Shuru
Apke Nagar Ki App…
nali tuti padi hai ek Mahina se abhi tak Koi sunvaee nahin Hai
Vishal Kumar
nali tuti padi hai ek Mahina se abhi tak Koi sunvaee nahin Hai
- Vishal Kumarबांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश1 महीने से ज्यादा हो गया इंटरलॉकिंग उखड़ी पड़ी है नाली पूरी टूटी पड़ी है आने-जाने में सभी को दिक्कत है नदी के पास में बिजली का कांबा है वह भी पानी में है कृपया करके इस कार्य को जल्दी से जल्दी ठीक किया जाए19 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,युवक गंभीर घायल फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत पपरियां रोड पर आज गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे बांगरमऊ से अपने घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.टक्कर इतनी तेज थी कि युवक नीचे खंती में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया.राहगीरों की मदद से घायल युवक को सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत रुस्तमपुर गांव निवासी अवधेश पुत्र धनीराम उम्र 23 वर्ष किसी काम से बांगरमऊ गया था.जहां से वापस घर लौट रहा था।तभी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.हादसे में घायल युवक को सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया.घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही घटना की जांच पड़ताल में स्थानीय पुलिस जुटी हुई है।1
- Post by Vishal Kumar1
- मंदिर में झंडा चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, ममेरे भाई बहन की मौत, दूसरी घायल राजेंद्र सिंह धुआंधार कन्नौज। दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मंदिर में झंडा चढ़ाकर बाइक से अपने ममेरे भाई के साथ वापस लौट रहीं दो बहनों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी,हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल एक ममेरी बहन की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। दूसरी घायल ममेरी बहन को उपचार हेतु हायर हॉस्पिटल रेफर किया गया है। यहां युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। जानकारी के मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला सुभाष के रहने वाले राकेश कुमार वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। इनकी बेटियां 18 वर्षीय मानसी और 20 वर्षीय रेनू भी दिल्ली में ही रहतीं हैं। इसी प्रकार ठठिया के खानपुर गांव में राकेश के बहनोई शिवसिंह और बहन और भतीजा 20 वर्षीय नीलू रहते हैं। बीते सोमवार को नीलू की उपरोक्त दोनों ममेरी बहनें दिल्ली से अपनी बुआ के घर खानपुर गांव आई थीं। बुधवार को सुबह नीलू अपनी दोनों बहनों को साथ लेकर बाइक से औरैया जिले के गांव बिक्रमपुर स्थित एक मंदिर मे झंडा चढ़ाने के लिए गए थे। बीते बुधवार की सायं तीनों बाइक सवार मंदिर से झंडा चढ़ाने के बाद वापस घर लौटने के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही बाइक सवार भाई बहन बिधूना थाने के तालपुर्वा गांव के निकट पहुंचे, इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दुर्घटना करने वाला वाहन चालक मौके से भाग निकला, वहीं तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना संबंधित पुलिस और एंबुलेंस को दी। इससे पहले कि घायल नीलू को उपचार के लिये हॉस्पिटल भेजा जाता, नीलू की मौत हो गई। दुर्घटना में घायल दोनों बहनों को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां मानसी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल रेनू की हालत चिंताजनक होने के कारण मेडिकल कॉलेज से उपचार हेतु कानपुर हायर हॉस्पिटल भेजा गया है। हादसे की खबर पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रोने बिलखने का सिलसिला जारी था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक भाई बहन के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था। स्थानीय पुलिस के मुताबिक मामले में संबंधित क्षेत्रीय पुलिस द्वारा परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।1
- हरदोई के मल्लावां क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ संडीला (हरदोई)। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा का संडीला नगर सीमा पर भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत डाक बंगले में संडीला विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितीश जायसवाल ‘रमन’ ने की। बैठक को संबोधित करते हुए कमलेश मिश्रा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल 2026 को हरदोई जिले के मल्लावां में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जन-जन तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि संडीला विधानसभा की मजबूत सहभागिता सुनिश्चित हो सके। बैठक में रैली की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, अजय शुक्ला, महेंद्र सोनी, जिला मंत्री अमरेंद्र अर्कवंशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य, क्षेत्रीय सह संयोजक (डॉक्यूमेंट्री विभाग) राजेश अस्थाना, बालामऊ नगर पालिका चेयरमैन राधा रमण