logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लालपुरा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर भामाशाहों ने दिया सहयोग उपखंड की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक अंबालाल मीणा रहे। टीन शेड निर्माण के लिए प्रधानाचार्य चौथमल मीणा सहित स्टाफ ने 1.61 लाख रुपये का सहयोग दिया। वहीं अंबालाल मीणा सहित अन्य भामाशाहों ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया। समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, राज्य स्तरीय प्रतिभागियों एवं स्काउट्स का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

8 hrs ago
user_Girdhari lal Sahu
Girdhari lal Sahu
लालसोट, दौसा, राजस्थान•
8 hrs ago

लालपुरा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर भामाशाहों ने दिया सहयोग उपखंड की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक अंबालाल मीणा रहे। टीन शेड निर्माण के लिए प्रधानाचार्य चौथमल मीणा सहित स्टाफ ने 1.61 लाख रुपये का सहयोग दिया। वहीं अंबालाल मीणा सहित अन्य भामाशाहों ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया। समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, राज्य स्तरीय प्रतिभागियों एवं स्काउट्स का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • लालपुरा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर भामाशाहों ने दिया सहयोग उपखंड की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक अंबालाल मीणा रहे। टीन शेड निर्माण के लिए प्रधानाचार्य चौथमल मीणा सहित स्टाफ ने 1.61 लाख रुपये का सहयोग दिया। वहीं अंबालाल मीणा सहित अन्य भामाशाहों ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया। समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, राज्य स्तरीय प्रतिभागियों एवं स्काउट्स का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।
    1
    लालपुरा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर भामाशाहों ने दिया सहयोग
उपखंड की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रशासक अंबालाल मीणा रहे। टीन शेड निर्माण के लिए प्रधानाचार्य चौथमल मीणा सहित स्टाफ ने 1.61 लाख रुपये का सहयोग दिया। वहीं अंबालाल मीणा सहित अन्य भामाशाहों ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
समारोह में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, राज्य स्तरीय प्रतिभागियों एवं स्काउट्स का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • उप महानिरीक्षक पुलिस (ATS जयपुर) द्वारा झांपदा थाने का वार्षिक/विशेष निरीक्षण ​ महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन 2025 की पालना में 'विकसित भारत 2047' के विजन को ध्यान में रखते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से उप महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) राजस्थान जयपुर द्वारा पुलिस थाना झांपदा (वृत्त लालसोट, जिला दौसा) को गोद लिया गया था। ​इसी क्रम में आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को श्री राममूर्ति जोशी (IPS), उप महानिरीक्षक पुलिस, ATS जयपुर द्वारा पुलिस थाना झांपदा का निरीक्षण किया गया। थाने पहुँचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ​निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं दिशा-निर्देश: ​अपराध व कानून-व्यवस्था: अपराध नियंत्रण, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। ​प्रशासनिक कार्य: थाने के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण तथा अन्य एक्ट्स के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ​साइबर अपराध व जनसंवाद: साइबर अपराधों पर रोकथाम और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। ​स्टाफ संवाद: थाने में उपस्थित पुलिसकर्मियों/मुलाजिमों से संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। ​मौके पर उपस्थित अधिकारी: ​श्री विनोद कुमार सीपा (RPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लालसोट ​श्री सुरेन्द्र सिंह (RPS), पुलिस उप अधीक्षक, लालसोट ​श्री सत्यनारायण, पुलिस निरीक्षक/थानाधिकारी झांपदा (मय जाब्ता)
    1
    उप महानिरीक्षक पुलिस (ATS जयपुर) द्वारा झांपदा थाने का वार्षिक/विशेष निरीक्षण 

​


महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन 2025 की पालना में 'विकसित भारत 2047' के विजन को ध्यान में रखते हुए पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से उप महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) राजस्थान जयपुर द्वारा पुलिस थाना झांपदा (वृत्त लालसोट, जिला दौसा) को गोद लिया गया था। 
