रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, बसों में तीन दिन तक मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें सीएम योगी ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का किया शुभारंभ; 60 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं की यात्रा होगी नि:शुल्क उरई (जालौन)। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर 27, 28 एवं 29 अगस्त तक प्रदेश की महिलाओं व उनकी सहयात्री के लिए रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की घोषणा की है। राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जहां जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को साड़ी का वितरण कर शुभकामनाएं दीं। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने इसे नारी शक्ति के सम्मान में ऐतिहासिक कदम बताया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शासन की कल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र तक पहुंचाना है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, जल शक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, सीडीओ केके सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व महिलाएं उपस्थित रहीं।
रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, बसों में तीन दिन तक मुफ्त सफर कर सकेंगी बहनें सीएम योगी ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा' योजना का किया शुभारंभ; 60 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं की यात्रा होगी नि:शुल्क उरई (जालौन)। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले प्रदेश सरकार ने महिलाओं को बड़ी
सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर 27, 28 एवं 29 अगस्त तक प्रदेश की महिलाओं व उनकी सहयात्री के लिए रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की घोषणा
की है। राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में इस योजना का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जहां जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को साड़ी का वितरण कर शुभकामनाएं दीं। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने इसे नारी शक्ति के
सम्मान में ऐतिहासिक कदम बताया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शासन की कल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र तक पहुंचाना है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, जल शक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान, सीडीओ केके सिंह समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व महिलाएं उपस्थित रहीं।
- 🎤जालौन के 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र, कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई मजबूती🖥️ 📌Cm योगी के लखनऊ से किया नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम का विकास भवन में सजीव प्रसारण 📌सजीव प्रसारण के दौरान Dm जालौन ने नवचयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। Cm योगी ने जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से कृषि विभाग के लिए नवचयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) तथा मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी के चलते इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद जालौन के विकास भवन सभागार में भी एलईडी के माध्यम से किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, सदर विधायक के प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप, कालपी विधायक के प्रतिनिधि आशुतोष चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नवनियुक्त प्राविधिक सहायक उपस्थित रहे। सभी ने Cm योगी के संबोधन एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना। इस मौक़े पर उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद जालौन में 70 नवचयनित प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं में नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इनकी नियुक्ति से कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्यों को और गति मिलेगी तथा किसानों तक शासन की कृषि योजनाओं, तकनीकी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं की पहुंच को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। तो वहीँ दूसरी ओर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवचयनित प्राविधिक सहायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान जनपद जालौन में प्राविधिक सहायकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिक किसानों के साथ संवेदनशीलता और सम्मान के साथ व्यवहार करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि किसान की समस्या का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही विभागीय कार्यों की वास्तविक सफलता है। जिलाधिकारी ने कहा कि नवचयनित कार्मिक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों एवं शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, तकनीकी दक्षता और जिम्मेदार कार्यशैली से जनपद की कृषि व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई4
- विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल ➡️ विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक का कच्चा रास्ता बना मुसीबत ➡️ बारिश के कारण रास्ते पर फैला कीचड़ और जलभराव; स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का आवागमन हुआ दुश्वार ➡️ इसी रास्ते पर स्थित हैं आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय, फिर भी जिम्मेदार बेखबर ➡️ एम्बुलेंस पहुंचने में हो रही परेशानी; कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा समेत दर्जनों ग्रामीणों ने की पक्की सड़क की मांग1
- जालौन में कानून व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश उरई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई के सभागार कक्ष में अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अभियोजन अधिकारीगण, उपजिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ अभियोजन, कानून व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक वादों, विशेष रूप से गैंगस्टर एक्ट एवं महिला अपराधों से संबंधित मामलों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए, ताकि दोषी अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाई जा सके। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और गंभीर अपराधों की विवेचना समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को आईजीआरएस, जनसुनवाई एवं थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा आगामी बारावफात, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया।1
- बोले अखिलेश यादव हम तो ये कहेंगे जितने भी सहयोगी दल है BJP पार्टी के उन्हें ज्यादा सीटें दी जाएं!!.. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जितने भी सहयोगी दल हैं उनको भारतीयजनता पार्टी 120 सीटें से अधिक सीटें दे।।1
- सभी मुस्लिम भाइयों को बृजमोहन और बबलू नरछा की तरफ से वारह रवी ओ अव्वल की दिली मुवारकबाद1
- यूपी : कानपुर में किसी ने एक्सपायरी चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। लोग उन्हें भी उठाकर ले गए। यूपी : कानपुर में किसी ने एक्सपायरी चॉकलेट, टॉफी, बिस्किट के डिब्बे कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। लोग उन्हें भी उठाकर ले गए।1
- जोल्हूपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों को हादसे का डर हमीरपुर-कदौरा मार्ग पर राहगीर परेशान; टोल वसूली के बावजूद नहीं हो रही मरम्मत कालपी (जालौन)। कालपी तहसील क्षेत्र में जोल्हूपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आफत बने हुए हैं। हमीरपुर और कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को ब्रिज पर चढ़ने से पहले दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, बस और भारी ट्रकों के पहिये गड्ढों में पड़ते ही वाहन असंतुलित हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी छोटे वाहनों में सफर करने वाली सवारियों को हो रही है। वाहन चालकों का कहना है कि कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। यह मार्ग कानपुर, उरई और कालपी जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। रोजाना टोल टैक्स चुकाने के बावजूद खस्ताहाल सड़क मिलना शासन-प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े करता है। लाख खर्च के बाद भी कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो जाती हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढामुक्त किए जाने की मांग की है।1
- जालौन जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, जालौन में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट, दोनों युवकों के बीच जमकर चले लात-घूसे, एक युवक ने दूसरे युवक को जमकर पीटा, लात-घूसों के साथ चप्पलों से भी युवक ने दूसरे युवक से की पिटाई, बीच सड़क पर एक-दूसरे को पटक-पटककर जमकर पीटा, दोनों के बीच हुई मारपीट क़ा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन बीके कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुन्नाफुल पावर चौराहे का मामला।1