मूसानगर पुलिस को मिली सफलता, झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार वृद्ध महिला के कान से सोने का बाला नोचकर भागे थे बदमाश, एक आरोपी से बाला बरामद *कानपुर देहात:* थाना मूसानगर पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटी गई पीली धातु की बाली भी बरामद हुई है। *क्या था मामला:* दिनांक 15.04.2026 को वादी रेशू कुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद निवासी वार्ड नं-13 गौसगंज, मूसानगर ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी गेहूं काटकर खिरियनपुरवा से मूसानगर लौट रही थीं। रास्ते में सरकारी ट्यूबवेल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी दादी को रोक लिया और कान से सोने के बाले नोचकर फरार हो गए। इस दौरान वृद्ध महिला के कान से खून बहने लगा था। इस संबंध में थाना मूसानगर में मु0अ0सं0 0038/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। *ऐसे पकड़ा गया आरोपी:* थाना मूसानगर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30.04.2026 को चांदपुर तिराहे के पास से आरोपी रोहित पुत्र बलवान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जिगनीपुरवा, थाना गजनेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक पीली धातु की बाली - 1.5 ग्राम बरामद हुई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स UP78HM2852 को भी धारा 207 MV ACT में सीज किया गया। *पूछताछ में उगला सच:* पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साथी श्याम सिंह पुत्र राजनारायण निवासी चैनपुरवा, थाना रेऊना, कानपुर नगर के साथ बाइक से जा रहा था। खिरियनपुरवा-मूसानगर मार्ग पर श्याम सिंह ने बाइक से उतरकर वृद्ध महिला के कान से दोनों बाले झपट लिए। एक बाला श्याम सिंह ने उसे दे दिया था। डर की वजह से उसने बाला बेचा नहीं था। *एक आरोपी फरार:* पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी रोहित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरे आरोपी श्याम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।

- वृद्ध महिला के कान से सोने का बाला नोचकर भागे थे बदमाश, एक आरोपी से बाला बरामद *कानपुर देहात:* थाना मूसानगर पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटी गई पीली धातु की बाली भी बरामद हुई है। *क्या था मामला:* दिनांक 15.04.2026 को वादी रेशू कुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद निवासी वार्ड नं-13 गौसगंज, मूसानगर ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी गेहूं काटकर खिरियनपुरवा से मूसानगर लौट रही थीं। रास्ते में सरकारी ट्यूबवेल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी दादी को रोक लिया और कान से सोने के बाले नोचकर फरार हो गए। इस दौरान वृद्ध महिला के कान से खून बहने लगा था। इस संबंध में थाना मूसानगर में मु0अ0सं0 0038/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। *ऐसे पकड़ा गया आरोपी:* थाना मूसानगर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30.04.2026 को चांदपुर तिराहे के पास से आरोपी रोहित पुत्र बलवान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जिगनीपुरवा, थाना गजनेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक पीली धातु की बाली - 1.5 ग्राम बरामद हुई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स UP78HM2852 को भी धारा 207 MV ACT में सीज किया गया। *पूछताछ में उगला सच:* पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साथी श्याम सिंह पुत्र राजनारायण निवासी चैनपुरवा, थाना रेऊना, कानपुर नगर के साथ बाइक से जा रहा था। खिरियनपुरवा-मूसानगर मार्ग पर श्याम सिंह ने बाइक से उतरकर वृद्ध महिला के कान से दोनों बाले झपट लिए। एक बाला श्याम सिंह ने उसे दे दिया था। डर की वजह से उसने बाला बेचा नहीं था। *एक आरोपी फरार:* पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी रोहित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरे आरोपी श्याम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।1
- गौशालाओं का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक नायब तहसीलदार डेरापुर जितेंद्र द्विवेदी व बीडीओ झींझक आशुतोष शुक्ला ने ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुंडेरा, बचीत पुरवा व बनीपारा महाराज स्थित गौशालाओं में पहुंचकर मवेशियों के रखरखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। मुंडेरा गौशाला में 60 मवेशी पाए गए, जहां पानी, भूसा, चोकर व हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था मिली। यहां दो केयरटेकर तैनात मिले और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को व्यवस्थाएं इसी तरह बनाए रखने के निर्देश दिए।2