​इसी क्रम में आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को श्री राममूर्ति जोशी (IPS), उप महानिरीक्षक पुलिस, ATS जयपुर द्वारा पुलिस थाना झांपदा का निरीक्षण किया गया। थाने पहुँचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 
​निरीक्षण के मुख्य बिंदु एवं दिशा-निर्देश:
​अपराध व कानून-व्यवस्था: अपराध नियंत्रण, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
​प्रशासनिक कार्य: थाने के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण तथा अन्य एक्ट्स के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
​साइबर अपराध व जनसंवाद: साइबर अपराधों पर रोकथाम और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय व संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।
​स्टाफ संवाद: थाने में उपस्थित पुलिसकर्मियों/मुलाजिमों से संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।
​मौके पर उपस्थित अधिकारी:
​श्री विनोद कुमार सीपा (RPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, लालसोट
​श्री सुरेन्द्र सिंह (RPS), पुलिस उप अधीक्षक, लालसोट
​श्री सत्यनारायण, पुलिस निरीक्षक/थानाधिकारी झांपदा (मय जाब्ता)
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • "स्कूलों में मीडिया की नो-एंट्री पर बवाल: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गरमाया बयान, कहा— 'गलत फैलाया जा रहा है "स्कूलों में मीडिया की नो-एंट्री पर बवाल: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गरमाया बयान, कहा— 'गलत फैलाया जा रहा है रायता!'” कोटा | विशेष संवाददाता सरकारी स्कूलों की दहलीज पर मीडिया के कैमरों को लेकर राजस्थान के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में भूचाल आ गया है! माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के हालिया फरमान के बाद मचे हाहाकार पर आखिरकार प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चुप्पी तोड़ते हुए विरोधियों और अफवाहबाजों पर करारा पलटवार किया है। मंत्री जी ने सीधे शब्दों में ताल ठोकते हुए साफ कर दिया कि "स्कूलों में मीडिया पर कोई पाबंदी नहीं है, बस इस पूरे आदेश का बतंगड़ बना दिया गया है!" 💥 "छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं!" कैमरे के सामने कड़े तेवर दिखाते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि: "स्कूल कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है कि कभी भी कोई भी बिना पूछे घुस जाए! मासूम छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और निजता की जिम्मेदारी सरकार और शिक्षकों की है। अगर किसी को बाइट या फोटो लेनी है, तो पहले अभिभावकों या स्कूल प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी होगी।" 🔥 खबर की बड़ी बातें: अफवाहों पर लगाम: मंत्री का दावा— आदेश को गलत ढंग से पेश कर सनसनी फैलाने की हो रही थी कोशिश। निजता पर पहरा: नाबालिग छात्र-छात्राओं की तस्वीरें खींचने और जबरन बाइट लेने की मनमानी पर लगेगा कड़ा ब्रेक। पीटीएम (PTM) का हवाला: मंत्री बोले— स्कूलों में कुछ भी छिपा नहीं है, हर महीने पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में सब दूध का दूध और पानी का पानी रहता है। अब देखना यह होगा कि मंत्री जी की इस सख्त सफाई के बाद मचे इस सियासी और प्रशासनिक घमासान पर विराम लगता है या यह आग और भड़कती है!
    1
    "स्कूलों में मीडिया की नो-एंट्री पर बवाल: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गरमाया बयान, कहा— 'गलत फैलाया जा रहा है 
"स्कूलों में मीडिया की नो-एंट्री पर बवाल: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का गरमाया बयान, कहा— 'गलत फैलाया जा रहा है रायता!'”
कोटा | विशेष संवाददाता
सरकारी स्कूलों की दहलीज पर मीडिया के कैमरों को लेकर राजस्थान के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में भूचाल आ गया है! माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के हालिया फरमान के बाद मचे हाहाकार पर आखिरकार प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चुप्पी तोड़ते हुए विरोधियों और अफवाहबाजों पर करारा पलटवार किया है।
मंत्री जी ने सीधे शब्दों में ताल ठोकते हुए साफ कर दिया कि "स्कूलों में मीडिया पर कोई पाबंदी नहीं है, बस इस पूरे आदेश का बतंगड़ बना दिया गया है!"
💥 "छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं!"
