Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाँदा के बबेरू मे थ्रेसर की चपेट पर आने से एक महिला की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
JSB NEWS UP
बाँदा के बबेरू मे थ्रेसर की चपेट पर आने से एक महिला की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने रामलाल प्रजापति* बांदा। मंगलवार को समाजवादी पार्टी बांदा विधानसभा की बैठक कैंप कार्यालय बड़ोखर बुजुर्ग में सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष लालमन यादव ने की मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव रहे।बैठक में प्रमुख मुद्दे रहे जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना,18 वर्ष पूरे करने वालों का मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए जोर शोर से मेहनत करना जरूरी है,लोक सभा प्रभारी ने अपने भाषण में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर गांव गांव जाकर समाजवादी नीतियों को बताकर अखिलेश भईया को मुख्यमंत्री बनाना है,पूरे विधानसभा में पीडीए की बैठक का प्रमुख बिंदु रहा,वही पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राम लाल प्रजापति को बनाए जाने और पूरे बांदा चित्रकूट मंडल की जिम्मेदारी दिए जाने पर कार्यालय में माला पहनाकर स्वागत किया गया और कार्यक्रम में मुख्य रूप से यूजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओम नारायण त्रिपाठी ने अपने भाषण में बताया कि दैवीय आपदा से हुए किसानों के नुकसान की सरकार भरपाई करे,जिला मीडिया प्रभारी ध्प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, वरिष्ठ नेता ईशान सिंह लवी ने अपने भाषण में लगे हुए स्मार्ट मीटर को हटवा कर वही पुराने मीटर लगाए जाए। इस मौके पर वीरेंद्र गुप्ता बाबू,नीलम गुप्ता,उर्मिला वर्मा,लोधी महेंद्र पाल वर्मा,अबरार फारूकी,राजकुमार गुप्ता,आमिर खान मन्नी,जितेन्द्र यादव,मुश्ताक अहमद,इरफान खान,दुर्गा यादव,पंकज यादव,अनुज कुशवाहा,मधुराज यादव, अर्जुन कुशवाहा,मनी कश्यप,मुन्ना खान,मिथलेश कुमार,आदि आधा सैकड़ा कार्यकर्ता पदाधिकारी नेता उपस्थिति रहे सभा का कुशल संचालन रवि दिवाकर ने किया1
- पुलिस अधीक्षक बांदा कार्यालय में एक बालिग महिला द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उसने एक सिपाही पर कुछ तथाकथित आरोप लगाए हैं वह सिपाही वर्ष 2021 में थाना कालिंजर में नियुक्त था । उसी दौरान उस महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने आदि के आरोप लगाए गए हैं। इसकी गहराई से जांच की गई चूंकि मामला संवेदनशील है, इसलिए समीचीन धाराओं में अभियोग भी पंजीकृत कर लिया गया है। इस मामले में अन्य विधिक व विभागीय कार्यवाही प्रचलित है। बाइट सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक।1
- Post by Abhay TV News2
- 👉*धड़ल्ले से हो रही हरे नीम के पेड़ की कटाई वन विभाग के कार्य प्रणाली पर उठे सवाल पर उठे* 👉*स्थानीय ठेकेदार लकड़ी माफिया संजय का नाम सुर्खियों पर वायरल* 👉*खुलेआम बेखौफ होकर इलेक्ट्रॉनिक आरा से हरे नीम के पेड़ों कराता है कत्ल* 👉*असोथर थाना के सरकंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के खाटू का डेरा में हरे नीम के पेड़ की हो रही कटाई स्थानीय पुलिस एवं बन विभाग मौन* *फतेहपुर* 👉असोथर थाने के *सरकंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के खाटू का डेरा मजरे सरकंडी गांव* में खभरा के डेरा गांव का स्थानीय ठेकेदार लकड़ी माफिया संजय नामक सुर्ख़ियों में वायरस है। जो वन विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन धड़ल्ले से हरे पेड़ों की कटाई कराता है। जिसका आज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसके बाद भी विभाग वन माफियाओं पर शिकंजा नहीं कस पा रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन भी इस तरफ अनदेखी कर रहा है। सूत्र बताते हैं कि ये लकड़ी माफिया कई महीनो से लगातार हरे पेड़ों का खुलेआम इलेक्ट्रॉनिक आरा से कत्ल करवाता चला आ रहा है।पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण इस पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। वन माफियाओं पर रोकथाम नहीं होने के कारण जहां कभी घना बगीचा हुआ करता था, वहां पर अब ठूंठ ही नजर आते हैं।इस समय सागौन के अलावा नीम आम, जामुन, बरगद प्रजाति के पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से जारी है। इन पेड़ों की हो रही कटाई से बाग़ बगीचे को तो नुकसान हो रहा है। सालों से हो रही लगातार अवैध कटाई ने जहां मानवीय जीवन को प्रभावित किया है। वहीं, इससे मौसम को भी असंतुलित कर दिया है।हरे नीम के पेड़ की कटाई का ताजा मामला असोथर थाने के सरकंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में खाटू का डेरा गांव से संबंधित है। जहां गांव मे मंगलवार की दोपहर हरा नीम का पेड़ काटा जा रहा था। स्थानीय पुलिस और वन विभाग सोता रहा। ऐसे ही रोजाना कहीं, न कही हरे पेड़ों की कटाई का कार्य धड़ल्ले से जारी है। देखना यह है कि आखिर वन विभाग कब तक इन माफिया पर कठोर कार्रवाई करता है।1
