Shuru
Apke Nagar Ki App…
Seoni News: विश्व आदिवासी दिवस पर छपारा में उमड़ा जनसैलाब, विशाल रैली में दिखी आदिवासी एकता की ताकत
BS News Network
Seoni News: विश्व आदिवासी दिवस पर छपारा में उमड़ा जनसैलाब, विशाल रैली में दिखी आदिवासी एकता की ताकत
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस, रैली और झांकियों ने बांधा समां1
- पुलिस की "सृजन-जन संवाद" पहल: SP कृष्ण लालचंदानी ने किया नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ सिवनी। सामुदायिक पुलिसिंग अभियान "जन-सुरक्षा, संवाद-सृजन" के तहत उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के नेतृत्व में NEET, JEE और सिविल सर्विसेज के लिए नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम से जिले के 50 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी ऑनलाइन जुड़े, जिन्हें अधिकारियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रिवीजन और अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही, स्कूल समय में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए थाना मोबाइल, डायल 112 और महिला पुलिस बल की विशेष "सुरक्षा चक्र" कार्ययोजना भी लागू की गई।1
- आईटीओ की अवैध वसूली से तंग आकर ट्रक ड्राइवरो ने लगाया जाम।1
- *विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया* आज 9 अगस्त को पूरे जिले स्तर ब्लॉक स्तर पर विश्व आदिवासी दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।2
- कुरई में बिजली संकट से हाहाकार: 32 गांवों में सिंगल फेस सप्लाई, कम वोल्टेज और जले ट्रांसफार्मरों से ग्रामीण परेशान *कुरई में बिजली संकट से हाहाकार: 32 गांवों में सिंगल फेस सप्लाई, कम वोल्टेज और जले ट्रांसफार्मरों से ग्रामीण परेशान* _पिपरवानी-पाटन फीडर की विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग, आमाझिरी में पर्याप्त क्षमता की लाइन व ट्रांसफार्मर लगाने की मांग_ कुरई, सिवनी - कुरई क्षेत्र के पिपरवानी एवं पाटन फीडर अंतर्गत आने वाले करीब 32 गांवों में पिछले 4-5 दिनों से विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। अधिकांश गांवों में शाम 5 बजे से सुबह 7 बजे तक सिंगल फेस बिजली आपूर्ति किए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कम वोल्टेज और अनियमित विद्युत आपूर्ति के चलते कई स्थानों पर बल्ब-पंखे तक ठीक से नहीं चल पा रहे हैं, वहीं विद्युत भार बढ़ने से कई ट्रांसफार्मर जलने की भी शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई गांवों में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। बिजली संकट का सबसे अधिक असर किसानों, विद्यार्थियों, छोटे व्यापारियों, श्रमिकों, मरीजों और घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। *आमाझिरी में भी कम वोल्टेज की गंभीर समस्या* ग्राम पंचायत पचधार के ग्राम आमाझिरी में भी सिंगल फेस विद्युत लाइन के कारण लंबे समय से कम वोल्टेज और अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। किसानों के कृषि पंप पर्याप्त क्षमता से संचालित नहीं हो पा रहे हैं, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के घरेलू विद्युत उपकरण भी कम वोल्टेज के कारण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से आमाझिरी की विद्युत व्यवस्था का स्थल निरीक्षण एवं तकनीकी परीक्षण कराकर आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त क्षमता की विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर एवं अन्य आवश्यक विद्युत अधोसंरचना उपलब्ध कराने की मांग की है। *पिंडरई का पावर हाउस जल्द शुरू करने की मांग* क्षेत्रवासियों ने विद्युत संकट के स्थायी समाधान के लिए ग्राम पिंडरई में निर्माणाधीन पावर हाउस का कार्य शीघ्र पूरा कर उसे प्रारंभ करने की मांग भी उठाई है। इसके साथ ही वन विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित कर लंबित विद्युत लाइन विस्तार के कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए केवल अस्थायी सुधार पर्याप्त नहीं होंगे, बल्कि क्षेत्र की विद्युत अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए दीर्घकालिक योजना के तहत तकनीकी सुधार, अतिरिक्त क्षमता के ट्रांसफार्मर और आवश्यक लाइन विस्तार किया जाना जरूरी है। *ज्ञापन में रखी गईं कई मांगें* क्षेत्रवासियों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कुरई के माध्यम से विद्युत विभाग के अधिकारियों के समक्ष समस्या के तत्काल निराकरण की मांग रखी गई है। ज्ञापन में सभी प्रभावित गांवों में नियमित एवं निर्बाध थ्री-फेज विद्युत आपूर्ति बहाल करने, जले ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता से बदलने, खराब विद्युत उपकरणों की तत्काल मरम्मत कराने तथा सिंगल फेस सप्लाई एवं अघोषित कटौती की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की गई है। इसके अलावा विद्युत विभाग में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए आवश्यक पदस्थापना, आम जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और उसका मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को समस्या के कारण और संभावित समाधान की समय सीमा की जानकारी दी जाए। ज्ञापन में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आम नागरिकों के साथ शिष्ट, सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश देने तथा क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को दीर्घकालिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक तकनीकी एवं अधोसंरचनात्मक कार्य प्राथमिकता से कराने की मांग भी की गई है। *समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी* ग्रामीणों ने विद्युत संकट को गंभीर जनसमस्या बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं विद्युत विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य शुरू कराए जाएं, ताकि किसानों और आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।1
- हर घर तिरंगा अभियान का बाइक रैली से हुआ शुभारंभ, SDM के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का दिखा जोश1
- Seoni News: विश्व आदिवासी दिवस पर छपारा में उमड़ा जनसैलाब, विशाल रैली में दिखी आदिवासी एकता की ताकत1
- *धूमा* में आज मनाया जा रहा विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम के साथ* सिवनी जिले के धूमा उपनगर में विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय आदिवासी समाज एवं संगठनों द्वारा अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, अधिकारों और एकता का संदेश देने के लिए विभिन्न आयोजनों की तैयारी की गई है। प्रमुख कार्यक्रम और आकर्षण रैली व शोभायात्रा: पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवा और समाज के लोग गाजे-बाजे और डीजे की धुनों पर रैली निकालेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: गोंडी और पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। सभा एवं विचार-विमर्श: आदिवासी समाज के महापुरुषों को याद करते हुए उनके अधिकारों, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा होगी। महाप्रसाद/भोजन व्यवस्था: कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई है। विश्व आदिवासी दिवस मूल रूप से जनजातीय अधिकारों, उनकी विशिष्ट संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर वर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है इस आदिवासी दिवस मनाने के लिए आदिवासी लोग 15 दिन से अपने कामकाज में लग जाते हैं शांतिपूर्ण आदिवासी दिवस मनाने के लिए लोग एकत्रित होकर भाईचारा के साथ इस त्यौहार को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है इसमें जनपद सदस्य दम्मू पांडा ठाकुर मरावी रघुवीर परते शनि सरपंच कैलाश उईके मोहन उईके हीरालाल उईके पतिराम मरावी शौकलाल कुलस्ते जुनारी लाल उईके जयकुमार बड़ा देव साथी युवा शक्ति मातृशक्ति सभी के सहयोग से संगठनों के साथ इस आदिवासी दिवस को मनाया जाता है।1