Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया के सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में चोरी की वारदात इलाके में सनसनी दतिया के सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में चोरी की वारदात
MBKS डिजिटल न्यूज़
दतिया के सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में चोरी की वारदात इलाके में सनसनी दतिया के सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में चोरी की वारदात
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया जिले के प्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र सोनागिर जैन मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए भगवान चंद्रप्रभु के मुख्य मंदिर से करीब साढ़े 10 किलो वजनी चांदी की प्रतिमा चोरी कर ली। साथ ही दान पेटी तोड़कर नकदी भी ले गए। हैरानी की बात यह है कि मंदिर के सामने ही पुलिस चौकी मौजूद है, इसके बावजूद चोरी हो गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिमा हाल ही में होली मेले के दौरान स्थापित की गई थी। घटना के समय मंदिर के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले, जिससे जांच में दिक्कत आ रही है। पुलिस को अंदरूनी संलिप्तता की आशंका है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2023 में भी मंदिर की दान पेटी को निशाना बनाया जा चुका है, जिससे लगातार सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। श्रद्धालुओं में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है। तीर्थ क्षेत्र के मंत्री बालचंद्र जैन ने लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।4
- दतिया। सोनागिरी जैन सिद्ध क्षेत्र स्थित भगवान चंद्रप्रभु मंदिर में बीती रात चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। अज्ञात बदमाश मंदिर में स्थापित करीब साढ़े सात किलो वजनी भगवान चंद्रप्रभु की चांदी की प्रतिमा और लगभग आधा किलो चांदी का सिंहासन चोरी कर ले गए। सोनागिरी जैन धर्मावलंबियों का एक प्रमुख तीर्थ स्थल और आस्था का बड़ा केंद्र है, जहां देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष भी इसी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया था। उस घटना के बाद यहां एक पुलिस चौकी स्थापित की गई थी और तीन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बावजूद इसके, बीती रात सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान दो पुलिस कर्मी मौके से कहीं चले गए थे, जबकि तीसरा पुलिसकर्मी अपने कमरे में सो गया। इसी का फायदा उठाकर चोर मंदिर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाएं मंदिर प्रबंधन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाता है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या व्यवस्था की जाती है।4
- दतिया के सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में चोरी की वारदात1
- Post by SK NEWS 911
- Post by Abhishek Jain1
- झांसी के बीकेडी चौराहा स्थित एक कोचिंग सेंटर के शिक्षक पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक पढ़ाई के दौरान आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियां करता है और उन पर गलत विचार अपनाने का दबाव बनाता है। साथ ही, छात्राओं ने शिक्षक पर मोबाइल नंबर मांगने, देर रात बात करने के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है। मामले से छात्राओं और अभिभावकों में भय का माहौल है। पीड़ित छात्राओं ने निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।2
- झाँसी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए वर्षों से किए जा रहे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा किए गए वार्दो की खुली अवहेलना ने आज पूरे क्षेत्र की जनता के आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुँचाई है। "वनवासी राम से रामराजा सरकार" तक बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा द्वारा निकाली गई ऐतिहासिक जन आक्रोश यात्रा को जिस अभूतपूर्व जनसमर्थन, प्रेम और आक्रोश का सैलाब मिला, उसने यह साफ़ कर दिया है कि अब बुदेलखंड की जनता अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार है। यह यात्रा केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की आत्मा की पुकार थी एक ऐसी पुकार जिसे अब अनसुना करना संभव नहीं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्षेत्र के 9 सांसद, जिन पर बुंदेलखंड की आवाज संसद तक पहुँचाने की जिम्मेदारी थी एवं 55 विधायक या तो मौन हैं या अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। यह मौन अब विश्वासघात के रूप में देखा जा रहा है। इसी विश्वासघात और वादा खिलाफी के विरोध में अब एक ऐतिहासिक और जनप्रतिनिधियों को धिक्कारने वाला कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। अखंड बुंदेलखंड के 9 सांसदों क्रमशः सागर, दमोह-पन्ना, छत्तरपुर-खजुराहो, टीकमगढ़-निवाड़ी, दतिया-भिड, झांसी-ललितपुर, जालौन गरौठा, हमीरपुर-महोबा, बांदा-चित्रकूट निर्वाचन क्षेत्र में व 55 विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में" जनप्रतिनिधि धिक्कार यात्रा" का हर निर्वाचन क्षेत्र में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित हैं, जहां अपने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री, सांसदों एवं विधायको को भेजा जाएगा। साथ ही दो ब्लॉकों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा, अधिवक्ताओं, किसानों, व्यापारियों से सहयोग वार्ता की जाएगी व न्यूतनम एक हजार उन बुंदेली योद्धाओं को जो राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कोई साधारण विरोध नहीं, बल्कि उन टूटे हुए सपनों, कुचले हुए अधिकारों और उपेक्षित अस्मिता की आखिरी चेतावनी है। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा पुनः वादा खिलाफी के विरोध में राम कौ कॉल (कसम) चढ़ाकर, लोगो की कलाई पर राम बंधन बांधने व गंगाजली उठवाकर मौन धारण किए हुए जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध लोगों को तैयार करने के लिए बड़ी टीम तैयार कर रहा है जो आगामी चुनावों में गूंगों को हरा कर बोलने वालों को जिताने का कार्य करेंगे। खून से लिखा हर शब्द यह बताएगा कि बुंदेलखंड की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, अपना अधिकार चाहती है। यह संदेश स्पष्ट है यदि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज नहीं उठाएंगे, तो जनता उन्हें सत्ता से हटाने में भी संकोच नहीं करेगी क्योंकि जो बुंदेलखंड का नहीं वो किसी काम का नहीं।2
- भांडेर तहसील के ग्राम बिल्हेटी में अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इस बेमौसम बारिश और ओलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और चना की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसानों की फसल पूरी तरह जमीन पर गिर गई, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। रविवार शाम 04 बजे किसानों नव बताया कि फसल कटाई के समय इस तरह की ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। नुकसान से परेशान किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रशासन से जल्द राहत की उम्मीद जताई जा रही है।1