logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खंडेला में आरक्षण की लॉटरी से बदला चुनावी गणित, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित खंडेला पंचायत समिति में प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति बुधवार को जिला मुख्यालय पर निकाली गई लॉटरी के बाद साफ हो गई है। इस बार प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि पिछली बार यह पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था। वहीं पंचायत समिति के 37 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी बुधवार को निकाली गई, जिसके बाद अलग-अलग वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण रोटेशन के आधार पर तय किया गया है, यानी पिछली बार जिस वार्ड में जो आरक्षण था, इस बार उसमें बदलाव किया गया है। अब ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। यह लॉटरी पहले 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन दो बार स्थगित की गई। प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जाने हैं। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।

15 hrs ago
user_Anil Sharma (Journalist)
Anil Sharma (Journalist)
Local News Reporter खंडेला, सीकर, राजस्थान•
15 hrs ago

खंडेला में आरक्षण की लॉटरी से बदला चुनावी गणित, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित खंडेला पंचायत समिति में प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति बुधवार को जिला मुख्यालय पर निकाली गई लॉटरी के बाद साफ हो गई है। इस बार प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि पिछली बार यह पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था। वहीं पंचायत समिति के 37 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी बुधवार को निकाली गई, जिसके बाद अलग-अलग वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण रोटेशन के आधार पर तय किया गया है, यानी पिछली बार जिस वार्ड में जो आरक्षण था, इस बार उसमें बदलाव किया गया है। अब ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। यह लॉटरी पहले 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन दो बार स्थगित की गई। प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जाने हैं। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खंडेला में आरक्षण की लॉटरी से बदला चुनावी गणित, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित खंडेला पंचायत समिति में प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति बुधवार को जिला मुख्यालय पर निकाली गई लॉटरी के बाद साफ हो गई है। इस बार प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि पिछली बार यह पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था। वहीं पंचायत समिति के 37 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी बुधवार को निकाली गई, जिसके बाद अलग-अलग वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण रोटेशन के आधार पर तय किया गया है, यानी पिछली बार जिस वार्ड में जो आरक्षण था, इस बार उसमें बदलाव किया गया है। अब ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। यह लॉटरी पहले 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन दो बार स्थगित की गई। प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जाने हैं। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।
    1
    खंडेला में आरक्षण की लॉटरी से बदला चुनावी गणित, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित
खंडेला पंचायत समिति में प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति बुधवार को जिला मुख्यालय पर निकाली गई लॉटरी के बाद साफ हो गई है। इस बार प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि पिछली बार यह पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था।
वहीं पंचायत समिति के 37 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी बुधवार को निकाली गई, जिसके बाद अलग-अलग वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण रोटेशन के आधार पर तय किया गया है, यानी पिछली बार जिस वार्ड में जो आरक्षण था, इस बार उसमें बदलाव किया गया है।
अब ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। यह लॉटरी पहले 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन दो बार स्थगित की गई।
प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जाने हैं। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।
    user_Anil Sharma (Journalist)
    Anil Sharma (Journalist)
    Local News Reporter खंडेला, सीकर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • वार्ड नंबर 34 की विजेता मेवा देवी का भव्य विजय जुलूस, पूरे मनोहरपुर में दिखा उत्साह का माहौल मनोहरपुर। नगर पालिका मनोहरपुर के वार्ड नंबर 34 से निर्वाचित पार्षद मेवा देवी के सम्मान में निकाला गया विजय जुलूस क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा। विजय जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं समर्थक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच पूरे क्षेत्र में जीत का उत्सव मनाया गया। समर्थकों ने मेवा देवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। विजय जुलूस के दौरान जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने खुशी व्यक्त की। मेवा देवी ने सभी मतदाताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। 🌹 राजस्थान प्लस समाचार परिवार की ओर से वार्ड नंबर 34 से निर्वाचित मेवा देवी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। 🌹
    1
    वार्ड नंबर 34 की विजेता मेवा देवी का भव्य विजय जुलूस, पूरे मनोहरपुर में दिखा उत्साह का माहौल 
मनोहरपुर। नगर पालिका मनोहरपुर के वार्ड नंबर 34 से निर्वाचित पार्षद मेवा देवी के सम्मान में निकाला गया विजय जुलूस क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा। विजय जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं समर्थक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच पूरे क्षेत्र में जीत का उत्सव मनाया गया।
समर्थकों ने मेवा देवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। विजय जुलूस के दौरान जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने खुशी व्यक्त की।
