logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडला - कीचड़ और दलदल में तब्दील सड़क, स्कूली बच्चों से लेकर मरीज तक परेशान,दशकों से सड़क निर्माण का इंतजार, मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण

18 hrs ago
user_Govardhan kushwaha
Govardhan kushwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago

मंडला - कीचड़ और दलदल में तब्दील सड़क, स्कूली बच्चों से लेकर मरीज तक परेशान,दशकों से सड़क निर्माण का इंतजार, मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नारायणगंज में श्रद्धा के साथ मनाया हरछठ पर्व माताओं ने मांगी पुत्रों की दीर्घायु, किया विधि विधान से पूजन नारायणगंज में श्रद्धा के साथ मनाया हरछठ पर्व माताओं ने मांगी पुत्रों की दीर्घायु, किया विधि विधान से पूजन नारायणगंज में दो सितंबर बुधवार पांच बजे हरछठ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पुत्रवती महिलाओं ने अपने पुत्रों की रक्षा और उनकी दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत धारण किया। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की और अपने पुत्रों का तिलक किया। इस दौरान पुत्रों ने भी अपनी माताओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। पर्व को लेकर बाजारों में खासी चहल-पहल देखी गई और पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बताया गया कि हलषष्ठी व्रत के कड़े नियम होते हैं। इस दिन गाय के दूध या उससे बनी किसी भी वस्तु दही, घी, मक्खन आदि का सेवन पूर्णत: वर्जित होता है। व्रती महिलाओं ने शाम के समय पूजन संपन्न किया और व्रत के पारण के रूप में केवल पसही के चावल का सेवन किया। इसके साथ ही महिलओं ने सामूहिक पूजा की। महिलाओं ने महुआ, पसहर चावल और दही से बने व्यंजनों का भोग लगाया। मंदिरों और घरों में सामूहिक कथा का आयोजन हुआ, जिसमें हल षष्ठी की व्रत कथा सुनी गई। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। 00000000000000000000000000000000
    1
    नारायणगंज में श्रद्धा के साथ मनाया हरछठ पर्व
माताओं ने मांगी पुत्रों की दीर्घायु, किया विधि विधान से पूजन
नारायणगंज में श्रद्धा के साथ मनाया हरछठ पर्व
माताओं ने मांगी पुत्रों की दीर्घायु, किया विधि विधान से पूजन
नारायणगंज में दो सितंबर बुधवार पांच बजे हरछठ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पुत्रवती महिलाओं ने अपने पुत्रों की रक्षा और उनकी दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत धारण किया। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की और अपने पुत्रों का तिलक किया। इस दौरान पुत्रों ने भी अपनी माताओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। पर्व को लेकर बाजारों में खासी चहल-पहल देखी गई और पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
बताया गया कि हलषष्ठी व्रत के कड़े नियम होते हैं। इस दिन गाय के दूध या उससे बनी किसी भी वस्तु दही, घी, मक्खन आदि का सेवन पूर्णत: वर्जित होता है। व्रती महिलाओं ने शाम के समय पूजन संपन्न किया और व्रत के पारण के रूप में केवल पसही के चावल का सेवन किया।
इसके साथ ही महिलओं ने सामूहिक पूजा की। महिलाओं ने महुआ, पसहर चावल और दही से बने व्यंजनों का भोग लगाया। मंदिरों और घरों में सामूहिक कथा का आयोजन हुआ, जिसमें हल षष्ठी की व्रत कथा सुनी गई। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
00000000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंडला आपको और आपके परिवार को हरछठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं छठ पर्व की अवसर पर मंडला बाजार में देखने को मिली बहुत भीड़भाड़
    1
    मंडला आपको और आपके परिवार को हरछठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
छठ पर्व की अवसर पर मंडला  बाजार में देखने को मिली बहुत भीड़भाड़
    user_राकेश हरदहा
    राकेश हरदहा
    Photographer मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां? नगर पालिका परिसर में गंदगी देख उठे सवाल! स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां? नगर पालिका परिसर में गंदगी देख उठे सवाल!
    1
    स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां? नगर पालिका परिसर में गंदगी देख उठे सवाल!
स्वच्छ भारत अभियान की उड़ रही धज्जियां? नगर पालिका परिसर में गंदगी देख उठे सवाल!
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter Mandla, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मवेशियों की तस्करी और परिवहन रोकने और जांच कर दूसरे ऊपर उचित कार्यवाही....
    1
    मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मवेशियों की तस्करी और परिवहन रोकने और जांच कर दूसरे ऊपर उचित कार्यवाही....
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • ग्रामीण भारत में आज भी विकास नहीं अपने एरिया के सभी न्यूज़ के लिए फॉलो करें और सब्सक्राइब करें
    1
    ग्रामीण भारत में आज भी विकास नहीं 

