पंजरी में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का ध्वजारोहण । जीयर स्वामी महाराज के सानिध्य में होगा महायज्ञ। विधायक आलोक सिंह हुए शामिल* बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के दिनारा प्रखंड के पंजरी गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 20 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस आयोजन के लिए भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें विधिवत पूजा-पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ ध्वज का पूजन किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे, घोड़ा एवं हाथी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ ध्वज को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया और अंत में यज्ञ स्थल पर विधिवत रूप से स्थापित किया गया। इस दौरान पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर दिनारा विधानसभा के विधायक आलोक कुमार सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए और यज्ञ समिति के सभी सदस्यों व ग्रामीणों के साथ महायज्ञ की सफलता की कामना की। अखिलेश कुमार सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रण किया और कहा कि 20 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और इस पावन आयोजन को सफल बनाएं। बताते चले कि यह महायज्ञ भारत के अंतर्राष्ट्रीय संत श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में होगा।
पंजरी में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का ध्वजारोहण । जीयर स्वामी महाराज के सानिध्य में होगा महायज्ञ। विधायक आलोक सिंह हुए शामिल* बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के दिनारा प्रखंड के पंजरी गांव में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 20 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस आयोजन के लिए भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें विधिवत पूजा-पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ ध्वज का पूजन किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे, घोड़ा एवं हाथी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ ध्वज को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया और अंत में यज्ञ स्थल पर विधिवत रूप से स्थापित किया गया।
इस दौरान पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर दिनारा विधानसभा के विधायक आलोक कुमार सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए और यज्ञ समिति के सभी सदस्यों व ग्रामीणों के साथ महायज्ञ की सफलता की कामना की। अखिलेश कुमार सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रण किया और कहा कि 20 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें और इस पावन आयोजन को सफल बनाएं। बताते चले कि यह महायज्ञ भारत के अंतर्राष्ट्रीय संत श्री जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में होगा।
- सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में आज गुरुवार से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षा को लेकर इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है. प्रखंड संसाधन केंद्र से सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बुधवार तक उत्तर पुस्तिकाएं (कॉपी) उपलब्ध करा दी गई हैं.लेकिन विद्यार्थियों को इस बार हाथों में प्रश्न पत्र नहीं दिए जाएंगे. वार्षिक मल्यांकन 2026 के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने प्रखंड में स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त तथा ससमय मूल्यांकन कार्य के लिए प्रखंड क्षेत्र के कुल 162 शिक्षक शिक्षिकाओं को 12 मार्च से 18 मार्च 2026 तक विक्षक के रुप में प्रतिनियुक्त किया है. उन्होंने आगे बताया कि विभाग की ओर से संचालित ई - शिक्षा पोर्टल पर परीक्षा शुरू होने से लगभग 45 मिनट पहले प्रश्न पत्र अपलोड कर दिया जाएगा. विद्यालय के शिक्षक पोर्टल से प्रश्न पत्र देखकर उसे ब्लैकबोर्ड पर लिखेंगे और छात्र-छात्राएं वही प्रश्न अपनी कॉपी में लिखकर उत्तर देंगे. उन्होंने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.1
- कशिश न्यूज़ घरेलू गैस की आपूर्ति में किल्लत से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते 10 सिलेंडर किया जब्त दो धंधेबाज पुलिस हीरासत में होने से मचा हड़कंप1
- सासाराम शहर में अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। SDM डॉ. नेहा कुमारी के नेतृत्व में जकी शाहिद मोहल्ले में छापेमारी कर 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई नेहाल आलम के पुत्रों रिजवान आलम और कामरान आलम के मकान पर की गई। बरामद सिलेंडरों में 6 इंडियन गैस और 4 एचपी गैस के सिलेंडर शामिल हैं। अवैध भंडारण के आरोप में दोनों को सासाराम नगर थाना पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है। इसके साथ ही SDM ने बुधवार को दोपहर क़रीब 12 बजे बताया है कि पेट्रोल पंप संचालकों को भी सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करें, जनता की समस्याओं का समाधान करें और किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Bihar News 241
- 10 मार्च जन सुराज पार्टी संगठन पुनः गठन के समय जनता के साथ जन सुराज कार्य कर्ता,बिहार सहित पूरे भारत को एक अच्छी पार्टी के रूप में आयी है,जनता को जन सुराज से जुड़ कर बिहार के साथ पूरे देश को आगे बढाने का कार्य करने की जरूरत है,प्रशांत किशोर!1
- Post by Dharmendar Pathak1
- गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण हटाने की विवाद में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही लक्ष्मण चंद्रवंशी का अतिक्रमण के चलते मकान पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई से नाखुश लक्ष्मण चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, किशोरी चंद्रवंशी सहित दर्जनों लोगों ने बीते शनिवार को धर्मेंद्र चंद्रवंशी व उसकी पत्नी चंद्रवती देवी को जिम्मेवार बताते हुए लाठी डंडे व रड से पीट-पीट कर था अधमरा कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर किया गया था। लेकिन वहां से भी धर्मेन्द्र की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच में रेफर किया गया था जहां उसकी देर रात मौत हो गई। बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जैसे ही शव गोपालपुर गांव पहुँचा की पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं मृतक के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसमें पुत्री रौशनी 13 वर्ष, रेशमी 10 वर्ष व शिवानी 8 वर्ष जबकि पुत्र सन्नी कुमार 6 वर्ष व मनीष कुमार 4 वर्ष शामिल हैं। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 24 लोगों नामजद आरोपी बनाया गया है। जिनमें पवन चंद्रवंशी, किशोर चंद्रवंशी व अरुण चंद्रवंशी को मारपीट के दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष बच्चे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।1
- सूर्यपुरा प्रखंड कार्यालय में बुधवार को वरीय पदाधिकारी प्रमोद कुमार के अध्यक्षता में सद्भावना समिति की हुई बैठक। प्रखंड विकास पदाधिकारी तेज बहादुर सुमन ने बताया कि आगामी दिनों में मनाए जाने वाले ईद और रामनवमी को लेकर सद्भावना समिति की बैठक की गई, बैठक में वरीय पदाधिकारी ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आगामी दिनों में मनाए जाने वाले ईद पर्व और रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारा और सौहार्द पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए हम सभी की जिम्मेवारी बनती है। सब के सहयोग से ही सम्भव है, सहित कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा किया गया।बैठक में उपस्थित थे मुखिया प्रमोद चंद्रवंशी, पिंटू सिंह, पंचायत सचिव राकेश रौशन,पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह, विजय गुप्ता,अशोक यादव, शिव मंगल सिंह, श्री लाल पासवान सहित कई लोग।1