Shuru
Apke Nagar Ki App…
मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मवेशियों की तस्करी और परिवहन रोकने और जांच कर दूसरे ऊपर उचित कार्यवाही....
Govardhan kushwaha
मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मवेशियों की तस्करी और परिवहन रोकने और जांच कर दूसरे ऊपर उचित कार्यवाही....
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मंडला - डुंगरिया स्कूल में मिड-डे मील की बदहाल तस्वीर, बच्चों की थाली में सिर्फ बेसन और चावल मंडला जिले के बीजाडांडी विकासखंड अंतर्गत माध्यमिक शाला डुंगरिया में मध्यान्ह भोजन की स्थिति देखकर आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों के पोषण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। निरीक्षण के दौरान मौके पर बच्चों को भोजन के नाम पर केवल बेसन और चावल परोसा जाता पाया गया। मध्यप्रदेश सरकार आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लाख दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। बालाघाट में बच्चों की मौत से जुड़ा मामला अभी थमा भी नहीं है, ऐसे में मध्यान्ह भोजन जैसी अति-संवेदनशील योजना में यह घोर लापरवाही बेहद चिंताजनक है। शासन-प्रशासन से मांग है कि इस मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो!1
- जनपद पंचायत मवई की ग्राम पंचायत बर्राई में रोड की भारी समस्या, ग्रामीण बहुंचे जनसुनवाई में जनपद पंचायत मवई की ग्राम पंचायत बर्राई में रोड की भारी समस्या, ग्रामीण बहुंचे जनसुनवाई में1
- *खराब सड़क और एम्बुलेंस बनी जच्चा बच्चा की मौत का वजह*1
- 🔴 जबलपुर में बढ़ा डेंगू-चिकनगुनिया-मलेरिया का खतरा: 2 दिन में 8 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सर्वे --- जिले में अब तक डेंगू के 54, चिकनगुनिया के 33 और मलेरिया के 7 मरीज सामने आए, अस्पतालों की ओपीडी में भी बढ़ी भीड़ --- जबलपुर में बारिश के बीच मच्छरजनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में डेंगू के 5, चिकनगुनिया के 2 और मलेरिया का 1 नया मरीज सामने आया है। नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वे शुरू कर दिया है। - स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक जिले में अब तक डेंगू के 54, चिकनगुनिया के 33 और मलेरिया के 7 मरीज सामने आ चुके हैं। - करीब एक महीने पहले तक जिले में डेंगू के 30, चिकनगुनिया के 21 और मलेरिया के 3 मरीज थे। यानी बीते एक महीने में मच्छरजनित बीमारियों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। - डेंगू के नए मरीज पाटन, पनागर, निगरी, गढ़ा और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में मिले हैं। वहीं अंसार नगर, मदार टेकरी क्षेत्र की 11 वर्षीय बच्ची में मलेरिया की पुष्टि हुई है। - मरीज मिलने वाले इलाकों में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें सर्वे के साथ-साथ कीटनाशक का छिड़काव भी कर रही हैं। - वहीं त्योहार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार और मंगलवार को अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिला अस्पताल विक्टोरिया, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, रांझी अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में बुखार, उल्टी-दस्त और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। - जिला अस्पताल में रोजाना 500 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। - सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी के अनुसार, संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण वाले मरीजों को जांच के लिए विक्टोरिया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। - स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के बाद घरों और आसपास कूलर, गमले, पुराने टायर, डिब्बों और अन्य जगहों पर पानी जमा न होने दें, क्योंकि जमा पानी में मच्छर तेजी से पनपते हैं। - अगर किसी को बुखार, तेज सिरदर्द, बदन दर्द या कमजोरी महसूस हो रही है, तो लापरवाही न करते हुए डॉक्टर की सलाह लेकर जांच कराएं। - 📍 जबलपुर | मध्य प्रदेश रिपोर्ट दीपक विश्वकर्मा, सच तक पत्रिका न्यूज़, जबलपुर,1
- वार्ड क्रमांक 4 में बड़ी दुर्घटना का खतरा: बिजली पोल के पास धंसी जमीन ✍️ मोहम्मद साहिबेआलम 2 सितंबर:- ज़िले के वार्ड क्रमांक 4 में लगा एक बिजली का पोल इन दिनों खतरे की ज़द में है। पोल के बगल से ज़मीन धंसने के कारण वहाँ एक गड्ढा हो गया है, जिससे पोल के कभी भी गिरने का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस स्थिति की जानकारी पार्षद को दी थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पार्षद द्वारा यही जवाब दिया जा रहा है कि वे अधिकारियों को कॉल कर रहे हैं लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, और अब पार्षद भी फोन नहीं उठा रहे है। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वे जल्द से जल्द इस पोल की मरम्मत करवाकर सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।2
- जिले की गौशालाओं में साफ-सफाई, गौ पूजन, गौ रक्षासूत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। *भगवान बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में होंगे विविध आयोजन* *डिंडौरी, 2 सितम्बर 2026* मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में भगवान बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भगवान बलराम जयंती के अवसर पर बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत कृषि संबंधी पारंपरिक कला रूपों की प्रस्तुतियों के साथ आधुनिक कृषि उपकरण, बीज एवं प्राकृतिक खेती आधारित प्रदर्शनी तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालयों में मटकी, बांसुरी, जीवंत झांकी एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएं तथा बच्चों को श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में तैयार कर विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। मंदिरों, मठों एवं देवालयों में विशेष श्रृंगार, स्वच्छता अभियान, मटकी सज्जा एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता, भजन-कीर्तन, बांसुरी वादन, दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक आरती सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिले के विभागीय छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में भजन, श्रीकृष्ण वेशभूषा एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें जनजातीय एवं ग्राम संस्कृति से जुड़े प्रसंगों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिले की गौशालाओं में साफ-सफाई, गौ पूजन, गौ रक्षासूत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। कृष्ण जन्म, वृंदावन, गोवर्धन पूजा एवं गीता उपदेश जैसे प्रसंगों पर जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना तथा पर्वों के प्रति आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना है।1
- मंडला - कीचड़ और दलदल में तब्दील सड़क, स्कूली बच्चों से लेकर मरीज तक परेशान,दशकों से सड़क निर्माण का इंतजार, मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण1
- कीचड़ में तब्दील सड़क से ग्रामीण परेशान, जनसुनवाई में लगाई गुहार मंडला। मवई विकासखंड की ग्राम पंचायत बर्रई के रुसा गांव के बरटोला रुसा से डोंगर टोला तक सड़क की हालत बदहाल है। बारिश में सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस व जननी वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और प्रशासन को आवेदन देकर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की।1
- बालाघाट में 29 बैगा बच्चों के मौत पर बालाघाट बंद का ऐलान जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं?1