logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सलैया में एंबुलेंस न मिलने और बदहाल रास्तों ने ली जच्चा-बच्चा की जान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल सलैया में एंबुलेंस न मिलने और बदहाल रास्तों ने ली जच्चा-बच्चा की जान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल विकासखंड बीजाडांडी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और खराब रास्तों के कारण सिकल सेल पीडि़त गर्भवती पत्नि और उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। बताया गया कि ग्राम सलैया निवासी 28 वर्षीय रुक्मणी नरेती को एक सितंबर मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पति प्रीतम नरेती ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन ऑपरेटर ने वाहन उपलब्ध न होने की बात कहकर निजी साधन से अस्पताल जाने को कहा। इसके बाद परिजनों ने गांव से निजी गाड़ी बुलाई। रास्ता अत्यधिक खराब होने के कारण वाहन को धीरे-धीरे ले जाना पड़ा, जिससे अस्पताल पहुंचने में काफी समय लग गया। बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अक्षय हरदाह ने बताया कि महिला को शाम 5.10 बजे अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद 5.25 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला नियमित चेकअप के लिए आती थी और उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे थे, जिनकी भी धड़कन रुकने से मौत हो चुकी थी। 108 की ना मिलने पर डॉ. हरदाह ने कहां कि एंबुलेंस का संचालन सीधे भोपाल से होता है, इसमें स्थानीय अस्पताल का कोई नियंत्रण नहीं है। 00000000000000000000000000000

12 hrs ago
user_Prahlad Kachhwaha
Prahlad Kachhwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

सलैया में एंबुलेंस न मिलने और बदहाल रास्तों ने ली जच्चा-बच्चा की जान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल सलैया में एंबुलेंस न मिलने और बदहाल रास्तों ने ली जच्चा-बच्चा की जान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे सवाल विकासखंड बीजाडांडी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और खराब रास्तों के कारण सिकल सेल पीडि़त गर्भवती पत्नि और उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। बताया गया कि ग्राम सलैया निवासी 28 वर्षीय रुक्मणी नरेती को एक सितंबर मंगलवार शाम करीब 4 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। पति प्रीतम नरेती ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन ऑपरेटर ने वाहन उपलब्ध न होने की बात कहकर निजी साधन से अस्पताल जाने को कहा। इसके बाद परिजनों ने गांव से निजी गाड़ी बुलाई। रास्ता अत्यधिक खराब होने के कारण वाहन को धीरे-धीरे ले जाना पड़ा, जिससे अस्पताल पहुंचने में काफी समय लग गया। बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अक्षय हरदाह ने बताया कि महिला को शाम 5.10 बजे अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद 5.25 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला नियमित चेकअप के लिए आती थी और उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे थे, जिनकी भी धड़कन रुकने से मौत हो चुकी थी। 108 की ना मिलने पर डॉ. हरदाह ने कहां कि एंबुलेंस का संचालन सीधे भोपाल से होता है, इसमें स्थानीय अस्पताल का कोई नियंत्रण नहीं है। 00000000000000000000000000000

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंडला - डुंगरिया स्कूल में मिड-डे मील की बदहाल तस्वीर, बच्चों की थाली में सिर्फ बेसन और चावल मंडला जिले के बीजाडांडी विकासखंड अंतर्गत माध्यमिक शाला डुंगरिया में मध्यान्ह भोजन की स्थिति देखकर आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों के पोषण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। निरीक्षण के दौरान मौके पर बच्चों को भोजन के नाम पर केवल बेसन और चावल परोसा जाता पाया गया। मध्यप्रदेश सरकार आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लाख दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। बालाघाट में बच्चों की मौत से जुड़ा मामला अभी थमा भी नहीं है, ऐसे में मध्यान्ह भोजन जैसी अति-संवेदनशील योजना में यह घोर लापरवाही बेहद चिंताजनक है। शासन-प्रशासन से मांग है कि इस मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो!
