Shuru
Apke Nagar Ki App…
गौशालाओं का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक नायब तहसीलदार डेरापुर जितेंद्र द्विवेदी व बीडीओ झींझक आशुतोष शुक्ला ने ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुंडेरा, बचीत पुरवा व बनीपारा महाराज स्थित गौशालाओं में पहुंचकर मवेशियों के रखरखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। मुंडेरा गौशाला में 60 मवेशी पाए गए, जहां पानी, भूसा, चोकर व हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था मिली। यहां दो केयरटेकर तैनात मिले और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को व्यवस्थाएं इसी तरह बनाए रखने के निर्देश दिए।
कुमार पंकज
गौशालाओं का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक नायब तहसीलदार डेरापुर जितेंद्र द्विवेदी व बीडीओ झींझक आशुतोष शुक्ला ने ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुंडेरा, बचीत पुरवा व बनीपारा महाराज स्थित गौशालाओं में पहुंचकर मवेशियों के रखरखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। मुंडेरा गौशाला में 60 मवेशी पाए गए, जहां पानी, भूसा, चोकर व हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था मिली। यहां दो केयरटेकर तैनात मिले और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को व्यवस्थाएं इसी तरह बनाए रखने के निर्देश दिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वृद्ध महिला के कान से सोने का बाला नोचकर भागे थे बदमाश, एक आरोपी से बाला बरामद *कानपुर देहात:* थाना मूसानगर पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूटी गई पीली धातु की बाली भी बरामद हुई है। *क्या था मामला:* दिनांक 15.04.2026 को वादी रेशू कुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद निवासी वार्ड नं-13 गौसगंज, मूसानगर ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी दादी गेहूं काटकर खिरियनपुरवा से मूसानगर लौट रही थीं। रास्ते में सरकारी ट्यूबवेल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनकी दादी को रोक लिया और कान से सोने के बाले नोचकर फरार हो गए। इस दौरान वृद्ध महिला के कान से खून बहने लगा था। इस संबंध में थाना मूसानगर में मु0अ0सं0 0038/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। *ऐसे पकड़ा गया आरोपी:* थाना मूसानगर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक 30.04.2026 को चांदपुर तिराहे के पास से आरोपी रोहित पुत्र बलवान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जिगनीपुरवा, थाना गजनेर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक पीली धातु की बाली - 1.5 ग्राम बरामद हुई। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स UP78HM2852 को भी धारा 207 MV ACT में सीज किया गया। *पूछताछ में उगला सच:* पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि 15 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने साथी श्याम सिंह पुत्र राजनारायण निवासी चैनपुरवा, थाना रेऊना, कानपुर नगर के साथ बाइक से जा रहा था। खिरियनपुरवा-मूसानगर मार्ग पर श्याम सिंह ने बाइक से उतरकर वृद्ध महिला के कान से दोनों बाले झपट लिए। एक बाला श्याम सिंह ने उसे दे दिया था। डर की वजह से उसने बाला बेचा नहीं था। *एक आरोपी फरार:* पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। गिरफ्तार आरोपी रोहित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरे आरोपी श्याम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।1
- गौशालाओं का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक नायब तहसीलदार डेरापुर जितेंद्र द्विवेदी व बीडीओ झींझक आशुतोष शुक्ला ने ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुंडेरा, बचीत पुरवा व बनीपारा महाराज स्थित गौशालाओं में पहुंचकर मवेशियों के रखरखाव, चारा-पानी और साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। मुंडेरा गौशाला में 60 मवेशी पाए गए, जहां पानी, भूसा, चोकर व हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था मिली। यहां दो केयरटेकर तैनात मिले और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को व्यवस्थाएं इसी तरह बनाए रखने के निर्देश दिए।2
