Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने जिला परिषद सदस्यों,पंचायत समिति सदस्यों और प्रधानों के पदों की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी
Kotputli-Behror
कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने जिला परिषद सदस्यों,पंचायत समिति सदस्यों और प्रधानों के पदों की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी
More news from Jaipur and nearby areas
- विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया1
- आज लक्ष्मणगढ़ में रामलीला के शुभारंभ से पहले होगा बल्ली पूजन लक्ष्मणगढ़ (राम मिश्रा) लक्ष्मणगढ़ में श्री आदर्श कला मंडल की ओर से रामलीला के शुभारंभ की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज शाम 4:30 बजे रामलीला के शुभारंभ के लिए विधिवत बल्ली पूजन किया जाएगा। श्री आदर्श कला मंडल के अध्यक्ष रवि कुमार शर्मा ने मंडल के सभी सदस्यों से बल्ली पूजन कार्यक्रम में समय पर पहुंचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके शुभारंभ के अवसर पर सभी सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक है। बल्ली पूजन के साथ ही रामलीला आयोजन की औपचारिक शुरुआत होगी। मंडल की ओर से कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।1
- खैरथल नगर परिषद में चुनाव के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बयान सुनिए1
- रेवाड़ी में अंडरपास में 14 फीट पानी भरा: चार गांव का संपर्क कटा, ग्रामीण बोले मुर्दा जलाने को 20 किलोमीटर घूमना पड़ेगा। रेल रोकने की चेतावनी। Dainik news Rewari. *रेवाड़ी पहुंचकर अपना मांगपत्र सौंपते ग्रामीण।* रेवाड़ी जिले के गांव किशनगढ़-बालावास अंडरपास में जलभराव के विरोध में ग्रामीण बुधवार को रेवाड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने जिला प्रशासन को अपना ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि इससे किशनगढ़, घासेड़ा, राजपुरा और बालावास गांवों का संपर्क कट गया है। गांवों में किसी की मौत हो जाए तो मुर्दा जलाने के लिए 20 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ेगा। यदि आज शाम तक पानी नहीं निकला तो कल सुबह 9 बजे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर बैठ जाएंगे। हम पहले भी प्रशासन को अपनी समस्या बता चुके है, आज हमने लिखित में दे दिया।1
- नारनौल में नगर परिषद का टेंपो जब्त। वन क्षेत्र की कृष्णावती नदी मेक कोड डालते हुए पकड़े गए तो टेंपो किया जब्त। Haryana breaking news Mahendergarh *नारनौल में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पकड़ा गया टैंपो* हरियाणा के नारनौल शहर में नगर परिषद की ओर से घरों और वार्डों से उठाया जा रहा कूड़ा अब वन क्षेत्र में भी डाला जाने लगा है। बुधवार सुबह कृष्णावती नदी क्षेत्र में वन क्षेत्र के अंदर कूड़े से भरा टैंपो खाली करते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने एक ड्राइवर को पकड़ लिया। वन विभाग ने टैंपो को जब्त कर लिया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और टैंपो को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वन क्षेत्र में कूड़ा डालने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद के ठेकेदार का एक कारिंदा कूड़े से भरा टैंपो लेकर रेवाड़ी रोड पर कृष्णावती नदी के वन क्षेत्र में पहुंचा था। ड्राइवर ने टैंपो में भरा कूड़ा वन क्षेत्र में खाली करना शुरू कर दिया। इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को पकड़ लिया और कूड़े से भरे टैंपो को जब्त कर लिया।1
- विधिक सेवा योजनाओं को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ताल्लुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर व अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजगढ़ श्री लेखपाल शर्मा के निर्देशानुसार राजगढ़ मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टहला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पैरा लीगल वोलेन्टियर श्रीमती रेखा शर्मा ने उपस्थित विद्यार्थियों के यौन उत्पीड़न के विषय पर चर्चा करते हुए छात्रों के अधिकारों, यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनी प्रावधान, शिकायत निवारण, कानूनी सहायता, यौन दुर्व्यवहार, भय मुक्त शिक्षा एवं रैंगिग पर प्रतिबंध, इसके कानूनी परिणाम, शिक्षकों या स्टाफ के अन्य लोगों द्वारा किये गये दुर्व्यवहार को लेकर कानूनी जानकारी दी गई। इसी क्रम में राजीवका केन्द्र राजगढ़ में पैनल अधिवक्ता श्री रमेश चंद शर्मा एवं पीएलवी सुबेन्द्र कुमार सैनी ने विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।4