कैमरे के सामने कड़े तेवर दिखाते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि:
"स्कूल कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है कि कभी भी कोई भी बिना पूछे घुस जाए! मासूम छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और निजता की जिम्मेदारी सरकार और शिक्षकों की है। अगर किसी को बाइट या फोटो लेनी है, तो पहले अभिभावकों या स्कूल प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी होगी।"
🔥 खबर की बड़ी बातें:
अफवाहों पर लगाम: मंत्री का दावा— आदेश को गलत ढंग से पेश कर सनसनी फैलाने की हो रही थी कोशिश।
निजता पर पहरा: नाबालिग छात्र-छात्राओं की तस्वीरें खींचने और जबरन बाइट लेने की मनमानी पर लगेगा कड़ा ब्रेक।
पीटीएम (PTM) का हवाला: मंत्री बोले— स्कूलों में कुछ भी छिपा नहीं है, हर महीने पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में सब दूध का दूध और पानी का पानी रहता है।
अब देखना यह होगा कि मंत्री जी की इस सख्त सफाई के बाद मचे इस सियासी और प्रशासनिक घमासान पर विराम लगता है या यह आग और भड़कती है!
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • झांपदा थाना निरीक्षण में अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर दौसा। महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन-2025 की पालना एवं विकसित भारत-2047 के विजन के तहत पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से आतंकवाद निरोधक दस्ता, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राममूर्ति जोशी आईपीएस द्वारा पुलिस थाना झांपदा, वृत्त लालसोट का निरीक्षण किया गया। डीआईजी जोशी ने थाना पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, थाना परिसर के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण तथा अन्य अधिनियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध की रोकथाम तथा आमजन से बेहतर समन्वय एवं संवाद बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। डीआईजी ने थाना स्टाफ से संवाद कर क्षेत्र में अपराध की स्थिति, पुलिसिंग व्यवस्था एवं आमजन की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि विकसित भारत-2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए झांपदा थाना को उप महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता राजस्थान, जयपुर द्वारा गोद लिया गया है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस, पुलिस उप अधीक्षक लालसोट सुरेन्द्र सिंह आरपीएस, थानाधिकारी सत्यनारायण पु.नि. सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
    3
    झांपदा थाना निरीक्षण में अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग पर दिया जोर
दौसा। महानिदेशक/महानिरीक्षक पुलिस सम्मेलन-2025 की पालना एवं विकसित भारत-2047 के विजन के तहत पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से आतंकवाद निरोधक दस्ता, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राममूर्ति जोशी आईपीएस द्वारा पुलिस थाना झांपदा, वृत्त लालसोट का निरीक्षण किया गया। डीआईजी जोशी ने थाना पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, थाना परिसर के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण तथा अन्य अधिनियमों के तहत प्रभावी कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध की रोकथाम तथा आमजन से बेहतर समन्वय एवं संवाद बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
डीआईजी ने थाना स्टाफ से संवाद कर क्षेत्र में अपराध की स्थिति, पुलिसिंग व्यवस्था एवं आमजन की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि विकसित भारत-2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए झांपदा थाना को उप महानिरीक्षक पुलिस, आतंकवाद निरोधक दस्ता राजस्थान, जयपुर द्वारा गोद लिया गया है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस, पुलिस उप अधीक्षक लालसोट सुरेन्द्र सिंह आरपीएस, थानाधिकारी सत्यनारायण पु.