    1
    मंडला - डुंगरिया स्कूल में मिड-डे मील की बदहाल तस्वीर, बच्चों की थाली में सिर्फ बेसन और चावल
मंडला जिले के बीजाडांडी विकासखंड अंतर्गत माध्यमिक शाला डुंगरिया में मध्यान्ह भोजन की स्थिति देखकर आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों के पोषण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। निरीक्षण के दौरान मौके पर बच्चों को भोजन के नाम पर केवल बेसन और चावल परोसा जाता पाया गया।
मध्यप्रदेश सरकार आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लाख दावे करे, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से कोसों दूर है। बालाघाट में बच्चों की मौत से जुड़ा मामला अभी थमा भी नहीं है, ऐसे में मध्यान्ह भोजन जैसी अति-संवेदनशील योजना में यह घोर लापरवाही बेहद चिंताजनक है।
शासन-प्रशासन से मांग है कि इस मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो!
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जनपद पंचायत मवई की ग्राम पंचायत बर्राई में रोड की भारी समस्या, ग्रामीण बहुंचे जनसुनवाई में जनपद पंचायत मवई की ग्राम पंचायत बर्राई में रोड की भारी समस्या, ग्रामीण बहुंचे जनसुनवाई में
    1
    जनपद पंचायत मवई की ग्राम पंचायत बर्राई में रोड की भारी समस्या, ग्रामीण बहुंचे जनसुनवाई में 
जनपद पंचायत मवई की ग्राम पंचायत बर्राई में रोड की भारी समस्या, ग्रामीण बहुंचे जनसुनवाई में
    user_Sanjay nanda
    Sanjay nanda
    Local News Reporter Mandla, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • *खराब सड़क और एम्बुलेंस बनी जच्चा बच्चा की मौत का वजह*
    1
    *खराब सड़क और एम्बुलेंस बनी जच्चा बच्चा की मौत का वजह*
    user_Pankaj Jhariya
    Pankaj Jhariya
    News Anchor घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🔴 जबलपुर में बढ़ा डेंगू-चिकनगुनिया-मलेरिया का खतरा: 2 दिन में 8 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सर्वे --- जिले में अब तक डेंगू के 54, चिकनगुनिया के 33 और मलेरिया के 7 मरीज सामने आए, अस्पतालों की ओपीडी में भी बढ़ी भीड़ --- जबलपुर में बारिश के बीच मच्छरजनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में डेंगू के 5, चिकनगुनिया के 2 और मलेरिया का 1 नया मरीज सामने आया है। नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वे शुरू कर दिया है। - स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक जिले में अब तक डेंगू के 54, चिकनगुनिया के 33 और मलेरिया के 7 मरीज सामने आ चुके हैं। - करीब एक महीने पहले तक जिले में डेंगू के 30, चिकनगुनिया के 21 और मलेरिया के 3 मरीज थे। यानी बीते एक महीने में मच्छरजनित बीमारियों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। - डेंगू के नए मरीज पाटन, पनागर, निगरी, गढ़ा और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में मिले हैं। वहीं अंसार नगर, मदार टेकरी क्षेत्र की 11 वर्षीय बच्ची में मलेरिया की पुष्टि हुई है। - मरीज मिलने वाले इलाकों में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें सर्वे के साथ-साथ कीटनाशक का छिड़काव भी कर रही हैं। - वहीं त्योहार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार और मंगलवार को अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिला अस्पताल विक्टोरिया, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, रांझी अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में बुखार, उल्टी-दस्त और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। - जिला अस्पताल में रोजाना 500 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। - सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी के अनुसार, संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण वाले मरीजों को जांच के लिए विक्टोरिया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। - स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के बाद घरों और आसपास कूलर, गमले, पुराने टायर, डिब्बों और अन्य जगहों पर पानी जमा न होने दें, क्योंकि जमा पानी में मच्छर तेजी से पनपते हैं। - अगर किसी को बुखार, तेज सिरदर्द, बदन दर्द या कमजोरी महसूस हो रही है, तो लापरवाही न करते हुए डॉक्टर की सलाह लेकर जांच कराएं। - 📍 जबलपुर | मध्य प्रदेश रिपोर्ट दीपक विश्वकर्मा, सच तक पत्रिका न्यूज़, जबलपुर,
    1
    🔴 जबलपुर में बढ़ा डेंगू-चिकनगुनिया-मलेरिया का खतरा: 2 दिन में 8 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सर्वे
---
जिले में अब तक डेंगू के 54, चिकनगुनिया के 33 और मलेरिया के 7 मरीज सामने आए, अस्पतालों की ओपीडी में भी बढ़ी भीड़
---
जबलपुर में बारिश के बीच मच्छरजनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में डेंगू के 5, चिकनगुनिया के 2 और मलेरिया का 1 नया मरीज सामने आया है। नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वे शुरू कर दिया है।
