झाझीरामपुरा से निकली सप्तम कांवड़ पदयात्रा पहुंची निमाली, शिवालय मंदिर में हुआ जलाभिषेक दौसा। बसवा , झाझीरामपुरा से शिव मंदिर निमाली के लिए निकली सप्तम कांवड़ पदयात्रा सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ निमाली पहुंची। रविवार सुबह कांवड़ यात्रियों ने झाझीरामपुरा से पवित्र जल भरकर गाजे-बाजे के साथ यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘बम भोले’ के जयकारों से माहौल को भक्तिमय करते हुए आगे बढ़े। निमाली पहुंचने पर ग्रामवासियों ने कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह गुलाल उड़ाकर और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। यात्रा देवनारायण मंदिर, बालाजी मंदिर, भोमिया जी मंदिर और रामदेव मंदिर सहित गांव के प्रमुख मार्गों से होकर मुख्य शिव मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान हरिकिशन पटेल, छीतरमल, रामकरण, मानसिंह, उम्मेदसिंह, कजोड़ कसाना, सोदान ठेकेदार, भीम सिंह, मोहनसिंह, कंचन गुरुजी, विक्रम, लेखराज बैरवा, पूरण मीना, कैलाश, हजारी शर्मा, पप्पू सैन, देशराज, अशोक सिंह अवाना, संतोष, समय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं। डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर भक्ति का आनंद लिया।
झाझीरामपुरा से निकली सप्तम कांवड़ पदयात्रा पहुंची निमाली, शिवालय मंदिर में हुआ जलाभिषेक दौसा। बसवा , झाझीरामपुरा से शिव मंदिर निमाली के लिए निकली सप्तम कांवड़ पदयात्रा सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ निमाली पहुंची। रविवार सुबह कांवड़ यात्रियों ने झाझीरामपुरा से पवित्र
जल भरकर गाजे-बाजे के साथ यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘बम भोले’ के जयकारों से माहौल को भक्तिमय करते हुए आगे बढ़े। निमाली पहुंचने पर ग्रामवासियों ने कांवड़ यात्रियों का जगह-जगह गुलाल उड़ाकर और फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। यात्रा देवनारायण मंदिर,
बालाजी मंदिर, भोमिया जी मंदिर और रामदेव मंदिर सहित गांव के प्रमुख मार्गों से होकर मुख्य शिव मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान हरिकिशन पटेल, छीतरमल, रामकरण, मानसिंह, उम्मेदसिंह, कजोड़ कसाना, सोदान ठेकेदार,
भीम सिंह, मोहनसिंह, कंचन गुरुजी, विक्रम, लेखराज बैरवा, पूरण मीना, कैलाश, हजारी शर्मा, पप्पू सैन, देशराज, अशोक सिंह अवाना, संतोष, समय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं। डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर भक्ति का आनंद लिया।
- झांपदा थाना निरीक्षण में अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर दौसा। महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन-2025 की पालना एवं विकसित भारत-2047 के विजन के तहत पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से आतंकवाद निरोधक दस्ता, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राममूर्ति जोशी आईपीएस द्वारा पुलिस थाना झांपदा, वृत्त लालसोट का निरीक्षण किया गया। डीआईजी जोशी ने थाना पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, थाना परिसर के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण तथा अन्य अधिनियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध की रोकथाम तथा आमजन से बेहतर समन्वय एवं संवाद बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। डीआईजी ने थाना स्टाफ से संवाद कर क्षेत्र में अपराध की स्थिति, पुलिसिंग व्यवस्था एवं आमजन की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि विकसित भारत-2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए झांपदा थाना को उप महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता राजस्थान, जयपुर द्वारा गोद लिया गया है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस, पुलिस उप अधीक्षक लालसोट सुरेन्द्र सिंह आरपीएस, थानाधिकारी सत्यनारायण पु.नि. सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।3
- दौसा पाराशर धाम से लेकर आए जल को कावड़ियों ने भूलेश्वर महादेव मंदिर खादी बाग पर चढ़ना जल दौसा के बावड़ी पाड़ा के युवाओं द्वारा 2 दिन पूर्व पाराशर धाम जाकर और शुद्ध जल लेकर अपने कंधों पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कंधे पर डालकर नंगे पैरों से चलकर दोसा के गांधी सर्किल से होते हुए लालसोट रोड श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर खादी बाग पर पहुंचे और वहां युवाओं ने और बच्चों ने मंदिर महादेव पर जल अर्पित किया शादी बावड़ी पाड़ा महावर समाज के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद महावर ने समाज के इन बच्चों को हौसला अफजाई की समाज के लोगों में भी सहयोग किया साथी बावड़ी पाडा के युवाओं भी रहे साथ दौसा पाराशर धाम से लेकर आए जल को कावड़ियों ने भूलेश्वर महादेव मंदिर खादी बाग पर चढ़ना जल दौसा के बावड़ी पाड़ा के युवाओं द्वारा 2 दिन पूर्व पाराशर धाम जाकर और शुद्ध जल लेकर अपने कंधों पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कंधे पर डालकर नंगे पैरों से चलकर दोसा के गांधी सर्किल से होते हुए लालसोट रोड श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर खादी बाग पर पहुंचे और वहां युवाओं ने और बच्चों ने मंदिर महादेव पर जल अर्पित किया शादी बावड़ी पाड़ा महावर समाज के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद महावर ने समाज के इन बच्चों को हौसला अफजाई की समाज के लोगों में भी सहयोग किया साथी बावड़ी पाडा के युवाओं भी रहे साथ1
