हरदोई में सनसनी: 500 मीटर के दायरे में मिले दो शव, दो संदिग्ध मौतों से इलाके में हड़कंप हरदोई में सनसनी: 500 मीटर के दायरे में मिले दो शव, दो संदिग्ध मौतों से इलाके में हड़कंप। अरुण शुक्ला ब्यूरो हरदोई। जिले के अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ही गांव के आसपास दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घटनास्थलों के बीच महज करीब 500 मीटर की दूरी होने के कारण पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहन जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, कुसुमखोर पुल के पास हैदराबाद गांव निवासी जनवेश पुत्र केशवराम का शव एक पेड़ से लटका मिला। सूचना पर अरवल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य संकलित करने के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इसी दौरान पुलिस को लगभग 500 मीटर दूर उसी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय सरोजनी पत्नी खुशीराम का शव एक बगीचे में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने दूसरे घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों की अलग-अलग और निष्पक्ष जांच की जा रही है। घटनास्थलों से मिले साक्ष्यों का वैज्ञानिक परीक्षण कराया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जाएगी। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल किसी भी प्रकार की अटकलें लगाना उचित नहीं है। पुलिस ने लोगों से अपुष्ट जानकारी और अफवाहों से बचने तथा केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है।

- ग्राम पंचायत ढकवा माल में दिनांक 31.7.26 दिन बृहस्पतिवार को दर्जनों कावड़िया अति प्राचीन शिव मंदिर पर एकत्र हुए वहां से दर्जनों कांवरिया बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुए या कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर पैदल बाबा बैजनाथ धाम जाएंगे और वहां पर बाबा को जला अभिषेक करेंगे कांवरियों ने बताया कि यह उनकी तीसरी कावड़ यात्रा है इससे पहले वह कानपुर बिठूर घाट से जल लेकर लोधेश्वर बाराबंकी के लिए कई बार गए जिसमें से कांवरिया ने बताया की बाबा बैजनाथ धाम पहले दो ही कांवरिया गए थे उसके बाद आस्था और उमंग के साथ दर्जनों कावरिया जाने लगे शुभम लवलेश सर्वेश सुरेश राहुल विनीत बाबू प्रियांशु अनेक कांवरिया हुए शामिल1
- न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद में ताला तोड़ कब्जे का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद में ताला तोड़ कब्जे का आरोप, महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार रास्ते व सहन की जमीन पर अवैध कब्जे, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप; पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने की शिकायत संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर। खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धनीपुर निवासी मंजू पत्नी विमलेश ने न्यायालय में विचाराधीन भूमि विवाद को लेकर मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर विपक्षी पक्ष पर अवैध कब्जे, धमकी और पुलिस द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उसने 5 जून 2026 को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया था कि गांव के कुछ लोग उसकी सहन और रास्ते की भूमि पर दबंगई के बल पर अवैध निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मामले के न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते पुलिस ने विवादित स्थल पर ताला लगवा दिया था। महिला का आरोप है कि 26 जुलाई को विपक्षी पक्ष के लोग एकजुट होकर पहुंचे और विवादित स्थल का ताला तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारकर घर में दफनाने की धमकी दी गई। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि 29 जुलाई को जब वह किसी आवश्यक कार्य से लौट रही थी, तब आरोपियों ने रास्ते में रोककर उसके साथ अभद्रता की, ईंट-पत्थर फेंके और विवादित भूमि पर जबरन निर्माण सामग्री डालने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी फिर मौके से भाग निकले। महिला का कहना है कि उसके पास घटनास्थल की जीपीएस युक्त तस्वीरें भी मौजूद हैं। मंजू ने आरोप लगाया कि 26 जुलाई को थाना खैराबाद और पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र पर चौकी प्रभारी द्वारा गलत रिपोर्ट भेज दी गई, जिससे अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस अथवा दूसरे पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।3
- लखनऊ। दुबग्गा में बेखौफ अवैध मिट्टी खनन का आरोप ,बरावन कलां और मौरा क्षेत्र में दिन-रात मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ने का दावा... । स्थानीय लोगों ने पुलिस और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।1
- लखनऊ - यूजीसी काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर शहीद स्मारक.पर स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारी कर रहे थे धरना वजीरगंज पुलिस ने पदाधिकारी को लिया हिरासत में1
- मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ मऊ अटरिया,महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति कार्यालय का शुभारंभ सिधौली के मऊ पंचायत भवन में खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर। संवाददाता,,नरेश गुप्ता मऊ अटरिया सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को सिधौली विकासखंड के ग्राम पंचायत मऊ स्थित पंचायत भवन में पद्मावती संकुल स्तरीय समिति (संघ) के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं और परिवार के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा समूहों को मजबूत बनाकर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मिशन प्रबंधन इकाई सिधौली की टीम, पद्मावती संकुल स्तरीय समिति की पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा। "नारी का करो सम्मान, तभी बनेगा देश महान" तथा "समूह से समृद्धि की ओर" के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।2
- Pile Cover Block 75mm Hai To Dia 150mm Kyu Hota Hai? | Pile Reinforcement Full1