पूर्व कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास की पुण्य तिथि पर उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि पूर्व कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास की पुण्य तिथि पर उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रिय पूर्व विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चन्दन राम दास की पुण्य तिथि पर गरूड़ मंडल में कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चार बार बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित रहे चन्दन राम दास अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और मृदुभाषी शैली के कारण जन-जन के प्रिय नेता बने रहे। उनके योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कार्तिकेस्वर मंदिर में उनकी स्मृति में चन्दन का पौधा रोपित किया गया, जो उनके नाम और कार्यों की तरह हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा। इसके बाद गरूड़ मंडल भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, हरीश रावत, गोविंद डसीला, रमेश जोशी, भगवत राणा, लक्ष्मी दत्त पांडेय, आनन्द बोरा, योगेश वर्मा, प्रदीप गुरुरानी, दिनेश बिष्ट, योगेश सती, दयाल काला और बलवंत सिंह अलमिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि चन्दन राम दास हमेशा उनकी यादों में जीवित रहेंगे और उनका जीवन समाज सेवा की मिसाल बना रहेगा। #ChandanRamDas #BJPTribute #UttarakhandNews #MeraHaqNews

- पूर्व कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास की पुण्य तिथि पर उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रिय पूर्व विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चन्दन राम दास की पुण्य तिथि पर गरूड़ मंडल में कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चार बार बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित रहे चन्दन राम दास अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और मृदुभाषी शैली के कारण जन-जन के प्रिय नेता बने रहे। उनके योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपना प्रेरणा स्रोत बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कार्तिकेस्वर मंदिर में उनकी स्मृति में चन्दन का पौधा रोपित किया गया, जो उनके नाम और कार्यों की तरह हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा। इसके बाद गरूड़ मंडल भाजपा कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, हरीश रावत, गोविंद डसीला, रमेश जोशी, भगवत राणा, लक्ष्मी दत्त पांडेय, आनन्द बोरा, योगेश वर्मा, प्रदीप गुरुरानी, दिनेश बिष्ट, योगेश सती, दयाल काला और बलवंत सिंह अलमिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि चन्दन राम दास हमेशा उनकी यादों में जीवित रहेंगे और उनका जीवन समाज सेवा की मिसाल बना रहेगा। #ChandanRamDas #BJPTribute #UttarakhandNews #MeraHaqNews1
- बागेश्वर में जंगल आग लगाने वाले पर एफआईआर दर्ज... जिलाधिकारी आकांशा कोंडे ने कहा जंगलों में जो आग लग रही वह मानव जनीत है, जिलाधिकारी ने बताया की पुलिस ने जंगल आग लगाने वाले पर एफआईआर भी दर्ज की है, उन्होंने ग्रामीणों को जंगल में आग न लगाने की अपील की है, साथ ही अगर कही आग लगी है तो वन विभाग को सूचित करने को कहा है.1
- Post by Amit Kumar1
- विडियो देखें- हल्द्वानी (उत्तराखंड) हल्द्वानी के गोरापड़ाव इलाके में शनिवार रात (25 अप्रैल, 2026) एक गुलदार को घर की छत पर बैठे देखा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है।1
- अमित शाह गृहमंत्री1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने के बाद मात्र चार दिनों के भीतर ही रिकॉर्ड 1,24,782 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं। यह आंकड़ा न केवल श्रद्धालुओं के उत्साह को दर्शाता है, बल्कि यात्रा व्यवस्थाओं की मजबूती और सुव्यवस्थित संचालन को भी प्रमाणित करता है। यात्रा के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। हैलीपैड, ट्रैक रूट तथा संभावित ट्रैफिक प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही संपूर्ण यात्रा की निगरानी कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार की जा रही है, जिससे हर स्थिति पर त्वरित नियंत्रण रखा जा सके। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 4 दिनों से यात्रा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है और सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह व्यवस्थित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी टीमें मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं। साथ ही, श्री भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के साथ ही आज से केदारनाथ धाम में सांयकालीन आरती का शुभारंभ भी किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को एक और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा। इस दौरान केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ जी के कपाट खुले हुए आज चौथा दिन है और आज भगवान भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में केदारनाथ धाम में व्यवस्थाएं बिल्कुल ठीक हैं। प्रत्येक श्रद्धालु को दर्शन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कुछ अराजक तत्व द्वारा धाम को बदनाम किया जाना बेहद निंदनीय है। केदार सभा के वरिष्ठ सदस्य उमेश चंद्र पोस्ती ने कहा कि बीकेटीसी एवं जिला प्रशासन के नेतृत्व में अब तक एक लाख से अधिक लोगों ने बाबा केदार के दर्शन कर लिए हैं। उन्होंने कहा सोशल मीडिया के माध्यम से कई लोग असत्य और भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने देश-विदेश के श्रद्धालुओं से निश्चिंत होकर केदारनाथ धाम आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा मंदिर प्रशासन, जिला प्रशासन, सब मिलकर दिन रात व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। केदारनाथ में किसी तरह की अव्यवस्थाएं नहीं है। मंदिर में दर्शन के लिए यात्रियों के लिए टोकन व्यवस्था की गई है। जिससे जल्दी दर्शन हो रहे हैं। वहीं, केदार सभा के सदस्य श्री संजय तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं का केदारनाथ में स्वागत करते हुए कहा कि अब बाबा भैरवनाथ के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने कहा शासन, प्रशासन, केदार सभा एवं स्थानीय लोगों द्वारा केदारनाथ आने वाले यात्रियों के ठहरने , दर्शन और खाने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में केदारनाथ धाम के बारे में चल रही भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं की गई है। जिला प्रशासन, बदरी केदार मंदिर समिति एवं केदार सभा आदि द्वारा यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं श्रद्धालु-हितैषी बनाने के लिए हर स्तर पर प्रभावी कदम उठाए गए हैं।1
- सरकारी स्कूल का कमाल, 92.6% के साथ टॉप 24 में अनीशा, सरकारी स्कूल का दमदार जलवा, PMSHRI GIC GARUR1