logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ होली के दिन दुबग्गा में युवक की मौत, घटना का CCTV वीडियो आया सामने राजधानी लखनऊ के थाना दुबग्गा क्षेत्र में होली के दिन हुई हत्या के मामले में अब घटना का लाइव CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में पूरी घटना कैद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, किसी विवाद को लेकर मोहल्ले के कुछ लोगों ने हत्या के आरोपी युवक के भाई को घेरकर जमकर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ द्वारा की जा रही बेरहमी से पिटाई को देखकर आरोपी की बहन अपने भाई को बचाने के लिए मौके पर पहुंची। इसी दौरान हाथापाई और अफरा-तफरी के बीच बहन के हाथ से चाकू चल गया, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सामने आए CCTV वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_NATIONAL INDIA TV
NATIONAL INDIA TV
Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

लखनऊ होली के दिन दुबग्गा में युवक की मौत, घटना का CCTV वीडियो आया सामने राजधानी लखनऊ के थाना दुबग्गा क्षेत्र में होली के दिन हुई हत्या के मामले में अब घटना का लाइव CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में पूरी घटना कैद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, किसी विवाद को लेकर मोहल्ले के कुछ लोगों ने हत्या के आरोपी युवक के भाई को घेरकर जमकर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ द्वारा की जा रही बेरहमी से पिटाई को देखकर आरोपी की बहन अपने भाई को बचाने के लिए मौके पर पहुंची। इसी दौरान हाथापाई और अफरा-तफरी के बीच बहन के हाथ से चाकू चल गया, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सामने आए CCTV वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सामने आया है। घटना 5 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जिसमें कुछ युवकों द्वारा मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित यादव अपने दोस्त सनी के साथ होली मिलने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों वहां से निकलकर अपने घर पहुंचे। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी युवक दोबारा अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के बाहर पहुंच गए और सनी नाम के युवक को बाहर बुलाकर फिर से मारपीट करने लगे। इसी बीच विशाल रावत उर्फ कल्लू और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सामने आया है। घटना 5 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जिसमें कुछ युवकों द्वारा मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित यादव अपने दोस्त सनी के साथ होली मिलने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह दोनों वहां से निकलकर अपने घर पहुंचे।
आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी युवक दोबारा अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर के बाहर पहुंच गए और सनी नाम के युवक को बाहर बुलाकर फिर से मारपीट करने लगे। इसी बीच विशाल रावत उर्फ कल्लू और अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • Post by Dharmendra Kumar
    1
    Post by Dharmendra Kumar
    user_Dharmendra Kumar
    Dharmendra Kumar
    Video Creator Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    7 hrs ago
  • यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। वो लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। जैसे ही लॉ मार्टिनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, उसमें धुआं निकलने लगा और फिर डिस्पले बंद हो गया। पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी और फिर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया। #lucknow #airport
    1
    यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। वो लखनऊ से कौशांबी जा रहे थे। जैसे ही लॉ मार्टिनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, उसमें धुआं निकलने लगा और फिर डिस्पले बंद हो गया। पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी और फिर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया।
#lucknow #airport
    user_Shadab ansari
    Shadab ansari
    समाचारों और जानकारी को संवादित करना बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Mahesh media Patrkaar
    1
    Post by Mahesh media Patrkaar
    user_Mahesh media Patrkaar
    Mahesh media Patrkaar
