logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सदर तहसील में भाकियू (अराजनीतिक) धरने पर बैठे कुलसवीर पर पैसे लेने का आरोप, कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक मुजफ्फरनगर में सदर तहसील परिसर में चल रहे भाकियू (अराजनीतिक) के धरने के दौरान माहौल उस समय गरमा गया, जब धरने पर बैठे कुलसवीर पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए। आरोप लगते ही मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, कुछ लोगों ने कुलसवीर पर चरथावल क्षेत्र में गैस प्लांट पर मिट्टी भराई और खनन मामले में आर्थिक लेन-देन करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। धरना स्थल पर मौजूद अन्य पदाधिकारियों और वरिष्ठ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। फिलहाल घटना के बाद धरना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, हालांकि किसी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।

2 hrs ago
user_Aviraj Rathi
Aviraj Rathi
Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सदर तहसील में भाकियू (अराजनीतिक) धरने पर बैठे कुलसवीर पर पैसे लेने का आरोप, कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक मुजफ्फरनगर में सदर तहसील परिसर में चल रहे भाकियू (अराजनीतिक) के धरने के दौरान माहौल उस समय गरमा गया, जब धरने पर बैठे कुलसवीर पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए। आरोप लगते ही मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, कुछ लोगों ने कुलसवीर पर चरथावल क्षेत्र में गैस प्लांट पर मिट्टी भराई और खनन मामले में आर्थिक लेन-देन करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। धरना स्थल पर मौजूद अन्य पदाधिकारियों और वरिष्ठ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। फिलहाल घटना के बाद धरना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, हालांकि किसी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप! करीब 20 लोगो नें निहत्थे सोते परिवार पर अचानक किया जानलेवा हमला, एक दर्जन के करीब महिला पुरुष हुए है घायल, एक का आई सी यू मे उपचार जारी!
    1
    सहारनपुर में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप!
करीब 20 लोगो नें निहत्थे सोते परिवार पर अचानक किया जानलेवा हमला,  
एक दर्जन के करीब महिला पुरुष हुए है घायल, एक का आई सी यू मे उपचार जारी!
    user_M News National digital
    M News National digital
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुजफ्फरनगर में सदर तहसील परिसर में चल रहे भाकियू (अराजनीतिक) के धरने के दौरान माहौल उस समय गरमा गया, जब धरने पर बैठे कुलसवीर पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए। आरोप लगते ही मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, कुछ लोगों ने कुलसवीर पर चरथावल क्षेत्र में गैस प्लांट पर मिट्टी भराई और खनन मामले में आर्थिक लेन-देन करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। धरना स्थल पर मौजूद अन्य पदाधिकारियों और वरिष्ठ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। फिलहाल घटना के बाद धरना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, हालांकि किसी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    मुजफ्फरनगर में सदर तहसील परिसर में चल रहे भाकियू (अराजनीतिक) के धरने के दौरान माहौल उस समय गरमा गया, जब धरने पर बैठे कुलसवीर पर पैसे लेने के आरोप लगाए गए। आरोप लगते ही मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, कुछ लोगों ने कुलसवीर पर चरथावल क्षेत्र में गैस प्लांट पर मिट्टी भराई और खनन मामले में आर्थिक लेन-देन करने का आरोप लगाया। इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई।
धरना स्थल पर मौजूद अन्य पदाधिकारियों और वरिष्ठ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।
फिलहाल घटना के बाद धरना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, हालांकि किसी प्रकार की आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है।
    user_Aviraj Rathi
    Aviraj Rathi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर जनपद के विकास खंड चरथावल क्षेत्र के ग्राम दुधली स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के गेहूं क्रय केंद्र पर तौल न होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र पर अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि उन्होंने मौसम की अनिश्चितता और संभावित बारिश के बीच मेहनत कर गेहूं की फसल तैयार की और तौल के लिए केंद्र पर लाए, लेकिन वहां तौल की कोई व्यवस्था नहीं मिली। मजबूरन उन्हें गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को वापस ले जाना पड़ा। नाराज किसानों ने समिति के प्रबंध निदेशक (एमडी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तौल केंद्र को जानबूझकर सुचारू रूप से संचालित नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों ने कहा कि एक ओर वे बेमौसम बारिश के खतरे से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी केंद्रों की अव्यवस्था उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तौल प्रक्रिया शुरू कर उन्हें राहत दी जाए।
    2
    मुजफ्फरनगर जनपद के विकास खंड चरथावल क्षेत्र के ग्राम दुधली स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के गेहूं क्रय केंद्र पर तौल न होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र पर अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा, जिससे उनमें रोष व्याप्त है।
किसानों का आरोप है कि उन्होंने मौसम की अनिश्चितता और संभावित बारिश के बीच मेहनत कर गेहूं की फसल तैयार की और तौल के लिए केंद्र पर लाए, लेकिन वहां तौल की कोई व्यवस्था नहीं मिली। मजबूरन उन्हें गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को वापस ले जाना पड़ा।
