logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वार्ड क्रमांक 4 में बड़ी दुर्घटना का खतरा: बिजली पोल के पास धंसी जमीन ✍️ मोहम्मद साहिबेआलम 2 सितंबर:- ज़िले के वार्ड क्रमांक 4 में लगा एक बिजली का पोल इन दिनों खतरे की ज़द में है। पोल के बगल से ज़मीन धंसने के कारण वहाँ एक गड्ढा हो गया है, जिससे पोल के कभी भी गिरने का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस स्थिति की जानकारी पार्षद को दी थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पार्षद द्वारा यही जवाब दिया जा रहा है कि वे अधिकारियों को कॉल कर रहे हैं लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, और अब पार्षद भी फोन नहीं उठा रहे है। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वे जल्द से जल्द इस पोल की मरम्मत करवाकर सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

7 hrs ago
user_Mohammad Sahibe Alam Khan
Mohammad Sahibe Alam Khan
Court reporter डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago
12b6a8b3-941e-4cf4-a3df-f391d61e338d

वार्ड क्रमांक 4 में बड़ी दुर्घटना का खतरा: बिजली पोल के पास धंसी जमीन ✍️ मोहम्मद साहिबेआलम 2 सितंबर:- ज़िले के वार्ड क्रमांक 4 में लगा एक बिजली का पोल इन दिनों खतरे की ज़द में है। पोल के बगल से ज़मीन धंसने के कारण वहाँ एक गड्ढा हो गया है, जिससे पोल के कभी भी गिरने का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस स्थिति की जानकारी पार्षद को दी थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पार्षद द्वारा यही जवाब दिया जा रहा है कि वे अधिकारियों को कॉल कर रहे हैं लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, और अब पार्षद भी फोन नहीं उठा रहे है। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वे जल्द से जल्द इस पोल की मरम्मत करवाकर सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कलेक्टर ने झिंझरी और इमलई मॉल छापर टोला में NH रोड निर्माण का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश ✍️ मोहम्मद साहिबेआलम 02 सितंबर:- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल कड़ा रुख अपनाते हुए ग्राम झिंझरी और इमलई मॉल छापर टोला में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क निर्माण की निम्न गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर खुद मौके पर पहुंचीं और जारी कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री, निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी मानकों की जांच की। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार ही पूरा किया जाए। शासकीय कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शासकीय निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो और यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों से बातचीत कर सुनीं समस्याएं स्थल पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने सड़क निर्माण से जुड़ी उनकी समस्याएं और सुझाव ध्यानपूर्वक सुने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए बिंदुओं का तत्काल परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि निर्माण कार्य पारदर्शी और मजबूत हो सके।
    3
    कलेक्टर ने झिंझरी और इमलई मॉल छापर टोला में NH रोड निर्माण का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश
✍️ मोहम्मद साहिबेआलम 02 सितंबर:- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल कड़ा रुख अपनाते हुए ग्राम झिंझरी और इमलई मॉल छापर टोला में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क निर्माण की निम्न गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर खुद मौके पर पहुंचीं और जारी कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री, निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी मानकों की जांच की। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार ही पूरा किया जाए।
शासकीय कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शासकीय निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो और यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों से बातचीत कर सुनीं समस्याएं
स्थल पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने सड़क निर्माण से जुड़ी उनकी समस्याएं और सुझाव ध्यानपूर्वक सुने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए बिंदुओं का तत्काल परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि निर्माण कार्य पारदर्शी और मजबूत हो सके।
    user_Mohammad Sahibe Alam Khan
    Mohammad Sahibe Alam Khan
    Court reporter डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्रामीण भारत में आज भी विकास नहीं अपने एरिया के सभी न्यूज़ के लिए फॉलो करें और सब्सक्राइब करें
    1
    ग्रामीण भारत में आज भी विकास नहीं 

