logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Pile Cap Rebar Mein Badi Galti! 😱 | Main Bar vs Distribution Bar | BBS Se Site Execution Tak Description: Doston, is video mein dekhenge ki Pile Cap reinforcement mein kya galti hui aur ye mistake site par kaise identify hui. Humne contractor ko BBS (Bar Bending Schedule) proper detailing ke saath provide kiya tha aur drawing/BBS mein clearly mention kiya gaya tha ki: 👉 Main Bar short spacing/distance par hai aur Distribution Bar long spacing/distance par hai. 👉 Main Bar: 20 mm dia 👉 Distribution Bar: 16 mm dia Lekin site par reinforcement cutting ke time ise ulta execute kar diya gaya—Main Bar ko 16 mm aur Distribution Bar ko 20 mm ka prepare kar diya gaya. Ab reinforcement place karne se pehle issue ko discuss kiya ja raha hai, kyunki required reinforcement arrangement, cover aur structural detailing ko drawing/BBS ke according maintain karna zaroori hai. Important: Aisi situation mein bina engineer/structural designer ki approval ke reinforcement ko modify ya replace nahi karna chahiye. Is video mein poora site issue aur discussion practically dekhiye. Aise hi Civil Engineering Practical Knowledge, BBS, Rebar Work aur Real Site Problems ke liye Follow/Subscribe karein. 🏗️ Hashtags: #PileCap #PileCapRebar #MainBar #DistributionBar #BBS #BarBendingSchedule #RebarMistake #ReinforcementWork #RebarWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #StructuralEngineering #RCCWork #ConstructionSite #SiteExecution #CivilEngineeringPractical

16 hrs ago
user_Shiva Gautam
Shiva Gautam
Engineer बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

Pile Cap Rebar Mein Badi Galti! 😱 | Main Bar vs Distribution Bar | BBS Se Site Execution Tak Description: Doston, is video mein dekhenge ki Pile Cap reinforcement mein kya galti hui aur ye mistake site par kaise identify hui. Humne contractor ko BBS (Bar Bending Schedule) proper detailing ke saath provide kiya tha aur drawing/BBS mein clearly mention kiya gaya tha ki: 👉 Main Bar short spacing/distance par hai aur Distribution Bar long spacing/distance par hai. 👉 Main Bar: 20 mm dia 👉 Distribution Bar: 16 mm dia Lekin site par reinforcement cutting ke time ise ulta execute kar diya gaya—Main Bar ko 16 mm aur Distribution Bar ko 20 mm ka prepare kar diya gaya. Ab reinforcement place karne se pehle issue ko discuss kiya ja raha hai, kyunki required reinforcement arrangement, cover aur structural detailing ko drawing/BBS ke according maintain karna zaroori hai. Important: Aisi situation mein bina engineer/structural designer ki approval ke reinforcement ko modify ya replace nahi karna chahiye. Is video mein poora site issue aur discussion practically dekhiye. Aise hi Civil Engineering Practical Knowledge, BBS, Rebar Work aur Real Site Problems ke liye Follow/Subscribe karein. 🏗️ Hashtags: #PileCap #PileCapRebar #MainBar #DistributionBar #BBS #BarBendingSchedule #RebarMistake #ReinforcementWork #RebarWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #StructuralEngineering #RCCWork #ConstructionSite #SiteExecution #CivilEngineeringPractical

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • 6 महीने में गंगा एक्सप्रेस वे पर कभी पानी भर जाता है, कभी सड़क में दरार आ जाती है, कभी ये टूट जाता है। यूपी : जिला उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस वे पर करीब 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। यह एक्सप्रेस वे 36 हजार करोड़ रुपए से बना था और 29 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया था। इस एक्सप्रेस वे पर कभी पानी भर जाता है, कभी सड़क में दरार आ जाती है, कभी ये टूट जाता है।
    1
    6 महीने में गंगा एक्सप्रेस वे पर कभी पानी भर जाता है, कभी सड़क में दरार आ जाती है, कभी ये टूट जाता है।
यूपी : जिला उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस वे पर करीब 5 फीट गहरा गड्ढा हो गया है।
यह एक्सप्रेस वे 36 हजार करोड़ रुपए से बना था और 29 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया था।