मेवा देवी ने सभी मतदाताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
🌹 राजस्थान प्लस समाचार परिवार की ओर से वार्ड नंबर 34 से निर्वाचित मेवा देवी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। 🌹
    user_Theshahpuratak
    Theshahpuratak
    पत्रकार शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Nilesh Verma
    1
    Post by Nilesh Verma
    user_Nilesh Verma
    Nilesh Verma
    Pavta, Jaipur•
    10 hrs ago
  • जयपुर जिले के शाहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवनिर्वाचित पार्षद नीतू सैनी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सैनी के नेतृत्व में एक भव्य विजय रैली शुरू
    1
    जयपुर जिले के शाहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवनिर्वाचित पार्षद नीतू सैनी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सैनी के नेतृत्व में एक भव्य विजय रैली शुरू
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    11 hrs ago
  • भजनलाल की सरकार है जितना लूट सको उतना लूट लो बोले भाजपा नेता भजनलाल की सरकार है जितना लूट सको उतना लूट लो बोले भाजपा नेता
    1
    भजनलाल की सरकार है जितना लूट सको उतना लूट लो बोले भाजपा नेता
भजनलाल की सरकार है जितना लूट सको उतना लूट लो बोले भाजपा नेता
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मिश्रा व पार्षदों का स्वागत मंडावा। नगर पालिका चौक पर बुधवार को नवनिर्वाचित कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष सज्जन लाल मिश्रा व उपाध्यक्ष नवाब खत्री एवं पार्षदों का स्वागत व सम्मान किया गया। विधायक रीटा चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित स्वागत समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष सज्जन मिश्रा व नवनिर्वाचित पार्षद शुभ शंकर सैनी, शशीकांत सैनी, नंदकिशोर यादव, राजेश रणजीरोत, कैलाश लाहोरा, शोयल खत्री, मांगेराम दहिया, भंवरलाल, अयूब भाटी, लेखराम चावला, नरेश सोनी, राकेश चेजारा का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने एकजुट होकर ईमानदारी के साथ कस्बे के विकास को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया। ईओ वर्षा चौधरी ने नगर पालिका में नवनिर्वाचित सभी सदस्यों से साफ- सफाई, रोशनी व्यवस्था, पानी भराव जैसी समस्या को सुचारू बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समाधान करवा कर जनता को राहत दिलवाएं, अंत ईओ ने कहा की यदि हम साथ मिलकर चलेंगे तो हर मुश्किल आसान हो जाएगी और आपकी मेहनत के दम पर नई पहचान हो जाएगी। स्वागत कार्यक्रम में जो कांग्रेस से महिला पार्षद थी वे कार्यक्रम में नहीं थी तथा उनके पति मंच पर मौजूद रहे तथा उनका स्वागत किया गया जो की चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में ईओ वर्षा चौधरी, नगर पालिका से नरेंद्र काला, आनंद बिहारी सोलंकी, सुरजीत कुमार नरेंद्र कुमार विजेंद्र सिंह सत्यनारायण बावलिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़, मोती जोशी, छोटेलाल सैनी, हरिराम चेजारा, मुबारीक, मधु स्वामी, पीतांबर मिश्रा, बालकिशन भाटीवाड़ा, पूर्व सरपंच गणपत बिशु, हाजी फारूक भाटी दिनेश देवड़ा, मनोज भादुपोता, उम्मेद भाटी, अजय मिश्रा, प्रदीप सोनी, अशोक तंवर, मुन्ना धोबी, सुनील जोशी, दिनेश काला, पवन शर्मा, सुभाष बावलिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष मिश्रा व पार्षदों का स्वागत
मंडावा। नगर पालिका चौक पर बुधवार को नवनिर्वाचित कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष सज्जन लाल मिश्रा व उपाध्यक्ष नवाब खत्री एवं पार्षदों का स्वागत व सम्मान किया गया। विधायक रीटा चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित स्वागत समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष सज्जन मिश्रा व नवनिर्वाचित पार्षद शुभ शंकर सैनी, शशीकांत सैनी, नंदकिशोर यादव, राजेश रणजीरोत, कैलाश लाहोरा, शोयल खत्री, मांगेराम दहिया, भंवरलाल, अयूब भाटी, लेखराम चावला, नरेश सोनी, राकेश चेजारा का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों ने एकजुट होकर ईमानदारी के साथ कस्बे के विकास को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया। ईओ वर्षा चौधरी ने नगर पालिका में नवनिर्वाचित सभी सदस्यों से साफ- सफाई, रोशनी व्यवस्था, पानी भराव जैसी समस्या को सुचारू बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि समाधान करवा कर जनता को राहत दिलवाएं, अंत ईओ ने कहा की यदि हम साथ मिलकर चलेंगे तो हर मुश्किल आसान हो जाएगी और आपकी मेहनत के दम पर नई पहचान हो जाएगी। स्वागत कार्यक्रम में जो कांग्रेस से महिला पार्षद थी वे कार्यक्रम में नहीं थी तथा उनके पति मंच पर मौजूद रहे तथा उनका स्वागत किया गया जो की चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में ईओ वर्षा चौधरी, नगर पालिका से नरेंद्र काला, आनंद बिहारी सोलंकी, सुरजीत कुमार नरेंद्र कुमार विजेंद्र सिंह सत्यनारायण बावलिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़, मोती जोशी, छोटेलाल सैनी, हरिराम चेजारा, मुबारीक, मधु स्वामी, पीतांबर मिश्रा, बालकिशन भाटीवाड़ा, पूर्व सरपंच गणपत बिशु, हाजी फारूक भाटी दिनेश देवड़ा, मनोज भादुपोता, उम्मेद भाटी, अजय मिश्रा, प्रदीप सोनी, अशोक तंवर, मुन्ना धोबी, सुनील जोशी, दिनेश काला, पवन शर्मा, सुभाष बावलिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist Jhunjhunun, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने जिला परिषद सदस्यों,पंचायत समिति सदस्यों और प्रधानों के पदों की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने जिला परिषद सदस्यों,पंचायत समिति सदस्यों और प्रधानों के पदों की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • फरीदाबाद में JITO का भव्य कार्यक्रम, Dr. BRC ने बताए नीम के औषधीय गुण और खान-पान के जरूरी टिप्स फरीदाबाद में JITO का भव्य कार्यक्रम, Dr. BRC ने बताए नीम के औषधीय गुण और खान-पान के जरूरी टिप्स
    1
    फरीदाबाद में JITO का भव्य कार्यक्रम, Dr. BRC ने बताए नीम के औषधीय गुण और खान-पान के जरूरी टिप्स
फरीदाबाद में JITO का भव्य कार्यक्रम, Dr. BRC ने बताए नीम के औषधीय गुण और खान-पान के जरूरी टिप्स
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.