- खैरथल नगर परिषद में चुनाव के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने क्या कहा सुनिए1
- खंडेला में आरक्षण की लॉटरी से बदला चुनावी गणित, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित खंडेला पंचायत समिति में प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति बुधवार को जिला मुख्यालय पर निकाली गई लॉटरी के बाद साफ हो गई है। इस बार प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि पिछली बार यह पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था। वहीं पंचायत समिति के 37 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी बुधवार को निकाली गई, जिसके बाद अलग-अलग वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण रोटेशन के आधार पर तय किया गया है, यानी पिछली बार जिस वार्ड में जो आरक्षण था, इस बार उसमें बदलाव किया गया है। अब ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। यह लॉटरी पहले 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन दो बार स्थगित की गई। प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जाने हैं। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।1
- श्री रामलीला परिषद में पूर्वाभ्यास करते वरिष्ठ कलाकार सोहन टैनी व रामचन्द्र जांगड़ा महेंद्रगढ़ शहर की गौरवशाली और वर्षों पुरानी श्री रामलीला परिषद के रंगमंच पर दिनोंदिन रौनक बढ़ती जा रही है। मंचन की तारीखों से पहले ही परिषद के प्रांगण में संवादों की गूंज, कलाकारों में ऊर्जा और उत्साह माहौल देखते ही बन रहा है। भगवान श्रीराम की मानवीय लीलाओं, उनके त्याग, मर्यादा, प्रेम और धर्म की स्थापना की गाथा को मंच पर सजीव करने के लिए कलाकार पूरे मनोनिवेश और लगन के साथ पूर्वाभ्यास में जुटे हैं। मंच पर कहीं रावण की राजसी वैभव, प्रचंड ओज, दर्पपूर्ण गर्जना , कहीं लक्ष्मण के ओजपूर्ण और वीर रस से भरे संवाद गूंज रहे हैं तो कहीं राजा दशरथ की पुत्र वियोग की करुणा,भरत का त्याग तो कहीं हनुमान की भक्ति - हर पात्र अपने आप में पूरी तरह उतरने का प्रयास कर रहा है। श्री रामलीला परिषद का रंगमंच भव्यता, गरिमा और जीवंत अभिनय का अद्भुत, अलौकिक संगम है। जब सजीव मंच-सज्जा, दिव्य प्रकाश व्यवस्था और पात्रों की ओजस्वी संवाद-अदायगी एक साथ रंगमंच पर उत्कृष्ट कला और संस्कृति ही परिषद की विशेष पहचान है, जो इसे केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक परम्परा बनाती है।श्री रामलीला परिषद की वह विशिष्ट पहचान है यह केवल महेंद्रगढ़ की ही नहीं, बल्कि आज पूरे हरियाणा में अपनी उत्कृष्ट कला के लिए जानी और मानी जाती है। परिषद के निर्देशक दिलीप गोस्वामी तथा संस्था के प्रमुख स्तंभ सुधीर दीवान व संगीत शिल्पी रामौतार शास्त्री के कुशल नेतृत्व में इन दिनों सघन पूर्वाभ्यास चल रहा है। कलाकारों को केवल संवाद याद नहीं कराए जा रहे, बल्कि पात्र को जीने की कला सिखाई जा रही है। आवाज में उतार-चढ़ाव, चेहरे के हाव-भाव, आंखों के भाव, मंच पर चलने की शैली, क्रोध, करुणा, प्रेम और वियोग की मनोदशा के अनुरूप अभिनय की बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूर्वाभ्यास के दौरान एक-एक संवाद को बार-बार दोहराया जा रहा है। निर्देशक मंडल छोटी से छोटी कमी को पकड़कर तुरंत सुधार करवा रहा है, ताकि जब पर्दा उठे तो दर्शकों को एक भव्य, दिव्य और अविस्मरणीय प्रस्तुति देखने को मिले। *कलाकारों में गजब का जोश -* रामलीला मंचन को लेकर कलाकारों में अद्भुत उत्साह है। वरिष्ठ कलाकार जहां अपने अनुभव से नए कलाकारों को मंच के गुर सिखा रहे हैं, वहीं युवा कलाकार पूरी ऊर्जा के साथ अपने पात्र को निखारने में लगे हैं। सभी का एक ही लक्ष्य है - इस बार का मंचन पिछले सभी वर्षों से अधिक प्रभावशाली हो। इस अवसर पर राजेश लवानिया, बिशन दयाल कौशिक चेतन प्रकाश गौड ,घीसाराम सैनी,रामचंद्र जांगड़ा, सोहन टैनी, कमल डागर, राजू सोनी ,कुलदीप तिवारी ,अनील टाला वाले, पुनीत भारद्वाज, राहुल गर्ग, अंकित मिश्रा, रवि सैनी ,बिट्टू सैनी प्रदीप सेन,जयसिंह सैनी ,चिराग शर्मा, गोलू शर्मा सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी व कलाकार उपस्थित रहे।1