Shuru
Apke Nagar Ki App…
जब किसान बनकर कोई वोट नहीं करता है तो कौन सुनेगा किसान की : मास्टर श्यौराज
Bku lokshakti master श्यौराज
जब किसान बनकर कोई वोट नहीं करता है तो कौन सुनेगा किसान की : मास्टर श्यौराज
More news from Gautam Buddha Nagar and nearby areas
- जब किसान बनकर कोई वोट नहीं करता है तो कौन सुनेगा किसान की : मास्टर श्यौराज2
- जब किसान बनकर कोई वोट नहीं करता है तो कौन सुनेगा किसान की : मास्टर श्यौराज1
- पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल द्वारा दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय और असम स्किल यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित इस कॉनक्लेव में देश के दस से भी अधिक विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। कॉनक्लेव का उद्घाटन करते हुए मुख्यतिथि विजय गोयल ने कहा कि कौशल और नवाचार से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। देश में उद्यमिता का विकास आवश्यक है। स्किल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को क्लास रूम में पढ़ाने के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी स्किल सिखा रही हैं। इससे देश का स्किल इकोसिस्टम मज़बूत बन रहा है। विजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कौशल विकास को बढ़ावा दिया और इस अवधारण को सशक्त बनाया है। कौशल विश्वविद्यालय इसे क्रियान्वित कर रही हैं। स्किल लीडर्स कॉन्क्लेव एवं कौशल मेला-2026 के आयोजक श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कौशल, नवाचार और उद्यमिता की विशेष भूमिका रहेगी। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने इसी उद्देश्य से सभी कौशल विश्वविद्यालयों का यह कॉनक्लेव आयोजित किया है। इससे देश के स्किल इकोसिस्टम को मज़बूत बनाने में मदद मिलेगी।1
- Post by Rahul bhati1
- ग्रेटर नोएडा के राजपुर कलां गेट के पास लंबे समय से नाले की खराब व्यवस्था के चलते पानी पास के खाली प्लॉट में भरता जा रहा है, जिससे वहां एक बड़ी झील जैसी स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि यह स्थान सिकंदराबाद और दनकौर स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के बिल्कुल पास है। सड़क के किनारे जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने के कारण जमीन दलदली हो चुकी है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नाले की नियमित सफाई और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाले की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान किया जा सके। अब देखना यह होगा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कब तक इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेता है और क्षेत्रवासियों को राहत दिलाता है।2
- नोएडा, उत्तर प्रदेश: हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल और नाइटलाइफ़ के लिए मशहूर नोएडा का गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर अपनी चमक-धमक नहीं, बल्कि खूनी संघर्ष के लिए सुर्खियों में है। मॉल स्थित 'Impulse' (इम्पल्स) बार के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाउंसर एक युवक को जानवरों की तरह पीटते नजर आ रहे हैं। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, बार के भीतर किसी मामूली बात को लेकर युवक और वहां के स्टाफ के बीच बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बार के बाउंसरों ने सारी मर्यादाएं लांघ दीं। बेरहमी की हदें पार: वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक बाउंसरों ने एक अकेले युवक को घेर रखा है। जमीन पर गिराकर पीटा: युवक को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से बेरहमी से मारा गया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण युवक पूरी तरह लहूलुहान हो गया। मूकदर्शक बने रहे लोग: जब यह मारपीट हो रही थी, मॉल में मौजूद अन्य लोग और अन्य सुरक्षाकर्मी तमाशबीन बने रहे। सुरक्षा पर उठते गंभीर सवाल गार्डन गैलेरिया में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां बाउंसरों द्वारा मारपीट और यहां तक कि हत्या तक के मामले सामने आ चुके हैं। क्या बाउंसरों को मारपीट की खुली छूट है? मनोरंजन के नाम पर लोगों से भारी शुल्क लेने वाले ये बार, ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें ही निशाना बना रहे हैं। मॉल प्रबंधन की जिम्मेदारी: क्या मॉल मैनेजमेंट और स्थानीय पुलिस इन बाउंसरों के बैकग्राउंड की जांच करती है? डर का माहौल: इस घटना के बाद मॉल आने वाले परिवारों और युवाओं के मन में सुरक्षा को लेकर डर बैठ गया है। पुलिस की कार्रवाई वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए नोएडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वीडियो के आधार पर कुछ बाउंसरों की पहचान कर ली गई है और बार प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। "यह मॉल है या अखाड़ा? क्या हम अपनी सुरक्षा के लिए पैसे देते हैं या पिटने के लिए?" — सोशल मीडिया पर एक यूजर की प्रतिक्रिया।1
- 8 फरवरी को पलवल में गुरु रविदास जयंती समारोह, विधायक हरिन्द्र सिंह ने किया आमंत्रण1
- पलवल डिपो में सांझा मोर्चा ने 12 फरवरी 2026 कि हड़ताल को लेकर गेट मीटिंग कि मीटिंग के अध्यक्षता गंगाराम सौरोत ने की सरकार कि कर्मचारी विरोधी नीति चार लेबर कोड, हिट एण्ड रन का काला कानून, हाई कोर्ट का फैसला कच्चे कर्मचारियो को पक्का करना,18 महीने के बकाया DA का भुगतान, पुरानी पेंशन,कैशलेस मैडिकल सुविधा,D ग्रुप के कर्मचारियो को काॅमन कैडर से बाहर करते हुए पदोन्नति देना,कच्चे कर्मचारियो को समय पर वेतन देना,सभी कैटेगरियो कि वेतन विसंगतियों को दूर करना,HKRN के कर्मचारियों को 4 माह से वेतन का भुगतान न करना,2016 के चालको को पक्का न करना आदि मुद्दों को लेकर 12 फरवरी को पलवल डिपो के कर्मचारी हडताल करेंगें।मीटिंग में राज्य प्रधान नरेन्द्र दिनोद, उपप्रधान जयकुवांर दहिया,कार्यालय सचिव सतबीर मुंढाल, AIRTWF के नेता राम आसरे यादव, केंद्रीय कमेटी के नेता वीरेंद्र सिंह ने सरकार कि जमकर नीतियों का विरोध किया।1