फतेहपुर में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला,लूट और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप जनपद के औंग थाना क्षेत्र अंतर्गत परसदेपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर कथित दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि खेत में काम कर रही महिला को बेरहमी से पीटा गया, गहने लूटे गए और कपड़े फाड़कर अभद्रता की कोशिश की गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच पुष्पा देवी पत्नी संकठा प्रसाद पाण्डेय अपने खेत में उड़द की निराई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर उनके खेत से जबरन निकलने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि विवेक पाण्डेय, रज्जन पाण्डेय, सर्वेश, अखिलेश, गिरधारी और पूर्व प्रधान श्याम दीक्षित सहित अन्य लोगों ने मिलकर महिला पर हमला कर दिया। डंडों, लात-घूंसों से मारपीट में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले के दौरान मंगलसूत्र और तोड़िया लूट ली गई, वहीं कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बेटे शशांक ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायल महिला को पहले जहानाबाद पीएचसी और फिर सदर अस्पताल फतेहपुर रेफर किया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित संकठा प्रसाद पाण्डेय का कहना है कि वह सीमित जमीन के सहारे जीवन यापन करते हैं, जबकि आरोपित पक्ष प्रभावशाली और संपन्न है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी उनके खेत तक जाने वाली नाली को तोड़कर अपने कब्जे में लिया गया था। इस पूरे मामले में उन्होंने औंग थाना पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आवेदन देने के बावजूद न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही समय पर मेडिकल कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संज्ञान लेते हुए औंग थाना पुलिस को सख्त व निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कानून सभी के लिए समान है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
फतेहपुर में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला,लूट और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप जनपद के औंग थाना क्षेत्र अंतर्गत परसदेपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर कथित दबंगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि खेत में काम कर रही महिला को बेरहमी से पीटा गया, गहने लूटे गए और कपड़े फाड़कर अभद्रता की कोशिश की गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 2 मई 2026 की शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच पुष्पा देवी पत्नी संकठा प्रसाद पाण्डेय अपने खेत में उड़द की निराई कर रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर उनके खेत से जबरन निकलने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि विवेक पाण्डेय, रज्जन पाण्डेय, सर्वेश, अखिलेश, गिरधारी और पूर्व प्रधान श्याम दीक्षित सहित अन्य लोगों ने मिलकर महिला पर हमला कर दिया। डंडों, लात-घूंसों से मारपीट में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले के दौरान मंगलसूत्र और तोड़िया लूट ली गई, वहीं
कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने का भी प्रयास किया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बेटे शशांक ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायल महिला को पहले जहानाबाद पीएचसी और फिर सदर अस्पताल फतेहपुर रेफर किया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित संकठा प्रसाद पाण्डेय का कहना है कि वह सीमित जमीन के सहारे जीवन यापन करते हैं, जबकि आरोपित पक्ष प्रभावशाली और संपन्न है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी उनके खेत तक जाने वाली नाली को तोड़कर अपने कब्जे में लिया गया था। इस पूरे मामले में उन्होंने औंग थाना पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आवेदन देने के बावजूद न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही समय पर मेडिकल कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संज्ञान लेते हुए औंग थाना पुलिस को सख्त व निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कानून सभी के लिए समान है और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
- Post by Press Ashish Tripathi1
- रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र में निहस्था हाईवे पर देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने शादी समारोह में अगवानी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बारातियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।यह घटना तब हुई जब लालगंज क्षेत्र के खजूर गांव से निहस्था गांव बारात पहुंची थी। तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तीन अन्य की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। जहां हालात गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।मृतक की पहचान डलमऊ थाना क्षेत्र के जांगीराबाद निवासी त्रिलोकी यादव के रूप में हुई है। घायलों में ऋषभ,अमरेंद्र कुमार जहांगीराबाद, डलमऊ के रहने वाले बताए जा रहे हैं वही विजयपाल दौलत सिंह का पुरवा लालगंज के है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शेष कार्रवाई पुलिस द्वारा चल रही है।1
- Post by JSB NEWS UP1
- Alampur me masjid ke pas ek mahine se pani bhara hua hai kui safai karmi nhi Aa rha hai1
- तमिलनाडु सीएम तमिलनाडु सीएम बहुत-बहुत शुभकामनाएं का अभिनंदन और ढेर सारी बधाइयां मेरे चैनल के माध्यम से और बेहतरीन जींस हासिल करने के लिए और ऐसे ही जानता प्यार औरl रखें कंग्रॅजुलेशंस3
- रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे गमेलन कचौन्दा में,विपक्षियों ने पहले जलाए सफेदा के पेड़,तोड़ी बांस बल्ली महिला के विरोध करने पर दबंगों ने बेरहमी से पीटा, तोड़े पैर,वीडियो वायरल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही महिला।1
- अमरोहा ब्रेकिंग अमरोहा में चलती कार और ट्रैक्टर पर अचानक गिरा पेड़ कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, मौके पर मची अफरा-तफरी बड़ा हादसा होने से टला,किसी के हताहत होने की सूचना नहीं सड़क पर लगा लंबा जाम, यातायात हुआ प्रभावित सड़क किनारे खड़ा पेड़ अचानक गिरा मौके पर पहुंची पुलिस, पेड़ हटाने का काम जारी अमरोहा के गजरौला के मोहल्ला फाजलपुर के सामने बड़ा हादसा टला।1
- Post by JSB NEWS UP1
- प्रधानमंत्री द्वारा गंगा एक्सप्रेस रोड का उद्घाटन किया गया है उत्तर प्रदेश 🖕1