किन्नर पायल सरगरा ने लगाया जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी का आरोप संवाददाता आशीष पुरोहित जोधपुर/राजस्थान किन्नर पायल सरगरा ने लगाया जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस से सुरक्षा की गुहार जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले में किन्नर समाज के भीतर आपसी विवाद और जातिगत भेदभाव का एक गंभीर मामला सामने आया है। अर्जुन विहार, बोरानाडा निवासी प्रार्थीया पायल सरगरा ने निकिता उर्फ निक्कू, सीमा उर्फ पल्लवी, परी उर्फ हिमांशु, कल्पेश और आदिल के विरुद्ध जातिगत अपमान, मारपीट की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। जातिगत भेदभाव और छुआछूत का आरोप पायल सरगरा, जो गादीपति सरोज भुआ (घंटाघर) के सानिध्य में जोधपुर के सरदारपुरा, शास्त्रीनगर और देवनगर जैसे क्षेत्रों में नेक लेने का कार्य करती हैं, उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से विपक्षीगण उनके और उनके शिष्यों (रेणु, काजल) के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। पायल का आरोप है कि ये लोग उन्हें 'टींगटी', 'सरगड़ी', 'डेढण' और 'भंगण' जैसे आपत्तिजनक व जातिसूचक शब्दों से संबोधित कर अपमानित करते हैं। इतना ही नहीं, उनके साथ छुआछूत का बर्ताव करते हुए बर्तनों तक को हाथ लगाने पर पाबंदी लगाने और सार्वजनिक रूप से नीच कहने के आरोप भी लगाए गए हैं। संपत्ति हड़पने और कुचलने का प्रयास शिकायत के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के माध्यम से भी अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। पायल ने आरोप लगाया कि सीमा, निकिता और अन्य लोग उनके अर्जुन विहार स्थित मकान को अपने नाम करने का दबाव बना रहे हैं और मना करने पर जहर देकर मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रार्थीया का दावा है कि आरोपियों के पास स्कॉर्पियो गाड़ियाँ (नंबर RJ 42 UA 7200 एवं RJ 22 UA 9114) हैं, जिनसे उन्हें रास्ते में कुचलने का प्रयास भी किया जा चुका है। गुरु के सामने भी की बदसलूकी घटनाक्रम के अनुसार, जब 29 जनवरी 2026 को पायल ने अपनी गुरु सरोज मासी को इस प्रताड़ना के बारे में बताया, तब आरोपियों ने वहां भी हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने पायल के मुंह पर थूककर उन्हें सबके सामने बेइज्जत किया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पायल का कहना है कि आरोपी हथियारबंद होकर उनके घर के आसपास घूमते हैं, जिससे उनका बाहर निकलना दूभर हो गया है। प्रार्थीया ने प्रशासन से अपनी और अपने शिष्यों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

- Post by Sapna thakur2
- फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर नरेश को 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये), 01 ट्रक व 01 मोबाइल बरामदगी सहित गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में ASP नगर द्वारा दी गई बाइट- UP Police ADG Zone Agra DIG Range Agra Updated News-21/Feb/26- अखंड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत1
- Post by गोविन्द शर्मा1
- पत्रकार ब्यूरो चीफ, डिस्ट्रिक्ट हैंड, प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार दैनिक उजाला आज तक हिंदी पेपर आगरा उत्तर प्रदेश 🌹 🌹 🙏 🇮🇳 ✍️ 🚩 🚩 *500 मरीजों को मिला निशुल्क परामर्श, निशुल्क जाँचों और निशुल्क दवाओं का लाभ* *शहर के लायंस जाकर गाँव की ओर.. ब्रजवासियों-ग्रामवासियों को बाँध रहे स्वास्थ्य की डोर* *'चलो गाँव की ओर' जन जाग्रति अभियान के तहत लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं आगरा डायबिटीज फोरम ने मिलकर की अनूठी नेक पहल* *लायंस क्लब आगरा विशाल और आगरा डायबिटीज फोरम ने श्री राधा कृष्ण मंदिर बलदेव में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आगरा के वरिष्ठ चिकित्सकों ने प्रदान कीं निशुल्क सेवाएंँ* आगरा। चलो गाँव की ओर' जन जाग्रति अभियान के तहत लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं आगरा डायबिटीज फोरम ने मिलकर अनूठी नेक पहल की। रविवार को इस पहल के अंतर्गत श्री राधा कृष्ण मंदिर बलदेव में 24 वाँ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। अभी हाल ही में दिवंगत हुए लायन मनोज अग्रवाल (हुंडी) की मधुर स्मृति में आयोजित इस शिविर में *कैंप चेयरपर्सन लायन सीए राकेश अग्रवाल के निर्देशन और वरिष्ठ फिजीशियन लायन डॉ. अरविंद जैन के संयोजन में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु यादव, वरिष्ठ डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. शुभम जैन, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कौस्तुभ साने, वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. विनीत वर्मा, वरिष्ठ वैस्कुलर सर्जन डॉ. तपिश साहू, वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. आरके आहूजा, वरिष्ठ नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत कपूर, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मित्तल, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. किंशुक सक्सेना और डॉ. अरुणिमा सिंह* सहित आगरा के वरिष्ठ और जाने माने चिकित्सकों ने निशुल्क सेवाएंँ प्रदान कीं। कुल मिलाकर सुबह 10:00 बजे से दोपहर बाद तक चले शिविर में पाँच सौ (500) ग्रामवासी और ब्रजवासी मरीजों को निशुल्क परामर्श, निशुल्क दवाओं और निशुल्क जाँचों का लाभ मिला। मरीजों के चेहरे पर संतोष के भाव स्पष्ट नजर आए। *डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजीव तोमर मुख्य अतिथि और डीजी द्वितीय लायन अजय भार्गव विशिष्ट अतिथि* के रूप में मौजूद रहे। लायंस क्लब आगरा विशाल के *अध्यक्ष लायन सुनील गुप्ता, सचिव लायन अजय मनचंदा, ट्रेजरर लायन प्रमोद अग्रवाल और कैंप चेयरपर्सन लायन सीए राकेश अग्रवाल* ने सभी चिकित्सकों और अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान *मंदिर महंत पंडित राघवेंद्र पांडे (लाला भाई), अजय बंसल, संतोष माहेश्वरी, चंदर माहेश्वरी, आलोक अग्रवाल (बीएम हॉस्पिटल), आलोक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अनूप गुप्ता, अनूप गोयल, अजय गुप्ता, निशा गुप्ता, सुप्रिया मनचंदा, अर्चना अग्रवाल और मीना बंसल* भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।4