नि. सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दौसा पाराशर धाम से लेकर आए जल को कावड़ियों ने भूलेश्वर महादेव मंदिर खादी बाग पर चढ़ना जल दौसा के बावड़ी पाड़ा के युवाओं द्वारा 2 दिन पूर्व पाराशर धाम जाकर और शुद्ध जल लेकर अपने कंधों पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कंधे पर डालकर नंगे पैरों से चलकर दोसा के गांधी सर्किल से होते हुए लालसोट रोड श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर खादी बाग पर पहुंचे और वहां युवाओं ने और बच्चों ने मंदिर महादेव पर जल अर्पित किया शादी बावड़ी पाड़ा महावर समाज के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद महावर ने समाज के इन बच्चों को हौसला अफजाई की समाज के लोगों में भी सहयोग किया साथी बावड़ी पाडा के युवाओं भी रहे साथ दौसा पाराशर धाम से लेकर आए जल को कावड़ियों ने भूलेश्वर महादेव मंदिर खादी बाग पर चढ़ना जल दौसा के बावड़ी पाड़ा के युवाओं द्वारा 2 दिन पूर्व पाराशर धाम जाकर और शुद्ध जल लेकर अपने कंधों पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कंधे पर डालकर नंगे पैरों से चलकर दोसा के गांधी सर्किल से होते हुए लालसोट रोड श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर खादी बाग पर पहुंचे और वहां युवाओं ने और बच्चों ने मंदिर महादेव पर जल अर्पित किया शादी बावड़ी पाड़ा महावर समाज के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद महावर ने समाज के इन बच्चों को हौसला अफजाई की समाज के लोगों में भी सहयोग किया साथी बावड़ी पाडा के युवाओं भी रहे साथ
    1
    दौसा  
पाराशर धाम से लेकर आए जल को कावड़ियों ने भूलेश्वर महादेव मंदिर खादी बाग पर चढ़ना जल 

दौसा के बावड़ी पाड़ा के युवाओं द्वारा 2 दिन पूर्व पाराशर धाम जाकर और शुद्ध जल लेकर अपने कंधों पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कंधे पर डालकर नंगे पैरों से चलकर दोसा के गांधी सर्किल से होते हुए लालसोट रोड  श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर खादी बाग पर पहुंचे और वहां युवाओं ने और बच्चों ने मंदिर महादेव पर जल अर्पित किया शादी बावड़ी पाड़ा महावर समाज के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद महावर ने समाज के इन बच्चों को हौसला अफजाई की समाज के लोगों में भी सहयोग किया साथी बावड़ी पाडा के युवाओं भी रहे साथ
दौसा  
पाराशर धाम से लेकर आए जल को कावड़ियों ने भूलेश्वर महादेव मंदिर खादी बाग पर चढ़ना जल 
दौसा के बावड़ी पाड़ा के युवाओं द्वारा 2 दिन पूर्व पाराशर धाम जाकर और शुद्ध जल लेकर अपने कंधों पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा कंधे पर डालकर नंगे पैरों से चलकर दोसा के गांधी सर्किल से होते हुए लालसोट रोड  श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर खादी बाग पर पहुंचे और वहां युवाओं ने और बच्चों ने मंदिर महादेव पर जल अर्पित किया शादी बावड़ी पाड़ा महावर समाज के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद महावर ने समाज के इन बच्चों को हौसला अफजाई की समाज के लोगों में भी सहयोग किया साथी बावड़ी पाडा के युवाओं भी रहे साथ
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • बिच्छीदोना गांव में आतंकी पैंथर पिंजरे में बंद: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के बिच्छीदोना गांव में आतंकी पैंथर पिंजरे में बंद वन नाका मलारना डूंगर ने किया रेस्क्यू रणथंभौर के जंगलों में छोड़ा जाएगा आतंकी पैंथर मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के बिच्छीदोना गांव में आतंकी पैंथर पिंजरे में बंद वन नाका मलारना डूंगर ने किया रेस्क्यू रणथंभौर के जंगलों में छोड़ा जाएगा आतंकी पैंथर बिच्छीदोना गांव में कई दिनों से आतंक मचा रहे पैंथर को आखिरकार पिंजरे में बंद होना पड़ा 20-25 दिनों से लगातार गाय की छोटी बछड़ीयो, भेड़ बकरियां एवं कुत्तों को आये दिन अपना शिकार बना रहा था जिस गांव में दहशत का माहौल था इसके बाद ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग को सूचना दी वन विभाग ने रेस्क्यू करने की भी कोशिश की लेकिन पैंथर पकड़ में नहीं आया जिसकी खबर पहले भी दैनिक भास्कर में चलाई गई तथा वन विभाग के द्वारा कई दिनों से पिंजरा लगाया गया जिसमें आज सुबह ही खूंखार पैंथर बंद हो गया इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के फॉरेस्टर कमलेश कुमार को दी कमलेश कुमार मय टीम के साथ बिच्छीदोना गांव पहुंचे और पैंथर को रेस्क्यू कर मलारना डूंगर वन नाका लाया गया फॉरेस्टर कमलेश कुमार ने बताया की पैंथर की सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी है पैंथर को रणथंभौर के जंगलों में छोड़ा जाएगा वही ग्रामीणों ने बताया कि अभी गांव के आसपास एक और पैंथर का मूवमेंट बना हुआ है जिस पर फॉरेस्टर कमलेश कुमार ने कहां की जल्दी दूसरे पैंथर को भी पिंजरा लगाकर रेस्क्यू किया जाएगा
    1
    बिच्छीदोना गांव में आतंकी पैंथर पिंजरे में बंद: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के बिच्छीदोना गांव में आतंकी पैंथर पिंजरे में बंद वन नाका मलारना डूंगर ने किया रेस्क्यू रणथंभौर के जंगलों में छोड़ा जाएगा आतंकी पैंथर
मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के बिच्छीदोना गांव में आतंकी पैंथर पिंजरे में बंद वन नाका मलारना डूंगर ने किया रेस्क्यू रणथंभौर के जंगलों में छोड़ा जाएगा आतंकी पैंथर 
बिच्छीदोना गांव में कई दिनों से आतंक मचा रहे पैंथर को आखिरकार पिंजरे में बंद होना पड़ा 20-25 दिनों से लगातार गाय की छोटी बछड़ीयो, भेड़ बकरियां एवं कुत्तों को आये दिन अपना शिकार बना रहा था जिस गांव में दहशत का माहौल था इसके बाद ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग को सूचना दी वन विभाग ने रेस्क्यू करने की भी कोशिश की लेकिन पैंथर पकड़ में नहीं आया जिसकी खबर पहले भी दैनिक भास्कर में चलाई गई तथा वन विभाग के द्वारा कई दिनों से पिंजरा लगाया गया जिसमें आज सुबह ही  खूंखार पैंथर बंद हो गया इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के फॉरेस्टर कमलेश कुमार को दी कमलेश कुमार मय टीम के साथ बिच्छीदोना गांव पहुंचे और पैंथर को रेस्क्यू कर मलारना डूंगर वन नाका लाया गया फॉरेस्टर कमलेश कुमार ने बताया की पैंथर की सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी है पैंथर को रणथंभौर के जंगलों में छोड़ा जाएगा वही ग्रामीणों ने बताया कि अभी गांव के आसपास एक और पैंथर का मूवमेंट बना हुआ है जिस पर फॉरेस्टर कमलेश कुमार ने कहां की जल्दी दूसरे पैंथर को भी पिंजरा लगाकर रेस्क्यू किया जाएगा
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के चुली गेट 2 स्कूल के सामने शिव मंदिर में जल अभिषेक अभिषेक गंगापुर सिटी आज शिव मंदिर चुलिगेट पर‌ पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पुजा अर्चना कर जल अभिषेक किया गया उस के बाद प्रसादी पायी जिस में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा जी मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग भारत के जिला अध्यक्ष श्री विजय शर्मा जी एवं कई सामाजिक ओर गणमान्य लोगों ने भाग लिया ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा जी का माला एवं साफा पहनाकर स्वगत सतकार किया गया
    1
    गंगापुर सिटी के चुली गेट 2 स्कूल के सामने शिव मंदिर में जल अभिषेक अभिषेक 
गंगापुर सिटी आज शिव मंदिर चुलिगेट पर‌ पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पुजा अर्चना कर जल अभिषेक किया गया उस के बाद प्रसादी पायी जिस में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा जी मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग भारत के जिला अध्यक्ष श्री विजय शर्मा जी एवं  कई सामाजिक ओर गणमान्य लोगों ने भाग लिया ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा जी का माला एवं साफा पहनाकर स्वगत सतकार किया गया
    user_विजय शर्मा (पत्रकार)
    विजय शर्मा (पत्रकार)
    Pujari गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • महामंथन के बाद भाजपा की नई 'नवीन' टीम का जोरदार ऐलान: 2027 के महासमर की बिसात बिछी! महामंथन के बाद भाजपा की नई 'नवीन' टीम का जोरदार ऐलान: 2027 के महासमर की बिसात बिछी! उत्तराखंड के 4 दिग्गजों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी कमान, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिला उपाध्यक्ष का भारी-भरकम दायित्व देहरादून / नई दिल्ली: आगामी चुनावी चक्रव्यूह को भेदने और संगठन की जड़ों को अभेद्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई केंद्रीय टीम की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित इस नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिवों की फौज तैयार की गई है। इस नई टीम के ऐलान के साथ ही आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा ने अपने क्षेत्रीय और सियासी समीकरणों को पूरी मजबूती से साध लिया है। उत्तराखंड के 4 चेहरों पर हाईकमान का अटूट भरोसा नई केंद्रीय टीम में देवभूमि उत्तराखंड से 4 प्रमुख कद्दावर नेताओं को शामिल कर राज्य को जबरदस्त सियासी तवज्जो दी गई है: तीरथ सिंह रावत (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष): उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ सांसद तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन और जमीनी पकड़ के धनी तीरथ रावत को यह पद मिलना गढ़वाल क्षेत्र में भाजपा की बड़ी रणनीति मानी जा रही है। अनिल बलूनी (राष्ट्रीय मीडिया संयोजक): साल 2017 से