इस एक्सप्रेस वे पर कभी पानी भर जाता है, कभी सड़क में दरार आ जाती है, कभी ये टूट जाता है।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • कन्नौज में मूसलाधार बारिश से जलभराव, कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस स्टेशन तक पानी में डूबे कन्नौज में मूसलाधार बारिश से जलभराव, कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस स्टेशन तक पानी में डूबे कन्नौज में रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कलेक्ट्रेट परिसर, सरकारी कॉलोनी, विकास भवन समेत कई विद्यालय और पुलिस स्टेशन भी पानी से घिर गए हैं। सड़कों और सरकारी परिसरों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीओ -कन्नौज में रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की तस्वीर बदल दी है। भारी बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव हो गया है। कलेक्ट्रेट परिसर और सरकारी कॉलोनियों में पानी भरने से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं विकास भवन परिसर के साथ-साथ कई विद्यालयों और पुलिस स्टेशनों में भी बारिश का पानी भर गया है। कई जगहों पर सड़कें जलमग्न नजर आ रही हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश और जलभराव के कारण आम जनता पूरी तरह त्रस्त नजर आ रही है। लोगों का आरोप है कि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और परिसरों में जमा हो गया है। फिलहाल बारिश का दौर जारी है और लोगों को जलभराव से राहत मिलने का इंतजार है। प्रशासन की ओर से जल निकासी और प्रभावित इलाकों में राहत व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
    3
    कन्नौज में मूसलाधार बारिश से जलभराव, कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस स्टेशन तक पानी में डूबे
कन्नौज में मूसलाधार बारिश से जलभराव, कलेक्ट्रेट से लेकर पुलिस स्टेशन तक पानी में डूबे
कन्नौज में रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कलेक्ट्रेट परिसर, सरकारी कॉलोनी, विकास भवन समेत कई विद्यालय और पुलिस स्टेशन भी पानी से घिर गए हैं। सड़कों और सरकारी परिसरों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वीओ -कन्नौज में रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की तस्वीर बदल दी है। भारी बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव हो गया है। कलेक्ट्रेट परिसर और सरकारी कॉलोनियों में पानी भरने से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं विकास भवन परिसर के साथ-साथ कई विद्यालयों और पुलिस स्टेशनों में भी बारिश का पानी भर गया है। कई जगहों पर सड़कें जलमग्न नजर आ रही हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।
लगातार बारिश और जलभराव के कारण आम जनता पूरी तरह त्रस्त नजर आ रही है। लोगों का आरोप है कि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और परिसरों में जमा हो गया है।
फिलहाल बारिश का दौर जारी है और लोगों को जलभराव से राहत मिलने का इंतजार है। प्रशासन की ओर से जल निकासी और प्रभावित इलाकों में राहत व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कच्चा रास्ता बना तालाब नागरिक और स्कूली बच्चे बेबस घर से निकलने का रास्ता नहीं स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे 140 मीटर ही दूर है रोड फिर भी पानी में डुबकी लगाकर निकले को बेबस कल्याणी भारत गैस गोदाम के सामने पिहानी रोड चक हरदोई
    1
    कच्चा रास्ता बना तालाब नागरिक और स्कूली बच्चे बेबस 
घर से निकलने का रास्ता नहीं स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे 140 मीटर ही दूर है रोड फिर भी पानी में डुबकी लगाकर निकले को बेबस कल्याणी भारत गैस गोदाम के सामने पिहानी रोड चक हरदोई
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भारी बारिश में कच्चा मकान ढहा, बाल-बाल बचा परिवार टोडरपुर हरदोई राष्ट्रीय प्रस्तावना पुनीत शुक्ला विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के सुर्जीपुर गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। मकान सत्यवान दीक्षित पुत्र धर्म प्रकाश का बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय घर के अंदर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया गया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। मकान के मलबे में घर का सामान दब गया था। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों की मदद से मलबा हटाकर सामान को बाहर निकाला गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और सुरक्षित आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    1
    भारी बारिश में कच्चा मकान ढहा, बाल-बाल बचा परिवार

टोडरपुर हरदोई 
राष्ट्रीय प्रस्तावना  
पुनीत शुक्ला 

विकासखंड टोडरपुर क्षेत्र के सुर्जीपुर गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। मकान सत्यवान दीक्षित पुत्र धर्म प्रकाश का बताया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना के समय घर के अंदर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

बताया गया कि क्षेत्र में पिछले कई  दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

मकान के मलबे में घर का सामान दब गया था। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों की मदद से मलबा हटाकर सामान को बाहर निकाला गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और सुरक्षित आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_पुनीत शुक्ला जिला संवाददाता