- उप महानिरीक्षक पुलिस (ATS जयपुर) द्वारा झांपदा थाने का वार्षिक/विशेष निरीक्षण महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन 2025 की पालना में 'विकसित भारत 2047' के विजन को ध्यान में रखते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से उप महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) राजस्थान जयपुर द्वारा पुलिस थाना झांपदा (वृत्त लालसोट, जिला दौसा) को गोद लिया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को श्री राममूर्ति जोशी (IPS), उप महानिरीक्षक पुलिस, ATS जयपुर द्वारा पुलिस थाना झांपदा का निरीक्षण किया गया। थाने पहुँचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं दिशा-निर्देश: अपराध व कानून-व्यवस्था: अपराध नियंत्रण, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशासनिक कार्य: थाने के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण तथा अन्य एक्ट्स के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साइबर अपराध व जनसंवाद: साइबर अपराधों पर रोकथाम और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। स्टाफ संवाद: थाने में उपस्थित पुलिसकर्मियों/मुलाजिमों से संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। मौके पर उपस्थित अधिकारी: श्री विनोद कुमार सीपा (RPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लालसोट श्री सुरेन्द्र सिंह (RPS), पुलिस उप अधीक्षक, लालसोट श्री सत्यनारायण, पुलिस निरीक्षक/थानाधिकारी झांपदा (मय जाब्ता)1
- inhone jo baat khi bo shii kahi h or eshi hona chiy thaki hmare deas ke jay hind jay bharat jay hoo ii1
- पुलिस थाना झांपदा के निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दौसा। महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन-2025 की पालना एवं विकसित भारत-2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से पुलिस थाना झांपदा, वृत्त लालसोट, जिला दौसा को आतंकवाद निरोधक दस्ता राजस्थान जयपुर द्वारा गोद लिया गया था। इसी क्रम में आज 17 अगस्त 2026 को श्री राममूर्ति जोशी आईपीएस, उप महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता जयपुर द्वारा पुलिस थाना झांपदा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान श्री जोशी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, थाने के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण, प्रभावी कार्रवाई (अन्य अधिनियम), कानून-व्यवस्था की स्थिति, साइबर अपराध तथा आमजन से समन्वय एवं संवाद के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से संवाद कर क्षेत्र में अपराध की स्थिति एवं प्रभावी पुलिसिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा अपराध नियंत्रण और आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री विनोद कुमार सीपीए, आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट, जिला दौसा, श्री सुरेंद्र सिंह आरपीएस, पुलिस उपाधीक्षक लालसोट तथा श्री सत्यनारायण, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।1
- लालपुरा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर भामाशाहों ने दिया सहयोग उपखंड की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक अंबालाल मीणा रहे। टीन शेड निर्माण के लिए प्रधानाचार्य चौथमल मीणा सहित स्टाफ ने 1.61 लाख रुपये का सहयोग दिया। वहीं अंबालाल मीणा सहित अन्य भामाशाहों ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया। समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, राज्य स्तरीय प्रतिभागियों एवं स्काउट्स का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।1
- जयकारों के बीच कांवड़ यात्रियों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक दौसा । जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के अरनिया गांव में सोमवार को भगवान शिव की चतुर्थ कांवड़ पदयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। कांवड़ यात्री नारायणी माता से पवित्र जल भरकर ध्वज पूजा-अर्चना के बाद हर-हर महादेव के जयकारों के साथ अरनिया के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा अरनिया बालाजी मंदिर पहुंची, जहां ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई भैरू बाबा के समीप स्थित महादेव मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने यात्रियों का केले, शरबत, ठंडाई और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते और भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कांवड़ के पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- दौसा के मेंहदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद में मोरा माता के मंदिर के पास स्थित पहाड़ी पर महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; दो युवकों पर शक दौसा। मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद गांव में सोमवार को मोरा माता मंदिर की पहाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक निरीक्षण में उसके गले पर चोट और सिर पर भारी पत्थर से वार किए जाने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल सहित अन्य जांच टीमों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। बाइक से महिला को पहाड़ियों की ओर ले जाने की चर्चा घटना से पहले स्थानीय लोगों ने दो युवकों को बाइक पर एक महिला के साथ मोरा माता मंदिर की पहाड़ियों की तरफ जाते देखा था। कुछ देर बाद दोनों युवक वापस लौटे, लेकिन बाइक पर महिला नहीं थी। आसपास मौजूद महिलाओं ने जब युवकों से इस बारे में पूछा तो उन्होंने महिला के मंदिर परिसर में ही होने की बात कही। युवकों के जवाब से स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने पहाड़ी क्षेत्र में महिला की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान कुछ लोगों को महिला का शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पहचान के लिए पुलिस कर रही प्रयास फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में महिला के संबंध में जानकारी जुटा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे संभावित कैमरों और अन्य माध्यमों से भी सुराग तलाशे जा रहे हैं। मेहंदीपुर बालाजी थाना प्रभारी सचिन शर्मा के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बांदीकुई डीएसपी लक्ष्मीकांत शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि एफएसएल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना से जुड़े कई अहम तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।3