    Photographer बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मे एक ऐसा संगठन, जो केवल आंदोलन और प्रदर्शन तक सीमित नहीं — बल्कि संघर्ष की सजीव पाठशाला है। यहाँ धूप में तपकर, मुश्किलों को सहकर, अन्याय के सामने अडिग खड़े रहकर जनता के असली मुद्दों पर आवाज़ बुलंद करना सिखाया जाता है। यह एक ऐसी राजनीतिक स्कूल है, जहाँ कुर्सी नहीं — कर्तव्य का पाठ पढ़ाया जाता है, पद नहीं — सिद्धांतों की नींव मजबूत की जाती है, और स्वार्थ नहीं — समाज हित सर्वोपरि रखा जाता है। ✊🌾 संघर्ष ही यहाँ की शिक्षा है, और किसान ही इस राष्ट्र की असली शक्ति है। #भारतीय_किसान_यूनियन_श्रमिक_जनशक्ती
    1
    मे 
एक ऐसा संगठन,
जो केवल आंदोलन और प्रदर्शन तक सीमित नहीं —
बल्कि संघर्ष की सजीव पाठशाला है।
यहाँ धूप में तपकर,
मुश्किलों को सहकर,
अन्याय के सामने अडिग खड़े रहकर
जनता के असली मुद्दों पर आवाज़ बुलंद करना सिखाया जाता है।
यह एक ऐसी राजनीतिक स्कूल है,
जहाँ कुर्सी नहीं — कर्तव्य का पाठ पढ़ाया जाता है,
पद नहीं — सिद्धांतों की नींव मजबूत की जाती है,
और स्वार्थ नहीं — समाज हित सर्वोपरि रखा जाता है।
✊🌾
संघर्ष ही यहाँ की शिक्षा है,
और किसान ही इस राष्ट्र की असली शक्ति है।
#भारतीय_किसान_यूनियन_श्रमिक_जनशक्ती
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Agricultural organisation बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • जनहित सर्व समाज सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश
    4
    जनहित सर्व समाज सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश
    user_Soni Shukla
    Soni Shukla
    Building society सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • justice for Tarun Holi vivad mein Gai Dard ki Jaan jismein
    1
    justice for Tarun Holi vivad mein Gai Dard ki Jaan jismein
    user_Harsha Media Uttar Pradesh
    Harsha Media Uttar Pradesh
    Tenant ownership सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • राजधानी लखनऊ के पॉश क्षेत्र गौतम बुद्ध मार्ग, सड़ाना स्थित ग्लोब कैफे के पास बीती रात दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक अखबार के वरिष्ठ कर्मचारी को पुलिस द्वारा थाने में घंटों बैठाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त मीडिया कर्मचारी का झगड़े से कोई सीधा संबंध नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने एक सजग नागरिक के रूप में डायल 112 पर सूचना दी और घटना का वीडियो बनाया। आरोप है कि इसी बात से नाराज़ एक दारोगा ने उन्हें अपनी जीप में बैठाकर थाने ले गया और कई घंटों तक वहीं बैठाए रखा। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने खुद को देश के एक प्रतिष्ठित अखबार का कर्मचारी बताते हुए अपनी पहचान भी बताई, इसके बावजूद उन्हें थाने में रोके रखा गया। उनका दावा है कि उन्होंने केवल नागरिक कर्तव्य निभाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि यदि कोई नागरिक या मीडिया कर्मी किसी घटना की जानकारी पुलिस को देता है, तो उसके साथ इस प्रकार का व्यवहार क्यों किया गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना से “सजग नागरिक” और “मित्र पुलिस” की अवधारणा पर भी सवाल खड़े होते हैं। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    राजधानी लखनऊ के पॉश क्षेत्र गौतम बुद्ध मार्ग, सड़ाना स्थित ग्लोब कैफे के पास बीती रात दो गुटों के बीच हुई मारपीट की घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक अखबार के वरिष्ठ कर्मचारी को पुलिस द्वारा थाने में घंटों बैठाए जाने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि उक्त मीडिया कर्मचारी का झगड़े से कोई सीधा संबंध नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने एक सजग नागरिक के रूप में डायल 112 पर सूचना दी और घटना का वीडियो बनाया। आरोप है कि इसी बात से नाराज़ एक दारोगा ने उन्हें अपनी जीप में बैठाकर थाने ले गया और कई घंटों तक वहीं बैठाए रखा।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने खुद को देश के एक प्रतिष्ठित अखबार का कर्मचारी बताते हुए अपनी पहचान भी बताई, इसके बावजूद उन्हें थाने में रोके रखा गया। उनका दावा है कि उन्होंने केवल नागरिक कर्तव्य निभाते हुए पुलिस को सूचना दी थी।
घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि यदि कोई नागरिक या मीडिया कर्मी किसी घटना की जानकारी पुलिस को देता है, तो उसके साथ इस प्रकार का व्यवहार क्यों किया गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना से “सजग नागरिक” और “मित्र पुलिस” की अवधारणा पर भी सवाल खड़े होते हैं।
खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.