    पुनीत शुक्ला जिला संवाददाता
    हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हरदोई पुलिस को मिली सफलता #​हरदोई। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। ​पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 414/2026 धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत नामजद आरोपी अनूप उर्फ जवर सिंह (पुत्र सत्यप्रकाश, निवासी ग्राम तेराखास, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद) को हिरासत में लिया गया है। ​पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की जांच और विवेचना जारी है।
    1
    गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हरदोई पुलिस को मिली सफलता
#​हरदोई।  थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
​पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 414/2026 धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत नामजद आरोपी अनूप उर्फ जवर सिंह (पुत्र सत्यप्रकाश, निवासी ग्राम तेराखास, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद) को हिरासत में लिया गया है।
​पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की जांच और विवेचना जारी है।
    user_प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    प्रवीण कुमार ,Associate Editor
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर सीतापुर से खाटूश्याम जा रही बस पलटी. 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर खाटूश्याम जा रही बस पलटी कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के ग्राम बेहरीन के पास देर रात करीब 1:10 बजे सीतापुर से खाटूश्याम जा रही बस संख्या UP 81 BT 6689 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची। फायर सर्विस और पुलिस टीम ने बस में सवार सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। CFO मुकीमुल हक के निर्देशन में प्रभारी फायर स्टेशन सदर संदीप तंवर और फायर सर्विस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य किया।
    1
    कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर सीतापुर से खाटूश्याम जा रही बस पलटी.
🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | कन्नौज
कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर खाटूश्याम जा रही बस पलटी
कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के ग्राम बेहरीन के पास देर रात करीब 1:10 बजे सीतापुर से खाटूश्याम जा रही बस संख्या UP 81 BT 6689 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची। फायर सर्विस और पुलिस टीम ने बस में सवार सामान्य रूप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा।
हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
CFO मुकीमुल हक के निर्देशन में प्रभारी फायर स्टेशन सदर संदीप तंवर और फायर सर्विस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य किया।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हरदोई में पासी समाज की हुंकार! कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, अब बड़े आंदोलन की तैयारी हरदोई। अखिल भारतीय पासी महासभा के प्रदेश महासचिव रामबाबू पासी ने कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर हरदोई कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। ✊ रामबाबू पासी को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष करन पासी का मिला बड़ा समर्थन! मांगों को लेकर आने वाले समय में जनपद हरदोई में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। 🔥 मुख्य मांगें— 🔴 लखनऊ चुंगी, हरदोई पर एका आंदोलन के जनक जननायक मदारी पासी की प्रतिमा स्थापित की जाए। 🔴 संडीला के संस्थापक महाराज सालिया पासी के नाम के साथ कथित छेड़छाड़ को रोका जाए और उनका नाम सही रूप से दर्ज किया जाए। ⚡ पासी महासभा ने महापुरुषों के सम्मान और ऐतिहासिक पहचान से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन से गंभीरता से कार्रवाई की मांग की है। 🚨 ज्ञापन के बाद अब आंदोलन की आहट! हरदोई में आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है। जय भीम | जय संविधान | जय लोकतंत्र #हरदोई_ब्रेकिंग #हरदोई #पासी_महासभा #रामबाबू_पासी #करन_पासी #भीम_आर्मी #मदारी_पासी #सालिया_पासी #पासी_समाज #हरदोई_कलेक्ट्रेट #बड़ा_आंदोलन #BreakingNews #HardoiNews #ViralNews
    1
    हरदोई में पासी समाज की हुंकार! कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन, अब बड़े आंदोलन की तैयारी
हरदोई। अखिल भारतीय पासी महासभा के प्रदेश महासचिव रामबाबू पासी ने कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर हरदोई कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।
✊ रामबाबू पासी को भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष करन पासी का मिला बड़ा समर्थन!
