Shuru
Apke Nagar Ki App…
कीचड़ में तब्दील सड़क से ग्रामीण परेशान, जनसुनवाई में लगाई गुहार मंडला। मवई विकासखंड की ग्राम पंचायत बर्रई के रुसा गांव के बरटोला रुसा से डोंगर टोला तक सड़क की हालत बदहाल है। बारिश में सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस व जननी वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और प्रशासन को आवेदन देकर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की।
Pankaj Jhariya
कीचड़ में तब्दील सड़क से ग्रामीण परेशान, जनसुनवाई में लगाई गुहार मंडला। मवई विकासखंड की ग्राम पंचायत बर्रई के रुसा गांव के बरटोला रुसा से डोंगर टोला तक सड़क की हालत बदहाल है। बारिश में सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस व जननी वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और प्रशासन को आवेदन देकर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्रामीण भारत में आज भी विकास नहीं अपने एरिया के सभी न्यूज़ के लिए फॉलो करें और सब्सक्राइब करें1
- नारायणगंज में श्रद्धा के साथ मनाया हरछठ पर्व माताओं ने मांगी पुत्रों की दीर्घायु, किया विधि विधान से पूजन नारायणगंज में श्रद्धा के साथ मनाया हरछठ पर्व माताओं ने मांगी पुत्रों की दीर्घायु, किया विधि विधान से पूजन नारायणगंज में दो सितंबर बुधवार पांच बजे हरछठ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पुत्रवती महिलाओं ने अपने पुत्रों की रक्षा और उनकी दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत धारण किया। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की और अपने पुत्रों का तिलक किया। इस दौरान पुत्रों ने भी अपनी माताओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। पर्व को लेकर बाजारों में खासी चहल-पहल देखी गई और पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बताया गया कि हलषष्ठी व्रत के कड़े नियम होते हैं। इस दिन गाय के दूध या उससे बनी किसी भी वस्तु दही, घी, मक्खन आदि का सेवन पूर्णत: वर्जित होता है। व्रती महिलाओं ने शाम के समय पूजन संपन्न किया और व्रत के पारण के रूप में केवल पसही के चावल का सेवन किया। इसके साथ ही महिलओं ने सामूहिक पूजा की। महिलाओं ने महुआ, पसहर चावल और दही से बने व्यंजनों का भोग लगाया। मंदिरों और घरों में सामूहिक कथा का आयोजन हुआ, जिसमें हल षष्ठी की व्रत कथा सुनी गई। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। 000000000000000000000000000000001
- मंडला आपको और आपके परिवार को हरछठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं छठ पर्व की अवसर पर मंडला बाजार में देखने को मिली बहुत भीड़भाड़1
- स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां? नगर पालिका परिसर में गंदगी देख उठे सवाल! स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां? नगर पालिका परिसर में गंदगी देख उठे सवाल!1
- मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मवेशियों की तस्करी और परिवहन रोकने और जांच कर दूसरे ऊपर उचित कार्यवाही....1
- कलेक्टर ने झिंझरी और इमलई मॉल छापर टोला में NH रोड निर्माण का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश ✍️ मोहम्मद साहिबेआलम 02 सितंबर:- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल कड़ा रुख अपनाते हुए ग्राम झिंझरी और इमलई मॉल छापर टोला में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क निर्माण की निम्न गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर खुद मौके पर पहुंचीं और जारी कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री, निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी मानकों की जांच की। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार ही पूरा किया जाए। शासकीय कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शासकीय निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो और यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों से बातचीत कर सुनीं समस्याएं स्थल पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने सड़क निर्माण से जुड़ी उनकी समस्याएं और सुझाव ध्यानपूर्वक सुने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए बिंदुओं का तत्काल परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि निर्माण कार्य पारदर्शी और मजबूत हो सके।3
- जिले की गौशालाओं में साफ-सफाई, गौ पूजन, गौ रक्षासूत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। *भगवान बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में होंगे विविध आयोजन* *डिंडौरी, 2 सितम्बर 2026* मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में भगवान बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भगवान बलराम जयंती के अवसर पर बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत कृषि संबंधी पारंपरिक कला रूपों की प्रस्तुतियों के साथ आधुनिक कृषि उपकरण, बीज एवं प्राकृतिक खेती आधारित प्रदर्शनी तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालयों में मटकी, बांसुरी, जीवंत झांकी एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएं तथा बच्चों को श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में तैयार कर विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। मंदिरों, मठों एवं देवालयों में विशेष श्रृंगार, स्वच्छता अभियान, मटकी सज्जा एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता, भजन-कीर्तन, बांसुरी वादन, दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक आरती सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिले के विभागीय छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में भजन, श्रीकृष्ण वेशभूषा एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें जनजातीय एवं ग्राम संस्कृति से जुड़े प्रसंगों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिले की गौशालाओं में साफ-सफाई, गौ पूजन, गौ रक्षासूत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। कृष्ण जन्म, वृंदावन, गोवर्धन पूजा एवं गीता उपदेश जैसे प्रसंगों पर जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना तथा पर्वों के प्रति आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना है।1
- *खराब सड़क और एम्बुलेंस बनी जच्चा बच्चा की मौत का वजह*1