- महिला आरक्षण पर सिकंदरा नगर पंचायत का निंदा प्रस्ताव, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई एकजुटता आदर्श नगर पंचायत सिकंदरा में गुरुवार को करीब 1:30 बजे आयोजित बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने की, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे। बैठक में कहा गया कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की माताओं, बहनों और बेटियों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। साथ ही आरोप लगाया गया कि इस कानून में बाधा डालने के प्रयास महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी सहित कई सदस्यों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस महत्वपूर्ण कानून को रोकने का प्रयास लोकतंत्र और महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। सभी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर एकजुटता दिखाई तथा नगर के अन्य सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा हस्तलिखित समर्थन पत्र भी प्रस्तुत किया गया।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 7-8 महीनों से पानी संकट, बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घसमऊ में पिछले 7 से 8 महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पानी की टंकी तो बनी हुई है, लेकिन उससे जल आपूर्ति नहीं हो रही है। मजबूरन लोगों को दूर-दराज के हैंडपंप और नलों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समस्या से परेशान ग्रामवासियों और ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार ने उपजिलाधिकारी सिकंदरा को प्रार्थना पत्र सौंपकर जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आसपास के गांवों के लोग एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।3
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के डेरापुर मार्ग स्थित मुखबिल गांव के पास मंगलवार की शाम करीब 4 बजे से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चलता रहा। कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। भंडारे के दौरान पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करते रहे, वहीं आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं और आयोजकों की अहम भूमिका रही। उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संभाला, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी। भोजन वितरण से लेकर साफ-सफाई तक हर पहलू का विशेष ध्यान रखा गया। भंडारा कार्यक्रम देर रात करीब 11:30 बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।1
- प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, मचा हड़कम्प। औरैया जिले के कस्बा बिधूना में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और पुलिस क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जेसीबी की मदद से फीडर रोड, लोहा मंडी, बेला रोड और बाईपास रोड पर नाली से नाली तक अवैध रूप से कब्जाए गए टीन, तख्त, पटिया और अन्य सामान हटवाया गया। अभियान की भनक लगते ही अधिकांश व्यापारियों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया, हालांकि एक-दो व्यापारियों और प्रशासन के बीच कहासुनी भी हुई। उपजिलाधिकारी गरिमा सोनकिया और क्षेत्राधिकारी पी. पुनीत मिश्रा ने व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर न केवल रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, बल्कि सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। इस अभियान में नायब तहसीलदार हर किशोर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान, इंस्पेक्टर क्राइम अनिल तिवारी, कस्बा प्रभारी सुहेलखान, उपनिरीक्षक मेवालाल, योगेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, जेडी सिंह तथा अधिशाषी अधिकारी राजकमल सहित नगर पंचायत प्रशासन और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन के इस कदम से व्यापारियों में स्पष्ट संदेश गया है कि सड़कों पर अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम जैतापुर में अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्रवाई की गई। खसरा संख्या 194 की भूमि पर बिना अनुमति विकसित प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई से पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मौके पर पुलिस बल, नगर पालिका और राजस्व टीम मौजूद रही। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।1
- कुड़ावल गौशाला का एसडीएम व बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण डेरापुर क्षेत्र के कुड़ावल स्थित गौशाला का गुरुवार को करीब 1 बजे उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह एवं खंड विकास अधिकारी संजू सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में संरक्षित 123 गौवंश मौजूद मिले, जिनकी स्थिति का अधिकारियों ने गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के समय गौवंशों के लिए भूसा, हरा चारा तथा पशु आहार पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। अधिकारियों ने गौशाला परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और गौवंशों की देखरेख संबंधी व्यवस्थाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि गौवंशों की सुरक्षा, भोजन और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं खंड विकास अधिकारी संजू सिंह ने कर्मियों को समय से चारा-पानी उपलब्ध कराने और परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम सचिव स्नेहा राजपूत, प्रधान पति ऋषि तिवारी, केयरटेकर अशोक कुमार, लालता प्रसाद और राधेश्याम मौजूद रहे।1