Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश मुरैना - बीती रात नगर का पुरा से हांक ले गए थे, 68 भैंसे को, फरियादी के साथ लेकर तलाश के निकली थी पुलिस, राजस्थान के डांग बसई में मिलीं 68 में से 60 भैंसें। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लीं।
Deepu Verma Journalist Dholpur
मध्य प्रदेश मुरैना - बीती रात नगर का पुरा से हांक ले गए थे, 68 भैंसे को, फरियादी के साथ लेकर तलाश के निकली थी पुलिस, राजस्थान के डांग बसई में मिलीं 68 में से 60 भैंसें। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लीं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सदर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र मे कपड़ा व्यापारी के साथ हुई घटना मे शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी महेश मीणा ने बताया कि घटना का पिछले दिनों सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। 08 अप्रेल को रवि त्यागी निवासी मालोनी खुर्द के द्वारा निजी गाड़ी से दिल्ली रेडीमेट का सामान लेने जाते वक्त नामजद आरोपियों के द्वारा मारपीट कर लूट कि वारदात को अंजाम दिया गया था। मामला दर्ज होने के बाद एसपी विकास सागवान के निर्देश पर थाना स्तर की टीमें गठित की गई एवं मुखबिर खास मामूर किये गए आसूचना तंत्र सक्रिय किया गया, तकनीकी सहायता के आधार1
- धौलपुर। थाना सदर धौलपुर पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के साथ हुई मारपीट और लूट की वारदात में फरार चल रहे छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल 2026 को मालोनी खुर्द निवासी कपड़ा व्यापारी रवि त्यागी ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने साथी हरेन्द्र के साथ कार से दिल्ली रेडीमेड कपड़ों का सामान लेने जा रहा था। सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच ओडेला चौराहे पर पहले से खड़ी एक गाड़ी के पास मौजूद 8-10 युवकों ने उनकी कार को रुकवा लिया। आरोपियों के हाथों में लोहे के सरिए, डंडे और हथियार थे। आरोप है कि बदमाशों ने कार में तोड़फोड़ कर व्यापारी के साथ मारपीट की तथा उससे 3.50 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। आरोपियों ने मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने रिपोर्ट में कुछ आरोपियों की पहचान भी बताई थी। इस संबंध में थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं वृत्ताधिकारी शहर कृष्णराज जांगिड के सुपरविजन में थानाधिकारी महेश मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी पुष्पेन्द्र उर्फ छोटू उर्फ पटेल पुत्र मातादीन गुर्जर निवासी मानपुर थाना कोलारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान भागने का प्रयास करने पर आरोपी को चोटें भी आईं। पुलिस इससे पूर्व मामले में जोगा अवाना उर्फ योगेश, सौरभ गुर्जर, सूरज किरार, सौरभ पुत्र केशव तथा अनूप पुत्र केशव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।2
- धौलपुर सदर थाना पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले छठे आरोपी को किया गिरफ्तार पांच पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं , सोशल मीडिया पर हुआ था वीडियो वायरल पुलिस में एक्शन लेते हुए सभी को किया गिरफ्तार2
- Post by NATION MEDIA AB1
- धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर संजीव मागों के मार्गदर्शन में शुक्रवार को को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सचिव रेखा यादव परिसर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया । जिसमें सचिव ने बताया कि इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। उपस्थित श्रमिकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी साथ ही नालसा (असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015 के बारे में जानकारी की कि इस योजना के अंतर्गत दिहाड़ी मजदूर, निर्माण श्रमिक, घरेलू कामगार, कृषि मजदूर, रिक्शा चालक एवं अन्य असंगठित क्षेत्र के कामगार लाभान्वित हो सकते हैं। श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षित कार्यस्थल, कार्य के निर्धारित घंटे, दुर्घटना की स्थिति में मुआवजा एवं अन्य श्रम कानूनों से संबंधित अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया । साथ ही ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, श्रमिक, महिलाएं, अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसके अंतर्गत उन्हें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है साथ ही श्रमिक किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर में संपर्क कर सकते हैं तथा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं, ई-श्रम कार्ड, श्रमिक बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी गई।2
- मध्य प्रदेश मुरैना - बीती रात नगर का पुरा से हांक ले गए थे, 68 भैंसे को, फरियादी के साथ लेकर तलाश के निकली थी पुलिस, राजस्थान के डांग बसई में मिलीं 68 में से 60 भैंसें। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लीं।1
- राजाखेड़ा में 11 लाख बकाया पर उतारे गए 5 ट्रांसफॉर्मर, मौके पर 2 लाख रुपए की वसूली भी की गई, सतर्कता टीम ने 119 बिजली चोरी के मामले पकड़े, 28 लाख रुपए का लगाया गया जुर्माना, करीब 120 अवैध जंपर हटाकर जमा कराए गए, SE विवेक शर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई, डिस्कॉम ने आगे मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।1
- Post by NATION MEDIA AB1