logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरु पूर्णिमा पर अन्नपूर्णा मंदिर में लगने वाले मेले का डीएम-एसपी ने लिया जायजा गुरु पूर्णिमा पर्व पर मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में लगने वाले मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा कन्नौज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर थाना तिर्वा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में आयोजित होने वाले विशाल मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा और एसडीएम तिर्वा के साथ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, प्रवेश व निकास मार्ग और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। डीएम और एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

12 hrs ago
user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
12 hrs ago

गुरु पूर्णिमा पर अन्नपूर्णा मंदिर में लगने वाले मेले का डीएम-एसपी ने लिया जायजा गुरु पूर्णिमा पर्व पर मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में लगने वाले मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा कन्नौज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर थाना तिर्वा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में आयोजित होने वाले विशाल मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा और एसडीएम तिर्वा के साथ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, प्रवेश व निकास मार्ग और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। डीएम और एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कन्नौज में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस से शिकायत की वही लेनदेन का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद. एंकर -कन्नौज में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस से शिकायत की वही लेनदेन का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद. वीओ.कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलपुर निवासी यासमीन पुत्री सहमुद्दीन ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप-सी भर्ती में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे करीब 8 लाख रुपये और शैक्षिक प्रमाणपत्र ले लिए गए। पीड़ित का आरोप है कि गांव के इरशाद ने उसकी मुलाकात तिर्वा निवासी डॉ. राजकुमार सिंह और उनकी पत्नी शालू कामले से कराई थी। आरोप है कि फरवरी 2026 में अलग-अलग माध्यमों से बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कराई गई और नकद भी लिया गया। इसके अलावा मूल शैक्षिक दस्तावेज भी अपने पास रख लिए गए। शिकायत के मुताबिक तीन महीने में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया, लेकिन समय बीतने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उसे धमकियां दी गईं। तिर्वा थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए उसने अब पुलिस अधीक्षक से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कन्नौज में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस से शिकायत की वही लेनदेन का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद.

एंकर -कन्नौज में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस से शिकायत की वही लेनदेन का वीडियो भी पीड़ित के पास मौजूद.
वीओ.कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फूलपुर निवासी यासमीन पुत्री सहमुद्दीन ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्रुप-सी भर्ती में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे करीब 8 लाख रुपये और शैक्षिक प्रमाणपत्र ले लिए गए।
पीड़ित का आरोप है कि गांव के इरशाद ने उसकी मुलाकात तिर्वा निवासी डॉ. राजकुमार सिंह और उनकी पत्नी शालू कामले से कराई थी। आरोप है कि फरवरी 2026 में अलग-अलग माध्यमों से बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कराई गई और नकद भी लिया गया। इसके अलावा मूल शैक्षिक दस्तावेज भी अपने पास रख लिए गए।
शिकायत के मुताबिक तीन महीने में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया, लेकिन समय बीतने के बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर उसे धमकियां दी गईं। तिर्वा थाने में शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए उसने अब पुलिस अधीक्षक से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गुरुपूर्णिमा पर बिठूर घाट का डीसीपी पश्चिम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश कानपुर नगर, 29 जुलाई। गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बुधवार को थाना बिठूर क्षेत्र स्थित बिठूर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। डीसीपी पश्चिम ने कहा कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    2
    गुरुपूर्णिमा पर बिठूर घाट का डीसीपी पश्चिम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर नगर, 29 जुलाई। गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने बुधवार को थाना बिठूर क्षेत्र स्थित बिठूर घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
डीसीपी पश्चिम ने कहा कि गुरुपूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    user_विवेक कुमार
    विवेक कुमार
    Graphic designer बिल्हौर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • बुधवार और गुरु पूर्णिमा का पावन संयोग, सुन्नी धाम से दिव्य दर्शन हरदोई जिले के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी बुधवार एवं गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन तथा गुरु वंदना के साथ पूरा धाम "हर-हर महादेव" और "गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु" के मंगलगान से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। गुरु का आशीर्वाद और महादेव की कृपा जीवन में ज्ञान, शांति, आरोग्य, सफलता और सद्बुद्धि का प्रकाश फैलाए।
    3
    बुधवार और गुरु पूर्णिमा का पावन संयोग, सुन्नी धाम से दिव्य दर्शन 