- Post by Sandeep tvnews1
- फतेहपुर में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला,लूट और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप जनपद के औंग थाना क्षेत्र अंतर्गत परसदेपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर कथित दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि खेत में काम कर रही महिला को बेरहमी से पीटा गया, गहने लूटे गए और कपड़े फाड़कर अभद्रता की कोशिश की गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच पुष्पा देवी पत्नी संकठा प्रसाद पाण्डेय अपने खेत में उड़द की निराई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर उनके खेत से जबरन निकलने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि विवेक पाण्डेय, रज्जन पाण्डेय, सर्वेश, अखिलेश, गिरधारी और पूर्व प्रधान श्याम दीक्षित सहित अन्य लोगों ने मिलकर महिला पर हमला कर दिया। डंडों, लात-घूंसों से मारपीट में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले के दौरान मंगलसूत्र और तोड़िया लूट ली गई, वहीं कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बेटे शशांक ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायल महिला को पहले जहानाबाद पीएचसी और फिर सदर अस्पताल फतेहपुर रेफर किया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित संकठा प्रसाद पाण्डेय का कहना है कि वह सीमित जमीन के सहारे जीवन यापन करते हैं, जबकि आरोपित पक्ष प्रभावशाली और संपन्न है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी उनके खेत तक जाने वाली नाली को तोड़कर अपने कब्जे में लिया गया था। इस पूरे मामले में उन्होंने औंग थाना पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आवेदन देने के बावजूद न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही समय पर मेडिकल कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संज्ञान लेते हुए औंग थाना पुलिस को सख्त व निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कानून सभी के लिए समान है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।2
- Post by JSB NEWS UP1
- *मंत्री व छात्र नेता के बीच हुई तीखी नोकझोंक* बांदा। जनपद में योगी सरकार के मंत्री कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षामित्रो को सम्मान व बढ़े हुए मानदेय का भुगतान चैक देने के कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां पर कार्यक्रम के बाद मंत्री के बाहर निकलने पर कुछ देर के लिए अपना-आपरी का माहौल हो गया दरअसल उत्तर प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन के जिलाध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता शैलेन्द्र कुमार वर्मा एडवोकेट ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' से मुलाकात कर बांदा में वर्षों से तैयार खड़े 300 बेड के मंडलीय चिकित्सालय को तत्काल शुरू करने की पुरजोर मांग की। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब अपनी बात रख रहे शैलेन्द्र वर्मा पर मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर दी। ज्ञापन सौंपते समय शैलेन्द्र वर्मा ने जनहित की बात करते हुए प्रभारी मंत्री से स्वयं को भाजपा का कार्यकर्ता बताया, तो मंत्री नंदी ने तंज कसते हुए कहा कि "कहो तो यहाँ भाषण का मंच लगवा दूँ" और साथ ही यह भी कह दिया कि "तुम भाजपा के कार्यकर्ता हो ही नही सकते।इस पर छात्र नेता व अधिवक्ता शैलेन्द्र वर्मा ने मंत्री को जवाब देते हुए कहा कि वह कोई भाषण नहीं दे रहे हैं बल्कि पिछले 10 वर्षों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र की जायज और कानूनी मांग उनके समक्ष रख रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ की लागत से बना यह विशाल अस्पताल संसाधनों और डॉक्टरों के अभाव में सफेद हाथी साबित हो रहा है। उन्होंने प्रभारी मंत्री को याद दिलाया कि इससे पूर्व वह स्वयं उन्हें और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को भी इस संबंध में अवगत करा चुके हैं, लेकिन लंबे समय बाद भी कार्यवाही न होना सरकार की छवि को धूमिल कर रहा है।करोड़ों के सार्वजनिक धन से निर्मित यह भवन आज भी बंद पड़ा है, जिसके कारण बांदा और आसपास के जनपदों के गरीब मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है और वे बड़े शहरों की ओर पलायन को मजबूर हैं। इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार वर्मा के साथ मुख्य रूप से देवेश कुमार मोनू, पवन धुरिया, पंकज खटिक और आदित्य सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि इस 300 बेड के अस्पताल को अविलंब शुरू कर जनता को राहत प्रदान की जाए, अन्यथा क्षेत्र की जनता और छात्र संगठन बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन को बाध्य होंगे।1
- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।1