*दहेज प्रतिषेध अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।* कानपुर देहात 30 अप्रैल 2026 जनपद कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशानुसार तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव के नेतृत्व में आज दिनांक 30.04.2026 को किसान इंटर कॉलेज कांधी में दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक द्वारा बताया गया कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के अनुसार दहेज लेने, देने या इसके लेनदेन में सहयोग करने पर 5 वर्ष की कैद और 15,000 रूपये के जुर्माने का प्रावधान है। दहेज के लिए उत्पीड़न करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए जो कि पति और उसके रिश्तेदारों द्वारा सम्पत्ति अथवा कीमती वस्तुओं के लिए अवैधानिक मांग के मामले से संबंधित है, के अन्तर्गत 3 साल की कैद और जुर्माना हो सकता है, दहेज लेनदेन से संबंधित यदि कोई सूचना प्राप्त होती है तो महिला हेल्पलाइन नं0 181 अथवा नामित नोडल मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला (प्रशासन) तथा संबंधित उप जिलाधिकारी को सूचित करें। बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं हेल्पलाइन नम्बर जैसे-181, 1098, 112, 1080 आदि योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही बालिकाओं द्वारा पाप से करो परहेज, मत मांगो शादी में दहेज, जब तक रहेगी दहेज प्रथा बेटी रहेगी दुखी सदा आदि नारों के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया गया तथा योजनाओं से संबंधित पम्पलेट वितरित कर बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकायें, बालक, बालिकायें आदि उपस्थित रहे।
*दहेज प्रतिषेध अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।* कानपुर देहात 30 अप्रैल 2026 जनपद कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशानुसार तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव के नेतृत्व में आज दिनांक 30.04.2026 को किसान इंटर कॉलेज कांधी में दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक द्वारा बताया गया कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के अनुसार दहेज लेने, देने या इसके लेनदेन में सहयोग करने पर 5 वर्ष की कैद और 15,000 रूपये के जुर्माने का प्रावधान है। दहेज के लिए उत्पीड़न करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए जो कि पति और उसके रिश्तेदारों द्वारा सम्पत्ति अथवा कीमती वस्तुओं के लिए अवैधानिक मांग के मामले से संबंधित है, के अन्तर्गत 3 साल की कैद और जुर्माना हो सकता है,
दहेज लेनदेन से संबंधित यदि कोई सूचना प्राप्त होती है तो महिला हेल्पलाइन नं0 181 अथवा नामित नोडल मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिला (प्रशासन) तथा संबंधित उप जिलाधिकारी को सूचित करें। बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं हेल्पलाइन नम्बर जैसे-181, 1098, 112, 1080 आदि योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही बालिकाओं द्वारा पाप से करो परहेज, मत मांगो शादी में दहेज, जब तक रहेगी दहेज प्रथा बेटी रहेगी दुखी सदा आदि नारों के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया गया तथा योजनाओं से संबंधित पम्पलेट वितरित कर बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकायें, बालक, बालिकायें आदि उपस्थित रहे।
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- आज कानपुर देहात में हुई झमाझम बारिस गर्मी से मिली लोगों को राहत1
- न्याय मंत्र | जिला संवाददाता: विकाश सिंह जालौन। जनपद में मौसम ने अचानक करवट बदल ली और तेज गर्मी के बीच झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कोंच, उरई और माधौगढ़ क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई, वहीं कुछ जगहों पर ओले गिरने से मौसम पूरी तरह बदल गया। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के बाद राहत की सांस ली। अचानक बदले मौसम ने जहां आम जनजीवन को राहत दी, वहीं किसानों के लिए यह बारिश मिली-जुली स्थिति लेकर आई है। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम के इस बदलाव ने सतर्क रहने के संकेत भी दे दिए हैं।2
- जबलपुर में नर्मदा नदी में क्रूज डूब गया. क्रूज पर करीब 30 लोग सवार थे. अभी तक 4 लोगों की लाश मिली है, कई लापता हैं. इस वीडियो में क्रूज पलटते हुए दिख रहा है 👇1