मांगों को लेकर आने वाले समय में जनपद हरदोई में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
🔥 मुख्य मांगें—
🔴 लखनऊ चुंगी, हरदोई पर एका आंदोलन के जनक जननायक मदारी पासी की प्रतिमा स्थापित की जाए।
🔴 संडीला के संस्थापक महाराज सालिया पासी के नाम के साथ कथित छेड़छाड़ को रोका जाए और उनका नाम सही रूप से दर्ज किया जाए।
⚡ पासी महासभा ने महापुरुषों के सम्मान और ऐतिहासिक पहचान से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन से गंभीरता से कार्रवाई की मांग की है।
🚨 ज्ञापन के बाद अब आंदोलन की आहट! हरदोई में आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन देखने को मिल सकता है।
जय भीम | जय संविधान | जय लोकतंत्र
#हरदोई_ब्रेकिंग #हरदोई #पासी_महासभा #रामबाबू_पासी #करन_पासी #भीम_आर्मी #मदारी_पासी #सालिया_पासी #पासी_समाज #हरदोई_कलेक्ट्रेट #बड़ा_आंदोलन #BreakingNews #HardoiNews #ViralNews
    user_City News 24 Live
    City News 24 Live
    Advertising agency हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • स्कूल में मारपीट के आरोप के बाद 13 वर्षीय छात्रा की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ✒️ स्कूल में मारपीट के आरोप के बाद छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस ✒️ 13 वर्षीय छात्रा की उपचार के दौरान मौत, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज ✒️ हरदोई की छात्रा की फर्रुखाबाद में इलाज के दौरान मौत, स्कूल शिक्षक पर मारपीट का आरोप ✒️ छात्रा की मौत के मामले में पुलिस की गहन जांच, परिजनों ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप हरदोई। जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र में एक 13 वर्षीय छात्रा की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सहुआपुर निवासी क्षमा दीक्षित पुत्री उमेश दीक्षित, उम्र करीब 13 वर्ष, बीते 20 अगस्त 2026 को गांव स्थित संवेलियन प्राइमरी स्कूल में परीक्षा देने गई थी। आरोप है कि स्कूल में उसके साथ पढ़ने वाली एक छात्रा से उसका विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार, जब क्षमा ने इस घटना की जानकारी अपने अध्यापक को दी तो कथित तौर पर अध्यापक द्वारा भी उसके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में छात्रा ने अपने पिता के साथ 23 अगस्त को थाना पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद स्थित अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान 30 अगस्त 2026 को छात्रा क्षमा दीक्षित की मृत्यु हो गई। मृतका के पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई जनपद फर्रुखाबाद में कराई गई है। मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर में दूसरी छात्रा के साथ-साथ स्कूल के अध्यापक पर भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर थाना पचदेवरा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले के प्रत्येक बिंदु की गहनता से जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने भी पुलिस की जांच और अब तक की कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है।
    1
    स्कूल में मारपीट के आरोप के बाद 13 वर्षीय छात्रा की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
✒️ स्कूल में मारपीट के आरोप के बाद छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस
✒️ 13 वर्षीय छात्रा की उपचार के दौरान मौत, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
✒️ हरदोई की छात्रा की फर्रुखाबाद में इलाज के दौरान मौत, स्कूल शिक्षक पर मारपीट का आरोप
✒️ छात्रा की मौत के मामले में पुलिस की गहन जांच, परिजनों ने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप
हरदोई। जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र में एक 13 वर्षीय छात्रा की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सहुआपुर निवासी क्षमा दीक्षित पुत्री उमेश दीक्षित, उम्र करीब 13 वर्ष, बीते 20 अगस्त 2026 को गांव स्थित संवेलियन प्राइमरी स्कूल में परीक्षा देने गई थी। आरोप है कि स्कूल में उसके साथ पढ़ने वाली एक छात्रा से उसका विवाद हो गया।
परिजनों के अनुसार, जब क्षमा ने इस घटना की जानकारी अपने अध्यापक को दी तो कथित तौर पर अध्यापक द्वारा भी उसके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में छात्रा ने अपने पिता के साथ 23 अगस्त को थाना पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया था।
इसके बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए फर्रुखाबाद स्थित अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान 30 अगस्त 2026 को छात्रा क्षमा दीक्षित की मृत्यु हो गई।
