logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय अशोक धाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम लखीसराय: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखी गई। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और सुचारु आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

1 day ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
1 day ago

लखीसराय अशोक धाम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम लखीसराय: सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखी गई। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और सुचारु आवागमन को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

More news from बिहार and nearby areas
  • 15 अगस्त को लेकर रामगढ़ चौक में बैठक संपन्न। प्रमुख की अध्यक्षता में तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी। , लखीसराय। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सभी पदाधिकारी रहे मौजूद। बैठक में वीडीओ अभिषेक कुमार, सीओ राकेश कुमार चौधरी, बीसीओ निप्पू लाल वर्मा, बीएओ चंद्र प्रकाश मिश्रा, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, एम ओ आई सी डॉ कंचन सहित प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी बैठक में 15 अगस्त समारोह की तैयारी को लेकर रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस वर्ष भी समय पूर्व वर्ष की भांति ही निर्धारित किया गया है रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय सुबह 9:05 बजे थाना परिसर सुबह 9:20 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय सुबह 9:35 बजे, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 9:50 बजे, सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 10:00 बजे, स्वास्थ्य केंद्र सुबह 10:15 बजे, बीडीओ ने दी जानकारी। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के झंडोत्तोलन को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल एवं थाना के सभी कर्मियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से सभी सरकारी कार्यालयों में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। बैठक में 15 अगस्त को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
    1
    15 अगस्त को लेकर रामगढ़ चौक में बैठक संपन्न।  
प्रमुख की अध्यक्षता में तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी। 


