25 साल पुराने कब्जे पर कार्रवाई से भड़के लोग, युवक ने पुलिस के सामने गटका जहर 25 साल पुराने कब्जे पर कार्रवाई से भड़के लोग, युवक ने पुलिस के सामने गटका जहर सरपंच पर आरोप लगाते हुए युवक ने वीडियो में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, जिला अस्पताल में हालत गंभीर (ब्यूरो चीफ अनिल जटिया) प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र के पिल्लू गांव में गुरुवार सुबह 20 से 25 साल पुराने कथित कब्जे को हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की ओर से बिना पूर्व नोटिस या सूचना दिए अचानक दो जेसीबी मशीनों से कार्रवाई शुरू कर दी गई। कार्रवाई के दौरान रठांजना थाना पुलिस के साथ महिला थाना पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद था। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 5 बीघा जमीन पर लंबे समय से कब्जा होने की बात कही जा रही थी। अचानक कार्रवाई शुरू होने से मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरपंच राजकुमार मीणा पर भी आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इसी बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि पुलिस जाप्ते द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इसी दौरान पिल्लू निवासी लक्ष्मण पुत्र हीरालाल बंजारा ने पुलिस के सामने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से पहले युवक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सरपंच, पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करता नजर आ रहा है। युवक का आरोप है कि बिना अनुमति और बिना उचित प्रक्रिया के कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों का जवाब देने की मांग की है। वहीं, युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की घटना ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
25 साल पुराने कब्जे पर कार्रवाई से भड़के लोग, युवक ने पुलिस के सामने गटका जहर 25 साल पुराने कब्जे पर कार्रवाई से भड़के लोग, युवक ने पुलिस के सामने गटका जहर सरपंच पर आरोप लगाते हुए युवक ने वीडियो में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की, जिला अस्पताल में हालत गंभीर (ब्यूरो चीफ अनिल जटिया) प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र के पिल्लू गांव में गुरुवार सुबह 20 से 25 साल पुराने कथित कब्जे को हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और पुलिस की ओर से बिना पूर्व नोटिस या सूचना दिए अचानक दो जेसीबी मशीनों से कार्रवाई शुरू कर दी गई। कार्रवाई के दौरान रठांजना थाना पुलिस के साथ महिला थाना पुलिस का जाप्ता भी मौके पर मौजूद था। ग्रामीणों के अनुसार, करीब 5 बीघा जमीन पर लंबे समय से कब्जा होने की बात कही जा रही थी। अचानक कार्रवाई शुरू होने से मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरपंच राजकुमार
मीणा पर भी आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। इसी बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि पुलिस जाप्ते द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इसी दौरान पिल्लू निवासी लक्ष्मण पुत्र हीरालाल बंजारा ने पुलिस के सामने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से पहले युवक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह सरपंच, पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करता नजर आ रहा है। युवक का आरोप है कि बिना अनुमति और बिना उचित प्रक्रिया के कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों का जवाब देने की मांग की है। वहीं, युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की घटना ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
- RJ पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध पटवारियों ने सौंपा ज्ञापन, मांगों को लेकर जताया रोष, परिपत्र की प्रति जलाकर जताया विरोध1
- नीमच सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो डोडाचूरा जब्त नीमच सिटी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आर्टिगा कार से 40 किलो अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 18 अगस्त की रात नीमच-मनासा रोड पर थाना परिसर के सामने नाकाबंदी के दौरान की गई। तलाशी में कार में रखे दो काले प्लास्टिक के कट्टों से डोडाचूरा मिला। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आर्टिगा कार, दो मोबाइल सहित कुल 12 लाख 10 हजार रुपये की सामग्री जब्त की। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।1
- गोगाजी महाराज जयंती पर मनासा में श्रद्धा का सैलाब नगर में निकला भव्य चल समारोह मनासा। नगर में 20 अगस्त गुरुवार को गोगाजी महाराज जयंती के पावन अवसर पर बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ भव्य चल समारोह निकाला गया। ढोल-डीजे की थाप, गगनभेदी जयकारों और आकर्षक झांकियों के बीच निकले इस समारोह में पूरा नगर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे समाजजनों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने इस भव्य यात्रा में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया, जिसका नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने गोगाजी महाराज से क्षेत्र में सुख- समृद्धि, खुशहाली और अच्छी वर्षा की मंगल कामना की। यह भव्य आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता की एक सुंदर मिसाल बना।1
- NEWS:-कानका फंटा के पास भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस सहित पुलिस पहुंची मौके पर मनासा।कानका फंटा के पास भीषण सड़क हादसा,ड्राइवर वाहन में फंसा कानका फंटा के पास सड़क हादसे में ड्राइवर वाहन के अंदर फंस गया। मौके पर मौजूद लोग उसे बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर नयागांव चौकी पुलिस ओर टोल की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई है। ट्रक की आपस में भिड़ंत1
- मनासा में निकला गोगाजी महाराज का भव्य चल समारोह, उमड़ा आस्था का सैलाब **मनासा।** मनासा नगर में आज गोगाजी महाराज का **तृतीय विशाल चल समारोह** भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में निकाला गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए। पूरे मार्ग पर गोगाजी महाराज के जयकारों से शहर भक्तिमय हो गया। चल समारोह की शुरुआत **अन्नपूर्णा माता मंदिर बस स्टैंड** से हुई। इसके बाद शोभायात्रा पुराना सरकारी अस्पताल, जय स्तंभ, अटलैड गेट, सदर बाजार, बड़ा बाजार, सोमनाथ मंदिर होते हुए कांजी हाउस पहुंची, जहां से पंजाबी समाज धर्मशाला में इसका समापन हुआ। चल समारोह में **गोगाजी महाराज की भव्य झांकी, भजन-कीर्तन, डीजे एवं ढोल और धर्मध्वजा** विशेष आकर्षण रहे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। आयोजन को लेकर नगर में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। **वाल्मीकि नवयुवक मंडल नंबर 01, मनासा** द्वारा आयोजित इस चल समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। भव्य आयोजन के सफल समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।2
- राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जापानी रक्षा मंत्री Shinjiro राजनाथ सिंह की मौजूदगी में जापानी रक्षा मंत्री Shinjiro Koizumi को दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर1
- MP 65 वर्ष की उम्र में निकले बाबा रामदेव जी के दर्शन करने साइकिल से पति-पत्नी और पोते के साथ 65 वर्ष की उम्र में निकले बाबा रामदेव जी के दर्शन करने साइकिल से पति-पत्नी और पोते के साथ1
- नयागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लाख की अवैध शराब जब्त नीमच पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नयागांव चौकी क्षेत्र में टाटा ट्रक से 335 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात नीमच-निंबाहेड़ा फोरलेन पर जावद चौराहे के पास संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई। इसमें डेंजर कंपनी की 120 पेटी और डीएसपी ब्लैक व्हिस्की की 215 पेटी, कुल 3015 लीटर शराब मिली। पुलिस ने ट्रक, मोबाइल और दस्तावेज भी जब्त किए हैं। मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है।1
- NEWS:-नीमच के वार्ड 19 में खुले नाले में गिरी बाइक, कई खबरों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार मनासा।नीमच के वार्ड 19 में खुले नाले में गिरी बाइक, कई खबरों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार1