logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ममहिला सशक्तिकरण, जनसुनवाई एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया जनपद का दौरा महिला सशक्तिकरण, जनसुनवाई एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य ने किया जनपद का दौरा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ की मा० सदस्य श्रीमती जनक नंदिनी जी द्वारा आज जनपद कुशीनगर का भ्रमण कर महिला सशक्तिकरण, महिला एवं बाल कल्याण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज, तहसील कप्तानगंज, ग्राम सुधियानी तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगदीशपुर का निरीक्षण एवं भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *नवजात कन्याओं का मनाया गया जन्मोत्सव* मा० सदस्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज के मीटिंग हॉल में आयोजित नवजात कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नवजात कन्याओं का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया तथा उन्हें बेबी किट प्रदान की गई। साथ ही उनके परिजनों को शॉल, मिष्ठान एवं डॉल आदि सामग्री देकर सम्मानित किया गया। मा० सदस्य ने कहा कि बेटियां परिवार एवं समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाकर समाज में सकारात्मक संदेश देने की आवश्यकता है। *सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण* इसके पश्चात मा० सदस्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने दवा वितरण कक्ष, एक्स-रे रूम, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव वार्ड एवं शौचालय का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने तथा स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले प्रत्येक पात्र लाभार्थी को शासन द्वारा संचालित स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शौचालय में साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ओपीडी में मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखे जाने के संबंध में चिकित्सकों को कड़ी हिदायत देते हुए शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। *महिला जनसुनवाई में 28 प्रकरण प्रस्तुत, 08 का मौके पर निस्तारण* इसके उपरांत तहसील सभागार कप्तानगंज में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में कुल 28 प्रकरण मा० सदस्य के समक्ष प्रस्तुत हुए। इनमें से 08 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 20 प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर निर्धारित समयावधि में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। मा० सदस्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरतापूर्वक सुना जाए और पात्र महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। *गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, शिशु का कराया गया अन्नप्राशन* तत्पश्चात ग्राम सुधियानी में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मा० सदस्य ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा नवजात शिशु का अन्नप्राशन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली। महिलाओं द्वारा मनरेगा, पेंशन एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं सामने रखे जाने पर मा० सदस्य ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही कराते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। *कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं से किया बाल संवाद* इसके बाद मा० सदस्य द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, जगदीशपुर, कुशीनगर में उपस्थित छात्राओं के साथ बाल संवाद किया गया। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य एवं विद्यालय में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। मा० सदस्य ने छात्राओं के साथ भोजन भी किया तथा विद्यालय परिसर में छात्राओं के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और बालिकाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर ही महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान उपजिलाधिकारी कप्तानगंज श्रीमती आकांक्षा मिश्रा, तहसीलदार चंदन शर्मा, खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज अमरनाथ पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, थाना प्रभारी कप्तानगंज विवेक पांडेय, महिला थाना प्रभारी श्रीमती चंदा यादव, पूर्ति निरीक्षक कप्तानगंज जितेंद्र कुमार सिन्हा, राजस्व निरीक्षक श्री राधेश्याम, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, जिला मैनेजर विनय पांडेय, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती वंदना कुशवाहा, अमन मिश्रा (ह.ऐ वो), राजू कुमार, श्री ऋषिकेश सिंह (सीपीएस), प्रधानाचार्य, वार्डन श्रीमती पूनम, MOIC सूर्यभान कुशवाहा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

15 hrs ago
user_Ajeet kumar
Ajeet kumar
पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • युवाओं के लिए खुशखबरी! 🚨 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा, युवाओं में उम्मीद की नई किरण। 🇮🇳
    1
    युवाओं के लिए खुशखबरी! 🚨 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा, युवाओं में उम्मीद की नई किरण। 🇮🇳
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD), न होने से ट्रको के संचालन के परमिट पर सरकार ने रोक लगा रखा है हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि सरकार ने नियम बना तो दिए, लेकिन लागू करने के लिए व्यवस्था नहीं की गई, जिससे ट्रक मालिकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को परेशान होना पड़ रहा है. उनका कहना था कि सरकार ने VLTD कंपलसरी किया है. यह GPS की तरह ट्रैकिंग डिवाइस है. इसे लगाने से कोई ऐतराज नहीं, लेकिन इसे लगाने के लिए थोड़ा समय दिया जाना चाहिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) तत्काल लग पाना मुश्किल हो रहा है. गाड़ियों के परमिट मिलना बंद हो गए हैं. ट्रैकिंग डिवाइस लगने तक अस्थाई परमिट से गाड़ियां चलती रहनी चाहिए. #KushinagarNews #BreakingNews
    2
    व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD),  न होने से ट्रको के संचालन के परमिट पर सरकार ने रोक लगा रखा है
हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर
ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि सरकार ने नियम बना तो दिए, लेकिन लागू करने के लिए व्यवस्था नहीं की गई, जिससे ट्रक मालिकों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को परेशान होना पड़ रहा है. उनका कहना था कि सरकार ने VLTD कंपलसरी किया है. यह GPS की तरह ट्रैकिंग डिवाइस है. इसे लगाने से कोई ऐतराज नहीं, लेकिन इसे लगाने के लिए थोड़ा समय दिया जाना चाहिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) तत्काल लग पाना मुश्किल हो रहा है. गाड़ियों के परमिट मिलना बंद हो गए हैं. ट्रैकिंग डिवाइस लगने तक अस्थाई परमिट से गाड़ियां चलती रहनी चाहिए.
#KushinagarNews #BreakingNews
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उद्गम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को बांधी राखी, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश कुशीनगर उद्गम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को बांधी राखी, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश बच्चों ने राखी बांधकर स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण पर प्रस्तुत कविताओं के जरिए बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उद्गम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को बांधी राखी, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश कुशीनगर उद्गम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को बांधी राखी, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश बच्चों ने राखी बांधकर स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण पर प्रस्तुत कविताओं के जरिए बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    1
    उद्गम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को बांधी राखी, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

