डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पुस्तकालय एवं कौशल विकास से संबंधित नवीन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन, आनंद कुमार रिपोर्टर इंचार्ज #बाराबंकी मसौली बाराबंकी। राजकीय #औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नवाबगंज (बड़ागांव) बाराबंकी में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पुस्तकालय एवं कौशल विकास से संबंधित नवीन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने की। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तार पूर्वक बताया और कौशल विकास को आत्मनिर्भर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया इससे युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जा सकते हैं उन्होंने कौशल विकास के अंतर्गत “जूनियर टेक्निशियन – स्मार्ट एनर्जी मीटर" नए कोर्स एव पुस्तकालय का उद्घाटन किया
डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पुस्तकालय एवं कौशल विकास से संबंधित नवीन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन, आनंद कुमार रिपोर्टर इंचार्ज #बाराबंकी मसौली बाराबंकी। राजकीय #औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नवाबगंज (बड़ागांव) बाराबंकी में भारत रत्न बाबा साहेब
डॉ० भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर संगोष्ठी, पुस्तकालय एवं कौशल विकास से संबंधित नवीन पाठ्यक्रमों का उद्घाटन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने की। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के
अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तार पूर्वक बताया और कौशल विकास को आत्मनिर्भर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
बताया इससे युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान किए जा सकते हैं उन्होंने कौशल विकास के अंतर्गत “जूनियर टेक्निशियन – स्मार्ट एनर्जी मीटर" नए कोर्स एव पुस्तकालय का उद्घाटन किया
- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.04.2026 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 90/2026 धारा 305(ए)/331(4)/ 352/351(3)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तण 1. आनन्द प्रकाश उर्फ लवकुश पुत्र रामविलास, 2. चाँदबाबू उर्फ मदन पुत्र वसीम निवासीगण ग्राम दौलतपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी बरबसौली के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के आभूषण सफेद धातु की 12 अदद बिछिया, 02 अदद पायल तथा पीली धातु की 01 नाक की नथ, 01 नाक की कील बरामद किया गया।1
- *उड़ता हुआ पत्थर आया और सीधा कोतवाल के सर में लगा, पत्थर इतनी तेज़ लगा कि कोतवाल के सर में चोट लगने की आवाज़ दूर तक आई और कोतवाल सड़क पर गिर गए।* गाजीपुर1
- लखनऊ में नगर निगम के विशेष सदन की कार्यवाही उस समय हंगामे में बदल गई जब मेयर के एक कथित विवादित बयान को लेकर विपक्षी पार्षदों ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया। सदन की शुरुआत होते ही समाजवादी पार्टी (सपा) से जुड़े पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मेयर से जवाब मांगना शुरू कर दिया। मामला तब और गरमा गया जब हाल ही में मेयर के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा चप्पल फेंकने की घटना को लेकर भी सदन में तीखी बहस छिड़ गई। विपक्ष ने इस पूरे घटनाक्रम को जनता की भावनाओं से जोड़ते हुए मेयर पर आरोप लगाए कि उनके बयान ने शहर का माहौल खराब किया है।1
- संवाददाता रवि रावत बाराबंकी के फतेहपुर में हिदायतपुर गांव में आग से प्रभावित हुए परिवारों की मदद के लिए आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य शानेंद्र वर्मा गुरुवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही जरूरतमंदों को राशन सामग्री भी वितरित की। गौरतलब है कि बुधवार को गांव में अचानक लगी भीषण आग ने तीन परिवारों को प्रभावित किया था। आग की शुरुआत राम सजीवन के छप्परनुमा घर से हुई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पड़ोसी जगदीश प्रसाद व रामू के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने बाल्टियों और अन्य संसाधनों के जरिए आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लपटों की तीव्रता के सामने सभी प्रयास विफल साबित हुए। इस अग्निकांड में राम सजीवन का करीब 50 हजार रुपये नकद, कपड़े, अनाज और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। वहीं जगदीश प्रसाद के यहां बेटी की शादी के लिए बड़ी मेहनत से जुटाया गया सामान- पांच बोरी चावल, तीन बोरी गेहूं, चार बोरी सरसों, दस बोरी धान, एक ठेला और जरूरी कागजात - भी पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके अलावा रामू का छप्परनुमा घर, अनाज, कपड़े, जेवरात और अन्य घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। इस भीषण आगजनी के बाद तीनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। उनके सामने खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा के जीवनयापन तक का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद गांव के प्रधान बलराज यादव ने राम सजीवन व जगदीश प्रसाद को पांच-पांच हजार रुपये का सहयोग दिया था। गांव में घटना के बाद से शोक और चिंता का माहौल है, वहीं लोग पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।1
- ब्राह्मण परिवार, लखनऊ, के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया1
- Post by Sanjay Lal1
- गर्मी 🥵 में गर्म होता उत्तर प्रदेश की राजनीति का पारा 📍 यूपी के गाजीपुर में ये पत्थरबाजी हो रही है. यहां आज अखिलेश यादव की पार्टी का डेलिगेशन एक पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा है. लेकिन परिवार से मिलने से पहले ही डेलिगेशन पर हमला हो गया. दरअसल, पिछले दिनों यहाँ निशा विश्वकर्मा नाम की युवती की लाश मिली थी. इसी मामले को लेकर सपा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा है. सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा का सिर फूट गया है. कई घायल है. कई पुलिसकर्मी को भी गंभीर चोटें आई ✍🏻1
- लखनऊ: हजरतगंज में सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन। गाजीपुर घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। गाजीपुर में सपा प्रतिनिधि मंडल पर पथराव के बाद लखनऊ में उबाल। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। “बेटियों पर अत्याचार बंद करो” लिखे पोस्टर-बैनर के साथ विरोध। सपा छात्र सभा और युवा सभा का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन। गाजीपुर घटना को लेकर राजधानी लखनऊ में बढ़ा सियासी तापमान। हजरतगंज पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए सपा कार्यकर्ताओं को इको गार्डन भेजा गया। “दोषियों को सजा दो” की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन तेज।1
- Post by Sanjay Lal1