अपने एरिया के सभी न्यूज़ के लिए फॉलो करें और सब्सक्राइब करें
    user_Pankaj Jhariya
    Pankaj Jhariya
    News Anchor घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हरछठ पूजा से पहले श्रीराम मंदिर में भक्तों ने की साफ-सफाई घंसौर। हरछठ पूजा के पूर्व बुधवार, 2 सितंबर 2026 को सुबह 7:00 घंसौर स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। भक्तों ने मंदिर परिसर की सफाई कर पूजा-अर्चना के लिए वातावरण को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता कार्य में सहभागिता निभाई। हरछठ पूजा को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। भक्तों ने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है। मंदिर परिसर की सफाई के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल नजर आया।
    1
    हरछठ पूजा से पहले श्रीराम मंदिर में भक्तों ने की साफ-सफाई
घंसौर। हरछठ पूजा के पूर्व बुधवार, 2 सितंबर 2026 को सुबह 7:00 घंसौर स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। भक्तों ने मंदिर परिसर की सफाई कर पूजा-अर्चना के लिए वातावरण को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वच्छता कार्य में सहभागिता निभाई। हरछठ पूजा को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। भक्तों ने कहा कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है। मंदिर परिसर की सफाई के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल नजर आया।
    user_Umesh Srivastava
    Umesh Srivastava
    घनसौर, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कलेक्टर ने झिंझरी और इमलई मॉल छापर टोला में NH रोड निर्माण का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश ✍️ मोहम्मद साहिबेआलम 02 सितंबर:- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल कड़ा रुख अपनाते हुए ग्राम झिंझरी और इमलई मॉल छापर टोला में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क निर्माण की निम्न गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर खुद मौके पर पहुंचीं और जारी कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री, निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी मानकों की जांच की। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार ही पूरा किया जाए। शासकीय कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शासकीय निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो और यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों से बातचीत कर सुनीं समस्याएं स्थल पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने सड़क निर्माण से जुड़ी उनकी समस्याएं और सुझाव ध्यानपूर्वक सुने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए बिंदुओं का तत्काल परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि निर्माण कार्य पारदर्शी और मजबूत हो सके।
    3
    कलेक्टर ने झिंझरी और इमलई मॉल छापर टोला में NH रोड निर्माण का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश
✍️ मोहम्मद साहिबेआलम 02 सितंबर:- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल कड़ा रुख अपनाते हुए ग्राम झिंझरी और इमलई मॉल छापर टोला में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क निर्माण की निम्न गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर खुद मौके पर पहुंचीं और जारी कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री, निर्माण प्रक्रिया और तकनीकी मानकों की जांच की। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार ही पूरा किया जाए।
शासकीय कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शासकीय निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित हो और यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों से बातचीत कर सुनीं समस्याएं
स्थल पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कलेक्टर ने सड़क निर्माण से जुड़ी उनकी समस्याएं और सुझाव ध्यानपूर्वक सुने। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए बिंदुओं का तत्काल परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि निर्माण कार्य पारदर्शी और मजबूत हो सके।
    user_Mohammad Sahibe Alam Khan
    Mohammad Sahibe Alam Khan
    Court reporter डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सलैया में एंबुलेंस न मिलने और बदहाल रास्तों ने ली जच्चा-बच्चा की जान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल सलैया में एंबुलेंस न मिलने और बदहाल रास्तों ने ली जच्चा-बच्चा की जान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल विकासखंड बीजाडांडी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और खराब रास्तों के कारण सिकल सेल पीडि़त गर्भवती पत्नि और उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। बताया गया कि ग्राम सलैया निवासी 28 वर्षीय रुक्मणी नरेती को एक सितंबर मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पति प्रीतम नरेती ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन ऑपरेटर ने वाहन उपलब्ध न होने की बात कहकर निजी साधन से अस्पताल जाने को कहा। इसके बाद परिजनों ने गांव से निजी गाड़ी बुलाई। रास्ता अत्यधिक खराब होने के कारण वाहन को धीरे-धीरे ले जाना पड़ा, जिससे अस्पताल पहुंचने में काफी समय लग गया। बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अक्षय हरदाह ने बताया कि महिला को शाम 5.10 बजे अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद 5.25 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला नियमित चेकअप के लिए आती थी और उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे थे, जिनकी भी धड़कन रुकने से मौत हो चुकी थी। 108 की ना मिलने पर डॉ. हरदाह ने कहां कि एंबुलेंस का संचालन सीधे भोपाल से होता है, इसमें स्थानीय अस्पताल का कोई नियंत्रण नहीं है। 00000000000000000000000000000
    1
    सलैया में एंबुलेंस न मिलने और बदहाल रास्तों ने ली जच्चा-बच्चा की जान
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
सलैया में एंबुलेंस न मिलने और बदहाल रास्तों ने ली जच्चा-बच्चा की जान
स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल 
विकासखंड बीजाडांडी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और खराब रास्तों के कारण सिकल सेल पीडि़त गर्भवती पत्नि और उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। बताया गया कि ग्राम सलैया निवासी 28 वर्षीय रुक्मणी नरेती को एक सितंबर मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पति प्रीतम नरेती ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन ऑपरेटर ने वाहन उपलब्ध न होने की बात कहकर निजी साधन से अस्पताल जाने को कहा। इसके बाद परिजनों ने गांव से निजी गाड़ी बुलाई। रास्ता अत्यधिक खराब होने के कारण वाहन को धीरे-धीरे ले जाना पड़ा, जिससे अस्पताल पहुंचने में काफी समय लग गया।
बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अक्षय हरदाह ने बताया कि महिला को शाम 5.10 बजे अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद 5.25 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला नियमित चेकअप के लिए आती थी और उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे थे, जिनकी भी धड़कन रुकने से मौत हो चुकी थी। 108 की ना मिलने पर डॉ. हरदाह ने कहां कि एंबुलेंस का संचालन सीधे भोपाल से होता है, इसमें स्थानीय अस्पताल का कोई नियंत्रण नहीं है।
00000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.