स्थापना दिवस पर आरा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आरा के जीरो माइल स्थित शिवकृति हॉस्पिटल में स्थापना दिवस के अवसर पर 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें शहर एवं आसपास के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रमुख डॉक्टरों में डॉ. शशि कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ. वंदना चौबे (महिला रोग विशेषज्ञ), डॉ. राकेश कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. मनी कुमार, डॉ. विवेक कुमार सिंह, तथा डॉ. स्नेह प्रिया (दंत चिकित्सक) शामिल हैं। शिविर के दौरान शुगर, बीपी, ईसीजी, पल्स, SPO2, तापमान, वजन और हीमोग्लोबिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, यहां OPD, इमरजेंसी, ICU, PICU, ब्लड जांच, अल्ट्रासाउंड एवं विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। आम जनता से अपील है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराएं। 📞 संपर्क: 9931356265 #Ara #HealthCamp #FreeCheckup #ShivkritiHospital #HealthyBihar Did you like this feature?
स्थापना दिवस पर आरा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आरा के जीरो माइल स्थित शिवकृति हॉस्पिटल में स्थापना दिवस के अवसर पर 17 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें शहर एवं आसपास के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रमुख डॉक्टरों में डॉ. शशि कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ. वंदना चौबे (महिला रोग विशेषज्ञ), डॉ. राकेश कुमार (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. मनी कुमार, डॉ. विवेक कुमार सिंह, तथा डॉ. स्नेह प्रिया (दंत चिकित्सक) शामिल हैं। शिविर के दौरान शुगर, बीपी, ईसीजी, पल्स, SPO2, तापमान, वजन और हीमोग्लोबिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी। हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, यहां OPD, इमरजेंसी, ICU, PICU, ब्लड जांच, अल्ट्रासाउंड एवं विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। आम जनता से अपील है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराएं। 📞 संपर्क: 9931356265 #Ara #HealthCamp #FreeCheckup #ShivkritiHospital #HealthyBihar Did you like this feature?
- Sagar JatavBarhara, Bhojpur💣10 hrs ago
- आज भारतीय जनता युवा मोर्चा भोजपुर के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक विशाल जागरूकता पदयात्रा का युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विभु जैन के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम की नेतृत्वता अंजली पांडेय ने किया। पदयात्रा का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार सम्मान एवं राजनीतिक भागीदारी के प्रति समाज को जागरूक करना था इस दौरान प्रतिभागियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न नारे लगाए गए तथा आम जनमानस को ऐतिहासिक अधिनियम के महत्ता से अवगत करवाया गया। जिला अध्यक्ष विभू जैन ने बंगाल चुनाव प्रवास में रहते हुए वर्चुअल वीडियो कॉलिंग से कहा जिस तरीके से महिलाओं की सम्मान के लिए भारत सरकार ने कार्य करने में भरपूर योगदान दिया। नरेंद्र मोदी की सरकार में महिलाओं को हर क्षेत्रों में सशक्त बनाना, महिलाओं सशक्तिकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भरता महिला बनाने का कार्य करते हुए सभी भारतीय महिलाओं को आगे बढ़ाने में भी नरेंद्र मोदी की सरकार की भूमिका है। वहीं मुख्य रूप से उपस्थित चंडीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रूबि गुप्ता ने कहा की जिस तरीके से आज भारत सरकार ने घर में रहने वाली महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे रखने का प्रयास किया है यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हम सभी महिला के तरफ से आभार व्यक्त करती हूं। जिला युक्ति सह प्रमुख दीपा मिश्रा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने का दिशा में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पहल है भारत सरकार द्वारा इस नियम में माध्यम से सांसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण प्रदान किया गया है जिससे उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह बहुत सराहनीय