अपने एरिया के सभी न्यूज़ के लिए फॉलो करें और सब्सक्राइब करें
    user_Pankaj Jhariya
    Pankaj Jhariya
    News Anchor घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिस बेटे की सलामती के लिए माँ थी भूखी-प्यासी, वही बेटा छोड़ गया दुनिया... चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा
    1
    जिस बेटे की सलामती के लिए माँ थी भूखी-प्यासी, वही बेटा छोड़ गया दुनिया... चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा
    user_PRAVEEN TIWARI
    PRAVEEN TIWARI
    Singer पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    21 min ago
  • मध्य प्रदेश में हर छठ में आस्था का महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया हम बात कर रहे हैं उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली जहां आज सुबह से ही और कहा जाए कि हफ्तों से बाजार में रौनक बनी हुई है क्योंकि मध्य प्रदेश में या मध्य प्रदेश के सभी जिलों में हरछठ का महापर्व मनाया जाता है इसमें मां अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख शांति के लिए यह हरछठ का व्रत करती हैं जिसमें पसी के चावल और महुआ भैंस के दूध से बनी दही एवं दूध का बहुत बड़ा महत्व है इसमें पूजा के लिए कंस एवं चुली जरिया की बड़े आस्था से पूजा की जाती है इसमें बस से बनी टोकनियों का बहुत बड़ा महत्व है क्योंकि बस को वंश का महत्व दिया जाता है
    1
    मध्य प्रदेश में हर छठ में आस्था का महापर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
हम बात कर रहे हैं उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली जहां आज सुबह से ही और कहा जाए कि हफ्तों से बाजार में रौनक बनी हुई है क्योंकि मध्य प्रदेश में या मध्य प्रदेश के सभी जिलों में हरछठ का महापर्व मनाया जाता है इसमें मां अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख शांति के लिए यह हरछठ का व्रत करती हैं जिसमें पसी के चावल और महुआ भैंस के दूध से बनी दही एवं दूध का बहुत बड़ा महत्व है इसमें पूजा के लिए कंस एवं चुली जरिया की बड़े आस्था से पूजा की जाती है इसमें बस से बनी टोकनियों का बहुत बड़ा महत्व है क्योंकि बस को वंश का महत्व दिया जाता है
    user_Om Agrawal
    Om Agrawal
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • WhatsApp पर फर्जी RTO चालान का जाल, APK फाइल से रहें सावधान ! उमरिया पुलिस ने लोगों को WhatsApp पर तेजी से फैल रहे नकली RTO चालान मैसेज को लेकर सतर्क किया है। पुलिस के अनुसार, ठग RTO चालान के नाम पर .APK फाइल भेज रहे हैं, जो किसी परिचित या अंजान नंबर से भी आ सकती है। पुलिस ने अपील की है कि ऐसी APK फाइल को भूलकर भी डाउनलोड न करें। इसे डाउनलोड करने से आपका मोबाइल हैक हो सकता है और बैंक खाते से भी रकम चोरी होने का खतरा रहता है। यदि गलती से APK फाइल डाउनलोड हो गई है तो तुरंत बैंक खाते से रजिस्टर्ड सिम को फोन से निकालें और मोबाइल का Factory Reset या Erase All Data करें। साथ ही WhatsApp पर Two-Step Verification जरूर ऑन रखें। अगर खाते से पैसे कट जाते हैं तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। उमरिया पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करने की अपील की है ।
    1
    WhatsApp पर फर्जी RTO चालान का जाल, APK फाइल से रहें सावधान !

