संदेश देना भी है। हमारी संस्था इसी भावना के साथ कार्य कर रही है। सेवा में सहयोगः संध्या पांडे, राजश्री साहनी, किरन देवी, अजरा बीबी, रहमत अली, मोहम्मद अनीस, मंगलेश्वर प्रसाद, रामबाबू गुप्ता, महबूब हसन, रिंकू प्रसाद, सूरज पाल, रवि कुमार, करम भारती, सुमित बिंद सहित पूरी टीम ने योगदान दिया। अंत में मोहम्मद अनीस ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कपसेठी पुलिस ने जौनपुर में दी दबिश देके इनामी वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार कपसेठी पुलिस ने जौनपुर में दी दबिश देके इनामी वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार वाराणसी की कपसेठी पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहे वारंटियों और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत सोमवार को एक इनामी वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जौनपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सुंदर कॉलोनी, वाजिदपुर, उमरपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरविंद तिवारी पुत्र उपेंद्र नाथ तिवारी, निवासी सुभाषपुर पाली, थाना मड़ियाहूं, जिला जौनपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी संबंधित मुकदमे में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित था। पुलिस टीम ने सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
    1
    कपसेठी पुलिस ने जौनपुर में दी दबिश देके  इनामी वारंटी  अभियुक्त को किया  गिरफ्तार
कपसेठी पुलिस ने जौनपुर में दी दबिश देके  इनामी वारंटी  अभियुक्त को किया  गिरफ्तार
वाराणसी की कपसेठी पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहे वारंटियों और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत सोमवार को एक इनामी वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जौनपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सुंदर कॉलोनी, वाजिदपुर, उमरपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरविंद तिवारी पुत्र उपेंद्र नाथ तिवारी, निवासी सुभाषपुर पाली, थाना मड़ियाहूं, जिला जौनपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी संबंधित मुकदमे में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित था।
पुलिस टीम ने सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • स्वतंत्रता सेनानियों को नमन, चिरईगांव में निकली हर घर तिरंगा यात्रा
    1
    स्वतंत्रता सेनानियों को नमन, चिरईगांव में निकली हर घर तिरंगा यात्रा
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • खबर का हुआ असर: जनता न्यूज टीवी पर खबर चलने के बाद PWD अधिकारियों ने लिया संज्ञान जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी चौबेपुर। भंदहा कला-दुर्गवा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर जनता न्यूज टीवी पर खबर प्रसारित होने के बाद मामले का असर देखने को मिला। खबर का संज्ञान लेते हुए विधायक त्रिभुवन राम ने PWD अधिकारियों को सड़क की स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद PWD के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जर्जर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, जलभराव और कीचड़ की स्थिति सामने आई। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और आपात स्थिति में एंबुलेंस के पहुंचने में भी दिक्कत होती है। हालांकि, निरीक्षण के बाद PWD अधिकारियों ने बताया कि उक्त सड़क उनके विभाग के अधीन नहीं आती है। ऐसे में अब संबंधित विभाग की पहचान कर सड़क की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी तय करना जरूरी हो गया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जनता न्यूज टीवी की खबर के बाद प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराएगा।
    1
    खबर का हुआ असर: जनता न्यूज टीवी पर खबर चलने के बाद PWD अधिकारियों ने लिया संज्ञान
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार वाराणसी 
चौबेपुर। भंदहा कला-दुर्गवा मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर जनता न्यूज टीवी पर खबर प्रसारित होने के बाद मामले का असर देखने को मिला। खबर का संज्ञान लेते हुए विधायक त्रिभुवन राम ने PWD अधिकारियों को सड़क की स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद PWD के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जर्जर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, जलभराव और कीचड़ की स्थिति सामने आई। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और आपात स्थिति में एंबुलेंस के पहुंचने में भी दिक्कत होती है।