कुशीनगर उद्गम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को बांधी राखी, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश बच्चों ने राखी बांधकर स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण पर प्रस्तुत कविताओं के जरिए बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उद्गम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को बांधी राखी, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश कुशीनगर उद्गम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को बांधी राखी, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश बच्चों ने राखी बांधकर स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण पर प्रस्तुत कविताओं के जरिए बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    1
    उद्गम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को बांधी राखी, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश
कुशीनगर उद्गम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को बांधी राखी, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश बच्चों ने राखी बांधकर स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान नारी सशक्तिकरण पर प्रस्तुत कविताओं के जरिए बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन मदरसा छात्र, गंभीर रूप से झुलसे
    1
    हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए तीन मदरसा छात्र, गंभीर रूप से झुलसे
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • starpublicnews आज दिनांक 26-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल। किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    1
    starpublicnews 
आज दिनांक 26-08-2026 सभी चन्द्रराशि का राशिफल।
किसी भी समस्या को लेकर चिंतित है तो आप बिना किसी झिझक के फोन कर सकते है, आप का पूरा सहयोग होगा। पंडित Devisharn Shastri संपर्क सूत्र- 6307689226
    user_STAR PUBLIC NEWS
    STAR PUBLIC NEWS
    Newsagent महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • टायर यूनियन पडरौना के बैनर तले शहर के टायर पंचर दुकानदार अपनी मांगों के समर्थन में। तीन दिन तक हड़ताल पर रहे। हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर इस दौरान शहर की पंचर व टायर मरम्मत की दुकानें बंद रहीं। यूनियन ने पंचर बनाने और अन्य सेवाओं के लिए नई दर लागू करने की मांग उठाई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण टायर मरम्मत, पंचर बनाने, मशीन, उपकरण और अन्य सामग्रियों की लागत काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद वर्षों से पंचर बनाने का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। उनका कहना है कि बढ़ी हुई लागत के अनुरूप शुल्क लेने का प्रयास करने पर कभी कभी कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी कारण सभी सदस्यों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कुशीनगर कार्यालय पहुंच अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और नई दर सूची लागू करने की मांग की। #KushinagarNews #NewsUpdate
    1
    टायर यूनियन पडरौना के बैनर तले  शहर के टायर पंचर दुकानदार अपनी मांगों के समर्थन में। तीन दिन तक हड़ताल पर रहे।
हंगामा टाइम्स न्यूज़ कुशीनगर
इस दौरान शहर की पंचर व टायर मरम्मत की दुकानें बंद रहीं। यूनियन ने पंचर बनाने और अन्य सेवाओं के लिए नई दर लागू करने की मांग उठाई। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण टायर मरम्मत, पंचर बनाने, मशीन, उपकरण और अन्य सामग्रियों की लागत काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद वर्षों से पंचर बनाने का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। उनका कहना है कि बढ़ी हुई लागत के अनुरूप शुल्क लेने का प्रयास करने पर कभी कभी कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है, जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी कारण सभी सदस्यों ने एकजुट होकर  जिलाधिकारी कुशीनगर कार्यालय पहुंच अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और नई दर सूची लागू करने की मांग की।
#KushinagarNews #NewsUpdate
    user_Mantosh Jaiswal
    Mantosh Jaiswal
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल 🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल भिटौली। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक दीवार ढहाए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है और दीवार ढहाने की कार्रवाई किन परिस्थितियों में हुई, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पुलिस/प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच के बाद ही सामने आएगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई थी।
    1
    🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल

🚨 महराजगंज: रास्ते के विवाद में पुलिस की मौजूदगी में दीवार ढहाने का वीडियो वायरल
भिटौली। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस की मौजूदगी में एक दीवार ढहाए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। वीडियो कब का है और दीवार ढहाने की कार्रवाई किन परिस्थितियों में हुई, यह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
मामले की वास्तविक स्थिति संबंधित पुलिस/प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच के बाद ही सामने आएगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है और कार्रवाई किन परिस्थितियों में की गई थी।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.