, लखीसराय।  
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
सभी पदाधिकारी रहे मौजूद।  
बैठक में वीडीओ अभिषेक कुमार, सीओ राकेश कुमार चौधरी, बीसीओ निप्पू लाल वर्मा, बीएओ चंद्र प्रकाश मिश्रा, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, एम ओ आई सी डॉ कंचन सहित प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी  
बैठक में 15 अगस्त समारोह की तैयारी को लेकर रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस वर्ष भी समय पूर्व वर्ष की भांति ही निर्धारित किया गया है
रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय  सुबह 9:05 बजे 
थाना परिसर  सुबह 9:20 बजे,
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय सुबह 9:35 बजे,
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 9:50 बजे,
सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 10:00 बजे,
स्वास्थ्य केंद्र सुबह 10:15 बजे,
बीडीओ ने दी जानकारी। 
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के झंडोत्तोलन को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल एवं थाना के सभी कर्मियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से सभी सरकारी कार्यालयों में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
बैठक में 15 अगस्त को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • #SBI_क्लर्क वेकन्सी - 2026 , 1538 वेकन्सी में जनरल सीट एक भी नहीं @sauravjbt #sbilife
    1
    #SBI_क्लर्क वेकन्सी - 2026 , 1538 वेकन्सी में जनरल सीट एक भी नहीं
@sauravjbt
#sbilife
    user_Saurav Jbt
    Saurav Jbt
    Waiter/Waitress चेवारा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक शेखपुरा, 11 अगस्त 2026 मोतिहारी जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आर्य विद्यापीठ स्कूल, रघुनाथपुर, बालगंगा, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता–2026 में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। इसमें 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव- सह - अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि - जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। *स्वर्ण पदक विजेता* 1. इशिका — अंडर-29 किग्रा 2. अभिजीत कुमार — अंडर-38 किग्रा 3. आयुष राज — अंडर-44 किग्रा 4. सृष्टि कुमारी — ओवर-68 किग्रा *रजत पदक विजेता* 1. अमरजीत कुमार — अंडर-53 किग्रा 2. आर्यन कुमार — अंडर-45 किग्रा 3. आशीष कुमार — अंडर-87 किग्रा *कांस्य पदक विजेता* 1. नित्या कुमारी — अंडर-24 किग्रा 2. आयुषी सैनी — अंडर-33 किग्रा 3. हिमांशु राज — अंडर-33 किग्रा 4. अदिति गुप्ता — अंडर-44 किग्रा 5. सौम्या राज — ओवर-59 किग्रा 6. अभिराज नायक — अंडर-45 किग्रा 7. नितीश कुमार — अंडर-51 किग्रा 8. खुशबू कुमारी — अंडर-46 किग्रा 9. स्वीटी कुमारी — अंडर-57 किग्रा 10. अभिजीत आनंद — अंडर-80 किग्रा 11. हर्षवर्धन — अंडर-74 किग्रा टीम के साथ रहे प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के कोच अभिजीत आनंद एवं निखिल कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया, जबकि मैनेजर गौरव कुमार ने टीम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। इस शानदार उपलब्धि पर शेखपुरा लौटे सभी खिलाड़ियों को सचिन सौरव, सांसद प्रतिनिधि, जमुई लोकसभा; राखी सिंह, प्रधानाध्यापिका, DPEP PS कोसरा; पार्वती कुमारी, शिक्षिका; सभ्यता कुमारी, PET, JNV शेखपुरा; राकेश कुमार, जिला खेल प्रभारी; विशाल सर; गौरव सर; राजनन्दन शर्मा; विनय कुमार, प्रधानाचार्य, JNV; अजय कुमार; सूर्यदेव कुमार; रवि सागर; सुभाष कुमार, कंचन कुमारी, रोहित कुमार, बंटी कुमार, रवि कुमार, सूर्ययांश कुमार, शैलेन्द्र कुमार पांडे, शेखपुरा जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक - अमर कुमार, ट्रेजर रमाशंकर कुमार सहित जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा ने 18 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक l
    3
    36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक
शेखपुरा, 11 अगस्त 2026 
मोतिहारी जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आर्य विद्यापीठ स्कूल, रघुनाथपुर, बालगंगा, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता–2026 में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। इसमें 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं।
इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव- सह - अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि - जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।
*स्वर्ण पदक विजेता* 
1.  इशिका — अंडर-29 किग्रा
2.  अभिजीत कुमार — अंडर-38 किग्रा
3.  आयुष राज — अंडर-44 किग्रा
4.  सृष्टि कुमारी — ओवर-68 किग्रा
*रजत पदक विजेता* 
1.  अमरजीत कुमार — अंडर-53 किग्रा
2.  आर्यन कुमार — अंडर-45 किग्रा
3.  आशीष कुमार — अंडर-87 किग्रा
*कांस्य पदक विजेता* 
1.  नित्या कुमारी — अंडर-24 किग्रा
2.  आयुषी सैनी — अंडर-33 किग्रा
3.  हिमांशु राज — अंडर-33 किग्रा
4.  अदिति गुप्ता — अंडर-44 किग्रा
5.  सौम्या राज — ओवर-59 किग्रा
6.  अभिराज नायक — अंडर-45 किग्रा
7.  नितीश कुमार — अंडर-51 किग्रा
8.  खुशबू कुमारी — अंडर-46 किग्रा
9.  स्वीटी कुमारी — अंडर-57 किग्रा
10.  अभिजीत आनंद — अंडर-80 किग्रा
11.  हर्षवर्धन — अंडर-74 किग्रा
टीम के साथ रहे प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के कोच अभिजीत आनंद एवं निखिल कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया, जबकि मैनेजर गौरव कुमार ने टीम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली।
इस शानदार उपलब्धि पर शेखपुरा लौटे सभी खिलाड़ियों को सचिन सौरव, सांसद प्रतिनिधि, जमुई लोकसभा; राखी सिंह, प्रधानाध्यापिका, DPEP PS कोसरा; पार्वती कुमारी, शिक्षिका; सभ्यता कुमारी, PET, JNV शेखपुरा; राकेश कुमार, जिला खेल प्रभारी; विशाल सर; गौरव सर; राजनन्दन शर्मा; विनय कुमार, प्रधानाचार्य, JNV; अजय कुमार; सूर्यदेव कुमार; रवि सागर; सुभाष कुमार, कंचन कुमारी, रोहित कुमार, बंटी कुमार, रवि कुमार, सूर्ययांश कुमार,  शैलेन्द्र कुमार पांडे, शेखपुरा जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक - अमर कुमार, ट्रेजर रमाशंकर कुमार  सहित जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा ने 18 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक l
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    1 hr ago
  • जमुई में स्कूल रसोइयों का हुंकार: ₹10,000 मानदेय और 12 महीने का वेतन दे सरकार, बंद हो उत्पीड़न जमुई में स्कूल रसोइयों का हुंकार: ₹10,000 मानदेय और 12 महीने का वेतन दे सरकार, बंद हो उत्पीड़न
    1
    जमुई में स्कूल रसोइयों का हुंकार: ₹10,000 मानदेय और 12 महीने का वेतन दे सरकार, बंद हो उत्पीड़न
जमुई में स्कूल रसोइयों का हुंकार: ₹10,000 मानदेय और 12 महीने का वेतन दे सरकार, बंद हो उत्पीड़न
    user_Reaction Bihar News
    Reaction Bihar News
    पत्रकार जमुई, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
  • *गुलामी चार श्रम कोड को वापस ले सरकार- बाबू साहब सिंह* भूमिहीन को घर बनाने के लिये जमीन नहीं और भूमाफिया के पास हजारों एकड़ गैरमजरूआ जमीन बंदोबस्त
    1
    *गुलामी चार श्रम कोड को वापस ले सरकार- बाबू साहब सिंह*

