logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रसूता वार्ड में पहुंचे कलेक्टर, भर्ती महिलाओं से पूछा हाल: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमित जांच के दिए निर्देश भिंड।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूता वार्ड का राउंड लेकर भर्ती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.आरके मिश्रा,सीएमएचओ सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को वार्ड में कुछ व्यवस्थाओं में कमियां दिखाई दीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी जैन से पूछा कि भर्ती महिलाओं का नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच की जा रही हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रसूता की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाली प्रत्येक प्रसूता को स्तनपान से जुड़े आवश्यक परामर्श दिए जाएं ताकि नवजात को जीवन की बेहतर शुरुआत मिल सके।

3 hrs ago
user_Praveen parihar
Praveen parihar
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

प्रसूता वार्ड में पहुंचे कलेक्टर, भर्ती महिलाओं से पूछा हाल: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमित जांच के दिए निर्देश भिंड।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूता वार्ड का राउंड लेकर भर्ती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.आरके मिश्रा,सीएमएचओ सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को वार्ड में कुछ व्यवस्थाओं में कमियां दिखाई दीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी जैन से पूछा कि भर्ती महिलाओं का नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच की जा रही हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रसूता की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाली प्रत्येक प्रसूता को स्तनपान से जुड़े आवश्यक परामर्श दिए जाएं ताकि नवजात को जीवन की बेहतर शुरुआत मिल सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • समृद्ध भिण्ड समूह केद्वारा युवा फ़ॉर समृद्ध भिंड* *मैराथन एवं बाकाथोंन का आयोजन किया जा रहा है *समृद्ध भिण्ड समूह केद्वारा युवा फ़ॉर समृद्ध भिंड* *मैराथन एवं बाकाथोंन का आयोजन किया जा रहा है* *मैराथन जो कि 2 अगस्त* *रविवार प्रातः 7:00 बजे से शुरू होगी* *इसी को लेकर विवेकानंद हॉस्पिटल में डॉ योगेंद्र सिंह यादव के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया*
    1
    समृद्ध भिण्ड समूह केद्वारा युवा फ़ॉर समृद्ध भिंड* *मैराथन एवं बाकाथोंन का आयोजन किया जा रहा है
*समृद्ध भिण्ड समूह केद्वारा युवा फ़ॉर समृद्ध भिंड* *मैराथन एवं बाकाथोंन का आयोजन किया जा रहा है* 
*मैराथन जो कि 2 अगस्त* *रविवार प्रातः 7:00 बजे से शुरू होगी*
*इसी को लेकर विवेकानंद हॉस्पिटल में  डॉ योगेंद्र सिंह यादव  के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार। लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। जसवंतनगर इकाई के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। संघ का कहना है कि लेखपालों पर लगातार कार्यभार बढ़ता जा रहा है, जबकि पदोन्नति, स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं जैसी उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेखपालों का आरोप है कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है और संसाधनों के अभाव में कार्य करना पड़ता है। ज्ञापन में संघ ने छह प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करना, स्टेशनरी, वाहन एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे। अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार संबंधित कार्यालयों में जमा कर दिया जाएगा और आगे चलकर ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि आंदोलन का उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं है। हालांकि, यदि राजस्व कार्य या जनसेवा बाधित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी। ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष मो. जहीर खान, सचिव मनीष दुबे, महामंत्री अनुराग, शमशेर सिंह, सौरभ कुमार, पंकज कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    1
    लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार।
लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। जसवंतनगर इकाई के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे।
संघ का कहना है कि लेखपालों पर लगातार कार्यभार बढ़ता जा रहा है, जबकि पदोन्नति, स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं जैसी उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेखपालों का आरोप है कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है और संसाधनों के अभाव में कार्य करना पड़ता है।
ज्ञापन में संघ ने छह प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करना, स्टेशनरी, वाहन एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करना शामिल है।
इसके अतिरिक्त, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।
संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे। अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार संबंधित कार्यालयों में जमा कर दिया जाएगा और आगे चलकर ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा।
लेखपाल संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि आंदोलन का उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं है। हालांकि, यदि राजस्व कार्य या जनसेवा बाधित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी।
ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष मो. जहीर खान, सचिव मनीष दुबे, महामंत्री अनुराग, शमशेर सिंह, सौरभ कुमार, पंकज कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है। बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा... श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है। बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा...
    1
    श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है।

बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा...
श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है।
बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा...
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मौलाना जर्जिस ने दिया विवादित बयान, शिव भक्तों में भारी रोष। इटावा: -मौलाना जरजिस का एक और वीडियो वायरल, मौलाना ने भगवान शंकर को लेकर दिया विवादित बयान, मौलाना ने कहा खतना तो शंकर जी का सबसे पहले हुआ था, ब्रह्मा जी ने भगवान शंकर का खतना किया था, मौलाना के विवादित बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, सावन के महीने में भगवान शंकर के खिलाफ विवादित बयान की वीडियो देखकर शिव भक्तों में आक्रोश।
    1
    मौलाना जर्जिस ने दिया विवादित बयान, शिव भक्तों में भारी रोष।
इटावा: -मौलाना जरजिस का एक और वीडियो वायरल,
मौलाना ने भगवान शंकर को लेकर दिया विवादित बयान,
मौलाना ने कहा खतना तो शंकर जी का सबसे पहले हुआ था,
ब्रह्मा जी ने भगवान शंकर का खतना किया था,
मौलाना के विवादित बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल,
सावन के महीने में भगवान शंकर के खिलाफ विवादित बयान की वीडियो देखकर शिव भक्तों में आक्रोश।
    user_Manoj kumar
    Manoj kumar
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तहसील दिवस पर भरथना तहसील में मौजूद रहे डीएम और एसएसपी इटावा: तहसील दिवस पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना तहसील में मौजूद रहकर फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।
    1
    तहसील दिवस पर भरथना तहसील में मौजूद रहे डीएम और एसएसपी
इटावा: तहसील दिवस पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना तहसील में मौजूद रहकर फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री व अभिनेत्री का पुतला फूंका भिंड। महिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को गोहद चौराहा पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शांति कुशवाह नें बताया कि जंतर मंतर में छात्र छात्राओं कों कीड़े शब्द बोलकर सम्बोधित किया।उन्होंने समाज में विभाजन पैदा करने वाले बयानों की महिला कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को मर्यादित भाषा और जिम्मेदार आचरण का पालन करना चाहिए ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
    1
    महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री व अभिनेत्री का पुतला फूंका
भिंड। महिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को गोहद चौराहा पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शांति कुशवाह नें बताया कि जंतर मंतर में छात्र छात्राओं कों कीड़े शब्द बोलकर सम्बोधित किया।उन्होंने समाज में विभाजन पैदा करने वाले बयानों की महिला कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को मर्यादित भाषा और जिम्मेदार आचरण का पालन करना चाहिए ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें प्रह्लाद जोशी और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज, पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की शुरू कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में टीले से अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी ब्रिज बिहारी लाल ने शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। मौके पर जेसीबी मशीन से अवैध खनन होता मिला, जिसे तत्काल बंद कराते हुए मशीन को सीज कर दिया गया। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी को सूचना मिली थी कि कछपुरा गांव के टीले से अंधेरे का फायदा उठाकर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कार्य तत्काल रुकवा दिया। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए खनन अधिकारी पर दबाव बनाने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख उन्होंने तत्काल बलरई थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उपनिरीक्षक शेर सिंह, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया, जहां आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर जिला खनन अधिकारी ने मशीन को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी के मोबाइल पर कुछ जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावशाली लोगों के फोन आने की चर्चा भी रही। हालांकि किसी जनप्रतिनिधि का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है और प्रशासन ने भी किसी नाम की पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि जनपद में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सीज की गई जेसीबी मशीन की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए आरटीओ एवं वाणिज्य कर (सेलटैक्स) विभाग को भी भेज दी गई है। फोटो कैप्शन: कछपुरा गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर सीज की गई जेसीबी मशीन।
    1
    कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज, पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की शुरू
कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज
जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में टीले से अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी ब्रिज बिहारी लाल ने शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। मौके पर जेसीबी मशीन से अवैध खनन होता मिला, जिसे तत्काल बंद कराते हुए मशीन को सीज कर दिया गया। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी को सूचना मिली थी कि कछपुरा गांव के टीले से अंधेरे का फायदा उठाकर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कार्य तत्काल रुकवा दिया।
बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए खनन अधिकारी पर दबाव बनाने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख उन्होंने तत्काल बलरई थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उपनिरीक्षक शेर सिंह, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया, जहां आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर जिला खनन अधिकारी ने मशीन को सीज कर दिया।
कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी के मोबाइल पर कुछ जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावशाली लोगों के फोन आने की चर्चा भी रही। हालांकि किसी जनप्रतिनिधि का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है और प्रशासन ने भी किसी नाम की पुष्टि नहीं की है।
गौरतलब है कि जनपद में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सीज की गई जेसीबी मशीन की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए आरटीओ एवं वाणिज्य कर (सेलटैक्स) विभाग को भी भेज दी गई है।
फोटो कैप्शन: कछपुरा गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर सीज की गई जेसीबी मशीन।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लहचूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों के परिवारों के बीच हुआ झगड़ा तीन लोग घायल लहचूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते शनिवार को लगभग 7 बजे दो भाइयों के परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। जिससे दोनों पक्षों से गिरजा देवी, प्रज्ञा,एवं गिर्राज निवासी लहचूरा घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    लहचूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते दो भाइयों के परिवारों के बीच हुआ झगड़ा तीन लोग घायल
लहचूरा गांव में घरेलू विवाद के चलते शनिवार को लगभग 7 बजे दो भाइयों के परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। जिससे दोनों पक्षों से गिरजा देवी, प्रज्ञा,एवं गिर्राज निवासी लहचूरा घायल हो गए। जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.