नाराज किसानों ने समिति के प्रबंध निदेशक (एमडी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तौल केंद्र को जानबूझकर सुचारू रूप से संचालित नहीं किया जा रहा है। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
किसानों ने कहा कि एक ओर वे बेमौसम बारिश के खतरे से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी केंद्रों की अव्यवस्था उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द तौल प्रक्रिया शुरू कर उन्हें राहत दी जाए।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Anuj Gangwaliya
    1
    Post by Anuj Gangwaliya
    user_Anuj Gangwaliya
    Anuj Gangwaliya
    Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर: 13 अप्रैल को होगी सीएम योगी की विशाल जनसभा, रोजगार मेले का भी उद्घाटन मुजफ्फरनगर जनपद में होने वाली मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा की तारीख में बदलाव किया गया है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अप्रैल के स्थान पर 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। इस दौरान वे शहर के प्रदर्शनी मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को खास बनाने के लिए राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के सुप्रीमो जयंत चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की यह संयुक्त जनसभा क्षेत्र की राजनीति में अहम संदेश देने वाली मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सदर विधानसभा क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ की यह पहली जनसभा होगी, जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रोजगार मेले का भी उद्घाटन करेंगे। इस मेले के माध्यम से लगभग 5000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे जिले के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि जनसभा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। मुजफ्फरनगर में होने वाली यह जनसभा राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिस पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं।
    1
    मुजफ्फरनगर: 13 अप्रैल को होगी सीएम योगी की विशाल जनसभा, रोजगार मेले का भी उद्घाटन
मुजफ्फरनगर जनपद में होने वाली मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा की तारीख में बदलाव किया गया है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 अप्रैल के स्थान पर 13 अप्रैल को मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। इस दौरान वे शहर के प्रदर्शनी मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को खास बनाने के लिए राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक दल के सुप्रीमो जयंत चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल की यह संयुक्त जनसभा क्षेत्र की राजनीति में अहम संदेश देने वाली मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सदर विधानसभा क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ की यह पहली जनसभा होगी, जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रोजगार मेले का भी उद्घाटन करेंगे। इस मेले के माध्यम से लगभग 5000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे जिले के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। प्रशासन और आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि जनसभा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। मुजफ्फरनगर में होने वाली यह जनसभा राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिस पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं।
    user_Navneet Kaushik
    Navneet Kaushik
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बसपा उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली मुजफ्फरनगर कार्यालय पहुंचे कर की चुनाव तो लेकर की एहम बैठक
    1
    बसपा उत्तर प्रदेश प्रभारी मुनकाद अली मुजफ्फरनगर कार्यालय पहुंचे कर की चुनाव तो लेकर की एहम बैठक
    user_Khindnews
    Khindnews
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सनसनीखेज़ खबर – सहारनपुर में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप! करीब 20 लोगो नें निहत्थे सोते परिवार पर अचानक किया जानलेवा हमला, एक दर्जन के करीब महिला पुरुष हुए है घायल, एक का आई सी यू मे उपचार जारी! सहारनपुर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक परिवार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि थाना नागल क्षेत्र के गांव फतेहपुर कला निवासी पीड़ित परिवार ने शिकायत में बताया कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को रात करीब 12 बजे, जब परिवार घर में सो रहा था, तभी गांव के ही कुछ दबंग लोग अचानक घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि— पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद थाना नागल पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित पक्ष को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। परिवार ने अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल ये उठता है क्या सहारनपुर में कानून का डर पुलिस की सक्रियता के बावजूद दबंगो के दिमाग़ मे खत्म हो चुका है? क्या पीड़ितों को न्याय मिलेगा या दबंगों का दबदबा यूं ही चलता रहेगा? फिलहाल पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है, लेकिन यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद अभी तक दबंगो का आतंक बरकरार है और आरोपी लगातार एक बार फिर पीड़ित पक्ष को निशाना बना सकता है! इसलिए समय रहते किसी बड़ी घटना से पहले नांगल पुलिस को आरोपियों के ऊपर सख्त कार्यवाही अमल मे लानी चाहिए!
    4
    सनसनीखेज़ खबर – सहारनपुर में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप!
करीब 20 लोगो नें निहत्थे सोते परिवार पर अचानक किया जानलेवा हमला, 
एक दर्जन के करीब महिला पुरुष हुए है घायल, एक का आई सी यू मे उपचार जारी!
सहारनपुर से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक परिवार ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताया जा रहा है कि थाना नागल क्षेत्र के गांव फतेहपुर कला निवासी पीड़ित परिवार ने शिकायत में बताया कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को रात करीब 12 बजे, जब परिवार घर में सो रहा था, तभी गांव के ही कुछ दबंग लोग अचानक घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।
इस हमले में परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि—
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद थाना नागल पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित का कहना है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित पक्ष को लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
परिवार ने अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अब सवाल ये उठता है
क्या सहारनपुर में कानून का डर पुलिस की सक्रियता के बावजूद दबंगो के दिमाग़ मे खत्म हो चुका है?
क्या पीड़ितों को न्याय मिलेगा या दबंगों का दबदबा यूं ही चलता रहेगा? फिलहाल पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है, लेकिन यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना का वीडियो वायरल होने के बावजूद अभी तक दबंगो का आतंक बरकरार है और आरोपी लगातार एक बार फिर पीड़ित पक्ष को निशाना बना सकता है! इसलिए समय रहते किसी बड़ी घटना से पहले नांगल पुलिस को आरोपियों के ऊपर सख्त कार्यवाही अमल मे लानी चाहिए!
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 14 अप्रैल को सैक्टर स्तर पर समाजवादी पार्टी मनाएगी डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती प्रत्येक बूथ पर सपा की मजबूत यूथ टीम चुनावी रणनीति को तैयार.ज़िया चौधरी, समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी के संचालन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक सैक्टर पर पूरे धूमधाम से मनाते हुए संविधान की रक्षा की शपथ एवं भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाएंगे। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा व सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्येक बूथ पर समाजवादी पार्टी की मजबूत टीम बनाकर सपा के प्रचार प्रसार की कमान संभाले। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल की भीमराव अंबेडकर जयंती को समाजवादी पार्टी पूरे जिले में धूमधाम से मनाकर पीडीए को संविधान की रक्षा के लिए जागृत करेगी। मासिक बैठक में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक प्रदेश सचिव मौलाना मौहम्मद मुस्तफा का स्वागत किया गया। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन के बड़े भाई जिशान अहमद व भाभी के विगत दिनों हुए निधन पर समाजवादी पार्टी द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर उनको संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मासिक बैठक को सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप,जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह, चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,आमिर कासिम एडवोकेट,रमेश चंद शर्मा, रविकांत त्यागी, अतहर हसन,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू,सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मौहम्मद नज़र,प्रदेश सचिव मौलाना मौहम्मद मुस्तफा, सपा नेता असद पाशा,सलीम मलिक, डॉ इसरार अल्वी सपा अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज़ कुरैशी,सपा विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य,सत्यदेव शर्मा,अविनाश