-
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक जिले में अब तक डेंगू के 54, चिकनगुनिया के 33 और मलेरिया के 7 मरीज सामने आ चुके हैं।
-
करीब एक महीने पहले तक जिले में डेंगू के 30, चिकनगुनिया के 21 और मलेरिया के 3 मरीज थे। यानी बीते एक महीने में मच्छरजनित बीमारियों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
-
डेंगू के नए मरीज पाटन, पनागर, निगरी, गढ़ा और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में मिले हैं। वहीं अंसार नगर, मदार टेकरी क्षेत्र की 11 वर्षीय बच्ची में मलेरिया की पुष्टि हुई है।
-
मरीज मिलने वाले इलाकों में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमें सर्वे के साथ-साथ कीटनाशक का छिड़काव भी कर रही हैं।
-
वहीं त्योहार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार और मंगलवार को अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिला अस्पताल विक्टोरिया, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, रांझी अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में बुखार, उल्टी-दस्त और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे।
-
जिला अस्पताल में रोजाना 500 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
-
सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी के अनुसार, संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण वाले मरीजों को जांच के लिए विक्टोरिया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है।
-
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के बाद घरों और आसपास कूलर, गमले, पुराने टायर, डिब्बों और अन्य जगहों पर पानी जमा न होने दें, क्योंकि जमा पानी में मच्छर तेजी से पनपते हैं।
-
अगर किसी को बुखार, तेज सिरदर्द, बदन दर्द या कमजोरी महसूस हो रही है, तो लापरवाही न करते हुए डॉक्टर की सलाह लेकर जांच कराएं।
-
📍 जबलपुर | मध्य प्रदेश
रिपोर्ट दीपक विश्वकर्मा, सच तक पत्रिका न्यूज़, जबलपुर,
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वार्ड क्रमांक 4 में बड़ी दुर्घटना का खतरा: बिजली पोल के पास धंसी जमीन ✍️ मोहम्मद साहिबेआलम 2 सितंबर:- ज़िले के वार्ड क्रमांक 4 में लगा एक बिजली का पोल इन दिनों खतरे की ज़द में है। पोल के बगल से ज़मीन धंसने के कारण वहाँ एक गड्ढा हो गया है, जिससे पोल के कभी भी गिरने का अंदेशा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस स्थिति की जानकारी पार्षद को दी थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पार्षद द्वारा यही जवाब दिया जा रहा है कि वे अधिकारियों को कॉल कर रहे हैं लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, और अब पार्षद भी फोन नहीं उठा रहे है। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वे जल्द से जल्द इस पोल की मरम्मत करवाकर सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
    2
    वार्ड क्रमांक 4 में बड़ी दुर्घटना का खतरा: बिजली पोल के पास धंसी जमीन
✍️ मोहम्मद साहिबेआलम
2 सितंबर:- ज़िले के वार्ड क्रमांक 4 में लगा एक बिजली का पोल इन दिनों खतरे की ज़द में है। पोल के बगल से ज़मीन धंसने के कारण वहाँ एक गड्ढा हो गया है, जिससे पोल के कभी भी गिरने का अंदेशा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस स्थिति की जानकारी पार्षद को दी थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पार्षद द्वारा यही जवाब दिया जा रहा है कि वे अधिकारियों को कॉल कर रहे हैं लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं, और अब पार्षद भी फोन नहीं उठा रहे है।  अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वे जल्द से जल्द इस पोल की मरम्मत करवाकर सुरक्षा सुनिश्चित करें ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
    user_Mohammad Sahibe Alam Khan
    Mohammad Sahibe Alam Khan
    Court reporter डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिले की गौशालाओं में साफ-सफाई, गौ पूजन, गौ रक्षासूत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। *भगवान बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में होंगे विविध आयोजन* *डिंडौरी, 2 सितम्बर 2026* मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में भगवान बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भगवान बलराम जयंती के अवसर पर बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत कृषि संबंधी पारंपरिक कला रूपों की प्रस्तुतियों के साथ आधुनिक कृषि उपकरण, बीज एवं प्राकृतिक खेती आधारित प्रदर्शनी तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालयों में मटकी, बांसुरी, जीवंत झांकी एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएं तथा बच्चों को श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में तैयार कर विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। मंदिरों, मठों