- महिला आरक्षण पर सिकंदरा नगर पंचायत का निंदा प्रस्ताव, जनप्रतिनिधियों ने दिखाई एकजुटता आदर्श नगर पंचायत सिकंदरा में गुरुवार को करीब 1:30 बजे आयोजित बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने की, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे। बैठक में कहा गया कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय देश की माताओं, बहनों और बेटियों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। साथ ही आरोप लगाया गया कि इस कानून में बाधा डालने के प्रयास महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाते हैं। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर किए। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारी सहित कई सदस्यों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस महत्वपूर्ण कानून को रोकने का प्रयास लोकतंत्र और महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। सभी ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर एकजुटता दिखाई तथा नगर के अन्य सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा हस्तलिखित समर्थन पत्र भी प्रस्तुत किया गया।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 7-8 महीनों से पानी संकट, बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण, आंदोलन की चेतावनी कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घसमऊ में पिछले 7 से 8 महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में पानी की टंकी तो बनी हुई है, लेकिन उससे जल आपूर्ति नहीं हो रही है। मजबूरन लोगों को दूर-दराज के हैंडपंप और नलों से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे उनका दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। समस्या से परेशान ग्रामवासियों और ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार ने उपजिलाधिकारी सिकंदरा को प्रार्थना पत्र सौंपकर जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आसपास के गांवों के लोग एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।3
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र के डेरापुर मार्ग स्थित मुखबिल गांव के पास मंगलवार की शाम करीब 4 बजे से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जो देर रात तक पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ चलता रहा। कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। भंडारे के दौरान पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण करते रहे, वहीं आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित हर वर्ग के लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं और आयोजकों की अहम भूमिका रही। उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संभाला, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी। भोजन वितरण से लेकर साफ-सफाई तक हर पहलू का विशेष ध्यान रखा गया। भंडारा कार्यक्रम देर रात करीब 11:30 बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।1
- औरैया। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने निर्णायक रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में ग्राम जैतापुर में नियमों को ताक पर रखकर की गई प्लाटिंग को ध्वस्त करा दिया गया। बताया गया कि खसरा संख्या 194 की भूमि, जो आशीष बरेजा आदि के नाम दर्ज है, पर बिना वैध अनुमति प्लॉट विकसित किए जा रहे थे। प्रशासन ने पहले ही संबंधित लोगों को उत्तर प्रदेश निर्माण कार्य (विनियमन) अधिनियम, 1958 के तहत नोटिस देकर अपनी बात रखने और लेआउट स्वीकृत कराने का अवसर दिया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने खुद मौके पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई की निगरानी की और जेसीबी के माध्यम से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। इस दौरान पुलिस बल, अवर अभियंता, लेखपाल और नगर पालिका की टीम भी मौके पर मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध निर्माण के खिलाफ एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। एसडीएम ने साफ कहा कि नियमों के खिलाफ कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनहित में ऐसे अवैध कब्जों व प्लाटिंग पर सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विनियमित क्षेत्र में चिन्हित सभी अवैध प्लाटिंग को पहले नोटिस देकर वैध कराने का मौका दिया जाएगा, लेकिन नियमों की अनदेखी करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन की इस सक्रियता से जहां अवैध प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा है, वहीं आम जनता को भी राहत मिली है कि अब नियमों के तहत ही विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।1
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गौहानी खुर्द में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाईट ।* 👇🏻1
- झींझक में 11 हजार लाइन फाल्ट से चार घंटे ठप रही बिजली, भीषण गर्मी में लोग बेहाल झींझक कस्बे के द्वारिकागंज और नहिली रोड मुहल्लों में बुधवार दोपहर 11 हजार विद्युत लाइन में फाल्ट आने से नगर की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच अचानक बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे आए फाल्ट के चलते द्वारिकागंज, नहिली रोड, बस्ती, ओमनगर, रेलबाजार और स्टेशन रोड समेत पूरे कस्बे की सप्लाई ठप हो गई। तेज गर्मी में बिजली न रहने से लोग पसीने से तरबतर रहे और पेयजल संकट भी गहराया।2