logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र में भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर टायर फटने से एक कंटेनर ट्रक ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुर्घटना में कंटेनर ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार यह कंटेनर ट्रक चित्तौड़गढ़ की तरफ से आकर भटेवर होते हुए उदयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज पर चढ़ते समय अचानक कंटेनर का आगे वाला टायर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद चालक की सूझबूझ से कंटेनर ओवरब्रिज की दीवार से टकराकर रुक गया।

3 hrs ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र में भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर टायर फटने से एक कंटेनर ट्रक ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुर्घटना में कंटेनर ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार यह कंटेनर ट्रक चित्तौड़गढ़ की तरफ से आकर भटेवर होते हुए उदयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज पर चढ़ते समय अचानक कंटेनर का आगे वाला टायर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद चालक की सूझबूझ से कंटेनर ओवरब्रिज की दीवार से टकराकर रुक गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चित्तौड़गढ़ जिले के चिकारड़ा में प्रस्तावित फोरलेन एवं बाईपास मार्ग को लेकर चल रहे विरोध और चर्चाओं के बीच गांव के समस्त ग्रामीण खुलकर सामने आ गए हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक विस्तृत ज्ञापन भेजकर स्पष्ट मांग की है कि राज्य एवं केंद्र सरकार के सक्षम अधिकारियों तथा तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा स्वीकृत सर्वे के अनुसार ही फोरलेन व बाईपास का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही विकास कार्य में बाधा डालने और अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान स्वीकृत सर्वे भविष्य की यातायात आवश्यकताओं, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के दीर्घकालीन विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें प्रस्तावित बाईपास को गांव की मुख्य आबादी से लगभग 600 से 700 मीटर दूर रखा गया है, जिससे भारी वाहनों का आवागमन गांव के बाहर रहेगा और ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ समाज विरोधी और स्वार्थी तत्व अपनी निजी जमीनों और व्यावसायिक हितों के अनुरूप मार्ग बदलवाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि स्वीकृत तकनीकी सर्वे को बदलकर बाईपास को आबादी के समीप लाया गया तो गांव के बीच दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी और सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से चार मुख्य मांगें रखी हैं—स्वीकृत तकनीकी सर्वे के अनुसार ही निर्माण हो, भ्रामक प्रचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए, किसी निजी दबाव के बिना जनहित व तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जाए और फोरलेन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। यह ज्ञापन उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़, उपखंड अधिकारी डूंगला और PWD अधिकारियों को भी भेजा गया है। मामले में सामाजिक कार्यकर्ता भेरूलाल ने कहा कि आबादी से दूरी होने के कारण भविष्य में मार्ग सिक्स लेन होने पर भी किसी का मकान या दुकान नहीं टूटेगा, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल ने बताया कि गांव के बीच से रोड निकलने से वर्षों की मेहनत बेकार हो जाएगी और वर्तमान सर्वे आगामी वर्षों के हिसाब से बिल्कुल सही है।
    4
    चित्तौड़गढ़ जिले के चिकारड़ा में प्रस्तावित फोरलेन एवं बाईपास मार्ग को लेकर चल रहे विरोध और चर्चाओं के बीच गांव के समस्त ग्रामीण खुलकर सामने आ गए हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक विस्तृत ज्ञापन भेजकर स्पष्ट मांग की है कि राज्य एवं केंद्र सरकार के सक्षम अधिकारियों तथा तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा स्वीकृत सर्वे के अनुसार ही फोरलेन व बाईपास का निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही विकास कार्य में बाधा डालने और अफवाह फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान स्वीकृत सर्वे भविष्य की यातायात आवश्यकताओं, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के दीर्घकालीन विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें प्रस्तावित बाईपास को गांव की मुख्य आबादी से लगभग 600 से 700 मीटर दूर रखा गया है, जिससे भारी वाहनों का आवागमन गांव के बाहर रहेगा और ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ समाज विरोधी और स्वार्थी तत्व अपनी निजी जमीनों और व्यावसायिक हितों के अनुरूप मार्ग बदलवाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि स्वीकृत तकनीकी सर्वे को बदलकर बाईपास को आबादी के समीप लाया गया तो गांव के बीच दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी और सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से चार मुख्य मांगें रखी हैं—स्वीकृत तकनीकी सर्वे के अनुसार ही निर्माण हो, भ्रामक प्रचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए, किसी निजी दबाव के बिना जनहित व तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जाए और फोरलेन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। यह ज्ञापन उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़, उपखंड अधिकारी डूंगला और PWD अधिकारियों को भी भेजा गया है। मामले में सामाजिक कार्यकर्ता भेरूलाल ने कहा कि आबादी से दूरी होने के कारण भविष्य में मार्ग सिक्स लेन होने पर भी किसी का मकान या दुकान नहीं टूटेगा, वहीं सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल ने बताया कि गांव के बीच से रोड निकलने से वर्षों की मेहनत बेकार हो जाएगी और वर्तमान सर्वे आगामी वर्षों के हिसाब से बिल्कुल सही है।
    user_पवन अग्रवाल
    पवन अग्रवाल
    Local News Reporter डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को उदयपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, भारत की जनवादी नौजवान सभा और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला प्रवक्ता अनिल पणोंर ने जानकारी दी कि संगठन प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने, घायल छात्रों को मुआवजा व इलाज उपलब्ध कराने और छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग रखी गई। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    1
    नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को उदयपुर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, भारत की जनवादी नौजवान सभा और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और जिला कलक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला प्रवक्ता अनिल पणोंर ने जानकारी दी कि संगठन प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर देशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन में लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने, घायल छात्रों को मुआवजा व इलाज उपलब्ध कराने और छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग रखी गई। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Dinesh Bail
    1
    Post by Dinesh Bail
    user_Dinesh Bail
    Dinesh Bail
    खमनोर, राजसमंद, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजधानी में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के खिलाफ जारी देशव्यापी विरोध के बीच, राजसमंद में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पहले कांकरोली चौपाटी पर मशाल जुलूस निकालने का कार्यक्रम तय था। हालांकि, शिक्षा मंत्री को हटाए जाने के बाद मुख्यालय से मिले निर्देशों पर इस मशाल जुलूस को विजय जुलूस में बदल दिया गया। कांकरोली के जलचक्की चौराहे से शुरू होकर कांग्रेसी कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड मार्ग से होते हुए चौपाटी पहुंचे। चौपाटी पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और शिक्षा मंत्री के पद से हटने को कांग्रेस की सीधी जीत बताया। इस विजय रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर काका, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान और पूर्व सभापति आशा पालीवाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में देवकीनंदन गुर्जर ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता और दुर्व्यवहार को लेकर सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
    4
    राजधानी में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार के खिलाफ जारी देशव्यापी विरोध के बीच, राजसमंद में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पहले कांकरोली चौपाटी पर मशाल जुलूस निकालने का कार्यक्रम तय था। हालांकि, शिक्षा मंत्री को हटाए जाने के बाद मुख्यालय से मिले निर्देशों पर इस मशाल जुलूस को विजय जुलूस में बदल दिया गया।