शुक्ला सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष नितीश जायसवाल, संजीव त्रिपाठी, सर्वेश राठौर, महामंत्री अमित कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मंडल मंत्री अनुज सिंह, पियूष गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अमन बाबू, शक्ति केंद्र संयोजक शरद चौरसिया, हरिओम तिवारी, अनिल गुप्ता, युवा मोर्चा सह संयोजक स्पर्श गुप्ता, किसान मोर्चा संयोजक पंकज अर्कवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रानू अंसारी, आईटी संयोजक विशाल निगम, सह संयोजक अमित पुष्पद, सोशल मीडिया संयोजक प्रभात गुप्ता व सुमित चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- हरदोई जिले क़े ब्लॉक् मल्लावा क़े अंतर्गत रशुलपुर क़ा हैँ शिल्पी कुशवाहा निर्मम हत्याकांड मे हुई लापरवाही पूरे प्रदेश में शिल्पी कुशवाहा न्याय दिलाने के आवाज उठ रही है इसका कारण सिस्टम की लापरवाही बीते पिछले साल 2025 में शिल्पी कुशवाहा के द्वारा दिया गया प्रार्थना पत्र साफ-साफ दर्शाता है कि किस तरीके से पीड़ता ने न्याय की गुहार लगाई थी हत्या में परिवार लिप्त है या उसकी बढ़ावा देने वाले जो इसमें लिप्त हैं पुलिस प्रशासन ने अनदेखा किया अगर यह प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस अपना काम सही तरीके से इस पर कार्रवाई करती तो यह जो माहौल आज है यह ना होता उसी को लेकर आज संडीला में मौर्य समाज के लोग कुशवाहा समाज के शिल्पी कुशवाहा निर्मम हत्या अधूरी कार्रवाई को लेकर पहत्तेपुर से अंशु मौर्य यूट्यूब वाले बाबा. प्रदीप मौर्या मनीष मौर्या हाईकोर्ट से व. जनाधिकार पार्टी लखनऊ से व कन्नौज से बिहार से वाराणसी से सिर्फ और सिर्फ उस परिवार से मिलने जा रहे थे जिसमें आज संडीला में पुलिस प्रशासन के द्वारा उनको जाने से रोका गया इससे साफ दर्शाता है कि सिस्टम के लापरवाही कितनी हद तक गिर चुकी है आवाज अगर बुलंद करेंगे तो जैसे पुलिस प्रशासन की नाकामी केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार तक ना पहुंच जाए इससे जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन अपनी नाकामी उजगार ना हो उसके लिए मुस्तैद है जैसे ही पुलिस महकमे के. आला अधिकारियों को पता चला कि 23 तारीख कों कुशवाहा मौर्या समाज के लोग कुछ राजनीतिक के लोग परिवार से मिलने जा रहे हैं कुछ लोगों को तो हाउस अरेस्ट किया गया कुछ लोगों को रास्ते में बिठा लिया गया कुछ लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है क्या लगता है ऐसा करने से यह मामला शांत होने वाला है महिला सशक्तिकरण की बात होती है उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी देश के प्रधानमंत्री जी भय मुक्त भारत बनाने की दिन प्रतिदिन कार्य कर रहे हैं लेकिन वही उन्हीं के पदाधिकारी नाकामी के कारण प्रदेश में माहौल खराब हो रहा है रही यह निर्मम हत्या कोई हादसा नहीं सोची समझी साजिश है जिसके हरदोई जिले के राजनीतिक उच्च अधिकारी एवं उपमुख्यमंत्री मौर्य जी का इस प्रकरण पर कोई व्यक्तिगत स्पष्टीकरण या मैसेज आया है जबकि जबकि इस प्रकरण में हाई कोर्ट से मौर्य समाज के लोग अलग-अलग राज्यों के जिलों से शिल्पी कुशवाहा को न्याय देने की मांग अब देखना होगा आगे क्या होगा क्या इसमें कार्रवाई होगी जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझा और उन पर जो इस प्रकरण में बढ़ावा देने की कोशिश की #mauryavanshi #UpdateNews @highlight ग्रामीण पत्रकार एसोशियेशन Sandila Hardoi Khabar Manvi samay UP Police Chief Minister Office Uttar Pradesh Keshav Prasad Maurya कपिल कुमार मौर्या Chandra Prakash Pradeep Maurya Anshu Maurya छविराम सिंह कुशवाहा एडवोकेट शाहाबाद कुशवाहा समाज बिहार Cp मौर्या मानवी समय न्यूज़4
- Post by JAINUl1
- निचली गंग नहर में मिली अज्ञात किशोरी का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। निचली गंग नहर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को एक अज्ञात किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को एमा पुल से करीब एक किलोमीटर आगे नयापुरवा गांव के सामने नहर में एक युवती का शव दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र लगभग 16 वर्ष आंकी जा रही है। उसका चेहरा लंबा और शरीर एकहरा है। शव के पास से मिले हुलिये के आधार पर उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती ने चौखानेदार गेरुआ रंग की कमीज और फिरोजी रंग का प्लाजो पहन रखा था। इसके अलावा मृतका के दोनों कानों में पीली धातु की बालियां, हाथ की उंगली में सफेद धातु की अंगूठी, दोनों पैरों में पतली सफेद धातु की पायल मिली हैं। दाहिने हाथ की कलाई में लाल रंग का धागा, बाएं हाथ में काला धागा तथा दाहिने पैर में भी काला धागा बंधा हुआ है। गले में काले धागे में सफेद चमकीला लॉकेट भी पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए और शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त हुलिये के आधार पर युवती की पहचान कर सके, तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें, जिससे आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।2