लगातार पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया की कमान संभाल रहे राज्यसभा सांसद व प्रमुख प्रवक्ता अनिल बलूनी पर संगठन ने तीसरी बार अटूट विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है। महेंद्र पांडे (राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री): वरिष्ठ नेता महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की अहम संगठनात्मक बागडोर सौंपी गई है। आलोक भट्ट (सोशल मीडिया सह-संयोजक): सोशल मीडिया पर पार्टी की धार तेज करने के लिए आलोक भट्ट को राष्ट्रीय सह-संयोजक की कमान मिली है। कुमाऊं और गढ़वाल का सटीक सियासी संतुलन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के चुनावी समर से पहले पार्टी ने दोनों मंडलों में शक्ति-संतुलन साधने की मास्टरस्ट्रोक चाल चली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि केंद्रीय टीम में गढ़वाल से दिग्गजों को भारी वजन देकर क्षेत्रीय असंतोष की हर संभावना को खत्म कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई, कहा- "संगठन को मिलेगी नई ऊंचाई" उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। सीएम धामी ने विश्वास जताया कि: "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में यह नई टीम 'राष्ट्र सेवा' और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएगी।"
    1
    महामंथन के बाद भाजपा की नई 'नवीन' टीम का जोरदार ऐलान: 2027 के महासमर की बिसात बिछी!
महामंथन के बाद भाजपा की नई 'नवीन' टीम का जोरदार ऐलान: 2027 के महासमर की बिसात बिछी!
उत्तराखंड के 4 दिग्गजों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी कमान, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को मिला उपाध्यक्ष का भारी-भरकम दायित्व
देहरादून / नई दिल्ली:
आगामी चुनावी चक्रव्यूह को भेदने और संगठन की जड़ों को अभेद्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई केंद्रीय टीम की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित इस नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिवों की फौज तैयार की गई है। इस नई टीम के ऐलान के साथ ही आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भी भाजपा ने अपने क्षेत्रीय और सियासी समीकरणों को पूरी मजबूती से साध लिया है।
उत्तराखंड के 4 चेहरों पर हाईकमान का अटूट भरोसा
नई केंद्रीय टीम में देवभूमि उत्तराखंड से 4 प्रमुख कद्दावर नेताओं को शामिल कर राज्य को जबरदस्त सियासी तवज्जो दी गई है:
तीरथ सिंह रावत (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष):
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ सांसद तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन और जमीनी पकड़ के धनी तीरथ रावत को यह पद मिलना गढ़वाल क्षेत्र में भाजपा की बड़ी रणनीति मानी जा रही है।
अनिल बलूनी (राष्ट्रीय मीडिया संयोजक):
साल 2017 से लगातार पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया की कमान संभाल रहे राज्यसभा सांसद व प्रमुख प्रवक्ता अनिल बलूनी पर संगठन ने तीसरी बार अटूट विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है।
महेंद्र पांडे (राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री):
वरिष्ठ नेता महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री की अहम संगठनात्मक बागडोर सौंपी गई है।
आलोक भट्ट (सोशल मीडिया सह-संयोजक):
सोशल मीडिया पर पार्टी की धार तेज करने के लिए आलोक भट्ट को राष्ट्रीय सह-संयोजक की कमान मिली है।
कुमाऊं और गढ़वाल का सटीक सियासी संतुलन
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 2027 के चुनावी समर से पहले पार्टी ने दोनों मंडलों में शक्ति-संतुलन साधने की मास्टरस्ट्रोक चाल चली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुमाऊं क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि केंद्रीय टीम में गढ़वाल से दिग्गजों को भारी वजन देकर क्षेत्रीय असंतोष की हर संभावना को खत्म कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई, कहा- "संगठन को मिलेगी नई ऊंचाई"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी। सीएम धामी ने विश्वास जताया कि:
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल नेतृत्व में यह नई टीम 'राष्ट्र सेवा' और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएगी।"
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    तालावारा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.