logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परिषदीय विद्यालयों स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों जारी आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों परिषदीय विद्यालयों में आरंभ हो गई हैं। सरकारी स्कूलों समेत निजी विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन हेतु स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा अभ्यास किया जा रहा है। मड़ावरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया जा रहा है।

1 hr ago
user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
इमरान ख़ान, मड़ावरा
Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

परिषदीय विद्यालयों स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों जारी आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों परिषदीय विद्यालयों में आरंभ हो गई हैं। सरकारी स्कूलों समेत निजी विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन हेतु स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा अभ्यास किया जा रहा है। मड़ावरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • परिषदीय विद्यालयों स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों जारी आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों परिषदीय विद्यालयों में आरंभ हो गई हैं। सरकारी स्कूलों समेत निजी विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन हेतु स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा अभ्यास किया जा रहा है। मड़ावरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया जा रहा है।
    1
    परिषदीय विद्यालयों स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों जारी
आगामी 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों परिषदीय विद्यालयों में आरंभ हो गई हैं। सरकारी स्कूलों समेत निजी विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन हेतु स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा अभ्यास किया जा रहा है। मड़ावरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया जा रहा है।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सीएचसी मड़ावरा के चिकित्सा अधीक्षक पर फोन पर अभद्रता का आरोप शिकायत के दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, पीड़ित ने जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की मड़ावरा (ललितपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ावरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश कुमार पर फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर संबंधित व्यक्ति द्वारा अधिकारियों से शिकायत किए जाने के दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई न होने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि किसी मामले को लेकर चिकित्सा अधीक्षक से फोन पर बातचीत के दौरान उनके द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। बातचीत के दौरान अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद अधिकारियों की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, शिकायत किए दो दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई न होने से शिकायतकर्ता में नाराजगी है। उसने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, पूरे मामले में चिकित्सा अधीक्षक का पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कब तक पूरी कर कार्रवाई करते हैं।
    1
    सीएचसी मड़ावरा के चिकित्सा अधीक्षक पर फोन पर अभद्रता का आरोप