मृतका के पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई जनपद फर्रुखाबाद में कराई गई है। मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर में दूसरी छात्रा के साथ-साथ स्कूल के अध्यापक पर भी मारपीट का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर थाना पचदेवरा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले के प्रत्येक बिंदु की गहनता से जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने भी पुलिस की जांच और अब तक की कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है।
    user_EDITOR IN CHIEF
    EDITOR IN CHIEF
    Local News Reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शिक्षक की पिटाई से घायल कक्षा 8 की छात्रा की मौत, दो शिक्षक निलंबित ​हरदोई (उत्तर प्रदेश): भरखनी ब्लॉक के पचदेवरा थाना क्षेत्र स्थित साहुआपुर संविलियन विद्यालय में एक दुखद घटना सामने आई है। कक्षा आठ की छात्रा 'क्षमा' की शिक्षक द्वारा की गई बेरहम पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​विवाद सुलझाने के बजाय शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 8 की छात्रा क्षमा का विद्यालय में ही अपनी एक सहपाठी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शिकायत लेकर पहुंचे आरोपी शिक्षक ने छात्रा को समझाने या डांटने के बजाय उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पिटाई के कारण छात्रा के हाथ में गंभीर चोट (फ्रैक्चर) आई और उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। ​इलाज के दौरान तोड़ा दम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे 26 अगस्त को फर्रुखाबाद के 'नन्ही मुस्कान अस्पताल' में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रविवार को छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर मृतका का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह आरोपी शिक्षक पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाती दिख रही है। ​पुलिस और शिक्षा विभाग की कार्रवाई ​पुलिस जांच जारी: मृतका के पिता उमेश दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक (SP) को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के अनुसार वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ​शिक्षकों पर गाज: खंड शिक्षाधिकारी (BEO) भरखनी, सुनील कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अच्छत सिंह यादव और कक्षा अध्यापक राजेंद्र गंगवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। #SVBHARATNEWS ​#HardoiNews #UPNews #HardoiPolice #CrimeNews #SchoolNews #BreakingNews #UttarPradesh #Hardoi #ActionOnTeachers #JusticeForKshama
    1
    शिक्षक की पिटाई से घायल कक्षा 8 की छात्रा की मौत, दो शिक्षक निलंबित

​हरदोई (उत्तर प्रदेश): भरखनी ब्लॉक के पचदेवरा थाना क्षेत्र स्थित साहुआपुर संविलियन विद्यालय में एक दुखद घटना सामने आई है। कक्षा आठ की छात्रा 'क्षमा' की शिक्षक द्वारा की गई बेरहम पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
​विवाद सुलझाने के बजाय शिक्षक ने की बेरहमी से पिटाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा 8 की छात्रा क्षमा का विद्यालय में ही अपनी एक सहपाठी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शिकायत लेकर पहुंचे आरोपी शिक्षक ने छात्रा को समझाने या डांटने के बजाय उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पिटाई के कारण छात्रा के हाथ में गंभीर चोट (फ्रैक्चर) आई और उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।
​इलाज के दौरान तोड़ा दम, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे 26 अगस्त को फर्रुखाबाद के 'नन्ही मुस्कान अस्पताल' में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रविवार को छात्रा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर मृतका का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह आरोपी शिक्षक पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाती दिख रही है।
​पुलिस और शिक्षा विभाग की कार्रवाई
​पुलिस जांच जारी: मृतका के पिता उमेश दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक (SP) को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और साक्ष्यों के अनुसार वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
​शिक्षकों पर गाज: खंड शिक्षाधिकारी (BEO) भरखनी, सुनील कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अच्छत सिंह यादव और कक्षा अध्यापक राजेंद्र गंगवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। #SVBHARATNEWS ​#HardoiNews #UPNews #HardoiPolice #CrimeNews #SchoolNews #BreakingNews #UttarPradesh #Hardoi #ActionOnTeachers #JusticeForKshama
    user_SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू
    पत्रकार हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.