एवं देवालयों में विशेष श्रृंगार, स्वच्छता अभियान, मटकी सज्जा एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता, भजन-कीर्तन, बांसुरी वादन, दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक आरती सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिले के विभागीय छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में भजन, श्रीकृष्ण वेशभूषा एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें जनजातीय एवं ग्राम संस्कृति से जुड़े प्रसंगों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिले की गौशालाओं में साफ-सफाई, गौ पूजन, गौ रक्षासूत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। कृष्ण जन्म, वृंदावन, गोवर्धन पूजा एवं गीता उपदेश जैसे प्रसंगों पर जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना तथा पर्वों के प्रति आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
    1
    जिले की गौशालाओं में साफ-सफाई, गौ पूजन, गौ रक्षासूत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
*भगवान बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में होंगे विविध आयोजन*
*डिंडौरी, 2 सितम्बर 2026* 
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में भगवान बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भगवान बलराम जयंती के अवसर पर बलराम कृषि महोत्सव के अंतर्गत कृषि संबंधी पारंपरिक कला रूपों की प्रस्तुतियों के साथ आधुनिक कृषि उपकरण, बीज एवं प्राकृतिक खेती आधारित प्रदर्शनी तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालयों में मटकी, बांसुरी, जीवंत झांकी एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएं तथा बच्चों को श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में तैयार कर विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। मंदिरों, मठों एवं देवालयों में विशेष श्रृंगार, स्वच्छता अभियान, मटकी सज्जा एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता, भजन-कीर्तन, बांसुरी वादन, दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक आरती सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
जिले के विभागीय छात्रावासों एवं आश्रम शालाओं में भजन, श्रीकृष्ण वेशभूषा एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें जनजातीय एवं ग्राम संस्कृति से जुड़े प्रसंगों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिले की गौशालाओं में साफ-सफाई, गौ पूजन, गौ रक्षासूत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा बच्चों के लिए विशेष पोषण एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। कृष्ण जन्म, वृंदावन, गोवर्धन पूजा एवं गीता उपदेश जैसे प्रसंगों पर जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना तथा पर्वों के प्रति आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
    user_Ishwar prasad Sahu
    Ishwar prasad Sahu
    शाहपुरा, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मंडला - कीचड़ और दलदल में तब्दील सड़क, स्कूली बच्चों से लेकर मरीज तक परेशान,दशकों से सड़क निर्माण का इंतजार, मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण
    1
    मंडला - कीचड़ और दलदल में तब्दील सड़क, स्कूली बच्चों से लेकर मरीज तक परेशान,दशकों से सड़क निर्माण का इंतजार, मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कीचड़ में तब्दील सड़क से ग्रामीण परेशान, जनसुनवाई में लगाई गुहार मंडला। मवई विकासखंड की ग्राम पंचायत बर्रई के रुसा गांव के बरटोला रुसा से डोंगर टोला तक सड़क की हालत बदहाल है। बारिश में सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस व जननी वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और प्रशासन को आवेदन देकर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की।
    1
    कीचड़ में तब्दील सड़क से ग्रामीण परेशान, जनसुनवाई में लगाई गुहार
मंडला। मवई विकासखंड की ग्राम पंचायत बर्रई के रुसा गांव के बरटोला रुसा से डोंगर टोला तक सड़क की हालत बदहाल है। बारिश में सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील होने से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। खराब सड़क के कारण एंबुलेंस व जननी वाहन भी गांव तक नहीं पहुंच पाते। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे और प्रशासन को आवेदन देकर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की।
    user_Pankaj Jhariya
    Pankaj Jhariya
    News Anchor घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बालाघाट में 29 बैगा बच्चों के मौत पर बालाघाट बंद का ऐलान जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
    1
    बालाघाट में 29 बैगा बच्चों के मौत पर बालाघाट बंद का ऐलान 

जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.