शिकायत के दो दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, पीड़ित ने जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की
मड़ावरा (ललितपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़ावरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश कुमार पर फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर संबंधित व्यक्ति द्वारा अधिकारियों से शिकायत किए जाने के दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई न होने की बात सामने आई है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि किसी मामले को लेकर चिकित्सा अधीक्षक से फोन पर बातचीत के दौरान उनके द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। बातचीत के दौरान अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया गया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के बाद अधिकारियों की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, शिकायत किए दो दिन बीत जाने के बावजूद कार्रवाई न होने से शिकायतकर्ता में नाराजगी है। उसने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
वहीं, पूरे मामले में चिकित्सा अधीक्षक का पक्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कब तक पूरी कर कार्रवाई करते हैं।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विरारी। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से सराबोर होकर विरारी निवासी महाकाल सेना समिति के सदस्य डाक कांवड़ लेने के लिए ओरछा नगरी पहुंचे। विरारी। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से सराबोर होकर विरारी निवासी महाकाल सेना समिति के सदस्य डाक कांवड़ लेने के लिए ओरछा नगरी पहुंचे। देवेंद्र प्रधान की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। महाकाल सेना समिति के सदस्य ओरछा नगरी से डाक कांवड़ लेकर विरारी लौटेंगे। इसके बाद विरारी में भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। डाक कांवड़ यात्रा को लेकर समिति के सदस्यों में खासा उत्साह है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हर-हर महादेव, बम-बम भोले और जय श्री महाकाल के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। महाकाल सेना समिति के सदस्यों का कहना है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद के लिए यह यात्रा पूरी श्रद्धा के साथ की जा रही है। ओरछा से कांवड़ लेकर विरारी पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालु सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। श्रद्धालुओं की इस धार्मिक यात्रा से पूरे क्षेत्र में शिव भक्ति का माहौल बना हुआ है। समिति के सदस्यों ने यात्रा को सफल बनाने और सुरक्षित तरीके से विरारी पहुंचने का संकल्प लिया है।
    2
    विरारी। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से सराबोर होकर विरारी निवासी महाकाल सेना समिति के सदस्य डाक कांवड़ लेने के लिए ओरछा नगरी पहुंचे।
विरारी। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से सराबोर होकर विरारी निवासी महाकाल सेना समिति के सदस्य डाक कांवड़ लेने के लिए ओरछा नगरी पहुंचे। देवेंद्र प्रधान की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला।
महाकाल सेना समिति के सदस्य ओरछा नगरी से डाक कांवड़ लेकर विरारी लौटेंगे। इसके बाद विरारी में भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। डाक कांवड़ यात्रा को लेकर समिति के सदस्यों में खासा उत्साह है।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हर-हर महादेव, बम-बम भोले और जय श्री महाकाल के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
महाकाल सेना समिति के सदस्यों का कहना है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद के लिए यह यात्रा पूरी श्रद्धा के साथ की जा रही है। ओरछा से कांवड़ लेकर विरारी पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालु सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
श्रद्धालुओं की इस धार्मिक यात्रा से पूरे क्षेत्र में शिव भक्ति का माहौल बना हुआ है। समिति के सदस्यों ने यात्रा को सफल बनाने और सुरक्षित तरीके से विरारी पहुंचने का संकल्प लिया है।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़: खुले में बायोमेडिकल कचरा फेंकने का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
टीकमगढ़: खुले में बायोमेडिकल कचरा फेंकने का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • टीकमगढ़ शहर में नगरपालिका की कार्रवाई, दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
    1
    टीकमगढ़ शहर में नगरपालिका की कार्रवाई, दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।
    user_News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नशे में हंगामा करने वाले व्यक्ति को रिक्रूट आरक्षी ने जड़े थप्पड़, विभागीय कार्रवाई शुरू ललितपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि एक व्यक्ति शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। सूचना पर डायल-112 की टीम उसे थाना कोतवाली ललितपुर लेकर आई थी। शांति भंग की आशंका को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण के दौरान उक्त व्यक्ति ने चिकित्सक और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक रिक्रूट आरक्षी ने व्यक्ति को थप्पड़ मार दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई। क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार ने बताया कि रिक्रूट आरक्षी का इस प्रकार का कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। पुलिसकर्मी के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अनुशासनहीनता या नियम विरुद्ध आचरण किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नशे में हंगामा करने वाले व्यक्ति को रिक्रूट आरक्षी ने जड़े थप्पड़, विभागीय कार्रवाई शुरू
ललितपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि एक व्यक्ति शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था। सूचना पर डायल-112 की टीम उसे थाना कोतवाली ललितपुर लेकर आई थी। शांति भंग की आशंका को देखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण के दौरान उक्त व्यक्ति ने चिकित्सक और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक रिक्रूट आरक्षी ने व्यक्ति को थप्पड़ मार दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कराई।
क्षेत्राधिकारी सदर श्री अजय कुमार ने बताया कि रिक्रूट आरक्षी का इस प्रकार का कृत्य घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। पुलिसकर्मी के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अनुशासनहीनता या नियम विरुद्ध आचरण किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ललितपुर में थप्पड़बाज पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, 9 सेकेंड में युवक को जड़े 6 थप्पड़ ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी मेडिकल कराने के लिए लाए गए युवक के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और मेडिकल कॉलेज में हंगामा कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने युवक को कथित तौर पर महज 9 सेकेंड में छह थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर मेडिकल कराने पहुंचे युवक से इस तरह मारपीट करने की जरूरत क्यों पड़ी और क्या पुलिसकर्मी ने नियमों का पालन किया, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना होगा।
    1
    ललितपुर में थप्पड़बाज पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, 9 सेकेंड में युवक को जड़े 6 थप्पड़
ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी मेडिकल कराने के लिए लाए गए युवक के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और मेडिकल कॉलेज में हंगामा कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने युवक को कथित तौर पर महज 9 सेकेंड में छह थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर मेडिकल कराने पहुंचे युवक से इस तरह मारपीट करने की जरूरत क्यों पड़ी और क्या पुलिसकर्मी ने नियमों का पालन किया, इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना होगा।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.