- Post by गीताधौरहरा1
- आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। नगला छउआ इलाके में दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार अचानक एक EV शोरूम में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:30 बजे कार लापरवाही से चलाते हुए सीधे शोरूम में घुस गई। गनीमत रही कि उस समय शोरूम के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कार की टक्कर से बाहर खड़ी दो ग्राहकों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं कार भी बुरी तरह टूट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे का माहौल बन गया। शोरूम प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- भूपेंद्र सैनी का जोधपुर आगमन पर भव्य स्वागत एवम् अभिनंदन हुआः बिश्नोई। जोधपुर। भाजपा राजस्थान के यशस्वी प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का जोधपुर आगमन पर आज जोधपुर एयरपोर्ट पर भाजपा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश बिश्नोई एवम् भाजपा जोधपुर शहर के यशस्वी जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवम् अभिनंदन हुआ। गौरतलब है कि प्रदेश महामंत्री सैनी एक दिवसीय प्रवास पर आज जोधपुर, बाड़मेर प्रवास पर है। सैनी के जोधपुर एयरपोर्ट पर आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। शहर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में शहर भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सैनी का साफा बंधवाकर एवम् माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवम् अभिनंदन किया। भाजपा जोधपुर देहात के कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री डॉ. यश गोधा एवम् जिला महामंत्री शिवराम गवाल के नेतृत्व में स्वागत किया । इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रतिपालसिंह वालेचा, जिला महामंत्री ओम प्रकाश दईया, जिला महामंत्री गौरव जैन, जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि पुखराज बाबल, युवा भाजपा नेता डॉ. दिलीपसिंह राजपुरोहित, हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमितकुमार सिंघाटीया, भाजपा के प्रकोष्ठ प्रभारी पदमसिंह कच्छवाह, युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री आनंदसिंह कच्छवाह, भाजपा युवा मोर्चा के जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष अरविंद बरा, भाजपा नेता पुर्व जिला प्रमुख पुनाराम चौधरी, भाजपा लालसागर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण भाटी, युवा मोर्चा के श्रवण कालीराणा, युवा मोर्चा के विकास सारण, सरपंच घेवाराम सारण, युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष स्वरूप भूतड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. भगीरथ भादू, छात्र नेता दुर्गसिंह राजपुरोहित सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री एवम् जोधपुर संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी का साफा बंधवा कर, माल्यार्पण कर, दुपट्टा पहना कर स्वागत एवम् अभिनंदन किया।1
- शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव "अभ्युदय" हर्षोल्लास के साथ मनाय बलिया के रेवती स्थित शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव "अभ्युदय" बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभ्युदय का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन रामेश्वर नाथ तिवारी, विद्यालय के चेयरमैन परमेश्वर नाथ तिवारी, भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर निहाल पाण्डेय, वाइस चेयरमैन अभिज्ञान तिवारी, और डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम पूजन तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया। अभिज्ञान तिवारी और अभिषेक तिवारी दोनों ही शेमुषी विद्यापीठ, रेवती, बलिया से जुड़े हुए हैं। अभिज्ञान तिवारी विद्यालय के वाइस चेयरमैन हैं और उन्होंने विद्यालय के 15वें वार्षिकोत्सव "अभ्युदय" के अवसर पर भाग लिया था ¹। अभिषेक तिवारी विद्यालय के डायरेक्टर हैं और उन्होंने भी वार्षिकोत्सव के अवसर पर भाग लिया था। वे एक आईपीएस अधिकारी भी हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है और अब आईटी सेक्टर में अपना भविष्य तलाशने जा रहे हैं । इस दौरान मुख्य अतिथि राजेश सिंह दयाल द्वारा अभ्युदय पत्रिका का विमोचन किया गया।1
- पत्रकार ब्यूरो चीफ राजीव कुमार सिंह सिकरवार दैनिक उजाला आज तक हिंदी पेपर आगरा(उ.प्र)🙏🇮🇳✍️ ये ट्रिपल लेयर ट्रैफिक है। सबसे नीचे मेरठ–गाजियाबाद ओल्ड हाईवे है। उसके ऊपर दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेस वे है। सबसे ऊपर है दिल्ली–मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर। कल PM नरेंद्र मोदी इस कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे। मेरठ देश का ऐसा पहला शहर होगा, जहां रैपिड और मेट्रो ट्रेन एक लाइन पर चलेंगी।4