logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 hrs ago
user_Nilesh Verma
Nilesh Verma
Pavta, Jaipur•
9 hrs ago

More news from Jaipur and nearby areas
  • Post by Nilesh Verma
    1
    Post by Nilesh Verma
    user_Nilesh Verma
    Nilesh Verma
    Pavta, Jaipur•
    9 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने जिला परिषद सदस्यों,पंचायत समिति सदस्यों और प्रधानों के पदों की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने जिला परिषद सदस्यों,पंचायत समिति सदस्यों और प्रधानों के पदों की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • विराटनगर के स्थित नगर परिषद(शाहपुरा)के नवनिर्वाचित सभापति रविश खटाणा (भाजपा) और उपसभापति पुजा गुप्ता ने माता काली के मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और उसके बाद ही अपना आधिकारिक कार्यभार संभाला, नगर परिषद आयुक्त तनुजा सोलंकी, नगर परिषद स्टाफ,पार्षदगण ,सैकड़ो कि संख्या में लोग मौजूद थे
    1
    विराटनगर के स्थित नगर परिषद(शाहपुरा)के नवनिर्वाचित सभापति रविश खटाणा (भाजपा) और उपसभापति पुजा गुप्ता ने माता काली के मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और उसके बाद ही अपना आधिकारिक कार्यभार संभाला, नगर परिषद आयुक्त तनुजा सोलंकी, नगर परिषद स्टाफ,पार्षदगण ,सैकड़ो कि संख्या में लोग मौजूद थे
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    8 hrs ago
  • वार्ड नंबर 34 की विजेता मेवा देवी का भव्य विजय जुलूस, पूरे मनोहरपुर में दिखा उत्साह का माहौल मनोहरपुर। नगर पालिका मनोहरपुर के वार्ड नंबर 34 से निर्वाचित पार्षद मेवा देवी के सम्मान में निकाला गया विजय जुलूस क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा। विजय जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं समर्थक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच पूरे क्षेत्र में जीत का उत्सव मनाया गया। समर्थकों ने मेवा देवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। विजय जुलूस के दौरान जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने खुशी व्यक्त की। मेवा देवी ने सभी मतदाताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। 🌹 राजस्थान प्लस समाचार परिवार की ओर से वार्ड नंबर 34 से निर्वाचित मेवा देवी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। 🌹
    1
    वार्ड नंबर 34 की विजेता मेवा देवी का भव्य विजय जुलूस, पूरे मनोहरपुर में दिखा उत्साह का माहौल 
मनोहरपुर। नगर पालिका मनोहरपुर के वार्ड नंबर 34 से निर्वाचित पार्षद मेवा देवी के सम्मान में निकाला गया विजय जुलूस क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा। विजय जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं समर्थक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और जयघोष के बीच पूरे क्षेत्र में जीत का उत्सव मनाया गया।
समर्थकों ने मेवा देवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं क्षेत्र के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। विजय जुलूस के दौरान जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने खुशी व्यक्त की।
मेवा देवी ने सभी मतदाताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
🌹 राजस्थान प्लस समाचार परिवार की ओर से वार्ड नंबर 34 से निर्वाचित मेवा देवी को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। 🌹
    user_Theshahpuratak
    Theshahpuratak
    पत्रकार शाहपुरा, जयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जयपुर जिले के शाहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवनिर्वाचित पार्षद नीतू सैनी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सैनी के नेतृत्व में एक भव्य विजय रैली शुरू
    1
    जयपुर जिले के शाहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नवनिर्वाचित पार्षद नीतू सैनी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सैनी के नेतृत्व में एक भव्य विजय रैली शुरू
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    11 hrs ago
  • नगर परिषद का कूड़ा पहुंचा जंगल तक, वन विभाग की कार्रवाई में टैंपो पकड़ा गया। हरियाणा के नारनौल शहर में नगर परिषद की ओर से घरों और वार्डों से उठाया जा रहा कूड़ा अब वन क्षेत्र में भी डाला जाने लगा है। बुधवार सुबह कृष्णावती नदी क्षेत्र में वन क्षेत्र के अंदर कूड़े से भरा टैंपो खाली करते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने एक चालक को पकड़ लिया। वन विभाग ने टैंपो को जब्त कर लिया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और टैंपो को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वन क्षेत्र में कूड़ा डालने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। नदी में किया खाली जानकारी के अनुसार नगर परिषद के ठेकेदार का एक कारिंदा कूड़े से भरा टैंपो लेकर कृष्णावती नदी के वन क्षेत्र में पहुंचा था। चालक ने टैंपो में भरा कूड़ा वन क्षेत्र में खाली करना शुरू कर दिया। इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर चालक को पकड़ लिया और कूड़े से भरे टैंपो को जब्त कर लिया। नीरपुर से लाया था कूड़ा टैंपो चालक ने वन विभाग के कर्मचारियों को बताया कि वह नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 और 7 में गांव नीरपुर से कूड़ा उठाकर लाया था। चालक के अनुसार नगर परिषद का डंपिंग यार्ड काफी दूर पड़ता है। उसने बताया कि सुपरवाइजर संजू ने उसे खाली जगह देखकर कूड़ा डालने के लिए कहा था। इसके बाद वह टैंपो लेकर कृष्णावती नदी क्षेत्र में पहुंचा और वहां कूड़ा खाली कर दिया। नियमानुसार होगी कार्रवाई मामले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टैंपो को अपने कब्जे में ले लिया। वन राजिक अधिकारी रजनीश ने बताया कि बुधवार सुबह वन क्षेत्र में कूड़ा डालते हुए एक टैंपो चालक को पकड़ा गया है। टैंपो को जब्त कर लिया गया है। चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग के अनुसार जब्त किए गए टैंपो को आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। वन क्षेत्र में कूड़ा डालने पर नियमानुसार जुर्माने का प्रावधान है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि टैंपो चालक को वन क्षेत्र में कूड़ा डालने के लिए किसने कहा था।
