श्रावण सोमवार व चेहल्लुम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट शांति समिति की बैठक में बनी सुरक्षा रणनीति *इटावा। आगामी श्रावण सोमवार एवं चेहल्लुम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह एवं शहर कोतवाल यशवंत सिंह ने शहर के प्रमुख ताजियादारों, मंदिर प्रबंधकों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा आपसी भाईचारे को बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की।अधिकारियों ने सभी से अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। साथ ही शहर में अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी कि वे अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें, ताकि मंदिरों में आने वाले कांवड़ श्रद्धालुओं को जाम जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।बैठक में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, चौधरी मुमताज, हनी वारसी, मोहम्मद आफताब, शावेज़ नकवी, गुलशेर मोहसिन सहित शहर के अनेक ताजियादार, मंदिर प्रबंधक, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि श्रावण सोमवार और चेहल्लुम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।*

- मौलाना जर्जिस ने दिया विवादित बयान, शिव भक्तों में भारी रोष। इटावा: -मौलाना जरजिस का एक और वीडियो वायरल, मौलाना ने भगवान शंकर को लेकर दिया विवादित बयान, मौलाना ने कहा खतना तो शंकर जी का सबसे पहले हुआ था, ब्रह्मा जी ने भगवान शंकर का खतना किया था, मौलाना के विवादित बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, सावन के महीने में भगवान शंकर के खिलाफ विवादित बयान की वीडियो देखकर शिव भक्तों में आक्रोश।1
- तहसील दिवस पर भरथना तहसील में मौजूद रहे डीएम और एसएसपी इटावा: तहसील दिवस पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना तहसील में मौजूद रहकर फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।1
- शौचालय खुलने के बावजूद लगा रहता है ताला, ग्रामीणों में नाराजगी इटावा महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बम्होरा हिमायूंपुर के मजरा टिलीटिला में सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय का निर्माण और उद्घाटन होने के बाद भी अधिकांश समय उसके मुख्य गेट पर ताला लगा रहता है, जिससे लोगों को मजबूरी में खुले में शौच जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खुलवाया जाए तथा उसकी साफ-सफाई और रखरखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकार की इस योजना का लाभ आम जनता तक पहुंच सके। यदि ग्रामीणों की शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।2
- प्रसूता वार्ड में पहुंचे कलेक्टर, भर्ती महिलाओं से पूछा हाल: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमित जांच के दिए निर्देश भिंड।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूता वार्ड का राउंड लेकर भर्ती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.आरके मिश्रा,सीएमएचओ सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को वार्ड में कुछ व्यवस्थाओं में कमियां दिखाई दीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी जैन से पूछा कि भर्ती महिलाओं का नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच की जा रही हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रसूता की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाली प्रत्येक प्रसूता को स्तनपान से जुड़े आवश्यक परामर्श दिए जाएं ताकि नवजात को जीवन की बेहतर शुरुआत मिल सके।1
- यह घटना बेहद निंदनीय है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूँ। 16 किसी भी परिस्थिति में वाहन चालक के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश पुलिस से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1