Shuru
Apke Nagar Ki App…
अर्धनग्न महिला का कुचला शव मिला, इलाके में सनसनी झांसी का मामला
Lakshya News tv
अर्धनग्न महिला का कुचला शव मिला, इलाके में सनसनी झांसी का मामला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पंडोखर धाम में 30 वाँ वार्षिक महोत्सव संतों ने दिखाया अपना शक्ति प्रदर्शन1
- दतिया। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना असनई चौराहे के पास शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झांसी की ओर से ग्वालियर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक का संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर पार करते हुए रॉन्ग साइड में चली गई, जहां सामने से आ रहे वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर DL 9C AC 0603 है, जो राजकुमार सोनी के नाम पर दर्ज है। हादसे में शामिल दूसरा वाहन क्रेन (क्रमांक MP 07 GA 9144) का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।2
- बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के खिलाफ रची जा रही साजिश के विरोध में महिला डेयरी किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को ग्राम रामगढ़ में सैकड़ों महिला कर्मचारियों और किसानों ने काली पट्टी बांधकर NDDB डेयरी चेयरमैन का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। महिला किसानों ने गंभीर आरोप लगाया कि एनडीडीबी डेयरी सर्विस, फीस लेकर तकनीकी सहयोग देने के बजाय अब अपने स्वार्थ के लिए बलिनी को कुचलने का प्रयास कर रही है।1
- झांसी के व्यस्त इलाइट चौराहे पर यातायात नियमों का उल्लंघन एक युवक को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की। झांसी के इलाइट चौराहे पर यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे एक बुलेट सवार युवक को यातायात प्रभारी ने मौके पर रोक लिया। जांच के दौरान युवक के वाहन में कई कमियां पाई गईं, जिसमें जरूरी दस्तावेजों की कमी और नियमों का उल्लंघन शामिल था। इसके बाद यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए युवक का ₹16,000 का चालान कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य वाहन चालकों में भी नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, हेल्मेट लगायें और नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।2
- Post by S News1
- झाँसी। महानगर के बीकेडी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दर्जनों छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र देते हुए शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। आपको बता दें कि शिकायत में छात्राओं ने आरोप लगाया हैं कि संबंधित शिक्षक न केवल पढ़ाई के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें करता है, बल्कि उन्हें अपने धर्म के विपरीत विचार अपनाने के लिए भी दबाव बनाता है। छात्राओं के अनुसार, शिक्षक कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं के बारे में भी अपमानजनक टिप्पणी करता है और हलाला जैसी प्रथाओं को सही बताता है। साथ ही छात्राओं ने यह भी आरोप है कि वह गौमांस खाने के लिए उनको प्रेरित करता है। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक उनसे व्यक्तिगत मोबाइल नंबर मांगता है और रात में उनसे बात करने के लिए दबाव बनाता है। विरोध करने पर शिक्षक कोचिंग में आग लगवाने जैसी धमकी देने की बात करता है, जिससे छात्राओं और उनके अभिभावकों में भय का माहौल है। वहीं, छात्राओं ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।3
- दतिया जिले के प्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र सोनागिर जैन मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए भगवान चंद्रप्रभु के मुख्य मंदिर से करीब साढ़े 10 किलो वजनी चांदी की प्रतिमा चोरी कर ली। साथ ही दान पेटी तोड़कर नकदी भी ले गए। हैरानी की बात यह है कि मंदिर के सामने ही पुलिस चौकी मौजूद है, इसके बावजूद चोरी हो गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिमा हाल ही में होली मेले के दौरान स्थापित की गई थी। घटना के समय मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, जिससे जांच में दिक्कत आ रही है। पुलिस को अंदरूनी संलिप्तता की आशंका है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2023 में भी मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया जा चुका है, जिससे लगातार सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। श्रद्धालुओं में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है। तीर्थ क्षेत्र के मंत्री बालचंद्र जैन ने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।4
- दतिया के सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में चोरी की वारदात1
- दतिया (मध्यप्रदेश)। जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरगुवा में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय किशोरी ने अपने ही जन्मदिन के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना दोपहर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है। किशोरी कक्षा 10वीं की छात्रा थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी डबरा स्थित नवग्रह मंदिर जाने की इच्छा जता रही थी। परिजनों द्वारा किसी कारणवश मना किए जाने पर वह भावनात्मक रूप से आहत हो गई। इसी बीच उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक असहमति से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।2