कांकरोली के जलचक्की चौराहे से शुरू होकर कांग्रेसी कार्यकर्ता जोरदार नारेबाजी करते हुए बस स्टैंड मार्ग से होते हुए चौपाटी पहुंचे। चौपाटी पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और शिक्षा मंत्री के पद से हटने को कांग्रेस की सीधी जीत बताया। इस विजय रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सदस्य देवकीनंदन गुर्जर काका, पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान और पूर्व सभापति आशा पालीवाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में देवकीनंदन गुर्जर ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई बर्बरता और दुर्व्यवहार को लेकर सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनेरिया में मां सरस्वती के भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण होने और प्रांगण में पेवर ब्लॉक का कार्य करवाने के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों ने PEEO श्री जगदीश चंद्र सुखवाल सहित समस्त स्टाफ का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में मां सरस्वती का मंदिर बनना न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक वातावरण भी तैयार करेगा। उन्होंने विद्यालय प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही नवाचार एवं विकास कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई। वहीं, PEEO श्री सुखवाल ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए स्टाफ सदैव तत्पर रहेगा और शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस दौरान ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। पूरे आयोजन में आपसी सहयोग, सम्मान और शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
    3
    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धनेरिया में मां सरस्वती के भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण होने और प्रांगण में पेवर ब्लॉक का कार्य करवाने के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों द्वारा एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों ने PEEO श्री जगदीश चंद्र सुखवाल सहित समस्त स्टाफ का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में मां सरस्वती का मंदिर बनना न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक वातावरण भी तैयार करेगा। उन्होंने विद्यालय प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही नवाचार एवं विकास कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई। वहीं, PEEO श्री सुखवाल ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय को बेहतर बनाने के लिए स्टाफ सदैव तत्पर रहेगा और शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

इस दौरान ग्रामीणों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। पूरे आयोजन में आपसी सहयोग, सम्मान और शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
    user_Rajendra Kumar sargra
    Rajendra Kumar sargra
    Voice of people रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • उदयपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेरोदा के विकास, विस्तार, आवश्यक मरम्मत-निर्माण कार्य और सुविधाओं को जुटाने के उद्देश्य से शनिवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गांववासियों की सर्वसहमति से 'विद्यालय विकास समिति - खेरोदा' का गठन किया गया। समिति की नई कार्यकारिणी में पन्नालाल मारू को अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार जैन को सचिव, दीपक कुकड़ा को कोषाध्यक्ष, दिनेश जनवा एवं छगनलाल जाट को उपाध्यक्ष तथा शंकरलाल सामलोत को सहसचिव मनोनीत किया गया है। बैठक संपन्न होने के साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने विद्यालय के विकास के लिए 51 हजार रुपये की घोषणा की।
    1
    उदयपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेरोदा के विकास, विस्तार, आवश्यक मरम्मत-निर्माण कार्य और सुविधाओं को जुटाने के उद्देश्य से शनिवार को ग्रामीणों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गांववासियों की सर्वसहमति से 'विद्यालय विकास समिति - खेरोदा' का गठन किया गया।

समिति की नई कार्यकारिणी में पन्नालाल मारू को अध्यक्ष, महेन्द्र कुमार जैन को सचिव, दीपक कुकड़ा को कोषाध्यक्ष, दिनेश जनवा एवं छगनलाल जाट को उपाध्यक्ष तथा शंकरलाल सामलोत को सहसचिव मनोनीत किया गया है। बैठक संपन्न होने के साथ ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने विद्यालय के विकास के लिए 51 हजार रुपये की घोषणा की।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र में भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर टायर फटने से एक कंटेनर ट्रक ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुर्घटना में कंटेनर ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार यह कंटेनर ट्रक चित्तौड़गढ़ की तरफ से आकर भटेवर होते हुए उदयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज पर चढ़ते समय अचानक कंटेनर का आगे वाला टायर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद चालक की सूझबूझ से कंटेनर ओवरब्रिज की दीवार से टकराकर रुक गया।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र में भटेवर से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर टायर फटने से एक कंटेनर ट्रक ओवरब्रिज की दीवार से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुर्घटना में कंटेनर ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार यह कंटेनर ट्रक चित्तौड़गढ़ की तरफ से आकर भटेवर होते हुए उदयपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज पर चढ़ते समय अचानक कंटेनर का आगे वाला टायर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद चालक की सूझबूझ से कंटेनर ओवरब्रिज की दीवार से टकराकर रुक गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.