Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरेआम युवक को दबंगों ने घेरकर जमकर पीटा, वीडियो वायरल कन्नौज । सरेआम युवक को दबंगों ने घेरकर जमकर पीटा,दबंगों के आगे हाथ जोड़कर मांगता रहा रहम की भीख,नहीं माने दबंग,लोगो ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, दबंगों में नहीं कानून का खौफ,तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अन्नपूर्णा मंदिर के परिसर का मामला
राजेन्द्र सिंह धुआँधार
सरेआम युवक को दबंगों ने घेरकर जमकर पीटा, वीडियो वायरल कन्नौज । सरेआम युवक को दबंगों ने घेरकर जमकर पीटा,दबंगों के आगे हाथ जोड़कर मांगता रहा रहम की भीख,नहीं माने दबंग,लोगो ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, दबंगों में नहीं कानून का खौफ,तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अन्नपूर्णा मंदिर के परिसर का मामला
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मंदिर में झंडा चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, ममेरे भाई बहन की मौत, दूसरी घायल राजेंद्र सिंह धुआंधार कन्नौज। दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मंदिर में झंडा चढ़ाकर बाइक से अपने ममेरे भाई के साथ वापस लौट रहीं दो बहनों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी,हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल एक ममेरी बहन की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। दूसरी घायल ममेरी बहन को उपचार हेतु हायर हॉस्पिटल रेफर किया गया है। यहां युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। जानकारी के मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला सुभाष के रहने वाले राकेश कुमार वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। इनकी बेटियां 18 वर्षीय मानसी और 20 वर्षीय रेनू भी दिल्ली में ही रहतीं हैं। इसी प्रकार ठठिया के खानपुर गांव में राकेश के बहनोई शिवसिंह और बहन और भतीजा 20 वर्षीय नीलू रहते हैं। बीते सोमवार को नीलू की उपरोक्त दोनों ममेरी बहनें दिल्ली से अपनी बुआ के घर खानपुर गांव आई थीं। बुधवार को सुबह नीलू अपनी दोनों बहनों को साथ लेकर बाइक से औरैया जिले के गांव बिक्रमपुर स्थित एक मंदिर मे झंडा चढ़ाने के लिए गए थे। बीते बुधवार की सायं तीनों बाइक सवार मंदिर से झंडा चढ़ाने के बाद वापस घर लौटने के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही बाइक सवार भाई बहन बिधूना थाने के तालपुर्वा गांव के निकट पहुंचे, इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दुर्घटना करने वाला वाहन चालक मौके से भाग निकला, वहीं तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना संबंधित पुलिस और एंबुलेंस को दी। इससे पहले कि घायल नीलू को उपचार के लिये हॉस्पिटल भेजा जाता, नीलू की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दोनों बहनों को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां मानसी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल रेनू की हालत चिंताजनक होने के कारण मेडिकल कॉलेज से उपचार हेतु कानपुर हायर हॉस्पिटल भेजा गया है। हादसे की खबर पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रोने बिलखने का सिलसिला जारी था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक भाई बहन के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक मामले में संबंधित क्षेत्रीय पुलिस द्वारा परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।1
- हरदोई के मल्लावां क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।1
- अटरिया सीतापुर। सिधौली तहसील क्षेत्र के अटरिया के महमूदपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन मकान इसकी चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों मकानों के छप्पर और घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लपटों के आगे उनकी एक न चली। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक देशराज रावत पुत्र महावीर, गुड्डू रावत पुत्र रामकिसुन और पुतऊ पुत्र रामकिसुन के मकानों को भारी नुकसान हो चुका था। पीड़ित परिवारों ने इस अग्निकांड में करीब डेढ़ से दो लाख रुपये तक के नुकसान का अनुमान लगाया है। दमकल प्रभारी विजय बहादुर यादव ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और स्थिति अब सामान्य है। इस दौरान फायर टीम में रामलखन वर्मा, आशुतोष वर्मा और राम सिंह भी मौजूद रहे। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।4
- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,युवक गंभीर घायल फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरियां रोड पर आज गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे बांगरमऊ से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी तेज थी कि युवक नीचे खंती में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया.राहगीरों की मदद से घायल युवक को सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुस्तमपुर गांव निवासी अवधेश पुत्र धनीराम उम्र 23 वर्ष किसी काम से बांगरमऊ गया था.जहां से वापस घर लौट रहा था।तभी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.हादसे में घायल युवक को सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया.घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही घटना की जांच पड़ताल में स्थानीय पुलिस जुटी हुई है।1
- Post by Vishal Kumar1
- Post by Ramadhar Kumar1
- हरदोई जिले के पुलिस थाना क्षेत्रफल के अंतर्गत सुन्नी गांव में महिषासुर मर्दिनी देवी मैया के दरबार में भूत भावन भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार दर्शन।1
- निचली गंग नहर में मिली अज्ञात किशोरी का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। निचली गंग नहर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को एक अज्ञात किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को एमा पुल से करीब एक किलोमीटर आगे नयापुरवा गांव के सामने नहर में एक युवती का शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र लगभग 16 वर्ष आंकी जा रही है। उसका चेहरा लंबा और शरीर एकहरा है। शव के पास से मिले हुलिये के आधार पर उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती ने चौखानेदार गेरुआ रंग की कमीज और फिरोजी रंग का प्लाजो पहन रखा था। इसके अलावा मृतका के दोनों कानों में पीली धातु की बालियां, हाथ की उंगली में सफेद धातु की अंगूठी, दोनों पैरों में पतली सफेद धातु की पायल मिली हैं। दाहिने हाथ की कलाई में लाल रंग का धागा, बाएं हाथ में काला धागा तथा दाहिने पैर में भी काला धागा बंधा हुआ है। गले में काले धागे में सफेद चमकीला लॉकेट भी पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए और शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त हुलिये के आधार पर युवती की पहचान कर सके, तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें, जिससे आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।2