हरदोई जिले के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी बुधवार एवं गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार दर्शन के लिए प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन तथा गुरु वंदना के साथ पूरा धाम "हर-हर महादेव" और "गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु" के मंगलगान से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
गुरु का आशीर्वाद और महादेव की कृपा जीवन में ज्ञान, शांति, आरोग्य, सफलता और सद्बुद्धि का प्रकाश फैलाए।
    user_सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    सुधीर अवस्थी 'परदेशी' (graminptrkar)
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने किया सिंगी रामपुर घाट का निरीक्षण फर्रुखाबाद कावड़ यात्रा को लेकर आज जिलाधिकारी ने सिंगी रामपुर घाट का निरीक्षण किया कबाड़ से संबंधित जो व्यवस्था है जो लोग पैदल जाएंगे उन सब व्यवस्थाओं को देखा गया।और उन्हीं सब व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया सड़क को लेकर पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया है कि जो गड्ढे हैं उनको गिट्टी व मिट्टी से सही किया जाए। यहां से लेकर जो गंगा घाट तक कच्चा रास्ता है उसे भी सही किया जाएगा।
    1
    कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने किया सिंगी रामपुर घाट का निरीक्षण
फर्रुखाबाद कावड़ यात्रा को लेकर आज जिलाधिकारी ने सिंगी रामपुर घाट का निरीक्षण किया कबाड़ से संबंधित जो व्यवस्था है जो लोग पैदल जाएंगे उन सब व्यवस्थाओं को देखा गया।और उन्हीं सब व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया सड़क को लेकर पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया है कि जो गड्ढे हैं उनको गिट्टी व मिट्टी से सही किया जाए। यहां से लेकर जो गंगा घाट तक कच्चा रास्ता है उसे भी सही किया जाएगा।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गुरु पूर्णिमा पर अन्नपूर्णा मंदिर में लगने वाले मेले का डीएम-एसपी ने लिया जायजा गुरु पूर्णिमा पर्व पर मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में लगने वाले मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा कन्नौज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर थाना तिर्वा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में आयोजित होने वाले विशाल मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा और एसडीएम तिर्वा के साथ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, प्रवेश व निकास मार्ग और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। डीएम और एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
    1
    गुरु पूर्णिमा पर अन्नपूर्णा मंदिर में लगने वाले मेले का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
गुरु पूर्णिमा पर्व पर मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में लगने वाले मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
कन्नौज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर थाना तिर्वा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर में आयोजित होने वाले विशाल मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी तिर्वा और एसडीएम तिर्वा के साथ मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, प्रवेश व निकास मार्ग और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। डीएम और एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • ट्यूबवेल पर पानी पीने गई किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी अधेड़ हिरासत में ट्यूबवेल पर पानी पीने गई किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी अधेड़ हिरासत में कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह ट्यूबवेल पर पानी पीने के लिए रुकी 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्यूबवेल मालिक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए मौके से भागकर घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किसी काम से अपने घर जा रही थी। रास्ते में प्यास लगने पर वह पानी पीने के लिए एक ट्यूबवेल पर पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान ट्यूबवेल मालिक सांडा निवासी 40 वर्षीय अनूप उर्फ छोटे पाठक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने आरोपी का विरोध किया और किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। उसने मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़िता की मां ने थाना प्रभारी संजीव कुमार को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ट्यूबवेल पर पानी पीने गई किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी अधेड़ हिरासत में
ट्यूबवेल पर पानी पीने गई किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी अधेड़ हिरासत में
कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह ट्यूबवेल पर पानी पीने के लिए रुकी 16 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ट्यूबवेल मालिक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए मौके से भागकर घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे किसी काम से अपने घर जा रही थी। रास्ते में प्यास लगने पर वह पानी पीने के लिए एक ट्यूबवेल पर पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान ट्यूबवेल मालिक सांडा निवासी 40 वर्षीय अनूप उर्फ छोटे पाठक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने आरोपी का विरोध किया और किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची। उसने मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
पीड़िता की मां ने थाना प्रभारी संजीव कुमार को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.