प्रयास है। जिला के स्टडी सेल संयोजक विकास गुप्ता ने कहा आज भारत में महिलाओं को सशक्त बनाने में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारियां निभाने की मौका दे रही है उसमें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के ही कारण संभव हैं। आज भारतीय महिलाओं को शिक्षा में सशक्त बनाना, सामाजिक क्षेत्र, राजनीतिक भागीदारी , रोजगार और कौशल विकास के साथ ही आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने वाली नरेंद्र मोदी की सरकार ही है। पदयात्रा में छात्राओं और युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं समान अधिकारों की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। युक्ति सह प्रमुख रितु राज, शिवानी कुमारी, लीगल सेल संयोजक विनीता सिंह, सरिता श्रीवास्तव, ममता, लक्ष्मी, अप्रिता, आशा चौधरी, दुर्गा, शांभवी, शालू,अंकित, संध्या, ज्ञानसी, तशमियां, राजलक्ष्मी अमरीन, संगीता, अफीता, अमृता, रुचिका, निशा, खुशी, नेहा, अंजली, दिव्या गुनगुन, जिज्ञासा, श्वेता, दीक्षा, अमिता, आरा, शाहीन, परवीन, सलोनी, परी, साक्षी, दमनजीत कौर, रिया, बेबी, अंजनी, आयुषी, खुशी, सुमन, रितु , खुशी कुमारी के साथ युवा मोर्चा पदाधिकारी जिला महामंत्री उमंग चंद्रवंशी और आदित्य सिंह आदि जिला उपाध्यक्ष प्रतिक विराट, राकेश शर्मा, अंकित प्रियदर्शी, मनोरंजन तिवारी, हर्ष राज मंगलम, विष्णु मिश्रा जिला मंत्री प्रियांशु श्रीवास्तव, अमलेश यादव, हिमांशु प्रताप, वीर प्रताप, आशुतोष जालान, रविश सिंह, विकास तिवारी, आकाश पाण्डे,जिला कोषाध्यक्ष राजन नैयर, राहुल सिंह, मनीष दुबे,जिला आईटी सेल संयोजक रितिक सिन्हा,जिला यूथ प्रोफेशनल संयोजक रत्नेश नंदन सह संयोजक रत्नेश चंद्रवंशी, सोनू सिंह गोंड, कार्यलय मंत्री अभय सिंह, पुनीत यादव,जिला सोशल मीडिया संयोजक कमलेश कुमार, सह संयोजक नितिन राज, जिला स्वच्छता एवं रचनात्मक संयोजक मुकेश पांडेय, क्षेत्रीय प्रभारी राकेश ओझा, पंकज सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, प्रवक्ता अंकित राव, प्रकाश, रोहित केशरी, रोहित सिंह, आकाश राय, सौरभ सिंह, रवि के साथ ही तमाम सैकड़ो कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरहिंत विजय जैन ने दी1
- आज दिनांक- 16.04.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय,भोजपुर द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।1
- राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट अंत काल पच्शताव गे जब जइहे तन छुट,, जय श्रीराम जय श्री कृष्ण,,1
- अरवल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली!कुछ दिन पहले घनश्याम होटल पर गोलीबारी में कई अपराधियों के नाम आ रहा था! इसी बीच दो-तीन अपराधी को हिरासत में लिया गया था! जिसमें मुख्य रूप से सरगना सुजीत कुमार उर्फ सुजीत महतो को दमन से गिरफ्तार कर कर अरवल लाया गया पूछताछ में सुजीत कुमार ने कई को नाम बताया जिसमें पुलिस पकड़ने के लिए लगी हुई है!यह गोलीबारी कर कर पुलिस से बचने के लिए कई इस शहर से उस शहर तक शहरो में भाग दौड़ कर रहा था! इसी बीच लोकेशन को ट्रैक कर कर पता चला कि वह दमन में है इस अपराधी के ऊपर 50000 का इनाम भी रखा गया है जो आज पुलिस के हथे चढ़ गई!1
- भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बड़ी पंचायत के विशुनपुर गांव में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वा जयंती बड़े हर्ष हुलास और धूमधाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर भीम आर्मी के नवजीवन छात्र संघ बिशनपुरा बरूही सहार भोजपुर के तत्वाव धान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद के काटकर जयंती मनाई गई और उपस्थित लोगों के बीच बरसात स्वरूप केक वितरण किया गया, इस मौके पर कार्यकरता बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए समानता न्याय और अधिकारों के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया,1
- Post by Chotu3
- #नीतीश कुमार के लिए रो पड़े #JDU के #विधायक #breakingnews #viralvideo1
- तथा बताया की सरकार बहुत अच्छे ढंग से चलेगी सबसे पहले सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने के लिए एनडीए में बात रखी थी पूछे जाने पर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया के सामने बहुत ही शालीनता से इसका जवाब दिए1