हालांकि, निरीक्षण के बाद PWD अधिकारियों ने बताया कि उक्त सड़क उनके विभाग के अधीन नहीं आती है। ऐसे में अब संबंधित विभाग की पहचान कर सड़क की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी तय करना जरूरी हो गया है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जनता न्यूज टीवी की खबर के बाद प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराएगा।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भावुक माहौल में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को दी गई विदाई, हर आंख हुई नम छह माह के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर बनाई अलग पहचान, ग्राम प्रधानों व क्षेत्रीय लोगों ने दी भावभीनी विदाई न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट चहनिया, चंदौली। बलुआ थाना परिसर में मंगलवार को उस समय भावुक माहौल हो गया, जब थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब छह माह के कार्यकाल में अपनी कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाले थानाध्यक्ष के स्थानांतरण की खबर से पुलिसकर्मियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों में भी मायूसी दिखाई दी। विदाई के दौरान कई लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलुआ थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। उनकी कार्यशैली से जहां आम लोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ, वहीं अपराधियों में पुलिस का भय बना रहा। क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। विदाई समारोह में खंडवारी ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता, डॉ. अजय सिंह, चहनिया ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव, हुदुदी पुर ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, क्षेत्रीय नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं, बलुआ थाना की पूरी पुलिस टीम की ओर से भी थानाध्यक्ष को माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी भावुक नजर आए। लंबे समय तक साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल और नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि उनके साथ बिताया समय हमेशा याद रहेगा। क्षेत्रीय लोगों द्वारा आयोजित विदाई समारोह में भी माहौल पूरी तरह भावुक रहा। वक्ताओं ने कहा कि अरुण प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर जिस तरह से जिम्मेदारी निभाई, वह सराहनीय है। उनके जाने से बलुआ थाना परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी उनकी कमी महसूस होगी स्थानांतरण के बाद थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह बलुआ थाने से रवाना होकर साहबगंज थाने के लिए प्रस्थान कर गए। विदाई के दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर नम आंखों से विदा किया और कहा कि जहां भी उनकी तैनाती होगी, वहां भी वह अपनी कार्यशैली से लोगों का विश्वास जीतेंगे।
    1
    भावुक माहौल में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को दी गई विदाई, हर आंख हुई नम
छह माह के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर बनाई अलग पहचान, ग्राम प्रधानों व क्षेत्रीय लोगों ने दी भावभीनी विदाई 
न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट 
चहनिया, चंदौली। बलुआ थाना परिसर में मंगलवार को उस समय भावुक माहौल हो गया, जब थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब छह माह के कार्यकाल में अपनी कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर क्षेत्र में अलग पहचान बनाने वाले थानाध्यक्ष के स्थानांतरण की खबर से पुलिसकर्मियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों में भी मायूसी दिखाई दी। विदाई के दौरान कई लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलुआ थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। उनकी कार्यशैली से जहां आम लोगों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ, वहीं अपराधियों में पुलिस का भय बना रहा। क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। विदाई समारोह में खंडवारी ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता, डॉ. अजय सिंह, चहनिया ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव, हुदुदी पुर ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, क्षेत्रीय नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं, बलुआ थाना की पूरी पुलिस टीम की ओर से भी थानाध्यक्ष को माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी भावुक नजर आए। लंबे समय तक साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल और नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि उनके साथ बिताया समय हमेशा याद रहेगा।
क्षेत्रीय लोगों द्वारा आयोजित विदाई समारोह में भी माहौल पूरी तरह भावुक रहा। वक्ताओं ने कहा कि अरुण प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर जिस तरह से जिम्मेदारी निभाई, वह सराहनीय है। उनके जाने से बलुआ थाना परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी उनकी कमी महसूस होगी स्थानांतरण के बाद थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह बलुआ थाने से रवाना होकर साहबगंज थाने के लिए प्रस्थान कर गए। विदाई के दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर नम आंखों से विदा किया और कहा कि जहां भी उनकी तैनाती होगी, वहां भी वह अपनी कार्यशैली से लोगों का विश्वास जीतेंगे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के तत्वाधान में निकला गया तिरंगा शोभायात्रा राष्ट्रीय पत्रिका परिषद परिवार की तेज तर्राक पत्रकार छात्रधारी मिश्रा के तत्व धान में जीवनपुर चौराहे से हजारों क्षेत्र वासियों और मित्रगणों के साथ निकला गया तिरंगा शोभायात्रा
    1
    राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के तत्वाधान में निकला गया तिरंगा शोभायात्रा
राष्ट्रीय पत्रिका परिषद परिवार की तेज तर्राक पत्रकार छात्रधारी मिश्रा के तत्व धान में जीवनपुर चौराहे से हजारों क्षेत्र वासियों और मित्रगणों के साथ निकला गया तिरंगा शोभायात्रा
    user_गुलशन कुमार
    गुलशन कुमार
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.