कपिल,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह एडवोकेट, लोकेंद्र कुमार सिमरथी, डॉ मोनिका सिंह,बालेंद्र मौर्य,पवन पाल, सलमान त्यागी,सत्यवीर त्यागी,बालमुकुंद ग्रेड,फिरोज अंसारी,डॉ अली शेर अंसारी, डॉ शाहनवाज,सागर कश्यप,रेशु शर्मा एडवोकेट, यशपाल चौधरी,तरुण सौदे एडवोकेट,पंकज सैनी, अफजाल अहमद, रजनीश यादव,युधिष्ठिर पहलवान, अनुज कुमार गुर्जर,सैयद मौहम्मद मेंहदी,सपा सभासद सुंदर सिंह,मीर हसन,गगन महावी,अनेश उपाध्याय, सरदार गुलजार सिंह,सरदार प्रेमपाल सिंह,हाजी गुफरान, रजनीश यादव,पवन पाल, मंगल सिंह गुर्जर,राजेंद्र चौहान,इमरान खान एडवोकेट,सतीश चंद जैन, हनीफ इदरीसी,अनुराग पाल,फरमान अंसारी मोनू, शाहिद गौड,रविन्द्र गुर्जर, गफ्फार राणा, श्याम सुंदर,जितेंद्र कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    14 अप्रैल को सैक्टर स्तर पर समाजवादी पार्टी मनाएगी  डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती 
प्रत्येक बूथ पर सपा की मजबूत यूथ टीम चुनावी रणनीति को तैयार.ज़िया चौधरी, समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व सपा जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी के संचालन में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक सैक्टर पर पूरे धूमधाम से मनाते हुए संविधान की रक्षा की शपथ एवं भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाएंगे।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा व सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने संबोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्येक बूथ पर समाजवादी पार्टी की मजबूत टीम बनाकर सपा के प्रचार प्रसार की कमान संभाले। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल की भीमराव अंबेडकर जयंती को समाजवादी पार्टी पूरे जिले में धूमधाम से मनाकर पीडीए को संविधान की रक्षा के लिए जागृत करेगी। मासिक बैठक में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक प्रदेश सचिव मौलाना मौहम्मद मुस्तफा का स्वागत किया गया। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन के बड़े भाई जिशान अहमद व भाभी के विगत दिनों हुए निधन पर समाजवादी पार्टी द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर उनको संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मासिक बैठक को सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप,जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह, चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,आमिर कासिम एडवोकेट,रमेश चंद शर्मा, रविकांत त्यागी, अतहर हसन,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू,सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मौहम्मद नज़र,प्रदेश सचिव मौलाना मौहम्मद मुस्तफा, सपा नेता असद पाशा,सलीम मलिक, डॉ इसरार अल्वी सपा अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज़ कुरैशी,सपा विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य,सत्यदेव शर्मा,अविनाश कपिल,यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह एडवोकेट, लोकेंद्र कुमार सिमरथी, डॉ मोनिका सिंह,बालेंद्र मौर्य,पवन पाल, सलमान त्यागी,सत्यवीर त्यागी,बालमुकुंद ग्रेड,फिरोज अंसारी,डॉ अली शेर अंसारी, डॉ शाहनवाज,सागर कश्यप,रेशु शर्मा एडवोकेट, यशपाल चौधरी,तरुण सौदे एडवोकेट,पंकज सैनी, अफजाल अहमद, रजनीश यादव,युधिष्ठिर पहलवान, अनुज कुमार गुर्जर,सैयद मौहम्मद मेंहदी,सपा सभासद सुंदर सिंह,मीर हसन,गगन महावी,अनेश उपाध्याय, सरदार गुलजार सिंह,सरदार प्रेमपाल सिंह,हाजी गुफरान, रजनीश यादव,पवन पाल, मंगल सिंह गुर्जर,राजेंद्र चौहान,इमरान खान एडवोकेट,सतीश चंद जैन, हनीफ इदरीसी,अनुराग पाल,फरमान अंसारी मोनू, शाहिद गौड,रविन्द्र गुर्जर, गफ्फार राणा, श्याम सुंदर,जितेंद्र कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Navneet Kaushik
    Navneet Kaushik
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.