लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार। लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। जसवंतनगर इकाई के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। संघ का कहना है कि लेखपालों पर लगातार कार्यभार बढ़ता जा रहा है, जबकि पदोन्नति, स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं जैसी उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेखपालों का आरोप है कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है और संसाधनों के अभाव में कार्य करना पड़ता है। ज्ञापन में संघ ने छह प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करना, स्टेशनरी, वाहन एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे। अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार संबंधित कार्यालयों में जमा कर दिया जाएगा और आगे चलकर ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि आंदोलन का उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं है। हालांकि, यदि राजस्व कार्य या जनसेवा बाधित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी। ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष मो. जहीर खान, सचिव मनीष दुबे, महामंत्री अनुराग, शमशेर सिंह, सौरभ कुमार, पंकज कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

- मौलाना जर्जिस ने दिया विवादित बयान, शिव भक्तों में भारी रोष। इटावा: -मौलाना जरजिस का एक और वीडियो वायरल, मौलाना ने भगवान शंकर को लेकर दिया विवादित बयान, मौलाना ने कहा खतना तो शंकर जी का सबसे पहले हुआ था, ब्रह्मा जी ने भगवान शंकर का खतना किया था, मौलाना के विवादित बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, सावन के महीने में भगवान शंकर के खिलाफ विवादित बयान की वीडियो देखकर शिव भक्तों में आक्रोश।1
- तहसील दिवस पर भरथना तहसील में मौजूद रहे डीएम और एसएसपी इटावा: तहसील दिवस पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना तहसील में मौजूद रहकर फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।1
- प्रसूता वार्ड में पहुंचे कलेक्टर, भर्ती महिलाओं से पूछा हाल: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमित जांच के दिए निर्देश भिंड।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूता वार्ड का राउंड लेकर भर्ती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.आरके मिश्रा,सीएमएचओ सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को वार्ड में कुछ व्यवस्थाओं में कमियां दिखाई दीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी जैन से पूछा कि भर्ती महिलाओं का नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच की जा रही हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रसूता की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाली प्रत्येक प्रसूता को स्तनपान से जुड़े आवश्यक परामर्श दिए जाएं ताकि नवजात को जीवन की बेहतर शुरुआत मिल सके।1
- लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार। लेखपाल संघ ने आंदोलन की घोषणा की: 5 अगस्त से अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। जसवंतनगर इकाई के पदाधिकारियों ने राजस्व परिषद की अध्यक्ष के नाम उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त 2026 से प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्के और ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करेंगे। संघ का कहना है कि लेखपालों पर लगातार कार्यभार बढ़ता जा रहा है, जबकि पदोन्नति, स्थानांतरण, भत्तों में वृद्धि और मूलभूत सुविधाओं जैसी उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। लेखपालों का आरोप है कि उन्हें अवकाश के दिनों में भी ड्यूटी पर बुलाया जाता है और संसाधनों के अभाव में कार्य करना पड़ता है। ज्ञापन में संघ ने छह प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें अंतर्मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करना, चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची जारी करना, नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित करना, स्टेशनरी, वाहन एवं विशेष भत्तों में वृद्धि करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों से लेखपालों को मुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 5 अगस्त से सभी लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे। अतिरिक्त हल्कों का कार्यभार संबंधित कार्यालयों में जमा कर दिया जाएगा और आगे चलकर ऑनलाइन कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा। लेखपाल संघ ने अपने ज्ञापन में कहा है कि आंदोलन का उद्देश्य जनहित को प्रभावित करना नहीं है। हालांकि, यदि राजस्व कार्य या जनसेवा बाधित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन और राजस्व परिषद की होगी। ज्ञापन सौंपते समय तहसील अध्यक्ष मो. जहीर खान, सचिव मनीष दुबे, महामंत्री अनुराग, शमशेर सिंह, सौरभ कुमार, पंकज कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।1
- पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक पकड़ा: नगला नरिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक पकड़ा: नगला नरिया से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जसवंतनगर। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नगला नरिया के पास से एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शनिवार को थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नगला नरिया के पास एक युवक अवैध तमंचा लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान साहिल पुत्र ताज अली, निवासी ग्राम कुरसेना, थाना जसवंतनगर के रूप में बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि उसके पास अवैध तमंचा कहां से आया और वह उसे किस उद्देश्य से लेकर घूम रहा था। साथ ही, उसके आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1