Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा में बड़ा हादसा टला, रकाबगंज में तेज रफ्तार कार EV शोरूम में घुसी आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। नगला छउआ इलाके में दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार अचानक एक EV शोरूम में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:30 बजे कार लापरवाही से चलाते हुए सीधे शोरूम में घुस गई। गनीमत रही कि उस समय शोरूम के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कार की टक्कर से बाहर खड़ी दो ग्राहकों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं कार भी बुरी तरह टूट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे का माहौल बन गया। शोरूम प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Braj kishor Sharma Reporter
आगरा में बड़ा हादसा टला, रकाबगंज में तेज रफ्तार कार EV शोरूम में घुसी आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। नगला छउआ इलाके में दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार अचानक एक EV शोरूम में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:30 बजे कार लापरवाही से चलाते हुए सीधे शोरूम में घुस गई। गनीमत रही कि उस समय शोरूम के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कार की टक्कर से बाहर खड़ी दो ग्राहकों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं कार भी बुरी तरह टूट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे का माहौल बन गया। शोरूम प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- आगरा - शादी के अगले दिन आंगनवाड़ी वर्कर के इंटरव्यू की सूचना मिलने पर दुल्हन की इच्छा पूरी करने के लिए दूल्हा फेरों के बाद सीधे विकास भवन पहुंचा और इंटरव्यू दिलाया, बाहर आकर दूल्हे ने कहा सपनों से समझौता नहीं1
- पत्रकार ब्यूरो चीफ राजीव कुमार सिंह सिकरवार दैनिक उजाला आज तक हिंदी पेपर आगरा उत्तर प्रदेश ✍️ गायत्री से रहित ब्राह्मण निन्दनीय है जो ब्राह्मण उपनयन संस्कार होने के बाद गायत्री की उपासना (जप) करता है, वह परम पवित्र ब्राह्मण कहा जाता है और जो गायत्री की उपासना नहीं करता, वह परम अपवित्र ब्राह्मण कहा जाता है। 'गायत्री रहितो विप्रः शूद्रादप्य शुचिर्भवेत् ।'(पाराशरस्मृति ८।३२) 'गायत्री से रहित ब्राह्मण अधिक अपवित्र होता है।' गायत्री से रहित ब्राह्मण के बारे में तो यहाँ तक लिखा है- गायत्रीरहितो विप्रो न स्पृशेत् तुलसीदलम् ।हरेर्नाम न गृह्णी यात् गायत्रीरहितो द्विजः ॥महाचण्डालसदृश स्तस्य किं विष्णुपूजने ।। (गायत्रीतन्त्र, तृतीयपटल). 'गायत्रीसे रहित जो ब्राह्मण है, वह तुलसीदलका स्पर्श न करें। गायत्रीसे रहित द्विज भगवान् विष्णुका नामोच्चारण न करें। क्योंकि वह द्विज गायत्रीसे रहित होनेके कारण महाचाण्डालके सदृश कहा गया है। अतः उसके किये हुए विष्णु पूजनसे क्या लाभ ?'ब्राह्मण के लिये गायत्री की उपासना परमावश्यक कही गयी है। जो ब्राह्मण गायत्रीकी उपासना करता है, वही ब्राह्मणत्व को प्राप्त करता है और जो गायत्रीकी उपासना नहीं करता, वह ब्राह्मणत्वसे च्युत हो जाता है। अतः ब्राह्मणत्वकी प्राप्तिके लिये गायत्रीकी उपासना ही श्रेष्ठ साधन है। ब्राह्मणत्वकी प्राप्ति गायत्रीकी उपासनासे ही हो सकती है, न कि वेदादि शास्त्रोंके पढ़नेसे। लिखा भी है- न ब्राह्मणो वेदपाठान्न शास्त् रपठनादपि ।देव्यास्त्रिकालमभ्या साद् ब्राह्मणः स्याद्धिनान्यथा ॥ (स्कन्दपुराण, काशीखण्ड, पूर्वार्ध, ४१।७७) 'वेदोके पढ़नेसे अथवा शास्त्रों के अध्ययन से कोई ब्राह्मण नहीं हो सकता। त्रिकाल सन्ध्यामें गायत्री देवी के बार-बार उच्चारणसे ही ब्राह्मण हो सकता है, अन्यथा नहीं ।' महर्षि पराशरने कहा है कि जो ब्राह्मण गायत्री-उपासनाविहीनः है,वह समस्त शास्त्रोंका अध्ययन करने पर भी ब्राह्मणत्व प्राप्त नहीं कर सकता- किं वेदैः पठितैः सर्वैः सेतिहास पुराणकैः ।साङ्गैः सावित्रीहीनो यो न विप्रत्वमवाप्नुयात् ॥ ( बृहत् पाराशरस्मृति ५/१४). 'समस्त अङ्गों और इतिहास- पुराणके साथ सभी वेदोंके अध्ययन-से उस पुरुषका क्या लाभ ? जिसने सावित्रीहीन होनेसे विप्रत्वः (द्विजत्व) प्राप्त नहीं किया।' अतः स्पष्ट है कि द्विजत्वकी प्राप्ति केवल गायत्रीकी उपासनासे ही हो सकती है। इसलिये द्विजत्वकी प्राप्ति के लिये गायत्रीकी उपासना आवश्यक है ।4
- Post by गीताधौरहरा1
- आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। नगला छउआ इलाके में दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार अचानक एक EV शोरूम में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:30 बजे कार लापरवाही से चलाते हुए सीधे शोरूम में घुस गई। गनीमत रही कि उस समय शोरूम के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। कार की टक्कर से बाहर खड़ी दो ग्राहकों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं कार भी बुरी तरह टूट गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे का माहौल बन गया। शोरूम प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- शादी के फेरे लेकर सीधे आंगनवाड़ी इंटरव्यू में पहुंची दुल्हन।। नवविवाहित जोड़ा शादी परिधान में विकास भवन में बना आकर्षण का केंद्र शादी की खुशियों के बीच नौकरी की कोशिश, दुल्हन लहंगे में और दूल्हा साथ,आंगनबाड़ी इंटरव्यू में उमड़ी लोगों की भीड़ शादी से पहले किया था आवेदन,शादी वाले दिन इंटरव्यू की मिली थी सूचना।। समय की कमी नहीं बनी बाधा,फेरों के बाद सीधे विकास भवन पहुंची अनीशा शादी के अगले ही पल नवदंपति ने लिया जिम्मेदारी का फैसला प्रेम विवाह के बाद पहली परीक्षा, शादी के परिधान में दिया आंगनबाड़ी इंटरव्यू लहंगे में इंटरव्यू देती दिखी दुल्हन, संजय पैलेस में सबकी नजरें ठहरीं नौकरी के जज्बे ने जीता सभी दिल। शादी और करियर साथ-साथ, आंगनबाड़ी इंटरव्यू में दिखा नवदंपती का हौसला आगरा के सैया ब्लॉक के रहने वाले है नवदंपत्ति1
- #maa#1
- *विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान के अंतर्गत,मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु आज 22 फरवरी, 2026 को जनपद के सभी बूथों पर आयोजित हुआ विशेष अभियान* *जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश* आगरा संवाददाता बहादुर सिंह आगरा.22.02.2026.आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 अभियान के अंतर्गत,मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु आयोजित चौथे विशेष अभियान में विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर संबंधित को निर्देश दिए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगरा कॉलेज में बने मतदेय स्थल 256,257,258,259 तथा हिलमैन पब्लिक स्कूल में बने मतदेय स्थल आदि का निरीक्षण किया जहां बीएलओ वीना शर्मा, विजय प्रताप, जाकिर हुसैन से जानकारी प्राप्त की।प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा जी के निर्देशानुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अन्तर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को शुद्ध करने के उद्देश्य से दावा एवं आपत्ति प्राप्त किये जाने हेतु चार विशेष अभियान दिवस आयोजित कराये जाने के निर्देश दिये गये थे इन निर्देशों के क्रम में पूर्व में दिनांक 11 जनवरी, 18 जनवरी तथा 31 जनवरी, 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किये गये थे। इसी क्रम में आज रविवार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया,विशेष अभियान दिवस में सभी मतदेय स्थलों पर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की उपस्थित रही तथा मतदाता हेल्प डेस्क पर सक्रिय रह कर दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए गए। जिलाधिकारी ने बूथ निरीक्षण में बीएलओ के पास 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची तथा फार्म यथा 6, 6A, 7 एवं 8 की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। निरीक्षण में मतदान केंद्र पर बने हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जानकारी ली तथा मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से संवाद भी किया तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए), वार्ड के सभासदों, ग्राम प्रधानों आदि से भी सक्रिय सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे पात्र नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु अपने निकटतम मतदेय स्थल पर पहुँचकर फार्म-6 निःशुल्क प्राप्त कर रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नम्बर, आयु प्रमाण-पत्र, निवास का पता एवं परिवार के किसी सदस्य का EPIC/मतदाता फोटो पहचान-पत्र की छायाप्रति संलग्न कर फार्म जमा कर सकते हैं। साथ ही जो मतदाता स्थाई रूप से अन्यत्र चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है, का फार्म-7 भरा जाएगा एवं जो मतदाता किसी प्रकार का संशोधन कराना चाहते हैं वह फार्म-8 भरकर साक्ष्य सहित सम्बन्धित मतदेय स्थल अथवा तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकते हैं।3
- Post by गोविन्द शर्मा1