Shuru
Apke Nagar Ki App…
अभी दुनिया का सबसे खतरनाक और रडार से बचाने वाला f32 फाइटर प्लेन का डेमो किया गया देखिए क्या-क्या है इसके अंदर ... अभी दुनिया का सबसे खतरनाक और रडार से बचाने वाला f32 फाइटर प्लेन का डेमो किया गया देखिए क्या-क्या है इसके अंदर ... विशेष आकार: इसका बाहरी ढांचा ऐसा बना है कि यह दुश्मन के रडार सिग्नल को वापस भेजने के बजाय दूसरी दिशा में बिखेर देता है। इंटरनल वेपन बे: इसके हथियार विमान के अंदर छिपे होते हैं, जिससे रडार पर इसकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। रडार-अवशोषित सामग्री: इस पर एक खास लेप लगा होता है जो रडार तरंगों को सोख लेता है।
ख़बरें टी वी
अभी दुनिया का सबसे खतरनाक और रडार से बचाने वाला f32 फाइटर प्लेन का डेमो किया गया देखिए क्या-क्या है इसके अंदर ... अभी दुनिया का सबसे खतरनाक और रडार से बचाने वाला f32 फाइटर प्लेन का डेमो किया गया देखिए क्या-क्या है इसके अंदर ... विशेष आकार: इसका बाहरी ढांचा ऐसा बना है कि यह दुश्मन के रडार सिग्नल को वापस भेजने के बजाय दूसरी दिशा में बिखेर देता है। इंटरनल वेपन बे: इसके हथियार विमान के अंदर छिपे होते हैं, जिससे रडार पर इसकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। रडार-अवशोषित सामग्री: इस पर एक खास लेप लगा होता है जो रडार तरंगों को सोख लेता है।
More news from बिहार and nearby areas
- नालंदा बिहार मे पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर जी का जयंती मनाया गया आम जनता पार्टी इंडिया राष्ट्रीय सचिव बहुजन आर्मी राष्ट्रीय महासचिव सम्राट रंजीत चौधरी ने कहा जागो भारत जागो1
- सहरसा में पत्रकार से मारपीट, अब स्वास्थ्य मंत्री के दरबार पहुंचा मामला!बविवाद पर पत्रकार संगठन आमने-सामने, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट! डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान! सहरसा। सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार के साथ मारपीट के मामले को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और युवा पत्रकार संघ के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की। पत्रकार संगठनों ने पूरे मामले में दोषी डॉक्टर के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने सहरसा सदर अस्पताल से जुड़े कई आरोप और शिकायतें रखीं। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह और युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि पत्रकार से मारपीट की घटना को लेकर पत्रकारों और आम लोगों में आक्रोश है। प्रतिनिधियों ने डॉक्टर एसके आजाद पर लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना के दौरान अस्पताल के एक कमरे का सिगरेट और शराब से संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ था। पत्रकार संगठनों ने इसकी भी जांच कराने की मांग की कि घटना के समय संबंधित डॉक्टर नशे में थे या नहीं। संगठनों ने डॉक्टर पर पूर्व में इलाज में लापरवाही से मौत के आरोपों की भी जांच कराने की मांग रखी। साथ ही डॉक्टर की गतिविधियों, निजी अस्पताल चलाने और सदर अस्पताल के मरीजों को कथित तौर पर निजी अस्पताल भेजने से जुड़े आरोपों की जांच की मांग की गई। इसके अलावा अस्पताल की मैनेजर शिल्पी कुमारी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर वर्ष 2019 में लगाए गए आरोपों की भी जांच कराने की मांग पत्रकार संगठनों ने की। पूरे मामले को गंभीरता से सुनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संबंधित उच्च अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब करने की बात कही। उन्होंने पत्रकार संगठनों को मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के उपाध्यक्ष आफताब आलम सिद्दीकी, पटना जिला महासचिव प्रेम कुमार, संजय कुमार उर्फ गोलू समेत युवा पत्रकार संघ और विभिन्न मीडिया संस्थानों के कई सदस्य मौजूद रहे।1
