Shuru
Apke Nagar Ki App…
#SBI_क्लर्क वेकन्सी - 2026 , 1538 वेकन्सी में जनरल सीट एक भी नहीं @sauravjbt #sbilife
Saurav Jbt
#SBI_क्लर्क वेकन्सी - 2026 , 1538 वेकन्सी में जनरल सीट एक भी नहीं @sauravjbt #sbilife
More news from Bihar and nearby areas
- एक माह से नल-जल ठप, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण; सड़क जाम कर जताया आक्रोश शेखपुरा। अरियरी प्रखंड के सनैया पंचायत अंतर्गत जेखौर गांव में करीब एक माह से नल-जल योजना ठप रहने के कारण ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को शेखपुरा-शाहपुर मुख्य पथ को जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के सड़क पर उतरने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कांवड़ियों सहित आम राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि नल-जल योजना बंद होने के कारण उन्हें पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से लोगों में भारी आक्रोश था। सड़क जाम की सूचना मिलते ही अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया और जाम हटाने की अपील की। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने पीएचईडी के कनीय अभियंता राहुल कुमार को मौके पर बुलाया, जिसके बाद नल-जल योजना की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। मौके पर प्रभात कुमार पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।1
- #SBI_क्लर्क वेकन्सी - 2026 , 1538 वेकन्सी में जनरल सीट एक भी नहीं @sauravjbt #sbilife1
- चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। गौरतलब है कि सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, फूल, धतूरा और प्रसाद अर्पित किया।सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शिव मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कई मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।शाम करीब 6 बजे तक नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। सावन की सोमवारी को लेकर मंदिरों के आसपास पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानें भी सजी रहीं।1
- लखीसराय। धरना स्थल पर कांग्रेस सेवा दल का धरना, वित्त रहित शिक्षा नीति खत्म करने की मांग। लखीसराय ।वित्त रहित शिक्षा नीति को समाप्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवादल ने धरना-प्रदर्शन किया। बिहार कांग्रेस सेवादल के राज्यव्यापी आंदोलन के 26वें दिन जिला समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के आयोजन सह मुख्य संगठक डॉ. संजय यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार की ओर से वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार गठन के 100 दिन बाद भी इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है।उन्होंने वित्त रहित शिक्षकों और कर्मियों के बकाया अनुदान, सरकारी वेतन और पेंशन सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। डॉ. यादव ने कहा कि धरना के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं, मांगें पूरी नहीं होने पर 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस के दिन पटना में भिक्षाटन और कफन मार्च निकालने की चेतावनी दी गई। धरना के दौरान कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।1
- 15 अगस्त को लेकर रामगढ़ चौक में बैठक संपन्न। प्रमुख की अध्यक्षता में तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी। , लखीसराय। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख खुशबू कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। सभी पदाधिकारी रहे मौजूद। बैठक में वीडीओ अभिषेक कुमार, सीओ राकेश कुमार चौधरी, बीसीओ निप्पू लाल वर्मा, बीएओ चंद्र प्रकाश मिश्रा, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, एम ओ आई सी डॉ कंचन सहित प्रखंड व अंचल के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। तय हुई झंडोत्तोलन की समय-सारिणी बैठक में 15 अगस्त समारोह की तैयारी को लेकर रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी सरकारी कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस वर्ष भी समय पूर्व वर्ष की भांति ही निर्धारित किया गया है रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय सुबह 9:05 बजे थाना परिसर सुबह 9:20 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय सुबह 9:35 बजे, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 9:50 बजे, सिंचाई अवर प्रमंडल कार्यालय, रामगढ़ चौक सुबह 10:00 बजे, स्वास्थ्य केंद्र सुबह 10:15 बजे, बीडीओ ने दी जानकारी। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 15 अगस्त के झंडोत्तोलन को लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि प्रखंड, अंचल एवं थाना के सभी कर्मियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से सभी सरकारी कार्यालयों में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ झंडोत्तोलन का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। बैठक में 15 अगस्त को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।1
- जमुई में स्कूल रसोइयों का हुंकार: ₹10,000 मानदेय और 12 महीने का वेतन दे सरकार, बंद हो उत्पीड़न जमुई में स्कूल रसोइयों का हुंकार: ₹10,000 मानदेय और 12 महीने का वेतन दे सरकार, बंद हो उत्पीड़न1
- 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक शेखपुरा, 11 अगस्त 2026 मोतिहारी जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आर्य विद्यापीठ स्कूल, रघुनाथपुर, बालगंगा, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता–2026 में शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। इसमें 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 11 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव- सह - अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री विश्वजीत कुमार ने बताया कि - जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। *स्वर्ण पदक विजेता* 1. इशिका — अंडर-29 किग्रा 2. अभिजीत कुमार — अंडर-38 किग्रा 3. आयुष राज — अंडर-44 किग्रा 4. सृष्टि कुमारी — ओवर-68 किग्रा *रजत पदक विजेता* 1. अमरजीत कुमार — अंडर-53 किग्रा 2. आर्यन कुमार — अंडर-45 किग्रा 3. आशीष कुमार — अंडर-87 किग्रा *कांस्य पदक विजेता* 1. नित्या कुमारी — अंडर-24 किग्रा 2. आयुषी सैनी — अंडर-33 किग्रा 3. हिमांशु राज — अंडर-33 किग्रा 4. अदिति गुप्ता — अंडर-44 किग्रा 5. सौम्या राज — ओवर-59 किग्रा 6. अभिराज नायक — अंडर-45 किग्रा 7. नितीश कुमार — अंडर-51 किग्रा 8. खुशबू कुमारी — अंडर-46 किग्रा 9. स्वीटी कुमारी — अंडर-57 किग्रा 10. अभिजीत आनंद — अंडर-80 किग्रा 11. हर्षवर्धन — अंडर-74 किग्रा टीम के साथ रहे प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के कोच अभिजीत आनंद एवं निखिल कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया, जबकि मैनेजर गौरव कुमार ने टीम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। इस शानदार उपलब्धि पर शेखपुरा लौटे सभी खिलाड़ियों को सचिन सौरव, सांसद प्रतिनिधि, जमुई लोकसभा; राखी सिंह, प्रधानाध्यापिका, DPEP PS कोसरा; पार्वती कुमारी, शिक्षिका; सभ्यता कुमारी, PET, JNV शेखपुरा; राकेश कुमार, जिला खेल प्रभारी; विशाल सर; गौरव सर; राजनन्दन शर्मा; विनय कुमार, प्रधानाचार्य, JNV; अजय कुमार; सूर्यदेव कुमार; रवि सागर; सुभाष कुमार, कंचन कुमारी, रोहित कुमार, बंटी कुमार, रवि कुमार, सूर्ययांश कुमार, शैलेन्द्र कुमार पांडे, शेखपुरा जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक - अमर कुमार, ट्रेजर रमाशंकर कुमार सहित जिले के खेल प्रेमियों, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा ने 18 पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते 18 पदक l3
- शेखपुरा में ट्रक चालक हत्याकांड का खुलासा, खलासी ही निकला कातिल शेखपुरा: ट्रक चालक हत्याकांड में शेखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए ट्रक के खलासी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि पैसे के लेन-देन और आपसी रंजिश को लेकर विवाद के बाद खलासी ने चाकू से ट्रक चालक की हत्या कर दी थी। चालक का शव ट्रक से बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान खलासी पर संदेह गहराया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।1