भूमिहीन को घर बनाने के लिये जमीन नहीं और भूमाफिया के पास हजारों एकड़ गैरमजरूआ जमीन बंदोबस्त
    user_Jamui Samachar Tak News
    Jamui Samachar Tak News
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    6 hrs ago
  • चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। गौरतलब है कि सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, धतूरा और प्रसाद अर्पित किया।सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कई मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।शाम करीब 6 बजे तक नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सावन की सोमवारी को लेकर मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानें भी सजी रहीं।
    1
    चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। 
चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। गौरतलब है कि सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, धतूरा और प्रसाद अर्पित किया।सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कई मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।शाम करीब 6 बजे तक नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सावन की सोमवारी को लेकर मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानें भी सजी रहीं।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, मांगें पूरी करने का आश्वासन। चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, मांगें पूरी करने का आश्वासन। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मियों की सोमवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर और चेयरमैन लट्टू यादव के साथ वार्ता हुई। अम्बेडकर चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप हुई बैठक में सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को पदाधिकारियों के समक्ष रखा। कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर और चेयरमैन लट्टू यादव ने सफाई कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सफाई कर्मियों से हड़ताल समाप्त कर दोबारा काम पर लौटने की अपील की। वार्ता के बाद उपस्थित सभी सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने और अपने कार्य पर वापस लौटने की सहमति जताई। इसके बाद सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया। कई दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित रहने के कारण विभिन्न वार्डों में कूड़े-कचरे का अंबार लग गया था और लोगों को दुर्गंध की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सफाई कर्मियों के काम पर लौटने के बाद नगर क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को नियमित बनाए रखने तथा शहर को स्वच्छ रखने के लिए कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही। सफाई का कार्यक्रम सोमवार की दोपहर 2:00 बजे तक चला।
    2
    चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, मांगें पूरी करने का आश्वासन।
चेवाड़ा नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, मांगें पूरी करने का आश्वासन। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मियों की सोमवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर और चेयरमैन लट्टू यादव के साथ वार्ता हुई। अम्बेडकर चौक स्थित हनुमान मंदिर के समीप हुई बैठक में सफाई कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को पदाधिकारियों के समक्ष रखा।
कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर और चेयरमैन लट्टू यादव ने सफाई कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सफाई कर्मियों से हड़ताल समाप्त कर दोबारा काम पर लौटने की अपील की। वार्ता के बाद उपस्थित सभी सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने और अपने कार्य पर वापस लौटने की सहमति जताई।
इसके बाद सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया। कई दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित रहने के कारण विभिन्न वार्डों में कूड़े-कचरे का अंबार लग गया था और लोगों को दुर्गंध की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सफाई कर्मियों के काम पर लौटने के बाद नगर क्षेत्र में सफाई अभियान शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को नियमित बनाए रखने तथा शहर को स्वच्छ रखने के लिए कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही। सफाई का कार्यक्रम सोमवार की दोपहर 2:00 बजे तक चला।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहार दिनभर : मांझी ने शराबबंदी कानून की समीक्षा मांगी | शिक्षक पत्नी की हत्या | बॉयफ्रेंड के लिए टावर पर चढ़ी बिहार की 10 बड़ी खबरें एक ही वीडियो में। आज के प्रमुख समाचारों में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, शिक्षक पत्नी की हत्या और बॉयफ्रेंड से मिलने की जिद में टावर पर चढ़ी युवती का मामला प्रमुख है। शराबबंदी को लेकर जीतन राम मांझी ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं और बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा की बात कही है। उन्होंने गुजरात मॉडल का उदाहरण भी दिया है। वहीं बिहार में अपराध से जुड़ी कई अन्य घटनाएं भी चर्चा में हैं। इस वीडियो में राजनीति, अपराध, कानून-व्यवस्था और राज्य की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को संक्षेप में जानिए। 📌 बिहार की 10 बड़ी खबरें | Bihar Dinbhar जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City Channe lJamui को Subscribe करें। 👍 Like करें | 🔄 Share करें | 💬 Comment में अपनी राय बताएं।
    1
    बिहार दिनभर : मांझी ने शराबबंदी कानून की समीक्षा मांगी | शिक्षक पत्नी की हत्या | बॉयफ्रेंड के लिए टावर पर चढ़ी
बिहार की 10 बड़ी खबरें एक ही वीडियो में। आज के प्रमुख समाचारों में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, शिक्षक पत्नी की हत्या और बॉयफ्रेंड से मिलने की जिद में टावर पर चढ़ी युवती का मामला प्रमुख है।
शराबबंदी को लेकर जीतन राम मांझी ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं और बिहार में शराबबंदी कानून की समीक्षा की बात कही है। उन्होंने गुजरात मॉडल का उदाहरण भी दिया है। 
वहीं बिहार में अपराध से जुड़ी कई अन्य घटनाएं भी चर्चा में हैं। इस वीडियो में राजनीति, अपराध, कानून-व्यवस्था और राज्य की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को संक्षेप में जानिए।
📌 बिहार की 10 बड़ी खबरें | Bihar Dinbhar
जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए City Channe lJamui को Subscribe करें।
👍 Like करें | 🔄 Share करें | 💬 Comment में अपनी राय बताएं।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.