- अथमलगोला में दर्दनाक सड़क हादसा: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास चारपहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत—चंदा गांव के रहने वाले युवक की मौत से मचा कोहराम1
- जहानाबाद : फौलादपुर की मुख्य सड़क पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार। जहानाबाद - जिले के फौलादपुर गांव की मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है।समस्या से परेशान ग्रामीणों और गांव के सरपंच ने जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया से मिलकर जलजमाव की समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी भरे रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और आसपास के लोगों को भी परेशानी होती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था कराने तथा स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु रूप से हो सके। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।1
- शेखपुरा में मेडिकल दुकानों की जांच, दस्तावेज और दवाओं का हुआ मिलान शेखपुरा में दवा दुकानों पर नियमों की जांच के लिए अधिकारियों की टीम ने कई मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान दुकानों के जरूरी कागजात और दवाओं की उपलब्धता को बारीकी से देखा गया। जांच टीम ने मेडिकल दुकानों के लाइसेंस, बिल-बुक, दवाओं के स्टॉक और एक्सपायरी डेट की पड़ताल की। इसके अलावा दवाओं के रखरखाव तथा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री से जुड़े नियमों की भी जांच की गई। बिचली गली इलाके में कई दुकानों को जांच के दायरे में लिया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। अधिकारियों ने संचालकों को दवाओं की बिक्री और भंडारण से संबंधित नियमों का सही तरीके से पालन करने की हिदायत दी। जांच के दौरान दस्तावेजों और उपलब्ध दवाओं का मिलान भी किया गया।1
- गुलमहियाचक में छत से फायरिंग की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, कट्टा व 18 जिंदा कारतूस बरामद गुलमहियाचक में छत से फायरिंग की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, कट्टा व 18 जिंदा कारतूस बरामद विवरण फतुहा। नदी थाना क्षेत्र के गुलमहियाचक गांव में छत से फायरिंग करने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने 18 सितंबर को प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि गुलमहियाचक निवासी पप्पू कुमार अपने घर की छत से फायरिंग कर रहा है। सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराने के बाद नदी थाना के अपर थानाध्यक्ष देवकर्ण बंटी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पप्पू कुमार (21 वर्ष), पिता स्वर्गीय अमृत सिंह, निवासी गुलमहियाचक, थाना नदी, जिला पटना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, 18 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर विधिवत जब्ती सूची तैयार की। मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में देवकर्ण बंटी के अलावा नदी थाना के स०अ०नि० सुबोध कुमार, अजय कुमार सिंह, प्रवीण कुमार और बलवन्त प्रसाद सिंह सहित सशस्त्र बल एवं महिला पुलिस बल शामिल थे।1
- आम जनता तो ऐसे ही महंगाई से परेशान है और फिर UPI पर भी देना होगा चार्ज UPI फ्री नहीं रहेगा, 2000 से ज्यादा पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता साफ! लेकिन आम जनता कैसे जी पाएगा1
- चेहरे पर मुस्कान… हाथ में मदद और साथ में सम्मान—बख्तियारपुर के बुनियाद केंद्र में दिखा ऐसा ही नजारा। बख्तियारपुर में दिव्यांगजनों के लिए लगा खास शिविर… 15 लोगों को मिली ऐसी सुविधा, जिससे उनकी रोजमर्रा की राह आसान होगी। बुनियाद केंद्र में 60 दिव्यांग और 15 वृद्धजनों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। 15 लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी मिली। विधायक अरुण साह ने दिव्यांगजनों का हौसला बढ़ाते हुए हर परेशानी में सहयोग का भरोसा दिया। आपके क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए ऐसी सुविधाएं कितनी जरूरी हैं? #Bakhtiyarpur #Divyangjan #BiharNews #KhabarJunction1