- शिव मंदिर पर सीएम योगी का ध्वजारोहण, एकता का दिया संदेश योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम जन्मभूमि मंदिर परिसर के परकोटे में बने छह मंदिरों में से एक भगवान शिव मंदिर के शिखर पर विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया। यह कार्यक्रम शाम 5:45 बजे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म की एकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत की मजबूती समाज की एकजुटता में निहित है। उन्होंने कहा कि हमारे देवताओं ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है, जिसे समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया ने भी स्वीकार किया था। सीएम योगी ने बिना नाम लिए कुछ लोगों पर महापुरुषों को जातीय आधार पर बांटने का आरोप लगाया और इसे “महापाप” बताया। उन्होंने कहा कि राम, कृष्ण और शिव के संदेश जब तक समाज में जीवित रहेंगे, तब तक देश को कोई विभाजित नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी विरासत को सहेजते हुए समाज की एकता को मजबूत बनाए रखें। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के वैभव को देखकर वे लोग भी सबक लें, जिन्होंने समाज को बांटने का प्रयास किया। उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन देश के 140 करोड़ लोग अपने नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे, उस दिन दुनिया की कोई ताकत भारत को रोक नहीं सकेगी। “नए भारत” के निर्माण के लिए इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।2
- वृद्ध महिला के कान से सोने का बाला नोचकर भागे थे बदमाश, एक आरोपी से बाला बरामद *कानपुर देहात:* थाना मूसानगर पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटी गई पीली धातु की बाली भी बरामद हुई है। *क्या था मामला:* दिनांक 15.04.2026 को वादी रेशू कुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद निवासी वार्ड नं-13 गौसगंज, मूसानगर ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी गेहूं काटकर खिरियनपुरवा से मूसानगर लौट रही थीं। रास्ते में सरकारी ट्यूबवेल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी दादी को रोक लिया और कान से सोने के बाले नोचकर फरार हो गए। इस दौरान वृद्ध महिला के कान से खून बहने लगा था। इस संबंध में थाना मूसानगर में मु0अ0सं0 0038/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। *ऐसे पकड़ा गया आरोपी:* थाना मूसानगर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30.04.2026 को चांदपुर तिराहे के पास से आरोपी रोहित पुत्र बलवान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जिगनीपुरवा, थाना गजनेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक पीली धातु की बाली - 1.5 ग्राम बरामद हुई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स UP78HM2852 को भी धारा 207 MV ACT में सीज किया गया। *पूछताछ में उगला सच:* पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साथी श्याम सिंह पुत्र राजनारायण निवासी चैनपुरवा, थाना रेऊना, कानपुर नगर के साथ बाइक से जा रहा था। खिरियनपुरवा-मूसानगर मार्ग पर श्याम सिंह ने बाइक से उतरकर वृद्ध महिला के कान से दोनों बाले झपट लिए। एक बाला श्याम सिंह ने उसे दे दिया था। डर की वजह से उसने बाला बेचा नहीं था। *एक आरोपी फरार:* पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी रोहित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरे आरोपी श्याम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।1
- महिला आरक्षण पर सिकंदरा नगर पंचायत का निंदा प्रस्ताव, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई एकजुटता आदर्श नगर पंचायत सिकंदरा में गुरुवार को करीब 1:30 बजे आयोजित बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने की, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे। बैठक में कहा गया कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की माताओं, बहनों और बेटियों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। साथ ही आरोप लगाया गया कि इस कानून में बाधा डालने के प्रयास महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी सहित कई सदस्यों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस महत्वपूर्ण कानून को रोकने का प्रयास लोकतंत्र और महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। सभी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर एकजुटता दिखाई तथा नगर के अन्य सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा हस्तलिखित समर्थन पत्र भी प्रस्तुत किया गया।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1