उमरिया पुलिस ने लोगों को WhatsApp पर तेजी से फैल रहे नकली RTO चालान मैसेज को लेकर सतर्क किया है। पुलिस के अनुसार, ठग RTO चालान के नाम पर .APK फाइल भेज रहे हैं, जो किसी परिचित या अंजान नंबर से भी आ सकती है।
पुलिस ने अपील की है कि ऐसी APK फाइल को भूलकर भी डाउनलोड न करें। इसे डाउनलोड करने से आपका मोबाइल हैक हो सकता है और बैंक खाते से भी रकम चोरी होने का खतरा रहता है।
यदि गलती से APK फाइल डाउनलोड हो गई है तो तुरंत बैंक खाते से रजिस्टर्ड सिम को फोन से निकालें और मोबाइल का Factory Reset या Erase All Data करें।
साथ ही WhatsApp पर Two-Step Verification जरूर ऑन रखें। अगर खाते से पैसे कट जाते हैं तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
उमरिया पुलिस ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करने की अपील की है ।
    user_NATIONAL 24 मध्यप्रदेश
    NATIONAL 24 मध्यप्रदेश
    Nowrozabad, Umaria•
    6 hrs ago
  • जिले की गौशालाओं में साफ-सफाई, गौ पूजन, गौ रक्षासूत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। *भगवान बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में होंगे विविध आयोजन* *डिंडौरी, 2 सितम्बर 2026* मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में भगवान बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भगवान बलराम जयंती के अवसर पर बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत कृषि संबंधी पारंपरिक कला रूपों की प्रस्तुतियों के साथ आधुनिक कृषि उपकरण, बीज एवं प्राकृतिक खेती आधारित प्रदर्शनी तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालयों में मटकी, बांसुरी, जीवंत झांकी एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएं तथा बच्चों को श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में तैयार कर विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। मंदिरों, मठों एवं देवालयों में विशेष श्रृंगार, स्वच्छता अभियान, मटकी सज्जा एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता, भजन-कीर्तन, बांसुरी वादन, दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक आरती सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिले के विभागीय छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में भजन, श्रीकृष्ण वेशभूषा एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें जनजातीय एवं ग्राम संस्कृति से जुड़े प्रसंगों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिले की गौशालाओं में साफ-सफाई, गौ पूजन, गौ रक्षासूत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। कृष्ण जन्म, वृंदावन, गोवर्धन पूजा एवं गीता उपदेश जैसे प्रसंगों पर जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना तथा पर्वों के प्रति आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
    1
    जिले की गौशालाओं में साफ-सफाई, गौ पूजन, गौ रक्षासूत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
*भगवान बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में होंगे विविध आयोजन*
*डिंडौरी, 2 सितम्बर 2026* 
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में भगवान बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भगवान बलराम जयंती के अवसर पर बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत कृषि संबंधी पारंपरिक कला रूपों की प्रस्तुतियों के साथ आधुनिक कृषि उपकरण, बीज एवं प्राकृतिक खेती आधारित प्रदर्शनी तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालयों में मटकी, बांसुरी, जीवंत झांकी एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएं तथा बच्चों को श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में तैयार कर विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। मंदिरों, मठों एवं देवालयों में विशेष श्रृंगार, स्वच्छता अभियान, मटकी सज्जा एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता, भजन-कीर्तन, बांसुरी वादन, दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक आरती सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
जिले के विभागीय छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में भजन, श्रीकृष्ण वेशभूषा एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें जनजातीय एवं ग्राम संस्कृति से जुड़े प्रसंगों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिले की गौशालाओं में साफ-सफाई, गौ पूजन, गौ रक्षासूत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। कृष्ण जन्म, वृंदावन, गोवर्धन पूजा एवं गीता उपदेश जैसे प्रसंगों पर जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना तथा पर्वों के प्रति आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
    user_Ishwar prasad Sahu
    Ishwar prasad Sahu
    शाहपुरा, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कलेक्टर ने खैरहा भूमिगत कोयला खदान का किया निरीक्षण शहडोल। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने खैरहा भूमिगत कोयला खदान, सोहागपुर का निरीक्षण कर कोयला उत्खनन, उत्पादन एवं परिवहन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने खदान में श्रमिकों की सुरक्षा, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा श्रमिकों से चर्चा की। इसके अलावा कलेक्टर ने कांटा घर का निरीक्षण कर कोयला परिवहन एवं वाहनों की क्षमता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एसईसीएल के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    कलेक्टर ने खैरहा भूमिगत कोयला खदान का किया निरीक्षण

शहडोल। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने खैरहा भूमिगत कोयला खदान, सोहागपुर का निरीक्षण कर कोयला उत्खनन, उत्पादन एवं परिवहन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने खदान में श्रमिकों की सुरक्षा, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा श्रमिकों से चर्चा की। इसके अलावा कलेक्टर ने कांटा घर का निरीक्षण कर कोयला परिवहन एवं वाहनों की क्षमता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एसईसीएल के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Local News Reporter सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • वार्ड क्रमांक 4 में बड़ी दुर्घटना का खतरा: बिजली पोल के पास धंसी जमीन ✍️ मोहम्मद साहिबेआलम 2 सितंबर:- ज़िले के वार्ड क्रमांक 4 में लगा एक बिजली का पोल इन दिनों खतरे की ज़द में है। पोल के बगल से ज़मीन धंसने के कारण वहाँ एक गड्ढा हो गया है, जिससे पोल के कभी भी गिरने का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस स्थिति की जानकारी पार्षद को दी थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पार्षद द्वारा यही जवाब दिया जा रहा है कि वे अधिकारियों को कॉल कर रहे हैं लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, और अब पार्षद भी फोन नहीं उठा रहे है। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वे जल्द से जल्द इस पोल की मरम्मत करवाकर सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
    2
    वार्ड क्रमांक 4 में बड़ी दुर्घटना का खतरा: बिजली पोल के पास धंसी जमीन
✍️ मोहम्मद साहिबेआलम
2 सितंबर:- ज़िले के वार्ड क्रमांक 4 में लगा एक बिजली का पोल इन दिनों खतरे की ज़द में है। पोल के बगल से ज़मीन धंसने के कारण वहाँ एक गड्ढा हो गया है, जिससे पोल के कभी भी गिरने का अंदेशा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस स्थिति की जानकारी पार्षद को दी थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पार्षद द्वारा यही जवाब दिया जा रहा है कि वे अधिकारियों को कॉल कर रहे हैं लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, और अब पार्षद भी फोन नहीं उठा रहे है।  अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वे जल्द से जल्द इस पोल की मरम्मत करवाकर सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
    user_Mohammad Sahibe Alam Khan
    Mohammad Sahibe Alam Khan
    Court reporter डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.