- सिंगठिया में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा, मंटू सिंह के दरवाजे पर दिखा गाड़ियों का भव्य काफिला *सिंगठिया में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा, मंटू सिंह के दरवाजे पर दिखा गाड़ियों का भव्य काफिला* *सुप्रसिद्ध व्यवसायी व समाजसेवी मंटू सिंह ने सिंगठिया पंप पर विधि-विधान से की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, चालक व रक्षकों को दिए उपहार* वजीरगंज प्रखंड के सिंगठिया गांव निवासी सुप्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी मंटू सिंह के प्रतिष्ठान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर सिंगठिया स्थित उनके पंप परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजा में बड़ी संख्या में वाहन चालक, कर्मचारी, परिचित एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मंटू सिंह के प्रतिष्ठान और आवास पर उत्सवी माहौल देखने को मिला। सुबह से ही पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर व्यवसाय, वाहनों एवं मशीनरी की सुख-समृद्धि तथा सुरक्षित संचालन की कामना की गई। *बढ़ते कारोबार के साथ बढ़ता गया वाहनों का काफिला* मंटू सिंह की व्यवसायिक सफलता की चर्चा क्षेत्र में अक्सर होती रहती है। उनके तीनों पुत्र सन्नी सिंह, छोटू सिंह और रौनक सिंह भी व्यवसाय को संभालने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। परिवार के सदस्यों की मेहनत और व्यवसाय के विस्तार का असर अब उनके दरवाजे पर खड़े वाहनों के काफिले में साफ दिखाई देता है।बताया जाता है कि मंटू सिंह के निजी काफिले में दर्जनों वाहन शामिल हैं। उनके दरवाजे पर हाइवा, स्कॉर्पियो, थार समेत कई अन्य वाहन खड़े नजर आते हैं। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों की पूजा किए जाने से परिसर का नजारा और भी आकर्षक हो गया। *चालकों और रक्षकों को दिया गया सम्मान व उपहार* मंटू सिंह ने विश्वकर्मा पूजा को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि अपने साथ काम करने वाले वाहन चालकों और रक्षकों के प्रति सम्मान भी प्रकट किया। पूजा के बाद उन्होंने अपने वाहन चालकों एवं रक्षकों को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।मंटू सिंह का कहना है कि किसी भी व्यवसाय की सफलता में मालिक के साथ-साथ उसके कर्मचारियों और वाहन चालकों की मेहनत का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। दिन-रात मेहनत कर व्यवसाय को आगे बढ़ाने वाले इन लोगों का सम्मान करना उनकी जिम्मेदारी है। *परंपरा और आधुनिक व्यवसाय का संगम* विश्वकर्मा पूजा को लेकर सिंगठिया क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान विश्वकर्मा को शिल्प, निर्माण, औद्योगिक कार्य और मशीनरी का देवता माना जाता है। ऐसे में वाहन एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह पूजा विशेष महत्व रखती है। मंटू सिंह द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने सिंगठिया पंप पर विश्वकर्मा पूजा का आयोजन करना क्षेत्र में उनकी धार्मिक आस्था और अपनी टीम के प्रति जुड़ाव को भी दर्शाता है। पूजा के दौरान लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से व्यवसाय में निरंतर उन्नति, परिवार की सुख-समृद्धि और सभी वाहनों के सुरक्षित संचालन की प्रार्थना की।स्थानीय लोगों के बीच भी मंटू सिंह के परिवार की व्यवसायिक उपलब्धि और सामाजिक सक्रियता की चर्चा होती रही। तीनों पुत्रों के साथ मिलकर व्यवसाय को आगे बढ़ाने की उनकी यात्रा आज क्षेत्र में एक सफल कारोबारी परिवार के रूप में पहचान बना चुकी है।विश्वकर्मा पूजा के मौके पर पूरा परिसर श्रद्धा, उत्साह और उल्लास से भरा रहा। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।1