    4
    नगर परिषद का कूड़ा पहुंचा जंगल तक, वन विभाग की कार्रवाई में टैंपो पकड़ा गया।
हरियाणा के नारनौल शहर में नगर परिषद की ओर से घरों और वार्डों से उठाया जा रहा कूड़ा अब वन क्षेत्र में भी डाला जाने लगा है। बुधवार सुबह कृष्णावती नदी क्षेत्र में वन क्षेत्र के अंदर कूड़े से भरा टैंपो खाली करते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने एक चालक को पकड़ लिया। 
वन विभाग ने टैंपो को जब्त कर लिया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और टैंपो को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वन क्षेत्र में कूड़ा डालने पर जुर्माने का भी प्रावधान है।
नदी में किया खाली
जानकारी के अनुसार नगर परिषद के ठेकेदार का एक कारिंदा कूड़े से भरा टैंपो लेकर कृष्णावती नदी के वन क्षेत्र में पहुंचा था। चालक ने टैंपो में भरा कूड़ा वन क्षेत्र में खाली करना शुरू कर दिया। इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर चालक को पकड़ लिया और कूड़े से भरे टैंपो को जब्त कर लिया।
नीरपुर से लाया था कूड़ा
टैंपो चालक ने वन विभाग के कर्मचारियों को बताया कि वह नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 और 7 में गांव नीरपुर से कूड़ा उठाकर लाया था। चालक के अनुसार नगर परिषद का डंपिंग यार्ड काफी दूर पड़ता है। उसने बताया कि सुपरवाइजर संजू ने उसे खाली जगह देखकर कूड़ा डालने के लिए कहा था। इसके बाद वह टैंपो लेकर कृष्णावती नदी क्षेत्र में पहुंचा और वहां कूड़ा खाली कर दिया।
नियमानुसार होगी कार्रवाई
मामले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर टैंपो को अपने कब्जे में ले लिया। वन राजिक अधिकारी रजनीश ने बताया कि बुधवार सुबह वन क्षेत्र में कूड़ा डालते हुए एक टैंपो चालक को पकड़ा गया है। टैंपो को जब्त कर लिया गया है। चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वन विभाग के अनुसार जब्त किए गए टैंपो को आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। वन क्षेत्र में कूड़ा डालने पर नियमानुसार जुर्माने का प्रावधान है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि टैंपो चालक को वन क्षेत्र में कूड़ा डालने के लिए किसने कहा था।
    user_Bhagwat Sharma
    Bhagwat Sharma
    Media company नारनौल, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • खंडेला में आरक्षण की लॉटरी से बदला चुनावी गणित, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित खंडेला पंचायत समिति में प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति बुधवार को जिला मुख्यालय पर निकाली गई लॉटरी के बाद साफ हो गई है। इस बार प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि पिछली बार यह पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था। वहीं पंचायत समिति के 37 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी बुधवार को निकाली गई, जिसके बाद अलग-अलग वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण रोटेशन के आधार पर तय किया गया है, यानी पिछली बार जिस वार्ड में जो आरक्षण था, इस बार उसमें बदलाव किया गया है। अब ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। यह लॉटरी पहले 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन दो बार स्थगित की गई। प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जाने हैं। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।
    1
    खंडेला में आरक्षण की लॉटरी से बदला चुनावी गणित, प्रधान पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित
खंडेला पंचायत समिति में प्रधान पद के आरक्षण की स्थिति बुधवार को जिला मुख्यालय पर निकाली गई लॉटरी के बाद साफ हो गई है। इस बार प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि पिछली बार यह पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था।
वहीं पंचायत समिति के 37 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी बुधवार को निकाली गई, जिसके बाद अलग-अलग वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण रोटेशन के आधार पर तय किया गया है, यानी पिछली बार जिस वार्ड में जो आरक्षण था, इस बार उसमें बदलाव किया गया है।
अब ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। यह लॉटरी पहले 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन दो बार स्थगित की गई।
प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जाने हैं। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।
    user_Anil Sharma (Journalist)
    Anil Sharma (Journalist)
    Local News Reporter खंडेला, सीकर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज चुनाव 2026 के लिए जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.