Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ravi Jatav
More news from Aligarh and nearby areas
- अतरौली: 4 वर्षीय बालक की खेलते समय नलकूप की कुंडी में डूबने से हुई मौत अतरौली: 4 वर्षीय बालक की खेलते समय नलकूप की कुंडी में डूबने से हुई मौत1
- Post by Ravi Jatav1
- शिकारपुर : नगर के 12 खम्भा के निकट पैट्रोल पम्प के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहाँ दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार अजय, शुभम, कौशल, तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए है तेज रफ्तार बनी काल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें विपरीत दिशाओं से काफी तेज गति में आ रही थी मोड़ के पास सन्तुलन बिगड़ने के कारण दोनों के बीच इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरन्त मौके पर जमा हो गए पुलिस ने सम्भाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, पवन कुमार, विशाल, विकास, तत्काल प्रभाव में मौके पर पहुँचें पुलिस ने राहगीरों की मदद से तीनों घायल युवकों को लहूलुहान हालत में नजदीकी अस्पताल पहुँचाया डॉक्टरों के अनुसार, युवकों की स्थिति काफी गम्भीर बनी हुई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें और हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें ।1
- Post by Deepak Agarwal1
- सासनी। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली जयंती और शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में रविवार दोपहर 12 बजे सासनी कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा एवं प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न आयोजन समितियों के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा ने स्पष्ट किया कि जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली सभी शोभायात्राएं निर्धारित रूटों पर ही निकाली जाएं और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों से कहा कि वे वालंटियर्स की सूची समय से उपलब्ध करा दें ताकि समन्वय बना रहे। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने अपील की कि डीजे पर मर्यादित गाने ही बजाए जाएं और किसी भी प्रकार की नई परंपरा न डाली जाए। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि बाबा साहब के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाएं। बैठक में मौजूद समिति सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- , मंदिर के करीब नॉनवेज बिरयानी बेचने से मना करने और कहीं लगाने की नसीहत देने की वीडियो वायरल, कुछ लड़के भगवा गमछा डालकर नॉनवेज बिरयानी वालों को मंदिर सीमा से दूर लगाने की नसीहत देते आ रहे नज़र, वायरल वीडियो पर मंदिर के पास अवैध माँस बंद कराया गया टेक्स्ट हैं टाइप, अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना इलाके से संबंधित है वायरल वीडियो.1
- नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष अलीगढ़ एवं जिला पदाधिकारी का हुआ हंसराज मार्केट गोंडा बस स्टैंड पर सम्मान समारोह फिर एक बार उठी कस्बा गोंडा को टाउन एरिया बनाने की मांग आश्वासन दिया बहुत जल्द होगा गोंडा टाउन1
- बुलन्दशहर : आशा भोंसले के निधन पर बोले सिंगर अनु मलिक मेरी माँ दोबारा चली गई वर्ष-2021 में मेरी माँ का निधन हुआ था दूसरी मां का निधन हुआ मैं आशा जी को आशा मां बोलता था : अनु मलिक मैंने जब भी आशा मां का दरवाजा खटखटाया मायूसी नहीं मिली आशा मां के साथ मैंने कई गाने गए बुलन्दशहर में थे सिंगर अनु मलिक बुलन्दशहर महोत्सव में शो करेंगे अनुमालिक ।1